समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने सड़क दुर्घटना के एक मामलें में प्रभावित परिजन हेतु 25 हजार रुपए की राशि स्वीकृत की है। जिसके अंतर्गत जशपुर तहसील के ग्राम टिमरला निवासी फेदोर लकड़ा की सड़क दुर्घटना में 27 जुलाई 2022 को मृत्यु हो जाने से मृतक के निकटतम वारिस मृतक की पु़त्री अंजु लोयोला लकड़ा हेतु सोलेशियम फण्ड योजना (हिट एण्ड रन) में दिए गए प्रावधान अनुसार 25 हजार की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।
Read MoreMonth: June 2023
जशपुर जिले के छेराघोघर में ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण दिवस कार्यक्रम किया गया आयोजित, गर्भवतियों का स्वास्थ्य जांच कर दिया गया आयरन व कैल्शियम का टैबलेट
3 उच्च जोखिम गर्भवती का चिन्हांकन कर उचित उपचार हेतु दी गई समझाईश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर मडियाझरिया के एचडब्ल्यूसी छेराघोघर में विगत दिवस ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें 6 गर्भवतियों का स्वास्थ्य जांच किया गया और 3 उच्च जोखिम गर्भवती का चिन्हांकन कर उचित उपचार के लिए समझाईश दी गई। साथ ही गर्भवती महिलाओं को आयरन कैल्शियम का टैबलेट दिया गया। इस दौरान ग्राम पंचायत मडियाझरिया के सरपंच श्रीमती शशिकला खलखो, वार्ड पंच सहित महिला स्व सहायता समूह सदस्य, मितानिन, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, रोजगार…
Read Moreमोबाईल दुकान से चोरी करने वाला एक फरार आरोपी किया गया गिरफ्तार, एक आरोपी की पूर्व में हो चुकी है गिरफ़्तारी.
चौकी करंजी में धारा 457, 380 भादवि के अंतर्गत मामला किया गया था पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज ब्यूरो, सूरजपुर सूरजपुर : प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 31 मार्च 23 को ग्राम राई निवासी आयुष जायसवाल ने चौकी करंजी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 30 मार्च 23 के रात्रि में इसके मोबाईल दुकान से किसी अज्ञात चोर के द्वारा 2 नग मोबाईल एवं नगदी 13 हजार रूपये की चोरी कर ले गया है। रिपोर्ट पर धारा 457, 380 भादवि के अंतर्गत मामला पंजीबद्ध किया गया।…
Read Moreपरिवार परामर्श केन्द्र सिटी कोतवाली जशपुर में सदस्य/काउंसलर की उपस्थिति में बैठक आयोजित कर की गई 18 प्रकरणों की सुनवाई.
सुनवाई के उपरांत चार प्रकरण में आपसी समझौता किया गया एवं चार प्रकरण में न्यायालय जाने की सलाह दी गई। समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर जशपुर : जिला मुख्यालय जशपुर स्थित परिवार परामर्श केन्द्र सिटी कोतवाली जशपुर में दिनांक 27 जून 2022 को 18 प्रकरणों की सुनवाई के लिये सदस्य/काउन्सलर की उपस्थिति में बैठक आयोजित कर सुनवाई की गई। 09 प्रकरण में दोनों पक्ष उपस्थित हुए एवं चार प्रकरणों में आपसी समझौता किया गया, चार प्रकरण में न्यायालय जाने की सलाह दी गई। एक प्रकरण में अगली तिथि दी गई, सात…
Read Moreसफलता की कहानी : ‘लखपती दीदी’ योजना से कलस्टर फार्मिंग कर दीदियां बन रहीं सफल व्यवसायी
बिहान कार्यक्रम से जुड़ने के बाद आया महिलाओं की जिन्दगी में यह बदलाव समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर रायपुर : शासन की लखपति दीदी योजना से महिलाओं को कलस्टर फार्मिंग से जोड़ा जा रहा है। इन्हें सब्जी उत्पादन, मुर्गीपालन तथा मक्का उत्पादन के कार्यकलाप से जोड़ा जा रहा है। तीन गतिविधि इसलिए ताकि तीनों के माध्यम से इनकी आर्थिक आय का आंकड़ा लाख के आंकड़े को छू जाए। कोण्डागांव विकासखण्ड के ग्राम बादालूर वनांचल की महिलाएं गृहणी के साथ सफल व्यवसायी बन रही है। ये कहानी है बादालूर की रहने वाली…
Read Moreरायपुर संभाग आयुक्त डॉ. संजय कुमार अलंग की अध्यक्षता में संपन्न हुई पंडित जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय और डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय के स्वशासी समिति की प्रबंध कार्यकारिणी की बैठक.
चिकित्सा महाविद्यालय के 2023-24 के स्वशासी बजट में रिसर्च हेतु बजट प्रावधान करने के दिए निर्देश समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर रायपुर : रायपुर संभाग आयुक्त डॉ. संजय कुमार अलंग की अध्यक्षता में आज पंडित जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय और डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय के स्वशासी समिति की प्रबंध कार्यकारिणी की बैठक हुई। बैठक में चिकित्सा महाविद्यालय में कार्यरत आकस्मिक श्रमिकों के मजदूरी एवं वेतन, मानदेय, मशीन उपकरण/केमिकल कंज्यूमेबल, मशीनरी रखरखाव, लाइब्रेरी जर्नल्स, हॉस्टल संबंधी व्यय, लैब एवं ऑफिस फर्नीचर, फायर फाइटिंग, लघु निर्माण कार्य तथा झूला घर जैसे विषयों…
Read Moreछत्तीसगढ़ के नये जुआ सट्टा अधिनियम के अंतर्गत अवैध जुआ सट्टा के विज्ञापन एवं प्रचार प्रसार पर सरगुजा पुलिस की सर्वप्रथम कार्यवाही : सरगुजा पुलिस द्वारा सोशल मीडिया मॉनिटरिंग के दौरान प्राप्त विडिओ के आधार पर स्काई एक्सचेंज ऐप एवं स्काई 247 चैनल के संचालक एवं सहयोगियों पर किया गया अपराध दर्ज !
स्काई एक्सचेंज ऐप में सट्टा लगाकर कम समय में ज्यादा आर्थिक लाभ कमाने का विडिओ यूट्यूब में जारी कर युवाओं को प्रोत्साहित करने पर सरगुजा पुलिस की सख्त कार्यवाही जारी पुलिस अधीक्षक सरगुजा के निर्देशन में अवैध जुआ सट्टा खेलने हेतु प्रोत्साहित करने पर सख़्ती से कार्यवाही करने के दिए गए हैं दिशा निर्देश समदर्शी न्यूज ब्यूरो, सरगुजा अंबिकापुर : सरगुजा पुलिस द्वारा शहर में अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों को बढ़ावा देने वाले आरोपियों पर सख़्ती से कार्यवाही करने के साथ-साथ अवैध कार्यों में लिप्त आरोपियों पर पैनी नजर रखी…
Read Moreथाना शिवरीनारायण क्षेत्र में अवैध कच्ची महुआ शराब बेचने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर !
आरोपी के कब्जे से हाथ भट्टी की कच्ची महुआ अवैध शराब 7 लीटर की गई जप्त आरोपी शिवराम उम्र 52 वर्ष निवासी ग्राम खरौद थाना शिवरीनारायण के विरुद्ध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के अंतर्गत की गई कार्यवाही समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा शिवरीनारायण : दिनांक 27 जून 2023 को थाना शिवरीनारायण क्षेत्र में अवैध रूप से शराब बेचने वालों पर थाना स्तर पर विशेष अभियान चलाकर कार्यवाही की गई। विशेष अभियान में आरोपी शिवराम उम्र 52 वर्ष निवासी ग्राम खरोद के द्वारा अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब संग्रहण कर…
Read Moreराशन, पेंशन एवं शौचालयों से संबंधित आवेदनों का करें त्वरित निराकरण – कलेक्टर आकाश छिकारा
जनचौपाल में सुनी गई आम नागरिकों की समस्याएं, मांग एवं शिकायतों से संबंधित 36 आवेदन मिले समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, गरियाबंद कलेक्टर आकाश छिकारा ने प्रति मंगलवार को जिला कार्यालय में आयोजित जनचौपाल के अंतर्गत आज लोगों की समस्याओं, सुझावों एवं मांगों को गंभीरता से सुना। उन्होंने प्राप्त आवेदनों पर त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये। कलेक्टर ने कहा कि राशन, पेंशन और शौचालयों से संबंधित ग्रामीणों के प्राप्त आवेदनों का त्वरित निराकरण किया जाए। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को बार-बार कार्यालय न आना पड़े इसलिए उनकी समस्याओं…
Read Moreजेल निरीक्षण समिति द्वारा उप जेल गरियाबंद का किया गया निरीक्षण
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, गरियाबंद जेल में निरुद्ध बच्चों के उम्र सत्यापन हेतु 27 जून 2023 को जेल निरीक्षण समिति के सदस्यों द्वारा उप जेल गरियाबंद का निरीक्षण किया गया। उम्र निर्धारण के संबंध में संदेह अथवा प्रक्रियागत त्रुटि के कारण बच्चे जेलों में निरूद्ध हो जाते हैं। सर्वोच्च न्यायालय तथा बाल अधिकार संरक्षण आयोग के निर्देशानुसार जेलों में निवासरत बंदियों का उम्र सत्यापन कराया जाना है। उक्त निर्देशानुसार उम्र का सत्यापन करने हेतु जिला में गठित जेल निरीक्षण समिति द्वारा जेलों का निरीक्षण प्रत्येक त्रैमास में किया जाता है। उक्त…
Read More