समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर 09 अगस्त को मोहर्रम तथा 15 अगस्त 2022 को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शासन ने शुष्क दिवस घोषित किया गया है। कलेक्टर श्री रितेश कुमार अग्रवाल ने जिले की सम्पूर्ण देशी एवं विदेशी मदिरा दुकानें एवं कमान्डेण्ट-81, बी.एन.,सी.आर.पी.ए. जशपुर को स्वीकृत एफ.एल. 8 लाईसेंस को 09 अगस्त 2022 को मोहर्रम के अवसर पर अर्थात 08 अगस्त को रात्रि 10.00 बजे से 10 अगस्त 2022 के प्रातः 09.00 बजे तक एवं 15 अगस्त 2022 को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अर्थात दिनांक 14 अगस्त को रात्रि…
Read MoreDay: August 8, 2022
आबकारी विभाग जशपुर द्वारा 1.800 किलो ग्राम गांजा किया गया जप्त
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के निर्देशन एवं जिला आबकारी अधिकारी जशपुर रमेश कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन में विगत दिवस जशपुर थाना क्षेत्रांतर्गत गढ़ाटोली मेें एक किराना दुकान सह मकान से 1.800 किलो ग्राम गांजा जप्त किया गया। आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण कायम कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया गया। उक्त कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी सुश्री शशिकला पैकरा, आबकारी आरक्षक श्री श्याम सुन्दर सिंह, रामलाल भगत, त्रियक्ष सलाम, सुभाष कुजूर, मदन कुमार गुप्ता, महिला सैनिक पूनम टोप्पो शामिल रहे।
Read Moreबिलासपुर तालापारा के 70 बच्चों के लिए ड्राइंग कंपटीशन का किया गया आयोजन, राष्ट्र-गान के साथ हुआ समारोह का शुभारंभ
बच्चों के उत्साह वर्द्धन के लिए वितरित की गई कॉपी, पेन, क्रेयान कलर, स्केल, पेंसिल आदि स्टेशनरी की सामग्री समदर्शी न्यूज ब्यूरो, बिलासपुर एक रुपया मुहिम एवं स्पीड स्कोडा शोरूम बिलासपुर के तत्वावधान में बिलासपुर तालापारा के 70 बच्चों के लिए ड्राइंग कंपटीशन का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों को स्कोडा कुशाक एवं स्लाविया से शोरूम में ले जाया गया। स्कोडा के स्टाफ एवम् बच्चों ने राष्ट्र-गान गा कर समारोह का शुभारंभ किया। जिसके फलस्वरूप स्कोडा के मार्केटिंग टीम ने बच्चों को स्कोडा की गाड़ियों के फंक्शन की जानकारी दी।…
Read Moreदेशभक्ति का संदेश के साथ जशपुर में निकली तिरंगा यात्रा, विधायक, कलेक्टर, जनप्रतिनिधि, आम नागरिकों और स्कूली बच्चों तिरंगा यात्रा में रहे सम्मिलित, तिरंगा की यात्रा 75 मीटर की झण्डा के साथ 3 कि.मी. तक निकाला गया
राष्ट्रध्वज फहराकर अपनी-अपनी सहभागिता निभाएं- विधायक तिरंगा शान से फहराएं, पूरे सम्मान के साथ फहराएं, हमर तिरंगा अभियान को सफल बनाएं-कलेक्टर समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर आजादी के 75 वें वर्षगांठ और अमृत महोत्सव के अवसर पर हर नागरिक के मन में राष्ट्र और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना को और बढ़ाने के लिए ’हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम मनाया जा रहा है। इस कड़ी में जिला प्रशासन के द्वारा आज हर घर झण्डा अभियान को सफल बनाने के लिए बस स्टैण्ड से स्वामी आत्मानंद हिन्दी माध्यम विद्यालय तक 75…
Read Moreजशपुर कलेक्टर एवं एसपी ने स्वतंत्रता दिवस की तैयारी का लिया जायजा
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिला मुख्यालय जशपुर के रणजीता स्टेडियम में आगामी 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस गरिमापूर्ण मनाने के लिए कलेक्टर श्री रितेश कुमार अग्रवाल और पुलिस अधीक्षक श्री डी. रविशंकर ने स्थल का निरीक्षण किया और अधिकारियों को तैयारी के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री जितेन्द्र यादव और अपर कलेक्टर श्री आई.एल.ठाकुर साहित पुलिस विभाग, शिक्षा विभाग, पीडब्ल्यूडी और नगरीय निकाय के अधिकारीगण उपस्थित थे। कलेक्टर ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए मंच व्यवस्था, जनप्रतिनिधियों गणमान्य नागरिकों एवं…
Read Moreजशपुर विधायक विनय भगत ने राजपुर से अहिनमंडा हमर तिरंगा एवं कांवड़ यात्रा में हुए शामिल, स्वतंत्रता सप्ताह में हर घर तिरंगा झंडा फहराकर अभियान को सफल बनाने की अपील
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर आजादी के 75 वें वर्षगांठ के मौके पर आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर नागरिक के मन में राष्ट्र और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना को और बढ़ाने के लिए ’हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज जशपुर विधायक श्री विनय भगत बगीचा के राजपुर से अहिनमंडा तक हमर तिरंगा एवं कांवड़ यात्रा में शामिल होकर महिला कांवडिया भक्तों के साथ साथ विधायक जी भी झूमते नाचते गाते दिखे। सभी लोगों को स्वतंत्रता सप्ताह में हर घर तिरंगा…
Read Moreजशपुर विधायक विनय भगत ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बगीचा में एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर विधायक जशपुर विनय भगत ने आज विकासखंड पत्थलगांव के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में लोगों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए 108 एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साथ ही उन्होंने श्री धन्वतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर का निरीक्षण करके मेडिकल स्टोर संचालक से दवाईयों की मांग एवं विक्रय के संबंध में जानकारी ली। मेडिकल संचालक ने बताया कि वर्तमान में दवाईयों की बेहतर बिक्री हो रही है एवं जेनेरिक दवाईयों की जानकारी के लिए प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। विधायक श्री भगतन ने मेडिकल स्टोर में…
Read Moreकम्युनिटी स्वास्थ्य अधिकारी भर्ती प्रकरण : ऐसा कोई बचा नहीं, जिसे कांग्रेस ने छला नहीं – संजय श्रीवास्तव
भर्ती में धांधली भूपेश सरकार का सुनियोजित षड्यंत्र – भाजपा रोजगार और बेरोजगारी भत्ता देने का वादा करके सत्ता में आई कांग्रेस युवा पीढ़ी का भविष्य बर्बाद कर रही है समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने कम्युनिटी स्वास्थ्य अधिकारी भर्ती में धांधली पर सरकार की कड़ी निंदा करते हुए कहा है कि रोजगार और बेरोजगारी भत्ता देने का वादा करके सत्ता में आई कांग्रेस युवा पीढ़ी का भविष्य बर्बाद कर रही है। युवाओं को बेहतर भविष्य के साथ देश की सेवा से जोड़ने की अभिनव योजना…
Read Moreहाट बाजार में इलाज कराकर स्वस्थ हुए शिवनारायण और मोहित, नियमित जांच और निःशुल्क दवाईयों से मिली राहत
मुख्यमंत्री की पहल से लाभांवित हो रहे हैं सुदूर अंचल के ग्रामीण हाट बाजार क्लीनिक योजना की बढ़ रही है मांग, लोगों को मिल रहा है निःशुल्क जांच एवं दवाईयों का लाभ समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर 48 साल के शिवनारायण कोरिया जिले के रतनपुर के रहने वाले हैं। शिव नारायण को पिछले कुछ समय से कमजोरी महसूस हो रही थी। इन्हें पेट दर्द और कमर दर्द की समस्या थी। इन्होंने रतनपुर के हाट बाजार में उपस्थित मोबाइल मेडिकल यूनिट में अपनी जांच कराई। हाट बाज़ार क्लीनिक में उनके बीपी, शुगर…
Read Moreक्षतिग्रस्त नहर के हिस्से को मरम्मत करने और नुकसान फसल का रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश, कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम और सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने किया निरीक्षण
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चाम्पा पामगढ़ के ग्राम बारगांव में क्षतिग्रस्त हुए नहर से पानी खेत और घरों में घुसने से होने वाले नुकसान की जांच और पानी से ग्रामीणों के बचाव के लिए कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देश पर एसडीएम सहित जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने मौके पर निरीक्षण किया। कलेक्टर ने नहर के क्षतिग्रस्त हिस्से से पानी के बहाव को रोकने शीघ्रता से मरम्मत कार्य करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर के निर्देश पर आज पामगढ़ एसडीएम श्री बी एस मरकाम, जल संसाधन विभाग के अधिकारी…
Read More