राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 75 वीं पुण्यतिथि : कलेक्टर कार्यालय में शहीदों की याद में रखा गया दो मिनट का मौन रखकर दी गयी श्रद्धांजलि !

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, बिलासपुर बिलासपुर : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि को आज शहीद दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इस अवसर पर देश की आजादी के लिए प्राणों की आहूति देने वाले शहीदों को आज सवेरे 11:00 बजे कलेक्टोरेट परिसर में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गयी। कलेक्टर श्री सौरभ कुमार और ए.डी.एम श्री आर.ए. कुरूवंशी सहित कलेक्टोरेट के अधिकारी-कर्मचारी इस श्रद्धांजलि सभा में सम्मिलित हुए। गौरतलब है कि आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 75 वीं पुण्यतिथि है। गांधी जी ने भारत को स्वतंत्र राष्ट्र…

Read More

लालित्य ललित रचनावली का लोकार्पण : रचनावली का संपादन एवं संचयन सुपरिचित लेखक डॉ. संजीव कुमार ने किया है, लालित्य ललित रचनावली के छह खंडों को किया जा रहा है प्रकाशित !

आने वाले समय में अन्य खंड भी  प्रकाशित किए जाएंगे और  तकरीबन 25 खंड होंगे तैयार. समदर्शी न्यूज डेस्क विगत शुक्रवार को एक अनौपचारिक आयोजन में लालित्य ललित रचनावली का लोकार्पण हुआ। इस रचनावली का संपादन एवं संचयन सुपरिचित लेखक डॉ संजीव कुमार ने किया है। किसी मौके पर देश के महत्वपूर्ण प्रकाशन संस्थान इंडिया नेटबुक्स के निदेशक डॉ. संजीव कुमार ने लालित्य ललित रचनावली प्रकाशित करने की इच्छा प्रकट की थी और डॉ. लालित्य ललित के जन्मदिन पर रचनावली के आरंभिक छह खंडों को प्रकाशित कर समारोह में उपस्थित…

Read More

जशपुर जिले के समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के अनिश्चितकालीन हड़ताल का तीसरा दिन, छः सूत्रीय मांग को लेकर दिया जा रहा है धरना

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संयुक्त मंच छत्तीसगढ के आव्हान पर पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार जशपुर जिले के समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है। हड़ताल का आज तीसरा दिन है। छः सूत्रीय मांग.- (1) आंगनबाडी कार्यकर्त्ता सहायिकाओं को शासकीय कर्मचारी घोषित किया जावे। शासकीय कर्मचारी घोषित किये जाने तक सरकार द्वारा अपने जन घोषणा पत्र में घोषित नर्सरी शिक्षक पर उन्नयन और कलेक्टर दर पर वेतन तत्काल दिया जाय।  (2) आंगनबाड़ी सहायिकाओं को कार्यकर्ता के रिक्त पद पर शत प्रतिशत एवं कार्यकर्ताओं को सुपरवाइजर…

Read More

विद्युत कंपनी की आनलाइन सेवांए 15 घंटे पहले हुई बहाल

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत कंपनीज के डाटा सेंटर में नेटवर्क उन्नयन के कार्य तय समय से 15 घंटे पहले ही पूरा कर लिया गया। पहले सभी आनलाइन सेवाएं अपग्रेड करने हेतु  27 जनवरी शाम 6:00 बजे से 30 जनवरी की सुबह 10:00 बजे तक का समय निर्धारित किया गया था। इसे एक दिन पहले ही रविवार शाम 7 बजे पूरा करने में सफलता पाई गई। डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के प्रबंध निदेशक मनोज खरे एवं कार्यपालक निदेशक (EITC) वीके साय के कुशल नेतृत्व में यह कार्य नेटवर्क टीम के…

Read More

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजस्व प्रकरणों के निराकरण में लेट-लतीफी पर जतायी नाराजगी : राजस्व प्रकरणों के निराकरण में देरी पाए जाने पर सीधे कलेक्टरों पर होगी अनुशासनात्मक कार्रवाई

राजस्व प्रकरणों के निराकरण में देरी बर्दाश्त नहीं: मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री फरवरी के आखिरी सप्ताह में राजस्व प्रकरणों की करेंगे समीक्षा नामांतरण, सीमांकन, डायवर्सन समेत सभी राजस्व प्रकरणों की होगी समीक्षा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजस्व प्रकरणों के निराकरण में बेवजह लेट-लतीफी पर गहरी नाराजगी जतायी है। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को राजस्व के सभी प्रकार के लंबित मामलों को तेजी से निराकरण करने के सख्त निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि राजस्व मामलों के निराकरण में लेट-लतीफी के लिए सीधे कलेक्टरों को जिम्मेदार…

Read More

फूड पार्क लापता और औद्योगिक जमीन पर बन गए मदिरा पार्क – नलिनीश ठोकने

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर प्रदेश भाजपा प्रवक्ता नलिनीश ठोकने ने भूपेश बघेल सरकार पर जनता का धन फिजूलखर्ची और भ्रष्टाचार पर उड़ाने का आरोप लगाते हुए कहा है कि मदिरा मर्मज्ञ कांग्रेस सरकार ने न्यायधानी बिलासपुर के इंडस्ट्रियल एरिया में खुलेआम शराबखोरी का अड्डा विकसित कर दिया है। शराबबंदी के लिए हाथ में गंगाजल लेने वालों ने शराब की वैध से अधिक अवैध कमाई के चक्कर में पूरे प्रदेश में जाल बिछाकर रखा है लेकिन बिलासपुर में तो गजब ही कर दिया। जिस बेशकीमती जमीन पर सौ उद्योग स्थापित हो…

Read More

भूपेश से राहुल पूछें कि किसान टमाटर क्यों फेंक रहे हैं – देवलाल ठाकुर

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने छत्तीसगढ़ में किसानों द्वारा टमाटर फेंकने, टमाटर की फसल के भरे खेत जोतकर दूसरी फसल बोने की स्थिति के लिए भूपेश बघेल सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा है कि राहुल गांधी को भूपेश बघेल से पूछना चाहिए कि जब छत्तीसगढ़ के हर ब्लॉक में फूड प्रोसेसिंग प्लाण्ट स्थापित कर दिए हैं तो यहां के किसान अपनी लागत और मेहनत से उगाए टमाटर बेचने की बजाय फेंक क्यों रहे हैं? प्रदेश भाजपा प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस की…

Read More

मोदी जनता के मन की व्यथा की बात कब करेंगे ? मंहगाई बेरोजगारी किसानों की समस्या पर कब बात करेंगे – सुशील आनंद शुक्ला

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात को कांग्रेस ने मोदी के गप शप श्रृंखला की एक और नई कड़ी बताया है ।कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि हर महिने मन की बात करने वाले  मोदी को सरकार चलाते 8 साल से ज्यादा हो गए लेकिन जनता के मन की बात करने का साहस मोदी कभी नही दिखा पाए ।देश के युवाओं ,किसानों बेरोजगारों व्यवसायियों मजदूरों छात्रों के मन की बात करने से मोदी क्यो डर जाते है ।अपने 2014 और 2019 के…

Read More

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा जम्मू कश्मीर पहुँची : भारत जोड़ो यात्रा ने देश को सन्देश देने में सफल नफरत छोड़ो भारत जोड़ो -मोहन मरकाम

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा  अपनी मंजिल तक पहुच चुकी है । प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि दक्षिण भारत कन्याकुमारी से चली यह यात्रा अपने मुकाम जम्मू कश्मीर पहुच चुकी है ।राहुल गांधी ने लाल किले पर झंडा फहरा कर भारत की एकता का संदेश देश और दुनिया को दिया। 12 राज्यों से गुजर चुकी है देश भर से लाखों लोग यात्रा में शामिल हुये । राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा देशवासियों के जख्मों पर मरहम है। जिन 12…

Read More

जशपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने किया भव्य ‘पथ-संचलन’ का आयोजन, चीर बगीचा में मुस्लिम समाज ने फूल बरसा कर किया स्वागत !

रणजीता स्टेडियम पहुंच कर ‘पथ-संचलन’ हुआ संपन्न समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर जशपुरनगर : रविवार को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने शहर में भव्य पथ-संचलन का आयोजन किया। पथ-संचलन प्रांत कार्यवाह चंद्रशेखर देवांगन विशेष रूप से उपस्थित थे। इस पथ-संचलन में आरएसएस से जुड़े जिले भर के स्वयं सेवक सम्मिलित हुए। पथ-संचलन दो अलग-अलग स्थानों ने प्रारंभ हुआ। पहला दल शहर के बंगाले कालोनी में स्थित सरस्वती शिशु मंदिर से प्रारंभ हुआ। इस दल में सम्मिलित स्वयं सेवक, सिटी कोतवाली, विश्राम गृह, संगम चौक, दरबारी टोली होते हुए चीर बगीचा पहूँचे।…

Read More