बलौदा समपार आवश्यक रखरखाव हेतु रहेगी बंद

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर रेलवे प्रशासन द्वारा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल के अंतर्गत नैला-अकलतरा स्टेशनों के मध्य किमी. 677/01-03 पर स्थित मानव सहित समपार संख्या 345 (बलौदा फाटक) को, दिनांक 10 जून 2023 (शनिवार) रात्रि 08 बजे से दिनांक 11 जून 2023 (रविवार) प्रातः 08.00 तक आवश्यक मरम्मत कार्य हेतु सड़क यातायात के लिए बंद करने का निर्णय लिया गया है। उक्त समपार पर मरम्मत कार्य के दौरान यातायात के लिए वैकल्पिक व्यवस्था खोखसा समपार व पास में ही स्थित सबवे (रेल अंडरब्रिज) से उपलब्ध है। रेल प्रशासन…

Read More

रेल मंडल द्वारा अनुपपुर स्टेशन के रेलवे अधिकारी विश्राम गृह में बहुउद्देशीय स्वास्थ्य शिविर का किया आयोजन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर मंडल रेलवे प्रशासन द्वारा रेलवे कर्मचारियों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाने तथा उन्हें स्वास्थ्य लाभ उपलव्ध कराने के उद्देश्य से नियमित स्वास्थ्य परीक्षण एवं स्वास्थ्य परामर्श शिविर का आयोजन किया जाता है । इसी संदर्भ में मंडल रेल प्रबंधक श्री प्रवीण पाण्डेय के मार्गदर्शन में मंडल के अनुपपुर स्टेशन के रेलवे अधिकारी विश्राम गृह में बहुउद्देशीय स्वास्थ्य परीक्षण एवं स्वास्थ्य परामर्श शिविर का आयोजन किया गया । दिनांक 07 जून 2023 को सुबह 09.30 बजे से संध्या 04 बजे तक आयोजित इस शिविर में बिलासपुर…

Read More

यातायात पुलिस जशपुर द्वारा शहर में चलने वाले  ट्रेक्टर, पिक-अप  व ऑटो का किया निरीक्षण, व्यावसायिक वाहन चालकों का कराया गया स्वास्थ्य परीक्षण.

12 जून 2023 को स्कूली बसों तथा ऑटो का भी स्कूल खुलने के पहले फिटनेस, दस्तावेज सत्यापन तथा वाहन चालकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा. समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर जशपुर : दिनांक 07 जून 2023 दिन बुधवार को श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा, रेंज सरगुजा श्री रामगोपाल गर्ग के आदेशानुसार पुलिस अधीक्षक जशपुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कश्यप के मार्गदर्शन एवं यातायात प्रभारी   रक्षित निरीक्षक श्री विमलेश कुमार देवांगन के नेतृत्व में यातायात पुलिस, परिवहन विभाग एवं जिला अस्पताल की टीम के द्वारा पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में जशपुर अनुभाग…

Read More

डॉ संजय अलंग बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में अंतर्राष्ट्रीय शोध संगोष्ठी में देंगे व्याख्यान

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर/अम्बिकापुर डॉ संजय अलंग छत्तीसगढ़ के इतिहास और संस्कृति के विषय विशेषज्ञ के रूप में 10 जून को बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय में व्याख्यान देंगे। बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय में हिंदी विभाग, काशी हिन्दू विश्वविद्यालय, उत्तर प्रदेश हिन्दी, संस्थान एवं भारतीय दर्शन परिषद के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी में संजय अलंग का व्याख्यान छत्तीसगढ़ से संबंधित विषय पर है। डॉ अलंग छत्तीसगढ़ पर गहन शोध परक कार्य और पुस्तकों के लिए स्थापित व प्रसिद्ध लेखक हैं। उन्हें छत्तीसगढ़ पर शोध के लिए केन्द्रीय मानव संसाधन…

Read More

आयुक्त कार्यालय में सरगुजा संभागायुक्त के विदाई समारोह का आयोजन : आम जन की मदद करते हुए ईमानदारी व लगन के साथ करें काम- डॉ अलंग

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, अम्बिकापुर संभागायुक्त कार्यालय में गुरुवार को सरगुजा संभागायुक्त डॉ संजय अलंग के विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज श्री रामगोपाल गर्ग ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिवादन किया। इस मौके पर आयुक्त कार्यालय के सभी कर्मचारी व अधिकारी उपस्थित थे। विदाई समारोह में संभागायुक्त डॉ अलंग ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अपने कार्यकाल के विभिन्न पलों को याद किया। उन्होंने कहा कि संभागीय कार्यों में सभी अधिकारियों व कर्मचारियों का पूरा सहयोग रहा। सभी ने पूरी ईमानदारी से अपना काम…

Read More

यातायात पुलिस जशपुर द्वारा एनएच 43 में आम नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति किया जा रहा है जागरूक.

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर जशपुर : दिनांक 07 जून 23 को श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक श्री रामगोपाल गर्ग के आदेशानुसार, पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री बी.आर. राजभानु के दिशा निर्देश व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री उमेश कश्यप के मार्गदर्शन में तथा यातायात प्रभारी जशपुर रक्षित निरीक्षक श्री विमलेश कुमार देवांगन के नेतृत्व में यातायात पुलिस जशपुर द्वारा हाइवे पेट्रोलिंग के साथ मिलकर लगातार नेशनल हाइवे 43 में राहगीरों को यातायात नियमों की जानकारी दी जा रही है। इसका उद्देश्य आम नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना व दुर्घटनाओं में…

Read More

जशपुर : भट्ठा मिट्टी बांध एवं नहर निर्माण से किसानों के लिए वरदान साबित हुई, लगभग 100 हेक्टेयर भूमि में सिंचाई की मिलने लगी सुविधा, धान एवं मिर्ची की फसल उत्पादन कर किसान हो रहे लाभान्वित

भट्ठा नाला मिट्टी बांध नहर निर्माण कार्य होने से ग्राम की जल स्तर में बढ़ोतरी हुई समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जल संचय एवं भू जल स्तर में वृद्धि करने एवं किसानों को सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने के लिए जल संसाधन विभाग द्वारा जिले के नालों में मिट्टी बांध एवं नहर निर्माण कार्य प्राथमिकता से किया जा रहा है। इसी कड़ी में जल संसाधन विभाग जशपुर द्वारा ग्राम पंचायत भट्ठा में भट्ठा मिट्टी बांध एवं नहर निर्माण कार्य वर्ष 2019-20 में हुआ। मनरेगा योजना अन्तर्गत भट्ठा मिट्टी बांध एवं नहर निर्माण…

Read More

जशपुर : समय सीमा में हुआ लंबित प्रकरणों का निराकरण

प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान का मुआवजा राशि, मजदूरी भुगतान, मृत्यु उपरांत शासकीय देयकों का भुगतान, तालाब निर्माण की स्वीकृति संबंधी प्रकरण का किया गया निराकरण समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने विभिन्न विभागों के लंबित प्रकरणों के प्राप्त आवेदनों को समीक्षा कर विभागीय अधिकारियों को साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में लंबित प्रकरणों को समयावधि में निराकरण करने निर्देशित किया था। निर्देशों के परिपालन में संबंधित विभाग ने प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान का मुआवजा राशि, मजदूरी भुगतान, मृत्यु उपरांत शासकीय देयकों का भुगतान किए जाने के…

Read More

जल संसाधन विभाग जशपुर के डाटा एन्ट्री ऑपरेटर निलंबित

कार्यालयीन समय में शराब सेवन कर कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए शासकीय कार्य में व्यवधान उत्पन्न करने के कारण हुई कार्यवाही समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता ने जल संसाधन सर्वेक्षण एवं अनुसंधान उप संभाग, जशपुर में पदस्थ डाटा एन्ट्री ऑपरेटर कृष्णा राम को कार्यालयीन समय में शराब सेवन कर कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए शासकीय कार्य में व्यवधान उत्पन्न करने के कारण छ.ग. सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम-9 के तहत प्रशासन ने संज्ञान में लेते हुए…

Read More

जुआ खेलने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, आरोपियों के कब्जे से 52 पत्ती ताश, नकदी रकम ₹ 2270/- एवं अखबारी कागज किया गया बरामद.

सभी आरोपियों सालिक राम बरेठ, विजय कुमार बरेठ, विनोद कुमार मरकाम के विरूद्ध धारा 3(2) छ.ग. जुआ अधिनियम 2022 के अंतर्गत बलौदा पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा बलौदा : दिनांक 07 जून 22 को थाना बलौदा पुलिस को दौरान टाउन पेट्रोलिंग मुखबिर से सूचना मिली थी कि देवरहा तालाब के पास चबुतरा ग्राम बछौद में कुछ जुवारियों के द्वारा ताश पत्ती से काट पत्ती नामक जुआ खेलकर रुपए पैसों का दाव लगा रहे हैं। इस सूचना पर थाना प्रभारी गोपाल सतपथी के हमराह स्टाफ एवं गवाहों…

Read More