संस्थाओं में संरक्षित बच्चों को नये सत्र में स्कूल दाखिला कराने के लिए कहा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने कलेक्ट्रोरेट सभाकक्ष में आज महिला एवं बाल विकास विभाग अन्तर्गत संचालित मिशन वात्सल्य योजना की समीक्षा बैठक लेकर बाल कल्याण समिति एवं किशोर न्याय बोर्ड के लंबित प्रकरण को शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले में बाल विवाह नियंत्रण के संबंध में जानकारी ली तथा बाल विवाह नियंत्रण में प्रगति लाने के लिए कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए। साथ ही मिशन वात्सल्य योजा में…
Read MoreDay: June 2, 2023
राजीव युवा मितान क्लब के सदस्यों की हुई बैठक, जशपुर कलेक्टर ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले युवा मितान क्लब के सदस्यों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
युवा शक्ति समाज में बदलाव लाएगी सक्रिय होकर लोगों को जागरूक करें योजनाओं का लाभ दिलाए-कलेक्टर समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ रवि मित्तल ने जिला पंचायत के ऑडिटोरियम में आयोजित राजीव युवा मितान क्लब सदस्यों के बैठक में शामिल हुए। उन्होंने मितान क्लब के सदस्यों को शासन की योजनाओं का लाभ जन जन तक पहुंचाने प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति समाज में बदलाव ला सकती है लोगों को जागरूक करें, योजनाओं की जानकारी देकर अधिक से अधिक लोगों को लाभ दिलाएं। जिस उद्देश्य से क्लब के सदस्य…
Read Moreएनएच 43 का मरम्मत कार्य प्रारंभ, आवागमन होगा सुगम, पत्थलगांव से कुनकुरी तक किया जा रहा सड़क मरम्मत का कार्य
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर एनएच 43 पत्थलगांव से कुनकुरी तक सड़क मरम्मत कार्य प्रारंभ हो गया है। विगत दिनों पीडब्ल्यूडी प्रमुख अभियंता के.के.पिपारी द्वारा एनएच 43 का दौरा कर निरीक्षण किया गया था। प्रमुख अभियंता के निर्देशानुसार बंदरचुआ से डुगडुगीया कुनकुरी तक सड़क मरम्मत कार्य किया जा रहा है। जिससे आवागमन में सुगम होगी। एनएच 43 के उप अभियंता अशोक शेसर ने बताया की मरम्मत कार्य टी.बी.सी.एल शहडोल द्वारा किया जा रहा है। पत्थलगांव में मरम्मत कार्य प्रगति पर है। लुडेग में री एलाइनमेंट का कार्य प्रारंभ हो गया है।
Read Moreजशपुर जिले में 1 जून से अब 2.5 मिमी वर्षा दर्ज
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 2.5 मिमी औसत वर्षा हो चुकी है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 02 जून तक औसत वर्षा 6.5 मिमी हुई है। बीते दिवस जिले में 0.0 मिमी वर्षा हुई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 जून से अब तक जशपुर तहसील में 7.9 मिमी, मनोरा में 4.0 मिमी, कुनकुरी में 1.5 मिमी एवं सन्ना में 8.9 मिमी वर्षा हो चुकी है। सर्वाधिक वर्षा सन्ना तहसील में दर्ज की गई है।
Read Moreजशपुर जिले के नवीन स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय तपकरा, कोतबा एवं दोकड़ा में प्रवेश हेतु ऑफलाईन आवेदन 9 जून तक
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिला शिक्षा अधिकारी, सह सचिव स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय संचालन प्रबंधन समिति जशपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि 10 अप्रैल से 05 मई 2023 तक निर्धारित की गई थी। जिले में संचालित नवीन स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय तपकरा, कोतबा एवं दोकड़ा में प्रवेश हेतु सीट रिक्त होने के कारण ऑफलाईन के माध्यम से आवेदन 09 जून 2023 तक तक प्रस्तुत कर सकते हैं। संस्था प्रमुख द्वारा 16 जून…
Read Moreमोटरयान अधिनियम की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत 32 वाहनों पर कार्यवाही करते हुए लिया गया कुल 19,800/- रूपये समन शुल्क
नो पार्किंग में वाहन खड़ा किये पाए गए 18, वाहन का नंबर प्लेट अस्पष्ट लिखे पाए गए 05 वाहनों पर की गई कार्यवाही समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा जांजगीर-चांपा : सड़क दुर्घटना में कमी लाने एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर पुलिस द्वारा लगातार मोटरयान अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही किया जा रहा है। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 32 वाहनों पर मोटरयान अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही की गई। इस कार्यवाही में अवैधानिक रूप से नो पार्किंग में खड़े किये गए 18 वाहन के…
Read Moreमोटरसाइकिल चोरी करने वाले दो आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे, आरोपियों के कब्जे से तीन मोटर साइकल की गई बरामद, आरोपियों के विरुद्ध धारा 41(1-4) जा.फौ. 379, 34 भादवि के अंतर्गत की गई कार्यवाही.
आरोपी चन्दन बाबा एवं विनय बाल्मिकी दोनों निवासी बेलदार पारा को दिनाँक 01 जून 2023 को भेजा गया न्यायिक रिमांड में आरोपियों द्वारा थाना चाम्पा क्षेत्र के कोसमन्दा एवं जिला रायगढ़ क्षेत्र में मोटर साइकिल चोरी की घटना को दिया गया था अंजाम समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा चाम्पा : प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 01 जून 2023 को थाना चाम्पा पुलिस स्टाफ पेट्रोलिंग एवं जुर्म जरायम पतासाजी हेतु भोजपुर तरफ रवाना हुए थे, जिनको देखकर एक…
Read Moreभारतीय रेडक्रास सोसायटी की बैठक सम्पन्न : कलेक्टर ने सभी जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और आम नागरिकों से रेडक्रॉस में आजीवन सदस्यता ग्रहण करने की अपील की
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा राज्यपाल एवं अध्यक्ष भारतीय रेडक्रास सोसायटी छ.ग. के निर्देशानुसार श्री एम.के. राउत मुख्य कार्यपालन अधिकारी सह महासचिव की अध्यक्षता में कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी, स्वास्थ्य विभाग, समाज कल्याण विभाग और शिक्षा विभाग के साथ विडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से आज रेडक्रास सोसायटी की बैठक आयोजित की गई। विडियो कान्फ्रेंस में श्री एम.के. राउत द्वारा सदस्यता हेतु विशेष अभियान चलाये जाने के लिए चर्चा की गई। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरण दास महंत को रेडक्रास के सदस्य बनाते हुए अन्य लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए…
Read Moreमिशन लाइफ: एनसीसी कैडेटों ने की मनका दाई तालाब की साफ-सफाई, कैडेटों ने ग्रामीणों को बताया तालाब एवं जल निकायों का महत्व
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशन में मिशन लाइफ पर्यावरण के लिए जीवन शैली के अंतर्गत जलस्रोतों के संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्वामी आत्मानन्द विद्यालय क्र 1 जांजगीर ट्रूप न. 325 के एनसीसी कैडेटों द्वारा ग्राम खोखरा के मनका दाई तालाब जल निकाय की साफ सफाई की गई। एनसीसी अधिकारी श्री दिनेश चतुर्वेदी के नेतृत्व में श्रमदान करके तालाब के अंदर और आसपास के क्षेत्र में सफाई की। कैडेटों द्वारा प्लास्टिक, अनावश्यक झाड़ियों और घासफूस को हटाया गया और कचरे को दूर…
Read Moreकलेक्टर की अध्यक्षता में राजनैतिक दलों की बैठक संपन्न, द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के संबंध में हुई चर्चा
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में राजनैतिक दलों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2023 अर्हता तिथि 01 अक्टूबर 2023 कार्यक्रम एवं आगामी विधानसभा आम निर्वाचन 2023 हेतु ईव्हीएम व व्हीव्हीपीएटी मशीनों के प्रथम स्तरीय जांच के संबंध में चर्चा की गई। बैठक में बताया गया कि द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2023 अर्हता तिथि 1 अक्टूबर 2023 कार्यक्रम के तहत 25 मई 2023 से 23 जून 2023…
Read More