समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ रवि मित्तल आज विकासखण्ड पत्थलगांव के समीप बेलडेगी में राष्ट्रीय राजमार्ग में चल रहे सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण कर कार्य प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने निर्माण कार्य में तेजी लाने एवं गुणवत्ता में विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री जितेन्द्र यादव, निर्माण एजेंसी सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। कलेक्टर ने बेलडेगी में चल रहे निर्माण कार्या का अवलोकन करते हुए कार्य में तेजी लाने एवं निर्धारित समयावधि में पूर्ण कराने के निर्देश दिए। इस हेतु…
Read MoreDay: March 16, 2023
जशपुर जिले में विधि के प्रचार-प्रसार के लिए पैरालीगल वॉलिन्टियर्स हेतु आवेदन आमंत्रित
इच्छुक व्यक्ति 20 मार्च तक कर सकते हैं आवेदन समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिला विधिक सेवा प्रधिकरण जशपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार विधि के प्रचार-प्रसार के लिए पैरालीगल वॉलिन्टियर्स का चयन किया जा रहा है। इस हेतु जशपुर एवं तालुका विधिक सेवा समिति कुनकुरी, पत्थलगांव, बगीचा में पैरालीगल वॉलिन्टियर्स के लिए इच्छुक व्यक्ति से 20 मार्च 2023 तक आवेदन आमंत्रित की गई है। वॉलिन्टियर्स के लिए शैक्षणिक योग्यता 12 उर्त्तीण निर्धारित की गई है। साथ ही कम्प्यूटर की जानकारी रखने वाले व्यक्तियों को प्राथमिकता दी जाएगी।
Read Moreजशपुर जिला अन्तर्गत ग्राम करडेगा में राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम आयोजित
शिविर लगाकर छूटे हुए 22 लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाया गया समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर दुलदुला विकासखण्ड के ग्राम करडेगा में स्वास्थ्य विभाग के द्वारा राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया और आयुष्मान कार्ड शिविर भी लगाया गया। जिमसें छूटे हुए लोगों को आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है। साथ ही किशोरी बालिकाओं को स्वास्थ्य संबंधित जानकारी दी जा रही है। खून की कमी को दूर करने का प्रयास, नियमित साफ-सफाई, पौष्टिक भोजन, खान-पान की जानकारी दी जा रही है। साथ ही शाला त्यागी बच्चों को शिक्षा की…
Read Moreजशपुर : जनहानि के मामले में प्रभावित परिजनों हेतु 4 लाख की सहायता राशि स्वीकृत
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने प्राकृतिक आपदा में हुए जनहानि के 1 मामले में प्रभावित परिजन हेतु आरबीसी 6-4 के तहत 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसके अंतर्गत पत्थलगांव विकासखण्ड के ग्राम तिलडेगा निवासी स्व. नीलकण्ठ चौहान की तालाब के पानी में डूबने से 19 दिसम्बर 2022 को मृत्यु हो जाने के कारण मृतक के निकटतम वारिस मृतक की पत्नी लक्ष्मी बाई एवं दो पुत्र राजकुमार चौहान, नंदकुमार चौहान हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की…
Read Moreनेहरू युवा केंद्र सरगुजा द्वारा जिला स्तरीय ‘आस पड़ोस युवा संसद’ कार्यक्रम का हुआ आयोजन
युवाओं को विश्व शांति, जलवायु परिवर्तन और मिलेट्स वर्ष जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर विभिन्न स्तर पर विचार व्यक्त करने का मिल रहा अवसर समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर बतौली : नेहरू युवा केंद्र सरगुजा के जिला युवा अधिकारी पवन कुमार के मार्गदर्शन में आत्मानंद कार्यक्रम हाल बतौली में जिला स्तरीय ‘आस पड़ोस युवा संसद’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शैलेश सिंह देव जनपद पंचायत उपाध्यक्ष, हिदाल सिंह सरपंच बतौली, विष्णु गुप्ता विशिष्ट समाजसेवी, सी.आर.मिरी भूतपूर्व प्राचार्य, प्रसन्ना केरकेट्टा हिंदी माध्यम प्राचार्य, राजेश गुप्ता अंग्रेजी माध्यम प्राचार्य, अनिल, अरुण…
Read Moreबड़ी खबर : गुणवत्तापूर्ण सस्ती दवाओं से बचत का आंकड़ा 100 करोड़ से पार, श्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर जरूरतमंद एवं गरीबों के लिए बन रही जीवनरक्षक
मुख्यमंत्री की सार्थक पहल से छत्तीसगढ़ के नागरिकों के जेब को मिल रही बड़ी राहत समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर सभी आयु वर्ग के लोगों को सस्ती और गुणवत्तापूर्ण जेनेरिक दवाएं सुलभ कराने के उद्देश्य से संचालित श्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर्स योजना से अब तक मरीजों को 100 करोड़ रूपए से अधिक की बचत हो चुकी है, जिससे छत्तीसगढ़ के नागरिकों के जेब को बड़ी राहत मिली है। राज्य के सभी नगरीय निकायों में संचालित इस योजना के अंतर्गत प्रख्यात कंपनियों की जेनेरिक दवाएं…
Read Moreरिफर मरीज को लेकर जा रही संजीवनी वाहन को रोककर तोड़फोड़ एवं मारपीट करने वाले तीन आरोपियों को पत्थलगांव पुलिस ने किया गिरफ्तार, एक आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल जप्त.
आरोपियों के विरुद्ध थाना पत्थलगांव में धारा 341, 294, 323, 147, 148 भादवि, लो.नि.नु.अधि. की धारा 3 का अपराध पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर जशपुर : प्रकरण के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी ओमप्रकाश लकड़ा उम्र 34 साल निवासी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कोतबा ने दिनांक 14 फरवरी 2023 को थाना पत्थलगांव में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि उसे दिनांक 13 फरवरी 2023 को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कोतबा से सी.एस.सी. पत्थलगांव से अंबिकापुर के लिये रिफर का आदेश मिला था, तब…
Read Moreपीडीएस गोदाम से चावल, शक्कर, चना चोरी करने वाले 4 आरोपी को पत्थलगांव पुलिस के पकड़ा
आरोपियों के कब्जे से पीडीएस गोदाम कछार से चोरी किया गया शत प्रतिषत सामान 102 बोरी चावल, 08 बोरी शक्कर तथा 25 बोरी चना कीमती 77500 रू. जप्त आरोपियों के विरुद्ध थाना पत्थलगांव में धारा 457, 380 भा.द.वि. का अपराध दर्ज समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर प्रार्थी पीडीएस दुकान संचालक/विक्रेता खेमासागर यादव उम्र 45 साल निवासी ग्राम पंचायत कछार ने दिनांक 08.03.2023 को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि यह दिनांक 07.03.2023 को प्रतिदिन की भांति हितग्राहियों को पी.डी.एस. का राशन वितरण कर करीब 03 बजे दुकान में ताला लगाकर…
Read Moreट्रेलर वाहन चालक के अंधे कत्ल के मामले में फरार 6 वां आरोपी रवि महंत पत्थलगांव पुलिस के हत्थे चढ़ा, कब्जे से हत्या में प्रयोग किया खून लगा गमछा किया गया जप्त
प्रकरण के अन्य 5 आरोपीगण पूर्व में हो चुके हैं गिरफ्तार आरोपीगण सरिया समेत ट्रेलर वाहन को लूट कर ड्राईवर की हत्या कर दिये थे आरोपियों के विरुद्ध थाना पत्थलगांव में धारा 302, 396, 120बी, 414 भा.द.वि. का अपराध दर्ज समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर दिनांक 26.02.2023 को लुड़ेग झण्डा घाट में रोड से करीब 30 फिट अंदर जंगल गढ्ढे में राजेश कुमार पिता चन्द्रबली उम्र 45 वर्ष निवासी ग्राम घरसहा थाना जियतपुर जिला आजमगढ़ (उ.प्र.) का शव मिला था, शव का पी.एम. कराने के पश्चात् रिपोर्ट में मृतक की मृत्यु…
Read Moreअभिव्यक्ति महिला जागरूकता सप्ताह में डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर द्वारा बीआरसी भवन में उपस्थित शिक्षकों को मोटिवेट कर पुलिस से संबंधित विषयों पर दी गई जानकारी.
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित शिक्षकों को डीआईजी द्वारा कराया गया योग, समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर जशपुर : पुलिस मुख्यालय रायपुर द्वारा महिलाओं की सुरक्षा एवं उनके अधिकारों के बारे में जागरूक करने के उद्देश्य से अभिव्यक्ति जागरूकता सप्ताह दिनांक 13 मार्च 2023 से 19 मार्च 2023 तक संचालित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत दिनांक 16 मार्च 2023 को डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डी.रविशंकर (भा.पु.से.) द्वारा जशपुरनगर स्थित बी.आर.सी. भवन में उपस्थित शिक्षकों को मोटिवेट किया गया, इस दौरान बीईओ जशपुर मो. एम.जेड.यू. सिद्धकी भी उपस्थित…
Read More