समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ योग आयोग द्वारा लोगों को स्वस्थ जीवन शैली के लिए प्रेरित करने के लिए निःशुल्क योगाभ्यास केंद्र खोले जा रहे हैं। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष श्री ज्ञानेश शर्मा के मुख्य आतिथ्य में आज रायपुर नगर निगम नियमित योगाभ्यास कार्यक्रम के अंतर्गत टिकरापारा के वार्ड क्रमांक 58, शहीद पंकज विक्रम वार्ड स्थित गोंडवाना भवन में 19वें निःशुल्क नियमित योगाभ्यास केंद्र का शुभारंभ किया गया। यहां योग प्रशिक्षक श्रीमती विद्या देवी साहू द्वारा प्रतिदिन प्रातः 5 बजे से 06.30 बजे तक योगाभ्यास कराया…
Read MoreDay: August 7, 2022
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 13 अगस्त को राजधानी में शहीदों के परिजनों को करेंगे सम्मानित
जिलों में भी मंत्रियों, विधायकों, जनप्रतिनिधियों के द्वारा किया जाएगा सम्मान समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर कर्तव्य के दौरान अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले छत्तीसगढ़ के वीर सपूतों के परिवारों को 75 वें स्वत्रंत्रता दिवस के अवसर पर हमर तिरंगा अभियान के दौरान 13 अगस्त 2022 को मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा राजधानी रायपुर में एवं छत्तीसगढ़ राज्य के शेष जिलों में मंत्रियों, विधायकों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा सम्मानित किया जाएगा। छत्तीसगढ़ राज्य के गठन के बाद सैन्य बलों के 32 जवानों ने कर्तव्य की वेदी पर देश की सुरक्षा…
Read Moreनाबालिग बालिकाओं/महिला संबंधी अपराधों में की जा रही लगातार त्वरित कार्यवाही : दुष्कर्म करने का प्रयास करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में
थाना बम्हनीडीह में आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 51/22 धारा 363,366,341,450,376,511 भादवि एवं 3ग,4 पोस्को एक्ट पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा थाना बम्हनीडीह क्षेत्रांतर्गत रहने वाले प्रार्थी ने दिनांक 06 अगस्त 22 को थाना बम्हनीडीह में रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकी नाबालिक पुत्री स्कूल जा रही थी तो ग्राम रोहदा निवासी मुकेश्वर दास महंत इसकी नाबालिक पुत्री का रास्ता रोककर बहला फुसलाकर अपने स्कूटी में बैठा कर ले गया और जबरदस्ती दुष्कर्म करने का प्रयास किया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 51/22 धारा 363, 366, 341,…
Read Moreजिले में थानों एवं यातायात पुलिस के द्वारा मोटरयान अधिनियम के अंतर्गत की गई कार्यवाही, विभिन्न धाराओं के अंतर्गत कुल 93 वाहनों पर कार्यवाही करते हुए 29300/- रूपये किया गया समन शुल्क वसूल
मोटरयान अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही करने हेतु जिले के सभी थाना/चौकी क्षेत्र में चलाया गया विशेष अभियान समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा जांजगीर-चांपा जिले के अंतर्गत मोटरयान अधिनियम की विभिन्न धाराओं में कुल 93 वाहनों पर कार्यवाही करते हुए कुल 29300/- रूपये समन शुल्क वसूल किया गया। वाहन चेकिंग के दौरान, बिना रिफ्लेक्टर लगे वाहनों, वाहन में स्टेपनी नहीं रखने वाले, नो पार्किग में खड़े, मोटर सायकल में तीन सवारी चलने वाले, नम्बर प्लेट अस्पष्ट होने वाले वाहनों पर की गई कार्यवाही। शहर यातायात प्रबंध व्यवस्था को देखते हुए सुगम एवं…
Read Moreविश्व आदिवासी दिवस : तीन दिवसीय फोटो प्रदर्शनी 9 अगस्त से, आदिवासियों की विविध एवं अदभुत संस्कृति की दिखेगी झलक
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ शासन के संस्कृति विभाग द्वारा विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ के आदिवासी समुदाय की विविध एवं अदभुत संस्कृति पर केंद्रित तीन दिवसीय फोटो प्रदर्शनी का आयोजन रायपुर घडी चौक के पास स्थित कलावीथिका महंत घासीदास संग्रहालय में 9 से 11 अगस्त तक किया जा रहा है। फोटो प्रदर्शनी का शुभारम्भ 9 अगस्त को दोपहर 3 बजे से होगा। कार्यक्रम का शुभारंभ टेलीविजन कलाकार सुधांशु पांडे, मुख्यमंत्री के विशेष सलाहकार प्रदीप शर्मा, छत्तीसगढ़ शासन के सलाहकार गौरव द्विवेदी, संचालक संस्कृति विवेक आचार्य, सी.एस.पी.डी.सीएल के…
Read Moreपुलिस अधीक्षक द्वारा जिले के 10वीं एवं 12वीं कक्षा के प्रवीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित
उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले पुलिसकर्मियों के बच्चों को भी किया गया सम्मानित कक्षा 10वीं के 36 एवं कक्षा 12वीं के 15 कुल 51 छात्र/छात्राओं को किया गया सम्मानित पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभाकक्ष में रखा गया था सम्मान समारोह का आयोजन समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर द्वारा वर्ष 2021-22 में आयोजित कक्षा 10 वीं की प्रवीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाले कु.गीतु चंद्रा, दीपाली सूर्यवंशी, हर्ष तिवारी एवं कक्षा 12वीं के कु.रेनुका चंद्रा, कु. ज्योति एवं चिराग अग्रवाल को तथा सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं…
Read Moreजशपुर विधायक एवं कलेक्टर ने घोलेंग स्थित नवीन संयुक्त एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय का किया निरीक्षण
विद्यालय परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण सरंक्षण का दिया संदेश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर विधायक जशपुर विनय भगत एवं कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल द्वारा आज जशपुर के घोलेंग स्थित नवीन संयुक्त एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया। इस अवसर पर वन मण्डलाधिकारी श्री जितेंद्र उपाध्याय, सहायक आयुक्त आदिम जाति विकास विभाग श्री बी के राजपूत, विद्यालय के स्टॉफ सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी एवं उपस्थित थे। विधायक एवं कलेक्टर ने विद्यालय के विभिन्न कक्षाओं, प्रयोगशाला, कम्प्यूटर लैब, सहित छात्र छात्राओं के आवासीय परिसर का अवलोकन करते हुए बच्चों को दी…
Read Moreजशपुर कलेक्टर ने आदर्श कन्या आश्रम बगीचा का निरीक्षण कर बच्चों को मिल रही सुविधाओं का लिया प्रत्यक्ष जायजा
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने विगत दिवस विकासखण्ड बगीचा के आदिम जाति अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित शासकीय आदर्श कन्या आश्रम बगीचा का आकस्मिक निरीक्षण कर बच्चों को मिल रही सुविधाओं का प्रत्यक्ष जायजा लिया। उल्लेखनीय है कि 70 सीटर क्षमता के इस कन्या आश्रम में कक्षा एक से लेकर कक्षा 5वीं तक बच्चे रहकर पढ़ाई कर रहे है। श्री अग्रवाल ने उपस्थित अधीक्षिका से कहा कि बच्चे अपने गांव और मां-बाप से दूर आश्रम में रहकर पढ़ाई करने आए हैं। उनके साथ पालक की…
Read Moreजशपुर विधायक ने सभी लोगों से हमर तिरंगा अभियान को सफल बनाने की अपील
स्वतंत्रता सप्ताह में हर घर तिरंगा झंडा फहराकर ऐतिहासिक बनाएंगे समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर आजादी के 75 साल पूरे होने के अवसर पर जशपुर विधायक विनय भगत ने प्रदेशवासियों को 11 से 17 अगस्त स्वतंत्रता सप्ताह मनाने की अपील की। इस समय पूरा देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रही है वहीं छत्तीसगढ़ शासन आजादी के 75 वें वर्ष पूरे होने पर स्वतंत्रता सप्ताह मनाया जा रहा है। जिसके लिए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने हमर तिरंगा अभियान का शुभारंभ कर चुके हैं। जो एक सप्ताह तक हर…
Read Moreतमंचेबाजी और पुलिस पर शराब धंधेबाजों का हमला, यह है नवा छत्तीसगढ़ – विष्णुदेव
रसातल में पहुंच चुकी राज्य की कानून व्यवस्था की स्थिति से इस सरकार को कोई नहीं है सरोकार समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने राजधानी रायपुर में तमंचेबाजी और न्यायधानी बिलासपुर के जैतपुरी इलाके में अवैध शराब के धंधेबाजों द्वारा पुलिस पर हमले की वारदात पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर निशाना साधते हुए कहा है कि नवा छत्तीसगढ़ गढ़ने का ढिंढोरा पीटने वालों ने यह कैसा नवा छत्तीसगढ़ गढ़ दिया कि राजधानी अपराधधानी और शांत प्रदेश अपराधगढ़ बन गया। पूरे राज्य में गंभीर वारदातों की…
Read More