पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभाकक्ष में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का किया गया आयोजन, कार्यशाला में मुख्य रूप से एनडीपीएस विषय पर दो सत्रों में रखा गया प्रशिक्षण कार्यक्रम !

श्री सुरेश जून माननीय विशेष न्यायाधीश (एन.डी.पी.एस.), श्री सुरेश साहू, उप संचालक अभियोजन, श्री राजेश पाण्डेय लोक अभियोजक एवं श्रीमती शशिकला जांगड़े विशेष लोक अभियोजक की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया आयोजन दिनांक 11 मार्च 23 को आयोजित इस कार्यशाला में जिले के 03 निरीक्षक, 07 उपनिरीक्षक, 20 सहायक उपनिरीक्षक एवं 50 विवेचकगण वर्चुअल रूप से उपस्थित रहे। समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा जांजगीर-चांपा : कार्यक्रम के प्रारंभ में श्री विजय अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक द्वारा श्री सुरेश जून माननीय विशेष न्यायाधीश महोदय का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया गया, तत्पश्चात् श्री सुरेश…

Read More

दिशा समिति की बैठक संपन्न : गरीब और कमजोर लोगो को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सभी योजनाओं का करें बेहतर क्रियान्वयन – सांसद गुहाराम अजगल्ले

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा लोकसभा सांसद गुहाराम अजगल्ले ने आज दिशा समिति की बैठक लेते हुए गरीब और कमजोर लोगो को आत्मनिर्भर बनाने के लिए शासन द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन कराए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि योजनाओं के उद्देश्य को समझते हुए आजीविका के विविध स्त्रोतो को प्रोत्साहित किया जाना आवश्यक है। लोकसभा क्षेत्र जांजगीर-चांपा सांसद श्री गुहाराम अजगल्ले की अध्यक्षता में आज जिला विकास एवं समन्वय निगरानी समिति (दिशा) की जिला स्तरीय बैठक का आयोजन जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित की…

Read More

आरंग में भाजपा के हजारों कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर बृजमोहन ने घेरा मंत्री शिव डहरिया का निवास : बृजमोहन ने कहा मंत्री का महल बन रहा है और छत्तीसगढ़ की गरीब जनता अपने हक के मकान को तरस रही है

सरकार पर निशाना साधते हुए बृजमोहन ने कहा यह कांग्रेस सरकार निर्दयी और महाभ्रष्ट है, वो जनता नहीं अपना हित साध रही है समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भाजपा द्वारा आरंग में आयोजित नगरीय निकाय मंत्री शिव डहरिया के आवास घेराव के दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता एवं विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने भूपेश सरकार पर करारा प्रहार किया। उन्होंने कहा की प्रदेश की यह कांग्रेस सरकार गरीब छत्तीसगढ़ियों के हक को मारने वाली निर्दयी, महाभ्रष्ट सरकार है। यह सरकार केवल अपना ही हित साध रही है। यहां…

Read More

बिग ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ में 1 अप्रैल से शुरू होगा ग्रामीण परिवारों का सामाजिक-आर्थिक सर्वे

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्य सचिव को पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के माध्यम से तैयारी प्रारंभ करने के दिए निर्देश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर छत्तीसगढ़ में 1 अप्रैल 2023 से ग्रामीण परिवारों का सामाजिक एवं आर्थिक सर्वे शुरू होगा। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने मुख्य सचिव को पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के माध्यम से सर्वे की तैयारी तत्काल प्रारंभ करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सर्वे दलों के गठन, आवश्यक प्रशिक्षण, सर्वे में शामिल हितग्राही मूलक योजनाओं के नाम, सर्वे प्रपत्र का प्रारूप…

Read More

दहेज हत्या के मामले में पति, सास, ससुर चढ़े पुलिस के हत्थे, आरोपियों को निवास स्थान में दबिश देकर किया गया गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड में जेल !

आरोपी पति सलित यादव, सास संतोषी बाई यादव एवं लक्ष्मण यादव को दिनांक 11 मार्च 23 को भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड में आरोपियों के विरूध्द धारा 304–बी, 34 भादवि के अंतर्गत बलौदा पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा बलौदा : प्रकरण के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि मृतिका शारदा यादव उम्र 21 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 03 बलौदा दिनांक 21 फरवरी 23 को फांसी लगा ली थी, जिसके कारण उसकी मृत्य हो गई थी। जिस पर थाना बलौदा…

Read More

छत्तीसगढ़ पर अब बात होती है तो सांस्कृतिक विशिष्टताओं पर चर्चा होती है, प्रधानमंत्री ने फाग गीतों पर चर्चा की, छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी समाज के 77 वें दो दिवसीय वार्षिक अधिवेशन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर पहले छत्तीसगढ़ की पहचान नक्सलवाद को लेकर थी। अब देश में छत्तीसगढ़ की बात होती है तो सांस्कृतिक विशिष्टताओं को लेकर बात होती है। प्रधानमंत्री जी से दिल्ली में मुलाकात हुई। उन्होंने मुझसे यहां होली के मौके पर गाये जाने वाले फाग के बारे में पूछा। उन्हें मैने फाग गीत सुनाए। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक संस्कृति पर चर्चा हुई। यह बात मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने दुर्ग जिले के पाटन में छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी समाज के 77वें दो दिवसीय महा अधिवेशन के अवसर पर अपने सम्बोधन…

Read More

बिग ब्रेकिंग : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा पर त्वरित अमल, प्रदेश के सभी नगरीय निकायों को विकास कार्यों के लिए एक हजार करोड़ रुपए की स्वीकृति का आदेश जारी

नगर निगम रायपुर को 100 करोड़ रूपए, भिलाई को 60 करोड़ रूपए, बिलासपुर को 50 करोड़ रूपए की स्वीकृति दुर्ग नगर निगम को 25 करोड़ रूपए: भिलाई-चरौदा, अम्बिकापुर, जगदलपुर नगर निगमों को 20-20 करोड़ रूपए रिसाली, राजनांदगांव, रायगढ़ एवं कोरबा को 15-15 करोड़ रूपए बीरगांव, धमतरी एवं चिरमिरी नगर निगम को 10-10 करोड़ रूपए रायपुर और भिलाई में 10-10 करोड़ रूपए की लागत से अत्याधुनिक बीपीओ रायपुर में जी-20 समिट की तैयारियों के लिए 20 करोड़ रुपए जारी रायपुर में 1000 सीटर और बिलासपुर में 750 सीटर, भिलाई में 500…

Read More

अश्लील गाली-गलौच कर जान से मारने की धमकी देकर मारपीट करने वाले तीन आरोपियों को अकलतरा पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड में, पैसे मांगने के विवाद को लेकर आरोपियों द्वारा घटना को दिया गया अंजाम !

आरोपियों के विरूद्ध थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 150/23 धारा 294, 506, 323, 34 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान प्रकरण में आरोपियों के विरुध्द धारा 327 भादवि जोड़ी गई है. आरोपी नौशाद खान, मोहम्मद कुर्बान एवं रिजवान खान को दिनांक 11 मार्च 23 को न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया. समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा अकलतरा : प्रकरण के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी योगेश कुमार बर्मन उम्र 32 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 13 कन्या शाला के…

Read More

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की संवेदनशील पहल : बाल देख-रेख संस्थाओं से बाहर जाने वाले बालक-बालिकाओं के पुनर्वास के लिए मुख्यमंत्री बाल उदय योजना होगी शुरू

बाल संप्रेक्षण गृह से बाहर जाने की आयु 18 वर्ष से बढ़ाकर 21 वर्ष करते हुये  बनाई गई पुनर्वास योजना मुख्यमंत्री श्री बघेल के  निर्देश पर महिला एवं बाल विकास विभाग बना रहा विस्तृत कार्ययोजना छत्तीसगढ़ सरकार शिक्षा, कौशल विकास, रोजगार और आवास के लिए  करेगी सहयोग समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश में संचालित बाल देख-रेख संस्थाओं से बाहर जाने वाले बालक-बालिकाओं के पुनर्वास के लिए इस साल बजट में बड़ा निर्णय लेते हुए उनके लिए मुख्यमंत्री बाल उदय योजना प्रारंभ करने की घोषणा की है।…

Read More

शराब पीने से मना करने पर शराबी युवक ने अपने दोस्त की कर दी हत्या, आरोपी को लोदाम पुलिस ने गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त छिपाई हुई कुल्हाड़ी को किया गया जप्त.

चौकी लोदाम क्षेत्र के ग्राम कुल्डा की घटना,  चौकी लोदाम में आरोपी मार्टिन लकड़ा के विरूद्ध धारा 302, 201 भा.द.वि. का अपराध पंजीबद्ध.   समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर जशपुर : प्रकरण के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 09 मार्च 2023 को प्रार्थी अनुदीपन मिंज उम्र 32 साल निवासी जामटोली लोदाम ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उक्त दिनांक को मार्टिन लकड़ा ने उसके भाई एलिस मिंज उम्र 23 साल से लड़ाई-झगड़ा कर मारपीट किया था। जिसे गंभीर चोट आया एवं परिजनों…

Read More