जशपुर जिले के सभी नगरीय निकायों में वृक्षारोपण को जन अभियान बनाने हेतु कृष्ण कुंज का किया जा रहा विकास

जशपुर के कृष्ण कुंज में मुख्य द्वार निर्माण, तार फेसिंग, अन्य निर्माण कार्य की जा रही सुनिश्चित सांस्कृतिक महत्व वाले जीवनोपयोगी वृक्षों का किया जाएगा रोपण समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की पहल पर छत्तीसगढ़ के सभी नगरीय क्षेत्रों में ’कृष्ण कुंज’ विकसित किया जा रहा है। कृष्ण कुंज में बरगद, पीपल, नीम और कदंब जैसे सांस्कृतिक महत्व के जीवनोपयोगी वृक्षों का रोपण किया जाएगा। जहां आगामी कृष्ण जन्माष्टमी के दिन पूरे राज्य में ’कृष्ण कुंज’ के लिए चिन्हित स्थल पर वृक्षारोपण किया जाएगा। गौरतलब है कि…

Read More

वर्षा अपडेट: जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 285.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 285.9 मिमी औसत वर्षा हो चुकी है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 01 अगस्त तक औसत वर्षा 542 मिमी हुई है। बीते दिवस जिले में 4.1 मिमी बारिश हुई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 जून से अब तक जशपुर तहसील में 270.2 मिमी, मनोरा में 345.8 मिमी, कुनकुरी में 288.5 मिमी, दुलदुला में 253.2 मिमी, फरसाबहार में 264.5 मिमी, बगीचा में 341.5 मिमी, कांसाबेल में 169.2 मिमी, पत्थलगांव में 314.1 मिमी…

Read More

नगरीय निकाय के कर्मचारियों द्वारा आवारा पशुओं को काजी हाऊस में रखने की कार्यवाही की जा रही

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर नगरपालिका अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार नगरपालिका क्षेत्र में एक गोठान निर्माण हेतु शासन से 06 जून 2022 को 19.11 लाख की स्वीकृति प्राप्त कर निविदा कार्य पूर्ण कर लिया गया है। नगर पालिका अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया है कि प्राप्त निविदा दर स्वीकृति हेतु आगामी परिषद बैठक में प्रस्तावित है नियमानुसार कार्यवाही पूर्ण कर शीघ्र निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया जावेगा, साथ ही निकाय के कर्मचारियों द्वारा निरंतर निकाय क्षेत्र के आवारा पशुओं को रोड से हटाकर काजी हाऊस में रखे जाने…

Read More

स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल में दस्तावेज सत्यापन के तिथि में संशोधन रू 05 अगस्त 2022 से 08 अगस्त 2022 तक तिथि निर्धारित

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में गैर शिक्षकीय पदों पर सीधी भर्ती हेतु पात्र-अपात्र अभ्यार्थियों की दावा आपत्ति उपरांत मेरिट सूची जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि सहायक ग्रेड 02, सहायक ग्रेड 03, भृत्य एवं चौकीदार के पदों पर भर्ती हेतु दस्तावेज सत्यापन की तिथि में संशोधन करते हुए अब दस्तावेज सत्यापन 05 अगस्त से 8 अगस्त 2022 तक किया जाएगा। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि सहायक ग्रेड 02 सहायक ग्रेड 03 के लिये…

Read More

जशपुर जिले के बालाछापर और बहनाटंगर गौठान में 14 लीटर गौमूत्र खरीदी किया गया, गौमूत्र से जीवामृत और जैविक कीटनाशन बनाया जा रहा

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर हरेली त्यौहार के अवसर पर जशपुर विकासखंड के बालाछापर और पत्थलगांव विकासखण्ड के बहनाटांगर गौठान में छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना गौमूत्र खरीदी का शुभारंभ किया गया था। इसी कड़ी में गौठानों के माध्यम से गौमूत्र की खरीदी निरंतर की जारी है। पशुपालन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार बालाछापर गौठान में अब तक समूह द्वारा 14 लीटर गौमूत्र की खरीदी की गई है और 7 लीटर गौमूत्र उत्पादन तैयार किया गया है। इसी प्रकार पत्थलगांव विकासखण्ड के बहनाटांगर में 10 लीटर गौमूत्र की खरीदी की…

Read More

मनोरा के शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा निर्धारित प्रार्थना ही कराया जा रहा

विद्यालय में छात्रों से नहीं कराया जाता डेस्क बेंच ढुलवाने का कार्य समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिला शिक्षा अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार विकासखण्ड मनोरा के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में बीईओ मनोरा द्वारा प्रस्तुत जांच प्रतिवेदन में स्पष्ट किया गया है कि विद्यालय में अंग्रेजी में कराया जा रहा प्रार्थना किसी धर्म विशेष से संबंधित नहीं था। इस संबंध में विद्यालय के प्राचार्य को निर्देशित किया गया है कि विद्यालय में स्कूल शिक्षा विभाग छत्तीसगढ़ शासन द्वारा निर्धारित प्रार्थना ही कराया जाए। वर्तमान में विद्यालय…

Read More

जशपुर जिला पंचायत सीईओ ने प्रयास एवं मॉडल स्कूल के विद्यार्थियों को सफलता के टीप दिए

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में सीईओ जिला पंचायत जितेंद्र यादव द्वारा आज जशपुर के प्रयास आवासीय विद्यालय एवं मॉडल स्कूल विद्यालय के परिसार में कैरियर गाइडेंस पर मार्गदर्शन सत्र आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक एवं कक्षा 9वीं से 12 तक के सभी विद्यार्थी उपस्थित थे। श्री यादव ने विद्यार्थियों को विभिन्न कैरियर विकल्पों की जानकारी देते हुए डिसिप्लीन के साथ रहने के लिए कहा है। उन्होंने छात्रों से कहा कि डिसिप्लीन और डेडीकेशन के साथ तैयारी करने से उनकी…

Read More

विधायकों की माँग पर मुख्यमंत्री ने सरगुजा संभाग में अल्प वर्षा की स्थिति को देखते हुए आंकलन के दिए निर्देश

अल्प वृष्टि और किसानों के समस्या को देखते हुए मुख्यमंत्री जी ने इसे गंभीरता से लेकर तत्काल आंकलन करने के निर्देश दिए:- यू.डी. मिंज संसदीय सचिव यू डी मिंज ने मुख्यमंत्री धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्होंने किसानों के हित में काम किया है समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर सरगुजा संभाग में कम बारिश के चलते  विधायकों ने मुख्यमंत्री से सरगुजा संभाग की कुछ तहसीलों को सूखा ग्रस्त घोषित करने की मांग की थी आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विधायकों की माँग पर कम बारिश की नजरी आंकलन के दिये निर्देश…

Read More

‘‘आपरेशन मुस्कान’’ : जशपुर जिले की पुलिस नें जुलाई माह में 11 बच्चों को ढूंढ निकाला : 9 बालिका एवं 2 बालक को सकुशल पहुंचाया परिजनों तक

उड़ीसा से 01 बालिका, गोवा से 01 बालिका, दिल्ली से 01 बालिका, मुम्बई से 01 बालिका एवं हिमाचल प्रदेश से 01 बालिका कुल 05 बालिकाओं को दस्तयाब किया गया समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिला-जशपुर पुलिस द्वारा गुम हुए बालक/बालिकाओं को ‘‘आपरेशन मुस्कान’’ के अंतर्गत अभियान चलाकर दस्तयाब की कार्यवाही की जा रही है, इसी तारतम्य में दिनांक 01 जुलाई 2022 से 31 जुलाई 2022 तक एक माह में कुल 11 बच्चों को दस्तयाब किया गया है जिसमें 09 बालिकाएं एवं 02 बालक है। जिले से विभिन्न राज्यों में टीम भेजकर…

Read More

जशपुर पुलिस के प्रधान आरक्षक रामनरेश साय पैंकरा हुए सेवानिवृत्त, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डी0 रविशंकर शाल, श्रीफल भेंट कर दी भावभीनी बिदाई

थाना-कांसाबेल में पदस्थ रहे प्रधान आरक्षक क्रमांक 125 रामनरेश साय पैंकरा 62 वर्ष की अधिवार्षिकी आयु पूर्ण कर हुए हैं सेवानिवृत्त समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर आज दिनांक 01-08-2022 को जिला पुलिस कार्यालय जशपुर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डी0 रविशंकर (भा. पु.से.) ने बिदाई समारोह आयोजित कर थाना-कांसाबेल में पदस्थ रहे प्रधान आरक्षक क्रमांक 125 रामनरेश साय पैंकरा को 62 वर्ष की अधिवार्षिकी आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने पर शाल, श्रीफल, ट्राली बैग, कप एवं प्रमाण-पत्र देकर उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए भावभीनी बिदाई दी गई। इस अवसर पर…

Read More