जिले के 20 मण्डलों के समस्त मोर्चा-प्रकोष्ठ के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने सैंकड़ों की संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज करायी समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर जशपुर : भारतीय जनता पार्टी के मोर आवास मोर अधिकार आंदोलन को लेकर रायपुर राजधानी में विधानसभा घेराव में जशपुर जिले के सैंकड़ों भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुये और प्रदेश के 16 लाख गरीबों को प्रधानमंत्री आवास देने की मांग करते हुये कांग्रेस सरकार के कुशासन के खिलाफ आवाज़ बुलंद की। जिले के सभी 20 मण्डलों से भाजपा के कार्यकर्ता मंगलवार की दोपहर से विधानसभा घेराव के…
Read MoreDay: March 15, 2023
पीएम आवास योजना का क्रियान्वयन न होने पर भाजपा के नेतृत्व में प्रदेश सरकार का विरोध करने विधान सभा घेराव में उमड़ा जनसैलाब !
पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी हुए शामिल, कहा – आवास नहीं दोगे तो सरकार बदलकर 16 लाख आवास बना देंगे समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर रायपुर : प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए केंद्र सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ को पैसे देने के बावजूद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार द्वारा राज्यांश जारी नहीं करने तथा प्रदेश में आवास का निर्माण नहीं करवाने के कारण प्रदेश की जनता सरकार के विरुद्ध आवाज बुलंद कर रही है। इसी कड़ी मे मोर आवास मोर अधिकार आंदोलन के माध्यम से भारतीय जनता…
Read Moreस्कूल में हादसे से बच्ची की मृत्यु पर प्रशासन का आया जवाब : आकांक्षा की सदमे के कारण नहीं हुई है मृत्यु, विगत तीन वर्षों से सिकलिन की बीमारी थी, जिसका इलाज कुनकुरी में किया जा रहा था
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर बगीचा एसडीएम से प्राप्त जानकारी के अनुसार कुछ समाचार पत्रो में यह प्रकाशित हुआ है कि कुकर फटने से कल दिनांक 14.03.2023 को प्राथमिक शाला जामटोली ग्राम पंचायत खारपानी विकास खण्ड कांसाबेल जिला जशपुर के तीन बच्चे घायल हुए है जो कि गलत है, जांच में यह पाया गया है कि प्रधान पाठक जलेश्वर राम रसोई कक्ष से निकलने के बाद जब दूसरे कक्ष में गये, उस समय कक्षा 5 वी के तीन विद्यार्थी क्रमशः कु.राखी सिदार, आकाश सिदार तथा कु. स्वाती रसोई घर के अंदर…
Read Moreआकस्मिक निरीक्षण में थाना पहुंचे पुलिस अधीक्षक सूरजपुर, फरियादी की शिकायत सुन फौरन एफआईआर दर्ज करने थाना प्रभारी को दिए निर्देश !
क्षेत्र में अपराधों पर नियंत्रण करने एवं अभियान चलाकर लंबित स्थाई वारंट की तामिली करने के भी दिए निर्देश समदर्शी न्यूज ब्यूरो, सूरजपुर सूरजपुर : पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) ने मंगलवार को रामानुजनगर थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया। थाना में लंबित अपराध एवं शिकायतों के बारे में थाना प्रभारी से जानकारी लेते हुए निकाल में धीमी गति होने पर विवेचकों को सख्त लफ्जों में जल्द व विधि सम्मत निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने थाने में बनाए गए महिला हेल्प डेस्क को देखा। वहीं थाने के अंदर रंग-रोगन कराने…
Read More‘अभिव्यक्ति महिला जागरूकता सप्ताह’ के द्वितीय एवं तृतीय दिवस में जशपुर जिले के विभिन्न विद्यालयों एवं ग्रामों में जाकर पुलिस से संबंधित विषयों का प्रचार-प्रसार कर किया गया जागरूक,
कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के जनप्रतिनिधिगण, एनजीओ एवं गणमान्य नागरिकगण रहे उपस्थित समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर जशपुर : पुलिस मुख्यालय रायपुर द्वारा महिलाओं की सुरक्षा एवं उनके अधिकारों के बारे में जागरूक करने के उद्देश्य से अभिव्यक्ति जागरूकता सप्ताह दिनांक 13 मार्च 2023 से 19 मार्च 2023 तक संचालित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत दिनांक 14 मार्च 2023 को सिटी कोतवाली जशपुर क्षेत्रांतर्गत प्राथमिक शाला बरटोली, जिला ग्रंथालय में पुलिस टीम द्वारा वहां उपस्थित बालिकाओं/शिक्षिकाओं/विधार्थियों को अभिव्यक्ति एप्प, घरेलू हिंसा, छेड़खानी, लैंगिक उत्पीड़न, साईबर सुरक्षा, पोक्सो एक्ट,…
Read Moreयात्रियों को राहत पहुँचाने हेतु जशपुर के गम्हरिया चौक पर ऑटो किराया सूची बोर्ड किया गया प्रदर्शित
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ रवि मित्तल ने जिला मुख्यालय आने वाले यात्रियों व राहगीरों से ऑटो चालकों द्वारा निर्धारित दर से अधिक किराया वसूली की शिकायत को गम्भीरता से लेते हुए जिला परिवहन अधिकारी को तत्काल आमजनों को राहत पहुचाने के निर्देश दिए थे। साथ ही समय-समय पर समस्त ऑटो का किराया के संबंध आकस्मिक निरीक्षण करने के लिए कहा गया है। जिसके परिपालन में जिला परिवहन अधिकारी द्वारा जिले में राहगीर व यात्रियों को सहूलियत प्रदान करने हेतु जशपुर नगर के प्रवेश द्वार गम्हरिया चौक पर पेट्रोल…
Read Moreजशपुर : पटवारी परीक्षा की प्रतीक्षा सूची से 7 अभ्यर्थियों का किया गया चयन
चयनित अभ्यर्थियों को 10 दिवस के भीतर पटवारी प्रशिक्षण शाला अम्बिकापुर में उपस्थित होने के निर्देश जारी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर पटवारी प्रशिक्षण चयन परीक्षा 2022 के परीक्षा परिणाम की मेरिट सूची के आधार पर जिले में 20 पदों पर भर्ती किए जाने हेतु वर्गवार प्रावीण्य सूची के आधार पर पटवारी प्रशिक्षण शाला में उपस्थित होने के निर्देश जारी किया गया था। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार चयनित अभ्यर्थियों में से 07 अभ्यर्थियों द्वारा प्रशिक्षण शाला में उपस्थित नहीं होने के कारण प्रतीक्षा सूची के 7 अभ्यर्थियों का…
Read Moreआईआईटी रुड़की की टीम द्वारा जशपुर जिले के कुछ राजस्व व वनग्रामों में नक्शा मिलान व भौगोलिक क्षेत्रफल में गड़बड़ी की समस्या का किया जाएगा निराकरण
21 मार्च को विभिन्न ग्रामों का सर्वे कर करेंगे निराकरण समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिले के पत्थलगांव विकासखण्ड के कुछ राजस्व ग्राम, नक्शा विहीन ग्राम व मनोरा विकासखण्ड के कई वन ग्राम के नक्शा मिलान व भौगोलिक क्षेत्रफल में आ रही गड़बड़ी की शिकायत का निराकरण हेतु आईआईटी रुड़की की टीम जिले के प्रवास पर आ रही है। कार्यालय भू अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार जशपुर जिले के मनोरा तहसील में कुल 11 वन ग्राम जिसमें बोरोकोना, करणपुर जिसने आईआईटी रुड़की द्वारा किए गए सर्वे के भौगोलिक क्षेत्रफल…
Read Moreजशपुर, कुनकुरी एवं पत्थलगांव के संकल्प शिक्षण संस्थान में कक्षा 9 वीं मे प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित
आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 05 अप्रैल 2023 निर्धारित समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री जितेन्द्र यादव के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन द्वारा जिला खनिज न्यास निधि मद से संचालित संकल्प शिक्षण संस्थान जशपुर, कुनकुरी एवं पत्थलगांव में कक्षा 9 वीं में हिन्दी माध्यम की कुल 116 सीटों में प्रवेश हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया है। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 05 अप्रैल 2023 निर्धारित की गई है। चयन परीक्षा 16 अप्रैल को जिला मुख्यालय में…
Read Moreजशपुर जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना का हो रहा बेहतर क्रियान्वयन, योजना की सहायता से हितग्राही सिंहासन कुजूर ने बनाया अपना सुंदर आवास
पक्के आवास में परिवार सहित खुशी से कर रहे जीवन यापन समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना का बेहतर क्रियान्वयन किया जा रहा है और पात्र हितग्राहियों का प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का मकान उपलब्ध कराकर लाभान्वित किया जा रहा है। हर नागरिक के लिए रोटी, कपड़ा और मकान अनिवार्य आवश्यकता होती है। ये तीनों मूलभूत चीजें लोगों के पास होने से निश्चित ही उनका गुजर-बसर आसानी से होता है। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत ऐसे गरीब असहाय परिवारों को पक्का घर उपलब्ध कराया जा…
Read More