कलेक्टर श्री ध्रुव ने फाटपानी स्कूल में बच्चों की क्लास ली : छत्तीसगढ़ी बोली, कला-संस्कृति एवं पारम्परिक परिधान के बारे में रोचक जानकारी ली

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर कलेक्टर पी.एस.ध्रुव ने आज अपने आकस्मिक भ्रमण के दौरान कई स्कूलों का निरीक्षण कर वहां अध्ययन-अध्यापन की स्थिति और शिक्षकों की उपस्थिति का जायजा लिया। इस दौरान कलेक्टर ने पूर्व माध्यमिक शाला फाटपानी में कक्षाओं के निरीक्षण के दौरान शिक्षक के रूप में बच्चों की क्लास ली। उन्होंने बच्चों से छत्तीसगढ़ी में बातचीत कर उनकी पढ़ाई लिखाई के बारे में जानकारी लेने के साथ ही छत्तीसगढ़ी बोली-भाषा, कला-संस्कृति, खान-पान एवं पारम्परिक परिधान के बारे में बच्चों से सवाल भी पूछे और इस संबंध में रोचक…

Read More

मुख्यमंत्री के निर्देश पर त्वरित अमल, शिवरीनारायण में ठाकुर जगमोहन सिंह पुस्तकालय बनकर तैयार

मुख्यमंत्री ने भेंट मुलाकात में अधिकारियों को दिए थे निर्देश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान शिवरीनारायण में उपन्यासकार ठाकुर जगमोहन सिंह के नाम पर पुस्तकालय खोलने के निर्देश अधिकारियों को दिए थे। मुख्यमंत्री के निर्देशों पर त्वरित अमल करते हुए शिवरीनारायण में ठाकुर जगमोहन सिंह के नाम पर पुस्तकालय तैयार कर लिया गया है। जल्दी ही इसका विधिवत शुभारंभ किया जायेगा। बहुत ही कम समय में तैयार इस पुस्तकालय में क्षेत्र के युवा विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी सहित ज्ञानवर्धक किताबों का अध्ययन…

Read More

गणतंत्र दिवस पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जगदलपुर में करेंगे ध्वजारोहण : राज्य शासन ने जिला मुख्यालयों में ध्वजारोहण करने वाले मुख्य अतिथियों की सूची जारी की

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत सक्ती जिला मुख्यालय में फहराएंगे राष्ट्रीय ध्वज समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आगामी गणतंत्र दिवस के मौके पर 26 जनवरी को बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत नवगठित जिला सक्ती मुख्यालय में ध्वजारोहण करेंगे। राज्य शासन ने गणतंत्र दिवस पर जिला मुख्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने वाले मुख्य अतिथियों की सूची जारी कर दी है। गृहमंत्री श्री ताम्रध्वज साहू महासमुंद, स्वास्थ्य मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव सरगुजा के जिला मुख्यालय अंबिकापुर, कृषि मंत्री श्री रविन्द्र…

Read More

गांव-गांव जाकर मैदानी अमला किसानों की समस्याओं का करें निराकरण : कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने ली कृषि विभाग की समीक्षा बैठक, खेतों में फसल प्रदर्शन बोर्ड लगाने के दिए निर्देश

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में गांव-गांव में कृषि विभाग के मैदानी अधिकारी जाकर किसानों की समस्याओं का निराकरण करेंगे। मैदानी अधिकारी गांवों में भ्रमण के दौरान सप्ताह में कम से कम 5 गौठानों का अवलोकन करेंगे। अवलोकन के दौरान गौठानों के संचालन और वहां चल रही आर्थिक गतिविधियों का जायजा लेंगे। वे आज यहां महानदी भवन मंत्रालय में कृषि विभाग के कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। कृषि मंत्री श्री चौबे ने कहा कि राज्य सरकार का मुख्य फोकस किसान और…

Read More

स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव 18 जनवरी को नर्सिंग कॉलेज के नए भवन का करेंगे लोकार्पण

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव 18 जनवरी को राजनांदगांव में शासकीय नर्सिंग कॉलेज के नए भवन का लोकार्पण करेंगे। राजनांदगांव के पेण्ड्री स्थित शासकीय मेडिकल कॉलेज परिसर में नर्सिंग कॉलेज का नया भवन बनाया गया है। चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री सिंहदेव 18 जनवरी को सवेरे साढ़े दस बजे रायपुर से सड़क मार्ग द्वारा राजनांदगांव के लिए रवाना होंगे। वे दोपहर 12 बजे राजनांदगांव सर्किट हाउस पहुंचकर लोगों से मुलाकात करेंगे। वे दोपहर पौने एक बजे नर्सिंग कॉलेज के नवनिर्मित भवन…

Read More

रि-एजेंट्स की कमी से डॉ. भीमराव अम्बेडकर अस्पताल में नहीं हो पा रहे टेस्ट ‘हमर लैब’ में होंगे : पोस्टमार्टम रिपोर्ट तैयार करने के काम में तेजी लाने फोरेंसिक विभाग में बढ़ाए जाएंगे लिपिकीय स्टॉफ और कम्प्युटर्स की संख्या

चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव की अध्यक्षता में हुई पंडित जवाहर लाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय और डॉ. भीमराव अम्बेडकर अस्पताल के स्वशासी समिति के सामान्य परिषद की बैठक   समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव की अध्यक्षता में आज रायपुर के पंडित जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय और डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय के स्वशासी समिति के सामान्य परिषद की बैठक हुई। बैठक में डॉ. भीमराव अम्बेडकर अस्पताल में अभी रि-एजेंट्स की कमी से जांचे नहीं जा पा रहे सैंपलों…

Read More

प्रदेश में पुलिस प्रशासन फेल, अपराधियों के हौसले बुलंद, जान-माल की रक्षा करने में भूपेश सरकार फेल – केदार गुप्ता

हत्या और चाकूबाजी की बढ़ती घटनाओं से जनता है भयभीत – भाजपा समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर रायपुर : छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा प्रवक्ता केदार गुप्ता ने कहा है कि राजधानी में सरेआम गोली चल रही है। चाकूबाजों ने दो युवकों को मौत के घाट उतार दिया। सड़कें खून से रंग रही हैं। दोहरी हत्या की ताजा वारदात ने साबित कर दिया है कि कानून व्यवस्था पर सरकार का कोई नियंत्रण नहीं रह गया है। जनता अपराध और अपराधियों से त्रस्त है और भूपेश बघेल सरकार ट्रांसफर की दुकान चलाने में मस्त…

Read More

धान खरीदी का सारा पैसा केंद्र का मुफ्त का चंदन घिस रही है कांग्रेस, कांग्रेस का धान खरीदी में क्रेडिट लेना ऐसा ही है, जैसा बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना – अरुण साव

धान खरीदी की 90 प्रतिशत राशि केंद्र की मोदी सरकार दे रही है तो राज्य की कांग्रेस सरकार किस बात का क्रेडिट ले रही है – भाजपा समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर रायपुर : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सांसद अरुण साव ने कांग्रेस द्वारा धान खरीदी का जश्न मनाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि जश्न मनाने का अवसर देने के लिए कांग्रेस मोदी सरकार को धन्यवाद दे। क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की किसान हितैषी नीति के कारण छत्तीसगढ़ के किसानों के धान का सारा चावल केंद्र…

Read More

जशपुर कलेक्टर ने पटवारियों के लिए किया मुख्यालय दिवस नियतए पंचायतों में प्रातः 10 से शाम 5 बजे तक बैंठेगें पटवारीए निरीक्षण में नदारत पाए जाने पर होगी कड़ी कार्यवाही

माह के प्रत्येक सप्ताह मुख्यालय में बैठकर लोगों के समस्या का करेंगें निराकरण निर्धारित ग्राम निरीक्षण में नदारत पाए जाने पर होगी कड़ी कार्यवाही समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ रवि मित्तल ने जिले के पटवारियों को प्रत्येक ग्राम पंचायत में कार्य करने हेतु मुख्यालय दिवस निर्धारित किया है। उन्होंने सभी पटवारियों को माह के प्रत्येक सप्ताह में अलग-अलग पंचायत में कार्य करने हेतु मुख्यालय निर्धारित किया है। साथ ही पटवारियों को नियमित तिथि में संबंधित मुख्यालय में उपस्थित रहकर ग्रामीण जनों के समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए…

Read More

जशपुर कलेक्टर ने गणंतत्र दिवस की तैयारी के संबंध में अधिकारियों की ली बैठक: दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करने के दिये निर्देश, सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन नहीं होगा

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डाॅ रवि मित्तल ने आज कलेक्टोरेट सभा कक्ष में साप्ताहिक समय सीमा की बैठक लेकर आगामी 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस आयोजन के संबध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए उन्होंने विभाग प्रमुखों को दिए गए दायित्वों का निर्वहन गंभीरता से करने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी गणतंत्र दिवस कोविड-19 का पालन करते हुए और ध्यान में रखते हुए विशेष सावधानी के साथ समारोह का आयोजन करने के कहा है। जिला स्तर पर शासकीय विभागों द्वारा झाकियों का…

Read More