कुष्ठ रोग पर जागरूकता के लिए माह भर चलेगा विशेष अभियान : महात्मा गांधी की 150वीं जन्म शताब्दी के उपलक्ष में 2 अक्टूबर से चलाया जा रहा है अभियान

रोग से बचाव व उपचार के प्रति जागरूकता की आमजन लेंगे शपथ तखतपुर क्षेत्र में कुल 60 कुष्ठ रोगियों की पहचान जनवरी 2022 से अगस्त 2022 तक हुई है, चिन्हांकित मरीजों का किया जा रहा है उपचार समदर्शी न्यूज ब्यूरो, बिलासपुर/तखतपुर कुष्ठ रोग या कोढ़ की बीमारी एक संक्रामक रोग है। यह रोग शिशुओं से लेकर बुजुर्गों तक यानि किसी भी उम्र में हो सकता है। इस बीमारी का इलाज संभव है। जल्दी इलाज करने से मरीज को शारीरिक विकलांगता से बचाया जा सकता है। इसी के मद्देनजर महात्मा गांधी…

Read More

36वां राष्ट्रीय खेल – 2022: छत्तीसगढ़ ने तलवारबाजी टीम ने जीता कांस्य पदक

छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी लगातार कर रहे बेहतरीन प्रदर्शन समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर 36वें राष्ट्रीय खेल में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी लगातार अपना बेहतरीन प्रदर्शन जारी रखे हुए हैं। इसी कड़ी में आज 3 अक्टूबर को एपी इवेंट में टीम चैम्पियनशिप के पुरूष वर्ग का मुकाबला हुआ। छत्तीसगढ़ टीम के फेंसिंग खिलाड़ियों ने इस मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया। छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों द्वारा राष्ट्रीय खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पदक जीतने पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल और खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री उमेश पटेल ने बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।…

Read More

मुख्यमंत्री श्री बघेल को शासकीय नागार्जुन स्नातकोत्तर विज्ञान महाविद्यालय रायपुर के हीरक जयंती कार्यक्रम में शामिल होने का आमंत्रण

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में शासकीय नागार्जुन स्नातकोत्तर विज्ञान महाविद्यालय रायपुर के जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष एवं कॉलेज एलूमनी के सदस्यों ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री बघेल को 12 जनवरी ‘युवा दिवस‘ के अवसर पर आयोजित कॉलेज के हीरक जयंती कार्यक्रम में शामिल होने का आमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री ने इसके लिए उनका आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष श्री विकास पाठक एवं समिति के सदस्य श्री संतोष साहू और एलूमनी के सदस्य श्री शकील…

Read More

मुख्यमंत्री श्री बघेल से ‘‘द यूनिक वार‘‘ प्रो-रेसलिंग इवेंट के आयोजन समिति के सदस्यों ने की सौजन्य मुलाकात

‘देश और विदेश से आए रेसलर इवेंट में दिखाएंगे अपना दम’ समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में ‘‘द यूनिक वार‘‘ प्रो-रेसलिंग इवेंट के आयोजन समिति के सदस्यों ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को इवेंट में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने का न्यौता दिया। मुख्यमंत्री ने इसके लिए उनका आभार व्यक्त किया। प्रो-रेसलिंग इवेंट का आयोजन रायपुर के इंडोर स्टेडियम में 9 अक्टूबर को शाम 4 बजे से शुरू होगा। आयोजन समिति के सदस्य श्री सचिन आदवंशी ने बताया कि यहां…

Read More

मुख्यमंत्री 6 अक्टूबर को गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को 8 करोड़ 13 लाख रूपए का करेंगे भुगतान

गोमूत्र से तैयार 22,528 लीटर ब्रम्हास्त्र और जीवामृत के विक्रय से 10.05 लाख की आय समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 6 अक्टूबर को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से गोधन न्याय योजना के तहत पशुपालक ग्रामीणों, गौठानों से जुड़ी महिला समूहों और गौठान समितियों को 8 करोड़ 13 लाख रूपए की राशि ऑनलाइन जारी करेंगे, जिसमें 16 सितंबर से 30 सितंबर तक गौठानों में पशुपालक ग्रामीणों, किसानों, भूमिहीनों से क्रय किए गए 2.67 लाख क्विंटल गोबर के एवज में 5.34 करोड़ रूपए भुगतान, गौठान…

Read More

जशपुर कलेक्टर की अध्यक्षता में जिले के सभी मंडल संयोजक एवं अधीक्षकों की बैठक संपन्न, छात्रावासों के संचालन में किसी प्रकार की लापरवाही नही की जाएगी बर्दाश्त- कलेक्टर

आवश्यक मरम्मत योग्य भवनों का चिन्हांकन कर सूची प्रस्तुत करने के दिए निर्देश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में आज मंत्रणा सभाकक्ष में जिले के सभी आश्रम-छात्रावासों की व्यवस्था दुरुस्त करने एवं आवश्यक निर्माण कार्य की जानकारी लेने हेतु  मंडल संयोजक एवं अधीक्षकों की बैठक आयोजित हुई। कलेक्टर ने सभी अधीक्षकों को आश्रम-छात्रावासों के संचालन में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। साथ ही आवश्यक सभी व्यवस्था सुनिश्चित करने की बात कही। इस अवसर पर सहायक आयुक्त आदिम जाति विकास विभाग श्रीमती…

Read More

चोरी की मोटर साइकिल सहित एक आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में

थाना पाली में अपराध क्रमांक 130/ 2022 धारा 379 भादवि के अंतर्गत पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज ब्यूरो, कोरबा जिला कोरबा में चलाया चलाएं जा रहे संपत्ति संबंधी अपराधों के संपत्ति बरामदगी निराकरण अभियान व बेसिक पुलिसिंग प्रभावशाली बनाने हेतु पुलिस अधीक्षक कोरबा संतोष सिंह से उचित दिशा निर्देश प्राप्त कर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कटघोरा ईश्वर त्रिवेदी के निर्देशन पर पाली थाना प्रभारी पाली के नेतृत्व व मार्गदर्शन में बेहतर पुलिसिंग प्रभावशील  बनाने के लिए दिए गए अपराध पर अंकुश लगाने अपराधिक गतिविधियों गुंडा,…

Read More

जिला अस्पताल जशपुर में कुष्ठ जागरूकता दिवस का किया गया आयोजन

कुष्ठ से बचाव व रोकथाम हेतु उपस्थित सभी लोगों को दिलाया गया शपथ समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर स्वास्थ विभाग द्वारा गांधी जयंती के अवसर पर कलेक्टर श्री रितेश कुमार अग्रवाल के निर्देशन में विगत दिवस जिला अस्पताल में कुष्ठ जागरूकता दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कुष्ठ के प्रति जागरूकता लाने के लिए संदेश वाचन एवं कुष्ठ से बचाव व रोकथाम हेतु उपस्थित सभी लोगों को शपथ दिलाया गया। इस आयोजन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी  सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभांरभ…

Read More

जशपुर : आम जनों में आयुष्मान कार्ड बनवाने के प्रति जागरूकता लाने हेतु नगर में साईकिल रैली का किया गया आयोजन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के निर्देशन में स्वास्थ विभाग द्वारा गांधी जयंती के अवसर पर विगत दिवस आम जनों में आयुष्मान कार्ड बनवाने के प्रति जागरूकता लाने हेतु साईकिल रैली का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में एसडीएम जशपुर, सीएमएचओ, जिला शिक्षा अधिकारी एवं अधिकारीगण सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। आयुष्मान भारत पखवाड़ा के तहत जागरूकता रैली कार्यक्रम नगरीय क्षेत्र स्थित रणजीता स्टेडियम में आयोजित किया गया। कार्यक्रम स्थल से सभी अधिकारियों द्वारा साईकिल रैली पूरे नगर में निकाली गई।…

Read More

जशपुर: पहाड़ी कोरवा महेन्द्र राम का आयुष्मान कार्ड के माध्यम से हो रहा निःशुल्क ईलाज

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार विकासखण्ड बगीचा के पहाड़ी कोरवा युवक श्री महेन्द्र राम का आयुष्मान कार्ड के माध्यम से निःशुल्क उपचार किया जा रहा है। श्री महेन्द्र राम भालू के हमले में घायल हुए थे जिससे उनका जबड़ा क्षतिग्रस्त हुआ था। वर्तमान में युवक का हॉली क्रॉस अस्पताल अंबिकापुर में आयुष्मान कार्ड से निःशुल्क ईलाज किया जा रहा है तथा उनकी स्थिति में काफी सुधार हो रहा है।

Read More