भव्य शोभायात्रा निकालकर रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का मनाया उत्सव समदर्शी न्यूज़, जशपुर : अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरे देश भर में उल्लास और उत्साह का माहौल है। इसका प्रभाव जशपुर नगर में भी देखने को मिला। जहाँ भारी उत्साह के साथ सभी नगरवासी राम भक्ति में झूमते-गाते नजर आए। सुबह युवाओं ने शहर भर में बाइक रैली निकाल कर जय-जय श्री राम का उदघोष किया। इस अवसर पर शहर स्थित मंदिर से श्री राम जी की प्रतिमा को पालकी में लेकर शहर भर में भव्य…
Read MoreMonth: January 2024
राम मंदिर में विराजमान हुए श्री रामलला, प्राण प्रतिष्ठा के साक्षी बने जशपुरनगरवासी, एलईडी स्क्रीन के माध्यम से देखा महोत्सव का सीधा प्रसारण
रणजीता स्टेडियम में जिला स्तरीय कार्यक्रम का हुआ आयोजन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए विधायक श्रीमती रायमुनी भगत जनप्रतिनिधि सहित कलेक्टर, एसएसपी भी रहे उपस्थित समदर्शी न्यूज़, जशपुर : अयोध्या के राम मंदिर में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा विधान विधान से हुआ। श्रीराम के प्रथम दर्शन भी हो गए हैं। इस खास पल को जन-जन के लिए यादगार बनाने जशपुर नगर सहित पूरे जिले में रामजन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला प्राशासन की सहयोग से जशपुर शहर स्थित रणजीता स्टेडियम में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का…
Read Moreकुनकुरी नगरवासियों की मांग हुई पूरी, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्रारंभ हुई ब्लड बैंक की सुविधा
बगीया में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से जनदर्शन में कुनकुरी के युवकों ने रखी थी मांग सीएम ने तत्काल कलेक्टर को किया था निर्देशित समदर्शी न्यूज़, कुनकुरी : लगभग सप्ताह भर पूर्व गृह क्षेत्र में आये मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से कुनकुरी नगर के युवाओं ने नगर में शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में ब्लड बैंक स्थापना की मांग रखी थी जिसका शुभारंभ सोमवार को मुख्यमंत्री की पत्नि श्रीमती कौशल्या साय द्वारा किया गया। मुख्यमंत्री के निर्देश पर कलेक्टर जशपुर रवि मित्तल द्वारा कुनकुरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में ब्लड बैंक की सुविधा प्रारंभ…
Read Moreतलवार लहराते युवक को कोतरारोड़ पुलिस ने पकड़ा, आरोपी पर आर्म्स एक्ट के अंतर्गत की गई कार्यवाही…..!
समदर्शी न्यूज़ – रायगढ़ : थाना प्रभारी कोतरारोड़ निरीक्षक राकेश मिश्रा को आज दिनांक 22 जनवरी 2024 की सुबह मुखबीर से सूचना मिली थी कि ग्राम गोरखा आर.के.जनरल स्टोर के पास एक व्यक्ति तलवार लेकर लहराते हुए लोगों को डरा रहा है और मारने की धमकियां दे रहा है, जिससे लोग काफी डरे हुए है। सूचना पर थाना प्रभारी द्वारा तत्काल थाने के प्रधान आरक्षक करूणेश राय के हमराह स्टॉफ को कार्यवाही के लिए ग्राम गोरखा भेजा गया। पुलिस टीम द्वारा गोरखा के सार्वजनिक स्थल पर खुले आम हाथ में…
Read Moreखाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग मंत्री श्री बघेल ने मोहतरा के राम मंदिर में दर्शन करके प्रदेश की खुशहाली की कामना की !
घोरहा ग्राम में अखंड नवधा रामायण में हुए सम्मिलित समदर्शी न्यूज़ – रायपुर : खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग मंत्री श्री दयाल दास बघेल आज बेमेतरा जिले के ग्राम घोरहा में अखंड नवधा रामायण में सम्मिलित हुए और ग्रामीणों से भेंट-मुलाकात करके शासकीय योजनाओं की जानकारी ली और लोगों को अधिक से अधिक लाभ उठाने की बात कही। श्री दयाल दास बघेल ने ग्राम संबलपुर में श्री बघेल ने ग्राम मोहतरा में राम मंदिर जाकर दर्शन किया और कहा कि 22 जनवरी 2024 का दिन हमारे लिए बहुत…
Read More120 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ महिला की गई गिरफ्तार….आबकारी एक्ट के अंतर्गत की गई कार्यवाही !
आरोपिया राजकुमारी सिदार पति उमित सिदार उम्र 45 वर्ष, डोंगरीपारा कांटाहरदी थाना कोतरारोड जिला रायगढ़ के विरुद्ध थाना कोतरारोड़ में धारा 34(2), 59 (क) आबकारी एक्ट के अंतर्गत प्रकरण किया गया पंजीबद्ध. ग्राम कांटाहरदी में अवैध शराब की सूचना पर कोतरारोड़ पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने की कार्यवाही. पुलिस टीम ने अवैध शराब बनाने रखे 50 बोरी महुआ पास का किया नष्टीकरण. समदर्शी न्यूज़ – रायगढ़ : कोतरारोड़ पुलिस और साइबर सेल की टीम द्वारा ग्राम कांटाहरदी में घर पर अवैध रूप से महुआ शराब बेच रही…
Read Moreनवीन भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं के विस्तृत ज्ञान हेतु जिले के राजपत्रित अधिकारी, थाना, चौकी प्रभारी एवं विवेचकों की एक दिवसीय कार्यशाला पुलिस लाईन जांजगीर में पुलिस अधीक्षक जांजगीर द्वारा ली गई !
पुलिस अधीक्षक जांजगीर द्वारा कार्यशाला के दौरान विवेचकों को नवीन भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं को प्रोजेक्टर (पीपीटी) के माध्यम् से दिखाकर प्रशिक्षित किया गया. कार्यशाला में उपस्थित विवेचकों को मॉब लिचिंग भारतीय न्याय संहिता की धारा 103 (1) IPC धारा 302 हत्या के लिए दण्ड के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई. गैर इरादतन हत्या जो हत्या की श्रेणी में नहीं आती है, के लिए सजा BNS के धारा 105 एवं IPC धारा 304 निर्धारित सजा, यदि आरोपी पुलिस को मामले की रिपोर्ट करता है और पीड़ित को…
Read Moreरायगढ़ के दीनदयाल कॉलोनी में किराएदार और संदिग्ध व्यक्तियों की जांच, किराएदारों के सत्यापन के लिए रायगढ़ पुलिस चला रही अभियान…..
समदर्शी न्यूज़, रायगढ़ : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार के दिशा निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय महादेवा के मार्गदर्शन पर आज दिनांक 21/01/2024 को नगर पुलिस अधीक्षक अभिनव उपाध्याय के नेतृत्व में शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत दीनदयाल कॉलोनी में किराएदार और संदिग्ध व्यक्तियों का जांच अभियान चलाया गया । सुबह सीएसपी अभिनव के नेतृत्व में थाना कोतवाली, कोतरारोड, जूटमिल और पुसौर थाने स्टाफ द्वारा दीनदयाल कालोनी के मकानों में रहने वाले मकान मालिकों/किराएदाराें का सत्यापन किया गया और किराएदाराें की सूची तैयार की गई । सत्यापन कार्य…
Read Moreघर पर अवैध रूप से डीजल बिक्री करते आरोपी को पुलिस ने पकड़ा, आरोपी से 20 लीटर अवैध डीजल जप्त…..
समदर्शी न्यूज़, रायगढ़ : कल 20 जनवरी के दोपहर घरघोड़ा पुलिस की टीम द्वारा ग्राम पतरापाली में मुखबिर सूचना पर विवेक चौहान के घर दबिश देकर अवैध डीजल की जप्ती किया गया है । थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक शरद चंद्रा को मुखबिर से सूचना मिली थी कि विवेक चौहान निवासी पतरापाली घर पर अवैध रूप से पेट्रोल/डीजल की बिक्री करता है । सूचना पर क्षेत्र में माइनर एक्ट की कार्यवाही के लिए रवाना हुए सहायक उप निरीक्षक राजेश मिश्रा के हमराह स्टाफ द्वारा संदेही के घर जाकर रेड कार्यवाही किया…
Read Moreमारपीट, लूटपाट मामले का फरार आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने भेजा रिमांड पर…..
समदर्शी न्यूज़, रायगढ़ : कोतवाली पुलिस द्वारा अमेज़न डिलीवरी बॉय से मारपीट मामले के फरार रहे अंतिम आरोपी जय सिदार उर्फ सददू को आज गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है । आरोपित जय सिदार उर्फ सददू 02 नवंबर 2023 को अपने साथी सुधीर सिदार उर्फ सोनू सिदार और अन्य दोस्तों के साथ मिलकर बावली कुंआ शीतला मंदिर के पास अमेजन के डिलीवरी बॉय से झागड़ा मारपीट कर जबरन रुपये की लूटपाट की गई थी । कोतवाली पुलिस द्वारा पीड़ित डिलीवरी बॉय प्रभात पटेल (21 साल) निवासी मधुबन मोदीपारा…
Read More