जशपुर : जनहानि के 1 मामले में प्रभावित परिजन हेतु 04 लाख की सहायता राशि स्वीकृत

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने प्राकृतिक आपदा में हुए जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन हेतु आरबीसी 6-4 के तहत 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसके अंतर्गत पत्थलगांव विकासखण्ड के ग्राम सुसडेगा, निवासी स्व. रामरतन की नाला के पानी में डूबने से 23 सितम्बर 2022 को मृत्यु हो जाने के कारण मृतक के निकटतम वारिस मृतक के पत्नी फुलमनिया हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Read More

चोरी का दो टन कबाड़ सहित एक आरोपी गिरफ्तार, परिवहन में प्रयुक्त पिक-अप वाहन को किया गया जप्त !

थाना विश्रामपुर पुलिस ने धारा 41(1-4)/379 भादवि के अंतर्गत की कार्यवाही समदर्शी न्यूज ब्यूरो, सूरजपुर सूरजपुर : दिनांक 03 फरवरी 2023 को थाना विश्रामपुर पुलिस को मुखबीर ने सूचना दिया कि ग्राम गांगीकोट शक्ति ड्रगलाईन के पास एक पिकअप वाहन में एसईसीएल का पुराना मशीनरी लोहे का कबाड़ भर रहे है। मामले की सूचना से पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) को अवगत कराये जाने पर उन्होंने थाना प्रभारी विश्रामपुर को कार्यवाही करने के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह व सीएसपी जे.पी.भारतेन्दु के मार्गदर्शन में थाना विश्रामपुर की पुलिस…

Read More

रायपुर शहर वासियों को मिली दो बड़ी सौगातें : तेलघानी आरओबी और गोगांव आरयूबी का हुआ लोकार्पण, छः लाख से अधिक शहर वासियों को मिलेगी अबाध यातायात की सुविधा.

आम जनता के हितों का खयाल रखने के लिए मुख्यमंत्री का लोक निर्माण मंत्री ने जताया आभार समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर रायपुर : रायपुर शहरवासियों की बहुप्रतिक्षित मांग आज पूरी हो गयी है। लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू ने रायपुर रेलवे स्टेशन के पास 35.54 करोड़ रूपए की लागत से बना 526 मीटर लंबा तेलघानी रेलवे ओवरब्रिज ब्रिज तथा उरकुरा-सरोना बायपास रेल लाइन में 15.73 करोड़ रूपए की लागत से तैयार 407 मीटर लंबे और 7.5 मीटर चौड़े गोगांव रेलवे अंडर ब्रिज का लोकार्पण किया। इन दोनो बड़े निर्माण कार्यों…

Read More

जशपुर शहर में चलने वाली यात्री बसों का किया गया रूट परिवर्तन, अब शहर मे नहीं रुकेंगी बसें..

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डी. रविशंकर के दिशा निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में शहर में बढ़ती ट्रैफिक को सुगम बनाने हेतु दिन या रात में शहर से गुजरने वाली छोटी/ बड़ी बसों की गुजरने से आम जनता, स्कूली छात्र-छात्राओं को आने-जाने में काफी परेशानी होती है। आमजन एवं छात्र छात्राओं की परेशानी को देखते हुए बसों की रूट बदलकर रायगढ़ की ओर से आने वाली बसें गम्हरिया तिराहा, गिरांग तिराहा होते हुए बस स्टैंड में प्रवेश…

Read More

पांच जुआड़ी चढे पुलिस के हत्थे, जुआरियों के कब्जे से 3050/- रुपए नगद एवं 52 पत्ती ताश किया गया बरामद.

जुआरियों के विरुद्ध धारा 13 सार्वजनिक द्यूत अधिनियम के अंतर्गत पामगढ़ पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा पामगढ़ : मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 03 फरवरी 23 को थाना पामगढ़ क्षेत्र के ग्राम रसौटा महुआ डबरी खार में जुआ खेलने की सूचना प्राप्त होने पर पामगढ़ पुलिस द्वारा रेड कार्यवाही किया गया, जहाँ (01) नोहर बर्मन उम्र 43 वर्ष निवासी रोझनडीह, (02) रामकिशन दिनकर उम्र 32 वर्ष, (03) बुधराम लहरे उम्र 55 वर्ष साकिनान रसौटा, (04) धर्मेंद्र खूंटे उम्र 33 वर्ष, (05) करन खूंटे उम्र 32 वर्ष…

Read More

मोटरसाइकिल चोरी करने वाले दो आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे, आरोपियों के कब्जे से 2 नग मोटरसाइकिल की गई बरामद, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर !

आरोपियों लंकेश श्रीवास एवं किशन जगत के विरुद्ध 41( 14 ) जा.फौ. 379 भादवि के अंतर्गत मुलमुला पुलिस के द्वारा की गई कार्यवाही समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा मुलमुला : प्रकरण के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 02 फरवरी 23 को थाना प्रभारी मुलमुला संतोष कुमार शर्मा को पेट्रोलिंग के दौरान सूचना प्राप्त हुई कि आरसमेटा के पास 02 व्यक्ति मोटरसाइकिल चोरी कर बेचने के लिये ग्राहक की तलाश कर रहे है, जिस पर तत्काल मुलमुला पुलिस द्वारा दबिश दिया गया। जहाँ उन व्यक्तियों से पूछताछ करने पर एक…

Read More

हत्या के दो आरोपियों को शिवरीनारायण पुलिस ने किया पहुँचाया सलाखों के पीछे, जमीन विवाद के चलते भतीजे ने उतारा था चाचा को मौत के घाट, पत्थर से कुचलकर आरोपियों ने दिया घटना को अंजाम, न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल !

आरोपी संतोष साहू एवं उत्तम प्रसाद साहू को दिनांक 03 फरवरी 23 को भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चाम्पा शिवरीनारायण : प्रकरण के विषय में मिली जानकारी के अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि मृतक खोलबहरा साहू ग्राम तनौद का रहने वाला है। वह पारिवारिक जमीन विवाद के चलते वर्तमान में लोहर्सि(सोन) थाना पचपेड़ी जिला बिलासपुर में रह रहा था। अपने जमीन का सीमांकन कराने दिनाँक 02 फरवरी 23 को ग्राम तनोद आया हुआ था। वह धनेश महिपाल के घर संचालित पटवारी कार्यालय गया…

Read More

जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला 2023 : आयोजन के तीसरे दिन जिला स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता का हुआ भव्य शुभारंभ

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर चांपा जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला 2023 के अवसर पर आज आयोजन के तीसरे दिन के क्रम में हाईस्कूल मैदान परिसर में जिला स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। इसके साथ ही हाई स्कूल मैदान परिसर में आज दोपहर 3 बजे दृष्टि एवं श्रवण बाधितार्थ विशेष विद्यालय पामगढ़ के छात्र-छात्राओं द्वारा गीत की प्रस्तुति, शाम 7.30 बजे से नितिन दुबे सुपर स्टार नाइट का कार्यक्रम , शाम 9 बजे से अखिल भारतीय कवि सम्मेलन कार्यक्रम के तहत कुंवर जावेद कोटा, राजस्थान (गीत…

Read More

बाढ़ आपदा से बचाव के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल और राज्य आपदा मोचन बल के जवानों नें दलपत सागर में किया गया मॉक ड्रिल

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर बाढ़ आपदा के दौरान लोगों के बहुमूल्य जीवन को बचाने के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल और राज्य आपदा मोचन बल के जवानों द्वारा दलपत सागर में संयुक्त रूप से अभ्यास किया गया। इस दौरान बाढ़ में फंसे लोगों को निकालने, नाव पलटने की घटना में लोगों को बचाने, कामचलाउ तौर पर घरेलू अनुपयोगी सामग्री से तैयार तैराकी उपकरण से लेकर आधुनिक रिमोट संचालित लाइफबॉय एवं गोताखोरी के माध्यम से लोगों के जीवन को बचाने के का अभ्यास किया गया। इसके साथ ही लोगों को प्राथमिक…

Read More

बड़ी ख़बर : खाद्य एवं औषधी विभाग की बड़ी कार्रवाई ; 2 करोड़ रूपये की नकली दवाइयां जब्त, आयुर्वेदिक दवाई के नाम पर एलोपैथिक दवाईयों का मिश्रण कर खपाई जा रही थी नकली दवाइयां….देखें Video

शारदा मेडिकल स्टोर सिमगा से 2 करोड़ रूपये के नकली दवाइयां जब्त समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बलौदाबाजार नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन छत्तीसगढ की सूचनाओं एवं कलेक्टर रजत बंसल के निर्देश पर जिले के खाद्य एवं औषधी प्रशासन विभाग ने आयुर्वेदिक दवाई के नाम पर एलोपैथिक दवाईयों का मिश्रण कर बेचे जा रहे अवैध व्यापार का भांडाफोड़ किया है। इसके तहत नगर पंचायत सिमगा में स्थित शारदा मेडिकल स्टोर्स एवं उसके संचालक गिरधारी देवांगन के निवास स्थान में छापा मारकर 37 बोरी सहित 13 कार्टून नकली दवाइयों का खेप जब्त किया…

Read More