जशपुर कलेक्टर ने आदिम जाति विकास विभाग, श्रम विभाग, समाज कल्याण एवं अंत्यावसायी विभाग की ली संयुक्त समीक्षा बैठक

विभागीय योजनाओं से अधिक से अधिक लोगों को प्राथमिकता से लाभान्वित करे-कलेक्टर समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ रवि मित्तल ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आदिम जाति विकास विभाग, समाज कल्याण विभाग, श्रम विभाग, अंत्यावसायी विभाग, उद्योग विभाग, खेल एवं युवा कल्याण विभाग में संचालित योजनाओं की बैठक लेकर  संयुक्त समीक्षा की। उन्होंने सभी विभाग प्रमुखों को विभागीय योजनाओं से अधिक से अधिक लोगों को प्राथमिकता से लाभान्वित करने हेतु निर्देशित किया। कलेक्टर डॉ. मित्तल ने आदिम जाति विकास विभाग अंतर्गत समीक्षा बैठक में सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण मद अंतर्गत…

Read More

जिला पंचायत सीईओ ने कुनकुरी में कृषि, महिला बाल विकास, पशु और पंचायत विभाग के अधिकारियों की ली बैठक

आंगनबाड़ी केन्द्रों में पोषण बाड़ी विकसित करने के दिए निर्देश छूटे हुए किसानों केसीसी कार्ड बनाने के निर्देश दिए मनरेगा के अपूर्ण निर्माण कार्यों को पूर्ण करने के लिए कहा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री जितेन्द्र यादव ने  जनपद पंचायत कुनकुरी के सभा कक्ष में ग्राम पंचायत सचिव, नरेगा, कृषि विभाग, करारोपण अधिकारी, महिला बाल विकास और पशु विभाग के अधिकारियों का समीक्षा बैठक ली। बैठक के दौरान सीईओ श्री यादव ने मनरेगा में सामाजिक अंकेक्षन की वसूली, निर्माण कार्य 2020-21 एवं 2021-22 के…

Read More

पत्थलगांव में चेम्बर ऑफ कॉमर्स एवं प्रशासन की समन्वय बैठक हुई आयोजित : प्रतिष्ठानों में अग्नि सुरक्षा यंत्र लगाने एवं सुरक्षात्मक मानकों का कड़ाई से पालन करने किया गया जागरूक

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर पत्थलगांव जनपद पंचायत के सभाकक्ष में चेम्बर ऑफ कॉमर्स व प्रशासन के बीच समन्वय स्थापित करने हेतु बैठक रखी गई। इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री आर. एस. लाल, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री हरीश पाटिल, चेम्बर ऑफ कॉमर्स पत्थलगांव के अध्यक्ष अमित अग्रवाल, चेम्बर के सदस्य, व्यापारीगण व अनेक विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे। बैठक में गर्मी में व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में आगजनी को लेकर नया फायर ब्रिगेड तत्काल मंगाने व उसके ऑपरेटिंग के लिए कर्मचारी की व्यवस्था, दुकानों में सीसीटीव्ही लगवाने, दुकानों के बाहर अनाधिकृत…

Read More

जशपुर : ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 13 मई से 13 जून तक किया जा रहा : शिविर में तैराकी, हॉकी, बैडमिंटन एवं ताइक्वांडो का दिया जा रहा प्रशिक्षण

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिला प्रशासन की ओर से खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा जिला एवं विकासखण्ड स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का 13 मई से 13 जून 2023 तक आयोजन किया जा रहा है। प्रशिक्षण शिविर जिला मुख्यालय के साथ-साथ सभी विकासखंड मुख्यालय में भी जूनियर एवं सब जूनियर वर्ग के बच्चो के लिए संचालित हो रहा है। खेल विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर में पीटीआई के माध्यम से तैराकी, हॉकी, बैडमिंटन एवं ताइक्वांडो का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। खेल अधिकारी  सुश्री दुर्गेश्वरी…

Read More

जशपुर : विभिन्न आजीविका मूलक गतिविधियों का केंद्र बना बोखी गोठान, ग्रामीणों एवं स्वसहायता समूह के महिलाओं मिला रहा स्वरोजगार,उनकी आय में हो रही है निरन्तर बढोत्तरी

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पंचायत बोखी गौठान को मॉडल गौठान के रूप में विकसित किया जा रहा है। ग्राम सुराजी योजना के अन्तर्गत इस गौठान में सभी अधोसंरचना उपलब्ध है, जहां वर्तमान में मुर्गी शेड, बकरी शेड, एसएचजी शेड, मशरूम शेड, वर्मी कम्पोस्ट खाद टंकी साथ ही नरवा गरवा घुरवा बाड़ी व अवधारणा को पुरा करते हुए नाला, डबरी, चारागाह, आम बगीचा तथा बाड़ी विकास स्व सहायता समूह के द्वारा किया गया है। ग्राम पंचायत बोखी में स्व सहायता समूह के द्वारा आजीविका गतिविधियां संचालित है।…

Read More

जशपुर : प्रधानमंत्री खाद्य उद्यम उन्नयन योजना के अन्तर्गत 30 जून तक आवेदन आमंत्रित, उद्यमी को अधिकतम 10 लाख रूपए का दिया जाएगा अनुदान

चावल पर आधारित उद्योग, बेकरी, नमकीन, पोहा, मशाला, अचार, बड़ी, तेल आदि खाद्य प्रसंस्करण उद्योग लगा सकते हैं समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र जशपुर के द्वारा प्रधानमंत्री खाद्य उद्यम उन्नयन योजना के तहत् 30 जून 2023 तक आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया है। योजना के तहत् चावल पर आधारित उद्योग, बेकरी उद्योग, नमकीन, मिक्चर, मुरमुरा, मुरकू, पोहा, मशाला, अचार, पापड़, बड़ी, बेसन मैदा, सूजी, तेल आदि खाद्य प्रसंस्करण उद्योग स्थापित की जा सकती है। विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार योजना के अंतर्गत पात्र स्थायी परियोजना…

Read More

जशपुर : जनहानि के 1 मामलें में प्रभावित परिजनो हेतु 4 लाख की सहायता राशि स्वीकृत

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने प्राकृतिक आपदा में हुए जनहानि के 1 मामले में प्रभावित परिजन हेतु आरबीसी 6-4 के तहत 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसके अंतर्गत जशपुर विकासखण्ड के ग्राम रातामाटी निवासी स्व. सुखनी बाई की नहर के पानी में डूबने से 12 जनवरी 2023 को मृत्यु हो जाने के कारण मृतिका के निकटतम वारिस मृतिका के पुत्र वधु श्रीमती राजमनी बाई हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई हैं।

Read More

श्रम विभाग की विभिन्न योजनाओं से 808 हितग्राहियों किया गया लाभान्वित : जशपुर जिले के पंजीकृत श्रमिकों को योजना के अन्तर्गत 1 करोड़ 61 लाख 60 हजार रूपए का दिया गया लाभ

श्रम विभाग की योजना का लाभ लेने के लिए लोक सेवा केन्द्र तथा व्हीएलई के माध्यम से करा सकते हैं पंजीयन योजना के संबंध में जानकारी हेतु मोबाईल नम्बर 7999257119 एवं 9111122448 से सम्पर्क किया जा सकता है समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर छत्तीसगढ़ शासन और जिला प्रशासन के श्रम विभाग के द्वारा निरंतर विभाग में संचालित योजनाओं से हितग्राहियों को लाभान्वित किया जा रहा है। श्रम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल अंतर्गत पंजीकृत महिला श्रमिकों को मिनीमाता महतारी जतन सहायता योजना…

Read More

कलेक्ट्रेट कार्यालय जशपुर के अधिकारी-कर्मचारियों ने झीरम घाटी के शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि

छत्तीसगढ़ में शांति का टापू बनाने के लिए शपथ लिया गया समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्ट्रेट कार्यालय में विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों ने झीरम घाटी में नक्सल हिंसा में हुए शहीद को 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा छत्तीसगढ़ में अहिंसा एवं सहनशीलता में दृढ़ विश्वास रखते हुए पुनः शांति का टापू बनाने के लिए शपथ लिया गया। विदित है कि 25 मई 2013 को झीरम घाटी में नक्सल हिंसा शहीद हुए जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ पदाधिकारी गण, सुरक्षा बल के जवान शहीद हो गए थे।

Read More

जमीन रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी कर 21 लाख की ठगी करने के मामले में सरगुजा पुलिस को मिली सफलता : थाना गांधीनगर द्वारा मामले में त्वरित कार्यवाही कर महिला आरोपी को किया गया गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर !

पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सम्पति सम्बन्धी मामलों में त्वरित कार्यवाही करने दिए गए हैं दिशा निर्देश समदर्शी न्यूज ब्यूरो, सरगुजा अंबिकापुर/गांधीनगर : प्रकरण के संबंध में पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थिया चंद्रकांती भगत साकिन बनारस रोड गांधीनगर द्वारा थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि लता खुटे साकिन गांधीनगर द्वारा प्रार्थिया से 19 डिसमील जमीन बेचने की बात करते हुए 5 लाख रुपये अग्रिम राशी लेकर नोटरी के समक्ष अनुबंध किया गया था। लता खुटे द्वारा जमीन की चौहद्दी एवं अनुमति लेने की बात बोलकर पुनः अलग-अलग…

Read More