पहले नल कनेक्शन देने के बाद टेस्टिंग हेतु पानी चालू किया था, अब ग्रामीणों को मिल है नियमित पानी समदर्शी न्यूज़ जशपुर: समाचार पत्रों में प्रकाशित खबर ‘घर में लगे नल से एक साल में सिर्फ एक दिन मिला पानी‘ को संज्ञान में लेते हुए कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता को वस्तु-स्थिति से अवगत कराते हुए जल जीवन मिशन के तहत् संबंधित ग्रामों में पेयजल उपलब्ध कराते हुए समय-सीमा में प्रकरण पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए थे। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के…
Read MoreMonth: January 2024
जशपुर जिले के बगीचा क्षेत्र में निवासरत 7 पहाड़ी कोरवा परिवार के पास लगाया गया सोलर पंप
कलेक्टर के निर्देशन में क्रेड़ा विभाग द्वारा समय-सीमा के अंदर सौर सुजला योजना 01-01 नग सोलर पंप स्थापना कार्य किया पूर्ण समदर्शी न्यूज़, जशपुर: जिले के जनपद पंचायत बगीचा क्षेत्र में निवासरत पहाड़ी कोरवाओं के यहां सोलर पंप प्रदाय हेतु कलेक्टर महोदय के पास आवेदन प्रस्तुत किया गया था। कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने समय-सीमा में सोलर पंप स्थापना कार्य करने हेतु क्रेड़ा विभाग को निर्देशित किया गया। क्रेड़ा विभाग द्वारा निर्देश के परिपालन में जनपद पंचायत बगीचा क्षेत्र में निवासरत् 07 पहाड़ी कोरवाओं के पास सौर सुजला योजना अंतर्गत्…
Read Moreसड़क दुर्घटना के मामले में 25 हजार की सहायता राशि स्वीकृत
समदर्शी न्यूज़, जशपुर: एसडीएम पत्थलगांव ने सड़क दुर्घटना के एक मामले में प्रभावित परिजन हेतु 25 हजार रुपए की राशि स्वीकृत की है। जिसके अंतर्गत पत्थलगांव तहसील के ग्राम लुड़ेग निवासी स्व. पुनी बाई की सड़क दुर्घटना में 24 अक्टूबर 2022 को मृत्यु हो जाने से मृतिका के निकटतम वारिस मृतिका के पति श्री सुखसाय नाग हेतु 25 हजार की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।
Read Moreहाथीसार एवं हाथीसार बस्ती में बोर खनन कार्य कर लिया गया है पूर्ण: कलेक्टर डॉ. मित्तल ने संज्ञान में लेते हुए समय-सीमा में बोर खनन कार्य करने किया गया था निर्देशित
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर: जशपुर विकासखण्ड के ग्राम पंचायत किनकेल के हाथीसार एवं उपर हाथीसार बस्ती में बोर खनन कार्य पूर्ण कर लिया गया है। जिसकी ग्राम पंचायत सरपंच द्वारा पुष्टि भी की गई है। विदित हो कि जशपुर विधायक एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रायमुनी भगत द्वारा ग्राम पंचायत किनकेल के ग्राम हाथीसार एवं उपर हाथीसार के ग्रामीण जनताओं की पेयजल समस्याओं को ध्यान में रखते हुए यथा शीघ्र पेयजल व्यवस्था एवं नलकुल खनन कार्य कराने हेतु कलेक्टर महोदय को पत्र के माध्यम से अवगत कराया गया था।…
Read Moreब्रेकिंग जशपुर : प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कोतबा के चिकित्सा अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी
समदर्शी न्यूज़, जशपुर: मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कोतबा के चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजित कुमार बंदे को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उन्होंने जारी नोटिस में बताया है कि समाचार पत्रों में प्रकाशित खबर अनुसार एक शासकीय चिकित्सक होने के बावजूद, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कोतबा में लैब की समुचित व्यवस्था होने के बाद भी अपने निजी पैथोलॉजी में जॉच लिये मरीजो को भेजा जाता। इस प्रकार चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजित कुमार बंदे के उक्त कृत्य छ0ग0 सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के विपरीत है। मुख्य…
Read Moreआपरेशन मुस्कान अभियान के अंतर्गत कोनी पुलिस द्वारा दो नाबालिग लड़कियों को किया गया दस्तयाब, परिजनों को किया गया सुपुर्द !
थाना कोनी से दिल्ली एवं बुलंदशहर (उत्तर प्रदेश) टीम भेजकर चार साल से गुम बालिका को किया गया बरामद. परिजनों ने नाबालिग की सकुशल बरामदगी पर कोनी पुलिस को दिया साधुवाद. समदर्शी न्यूज़ – बिलासपुर/कोनी : प्रदेश में गुम हुए बालक बालिकाओं की बरामदगी हेतु ऑपरेशन मुस्कान अभियान संचालित किया जा रहा है जिसको मद्देनजर रखते हुए श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री संतोष कुमार सिंह (भा.पु. से.) के द्वारा जिले में गुम हुए बालक बालिकाओं की सकुशल बरामदगी करने निर्देशित किया गया है। थाना कोनी के गुम बालक बालिका…
Read Moreसिरगिट्टी थाना क्षेत्र के मन्नाडोल की घटना : बिलासपुर डायल 112 की सक्रियता से बचाई गई एक व्यक्ति की जान, फांसी के फंदे से लटकते हुए युवक को फंदा काटकर बचाई गई जान !
उपचार हेतु कराया गया सिम्स अस्पताल में एडमिट समदर्शी न्यूज़ – बिलासपुर : प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कमांड एंड कंट्रोल सेंटर रायपुर से रात्रि 03:03 एएम में सूचना मिली थी कि मन्नाडोल तिफरा थाना सिरर्गिट्टी में एक आदमी अपनी पत्नी से विवाद कर घर के सामने पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या करने के लिए झूल गया था। सूचना मिलने पर तत्काल सिरगिट्टी ईगल वन घटना स्थल के लिये रवाना हुए और 10 मिनट के अंदर पहुंच कर डायल 112 गाड़ी के बोनट में चढ़…
Read Moreबिलासपुर पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश पर की गई सरप्राइस चेकिंग, बिलासपुर शहर के मुख्य स्थानों में सरप्राइज चेकिंग लगाकर 201 वाहनों पर हुई प्रभावी कार्यवाही, ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों पर अधिरोपित किया गया 84,700/- रुपये अर्थदण्ड !
ड्रिंक एंड ड्राइव, तीन सवारी, बिना नंबर, गलत तरीके से लिखे गये नंबर प्लेट, प्रेशर हार्न, संदेहास्पद वाहन, बिना सीट बेल्ट, काली फिल्म एवं संदिग्धों की जाँच की गई बिलासपुर शहरी थाना के सभी प्रमुख जगहों एवं सभी ग्रामीण थाना में हुई चेकिंग, ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों पर अधिरोपित किया गया 84,700/- रुपये अर्थदण्ड. शराब पीकर वाहन चलाने वाले 21 लोगों पर की गई कार्यवाही, न्यायालय के समक्ष किया जाएगा पेश. समदर्शी न्यूज़ – बिलासपुर : पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 28 जनवरी 2024 को पुलिस…
Read Moreपरियोजना निदेशक श्री चौहान ने ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा बैठक ली
समदर्शी न्यूज़, सारंगढ़-बिलाईगढ़ : जनपद पंचायत सारंगढ़ के सभा कक्ष में परियोजना निदेशक द्वारा जिला ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा किया गया जिसमे प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत वर्ष 2016-17 से 2023 तक के अपूर्ण आवासों को पूर्ण करने तकनीकी सहायक वार लक्ष्य दिया गया है। अप्रारंभ आवासों को प्रारंभ करने तकनीकी सहायक वार लक्ष्य दिया गया है। आवास प्लस के हितग्राहियो का ग्राम सभा अनुसार पात्र अपात्र की जानकारी कारण सहित समीक्षा किया गया जिन ग्राम पंचायतों से ग्राम सभा कार्यवाही प्रस्ताव नही आया है उसे जल्द मांगने का…
Read Moreकलेक्टर चौहान ने स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया
समदर्शी न्यूज़, सारंगढ़-बिलाईगढ़ : कलेक्टर के.एल. चौहान ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पुण्यतिथि पर, उनकी प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पित कर शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सारंगढ़ में स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया। कलेक्टर श्री चौहान ने गांधी जी के द्वारा कुष्ठ रोगियों को की गई निःस्वार्थ सेवा का जिक्र करते हुए बताते हुए कहा कि उन दिनों कुष्ठ बीमारी की कोई उपचार नही होने के बाद भी कुष्ठ रोगियों का सेवा किये। वर्तमान में जब इसके नियंत्रण के प्रभावशाली उपचार मौजूद है, तब तो हमें…
Read More