समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर पशु चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि राजस्थान एवं गुजरात में गौवंशीय पशुओं में लंपी स्कीन रोग के फैलने के सूचना प्राप्त हुई हैै। लंपी स्कीन रोग के राज्य में प्रवेश को रोकने, नियंत्रण करने एवं फेलाव को रोकने हेतु पशु पालकों को सर्तकता बरतने की आवश्यकता है। उन्होंने पशु पालकों को जानकारी देते हुए कहा है कि सभी पशु पालक अपने स्वस्थ पशुओं को रोग से ग्रषित हो चुके पशुओं से बिलकुल अलग रखें। लंपी स्कीन रोग विषाणु जनित संक्रमण रोग है जो रोगी पशु से…
Read MoreMonth: August 2022
जशपुर जिला मुख्यालय में 14 अगस्त को स्वतंत्रता दौड़ का होगा आयोजन
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर खेल एवं युवा कल्याण विभाग जशपुर के द्वारा 14 अगस्त को सुबह 7.30 बजे स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन किया गया है। स्वतंत्रता दौड़ सुबह 7.30 बजे जय स्तम्भ चौक से प्रारंभ होकर महाराजा चौक, बस स्टैण्ड, पुरानीटोली होते हुए रणजीता स्टेडियम जशपुर में समाप्त होगी। खेल अधिकारी ने जिले के समस्त गणमान्य नागरिक एवं समस्त विभाग के अधिकारी, कर्मचारी से स्वतंत्रता दौड़ में शामिल होने की अपील की है।
Read Moreप्री मैट्रिक, पोस्ट मैट्रिक एवं मेरिट कम मिन्स छात्रवृत्ति हेतु आवेदन 31 अक्टूबर तक
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार कि अल्पसंख्यक वर्ग के छात्र/छात्राएं जो अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति की पात्रता रखते हैं, वर्ष 2022-23 की प्री मेट्रिक, पोस्ट मेट्रिक एवं मेरिट-कम-मीन्स छात्रवृत्ति नवीन, नवीनीकरण हेतु पोर्टल ीजजचरूध्ध्ेबीवसंतेीपचेण्हवअण्पद प्रारंभ किया जा चुका है। इस योजना हेतु विभिन्न प्रक्रियाओं के लिए तिथिवार अंतिम तिथि निर्धारित किया गया है। जिसमें प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 सितम्बर 2022 एवं पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति तथा व्यावसायिक और तकनीकी पाठयक्रमों के लिए मेरिट कम मिन्स स्कॉलरशिप सी…
Read Moreजशपुर जिले में कृषि और राजस्व विभाग के टीम द्वारा कृषकों के बैंक खाते का केवाईसी करवाया जा रहा
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिले के विभिन्न विकासखण्डों में किसानों का केवाईसी पूर्ण कराया जा रहा है। कृषि विभाग द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत् समस्त पात्र हितग्राहियों का खाता आधारित पेमेंट को बदल कर आधार आधारित किया जा रहा है। कलेक्टर ने जिले के राजस्व, कृषि एवं पंचायत विभाग को समन्वय स्थापित कर समस्त पंजीकृत हितग्राहियों का ई-केवाईसी पूर्ण कराने के साथ-साथ पंजीकृत ऐसे हितग्राही, जिनके बैंक खाता अब तक आधार से लिंक नहीं हुए हैं, उनके लिए विशेष अभियान चलाकर…
Read Moreविश्व आदिवासी दिवस 2022: आवासीय विद्यालय में रहने वाले विद्यार्थियों को 8081 चरणपादुकाओं का निःशुल्क वितरण किया गया
विधायक ने पहाड़ी कोरवा विद्यार्थियों को दिया चरण पादुका समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर संवेदना कार्यक्रम के अंतर्गत् जशपुर विधायक विनय भगत ने जशपुर विकासखण्ड के पहाड़ी कोरवा आश्रम-छात्रावास बालाछापर के 88 विद्यार्थियों को चरण पादुका दिया गया। इस अवसर पर आदिवासी विकास के सहायक आयुक्त बी.के.राजपूत, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बालेश्वर भगत सहित अमित महतो, सूरज चौरसिया एवं विभाग के अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। विधायक विनय भगत ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि लक्ष्य बनाकर अच्छे से पढ़ाई करें और अच्छे पदों पर…
Read Moreसंसदीय सचिव यू.डी. मिंज के नेतृत्व में निकला तिरंगा रैली
सेंद्रीमुंडा से नारायणपुर तक तिरंगा रैली, सामाजिक समरसता का दिया संदेश तिरंगा रैली में भारी संख्या में शामिल हुई क्षेत्र की जनता समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर आजादी का अमृत महोत्सव हर घर तिरंगा अभियान के तहत संसदीय सचिव यू.डी. मिंज के नेतृत्व में तिरंगा रैली निकली आज निकली तिरंगा रैली में सेंद्रीमुंडा से नारायणपुर तक रैली निकाली इस रैली में आज सामाजिक समरसता का संदेश देने भारी संख्या में लोग शामिल हुए। इस अवसर पर भारत माता की जय के जयकारे लगा देशभक्ति का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में संसदीय…
Read Moreसाहित्यकार एवं पत्रकार लीलाधर मंडलोई वसुंधरा सम्मान से होंगे सम्मानित
मुख्यमंत्री श्री बघेल 14 अगस्त को आयोजित कार्यक्रम में करेंगे सम्मानित समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सुप्रसिद्ध साहित्यकार एवं पत्रकार लीलाधर मंडलोई को वसुंधरा सम्मान से सम्मानित करेंगे। श्री मंडलोई को यह सम्मान मुख्यमंत्री द्वारा 14 अगस्त को दोपहर 12 बजे, मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित समारोह में दिया जाएगा। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्कृति मंत्री श्री अमरजीत भगत करेंगे। उल्लेखनीय है कि वसुंधरा सम्मान स्वर्गीय देवी प्रसाद चौबे की स्मृति में प्रदान किया जाता है। उनकी 46वीं पुण्यतिथि पर आयोजित वसुंधरा सम्मान का यह निरंतर 22वां आयोजन…
Read More‘हमर तिरंगा’ थीम पर मूकबधिर स्कूल के विद्यार्थियों ने बनाई आकर्षक पेंटिंग
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आज 11 से 17 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा‘ अभियान के तहत छत्तीसगढ़ राज्य में जन-जन की भागीदारी दिख रही है। इसी कड़ी में गत दिवस रायपुर के मठपुरैना स्थित शासकीय मूकबधिर स्कूल के बालक और बालिकाओं ने ‘हमर तिरंगा’ थीम तथा अन्य विषयों पर बेहद आकर्षक पेंटिंग बनाई। इन विद्यार्थियों को दो वर्गों में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय के सभी प्रतिभागी बच्चों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। प्रतियोगिता में हाई स्कूल एवं उच्चतर…
Read Moreतुंहर सरकार तुंहर द्वार: घर बैठे ही लोगों को मिला 12 लाख स्मार्ट कार्ड आधारित पंजीयन प्रमाण-पत्र तथा ड्राइविंग लायसेंस
आवेदकों को ड्राइविंग लायसेंस और पंजीयन प्रमाण पत्र के लिए बार-बार चक्कर लगाने से मिली मुक्ति परिवहन विभाग द्वारा हेल्पलाईन नम्बर 75808-08030 जारी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर के मार्गदर्शन में प्रदेश में परिवहन विभाग द्वारा नई सुविधा ‘तुंहर सरकार तुंहर द्वार’ का कुशलतापूर्वक संचालन किया जा रहा है। इसके तहत जून 2021 से जुलाई 2022 तक 11 लाख 85 हज़ार 460 सौ स्मार्ट कार्ड आधारित पंजीयन प्रमाण-पत्र और ड्राइविंग लायसेंस आवेदकों के घर भेजे जा चुके हैं। इनमें 07…
Read Moreयुवक से लूट करने के मामले में नारायणपुर पुलिस ने 2 महिलाओं सहित कुल 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार, 1 की तलाश जारी
आरोपी भोक्तो यादव एवं अन्य 02 महिलाओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार, घटना का 01 आरोपी फरार लगातार पता-तलाश जारी, थाना नारायणपुर में आरोपीगणों के विरूद्ध अप.क्र. 82/22 धारा 342, 34, 394 भा.द.वि. के तहत् अपराध पंजीबद्ध। समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर प्रार्थी कैलाश यादव उम्र 30 साल निवासी झगरपुर थाना बगीचा ने दिनांक 08.08.2022 को थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि यह दिनांक 07.08.2022 को खेती-किसानी संबंधी कार्य से अपने मामा के घर ग्राम कलिबा गया था, वह अपने मामा से खेती कराने के लिये 08 हजार रू. लिया और…
Read More