मुख्यमंत्री अपने निवास कार्यालय में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों और जिला अस्पतालों में स्थापित नवीन सिकल सेल प्रबंधन केंद्रों का किया उद्घाटन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों और जिला अस्पतालों में स्थापित नवीन सिकल सेल प्रबंधन केंद्रों का उद्घाटन कर रहे हैं। वर्चुअल के माध्यम से जिला अस्पताल के एनआरसी कक्ष से जशपुर विधायक श्री विनय भगत, कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी श्री रंजीत टोप्पो, डीपीएम स्मृति एक्का और जिला अस्पताल के सलाहकार श्री राजेश कुरील एवं जिला अस्पातल के डॉक्टर ऑनलाईन से सीधे जुड़े थे। सिकलसेल की समस्या का प्रभावी रूप…

Read More

छठ महापर्व : अस्ताचलगामी सूर्यदेव को छठ व्रतियों के साथ अर्घ्य देने दुलदुला छठ-घाट पहुंची सांसद गोमती साय

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, कुनकुरी रायगढ़ सांसद श्रीमती गोमती साय महान आध्यात्मिक और सांस्कृतिक परंपरा के प्रतीक सूर्य देव की आराधना के महापर्व छठ पूजा में जशपुर जिले के विकासखंड दुलदुला के छठ-घाट पहुंच कर छठ व्रतियों के साथ अस्ताचलगामी सूर्यदेव को अर्घ्य दी तथा छठ-घाट पर अस्ताचलगामी सूर्यदेव एवं उपस्थित छठ व्रती बहनों का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती ममता कश्यप, भाजपा नेत्री उमा देवी, दुलदुला भाजपा मंडल अध्यक्ष कपिल साय के साथ भाजपा कार्यकर्ता भी छठ-घाट पर उपस्थित रहे।

Read More

जिला पंचायत जशपुर सीईओ ने मनोरा विकासखण्ड के खोंगा, ओरडीह और करादरी गौठान का किया निरीक्षण

समूह की महिलाओं को नियमित वर्मी कम्पोस्ट खाद बनाने के दिए निर्देश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जितेन्द्र यादव ने विगत दिवस मनोरा विकासखण्ड के खोंगा, ओरडीह और करादरी गौठान का निरीक्षण किया और स्व सहायता समूह की महिलाओं से विभिन्न गतिविधियों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कैचुआ डालकर नियमित वर्मी कम्पोस्ट बनाने के निर्देश दिए हैं। समूह की महिलाओं ने बताया कि गोबर टाका में खाद बनाने के लिए डाल दिया गया है। गोबर खरीदी प्रतिदिन की जा रही है। वर्मी कम्पोस्ट खाद…

Read More

जिला प्रशासन जशपुर ने 48 घंटे के भीतर प्रभावित परिवार को 4 लाख की आर्थिक सहायता राशि का चेक प्रदान किया

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर तहसीलदार बगीचा से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम साहीडाँड़ में दिनांक 28 अक्टूबर 2022 को बिरसो बाई की पानी  मे डूबने से मृत्यु हो गई जिला प्रशासन ने 48 घंटे के भीतर प्रभावित परिवार के निकटतम  वारिसान पति लाला राम व पुत्र को सरपंच के माध्यम से आर्थिक सहायता राशि 400000   का चेक दिया गया है

Read More

एक तरफ भूपेश बघेल आदिवासी हितैषी और पक्षधर होने का ढोंग करते हैं, दूसरी तरफ आदिवासियों का आरक्षण छीनने  के लिए जिम्मेदार लोगों को आप पुरस्कृत करते हैं ! – भाजपा

आदिवासियों का आरक्षण छीनने पर कांग्रेस की खुली पोल – भाजपा समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर भाजपा नेताओं ने भूपेश सरकार द्वारा के. पी. खांडे को राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष बनाए जाने के फैसले पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इसके पीछे भूपेश बघेल की मिलीभगत और षड्यंत्र से आदिवासियों को छलने और जातियों को आपस में लड़ाने का गंदा खेल खेला जा रहा है। प्रेस वार्ता के दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता विक्रम उसेंडी, केदार कश्यप, लता उसेंडी व विकास मरकाम ने कहा- विगत दिनों आदिवासियों का 32%…

Read More

रंगीन फव्वारा के साथ नई साज-सज्जा के साथ छठ व्रतियों के स्वागत के लिए तैयार है शहर का छट घाट ! नगर सरकार की पहल से शहर को मिली एक और सौगात, जल्द ही यह भी दिखेगा शहर में…………!

जशपुर शहर को स्वच्छ, सुंदर और विकसित शहर बनाने के लिए संकल्पित है भाजपा की नगर सरकार समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर भगवान सूर्य की उपासना के महापर्व छठ-पूजा के लिए शहर के प्रमुख छठ घाट देउलबंध और सती उद्यान तालाब सहित सभी 8 घाटों की साफ सफाई के लिए नगर पालिका जशपुर के अध्यक्ष नरेश चन्द्र साय, उपाध्यक्ष राजेश (राजू) गुप्ता और सीएमओ सुश्री ज्योत्स्ना टोप्पो के मार्गदर्शन में पूरी ताकत झोंक दी थी। अध्यक्ष नरेश चन्द्र साय ने बताया कि सफाई के साथ इस बार छठ घाट को रंग…

Read More

मुख्यमंत्री ने किया है आश्वासत, राज्य में आरक्षित वर्ग का किसी भी प्रकार का नहीं होगा नुकसान:- संसदीय सचिव यू. डी. मिंज

राज्य में 32 प्रतिशत अनुसूचित जनजाति वर्ग के आरक्षण के मामले में मुख्यमंत्री से मिला सर्वआदिवासी समाज का प्रतिनिधि मंडल संसदीय सचिव यू. डी. मिंज ने बताया आदिवासी समाज के विधायक तथा प्रमुख आरक्षण के संबंध में अध्ययन भ्रमण के लिए जाएंगे तमिलनाडु समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर राज्य में 32 प्रतिशत अनुसूचित जनजाति वर्ग के आरक्षण के मामले में को लेकर कल प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से उनके निवास कार्यालय में उद्योग मंत्री कवासी लखमा के नेतृत्व में सर्वआदिवासी समाज के प्रतिनिधियों ने सौजन्य मुलाकात की. इस प्रतिनिधि मंडल…

Read More

95 बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने ‘फिट इंडिया फ्रीडम रन’ कार्यक्रम के अंतर्गत आज किया साईकिल रैली का आयोजन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर सीआरपीएफ द्वारा अक्टूबर के पूरे महीने फिट इंडिया मूवमेंट को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है समदर्शी न्यूज डेस्क 95 बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने अनिल कुमार बृक्ष कमांडेंट के नेतृत्व में 95 बटालियन के मुख्यालय से सारनाथ चौराहे तक साइकिल रैली का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य था लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना। जगह-जगह रुककर जवानों ने राहगीरों एवं रोड के किनारे रहने वालों से स्वस्थ रहने के लिए साइकिल चलाने, दौड़ने एवं वॉकिंग करने…

Read More

मुख्यमंत्री ने ‘माटी के मितान’ पुस्तक का किया विमोचन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज शाम अपने निवास कार्यालय में जैन संवेदना ट्रस्ट, रायपुर द्वारा प्रकाशित पुस्तक ‘माटी के मितान’ का विमोचन किया। इसके लेखक महेन्द्र कोचर और विजय चोपड़ा हैं। मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार द्वारा जनहित में संचालित योजनाओं को समाहित करते हुए इस पुस्तक के प्रकाशन पर दोनों लेखकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस अवसर पर कहा कि राज्य सरकार छत्तीसगढ़ में सभी वर्गो के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इसमें किसान, मजदूर, व्यापारी और आदिवासी…

Read More

निगम-मंडल-आयोग के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री से की सौजन्य मुलाकात

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में विभिन्न निगम, मंडल और आयोग के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई देते हुए पदेन दायित्वों के कुशलतापूर्वक निर्वहन के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ खाद्य आयोग के सदस्य कुलदीप शर्मा, छत्तीसगढ़ राज्य दिव्यांगजन सलाहकार बोर्ड की सदस्य श्रीमती साक्षी सिरमौर, रायपुर विकास प्राधिकरण की सदस्य श्रीमती चन्द्रवती साहू, छत्तीसगढ़ जीव जंतु आयोग के उपाध्यक्ष आलोक चन्द्राकर, सिरपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष सतीश…

Read More