समदर्शी न्यूज़, जशपुर : आयुक्त सरगुजा संभाग ने श्रीमती अंजना तिर्की, प्राचार्य एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय सन्ना, जिला-जशपुर एवं वरिष्ठ शिक्षक कुलदीप तिग्गा को निलंबित कर दिया है। ज्ञात हो कि मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत जशपुर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय जांच दल के प्रतिवेदन अनुसार जांच दल द्वारा श्रीमती अंजना तिर्की, प्राचार्य एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय सन्ना, जिला-जशपुर (छ.ग.) के द्वारा विद्यालय में पदस्थ वरिष्ठ शिक्षक कुलदीप तिग्गा, जो कि अंग्रेजी विषय के शिक्षक हैं से शैक्षणिक कार्य न कराते हुए लिपिकीय कार्य कराया जा रहा है। जिससे…
Read MoreMonth: February 2024
नवसंकल्प शिक्षण संस्थान जशपुर में छग पीएससी प्रारंभिक परीक्षा हेतु हुआ मेगा टेस्ट का आयोजन
समदर्शी न्यूज़, जशपुर : जिला खनिज न्यास अंतर्गत जिला कलेक्टर डॉ रवि मित्तल एवं जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार के मार्गदर्शन में संचालित नवसंकल्प शिक्षण संस्थान में आगामी राज्य लोक सेवा आयोग प्रारंभिक परीक्षा को ध्यान में रखते हुए जिले के छात्रों के लिए निःशुल्क मेगा टेस्ट सीरीज का आयोजन किया गया। संस्थान के प्राचार्य डॉ अनिल कुमार श्रीवास्तव ने बताया की इस टेस्ट सीरीज में कुल 7 पेपर आयोजित किये गए जिसमे प्रथम 5 टेस्ट टॉपिक वाइज थे और अंतिम 2 टेस्ट फुल लेंथ थे | यह टेस्ट सीरीज…
Read Moreकुनकुरी एसडीएम ने सेक्टर अधिकारियों की ली बैठक : वल्नरेबिलिटी मैपिंग हेतु प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के दिए निर्देश दिए
समदर्शी न्यूज़, जशपुर : आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 को देखते हुए कुनकुरी विधानसभा के सेक्टर अधिकारियों की बैठक एसडीएम श्रीमती श्याम पटेल ने ली। बैठक में उन्होंने सभी सेक्टर अधिकारियों को वल्नरेबिलिटी मैपिंग हेतु प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के लिए निर्देश दिए। उन्होंने सभी सेक्टर अधिकारियों को अपने सेक्टर में आवंटित मतदान केंद्र में जाकर वास्तविक स्थिति का जायजा लेने कहा जहां किसी प्रकार की अपराधिक घटना अथवा मतदाताओं को वोट देने से वंचित किए जाने के कारण संबंधित जानकारी निर्धारित प्रपत्र में प्रस्तुत करने निर्देशित किया । बैठक में तहसीलदार…
Read Moreमंडल संयोजक ने प्री मैट्रिक कन्या छात्रावास कांसाबेल का निरीक्षण किया, शैक्षणिक गतिविधि के संबंध में बच्चों से की चर्चा
समदर्शी न्यूज़, जशपुर : मंडल संयोजक संजय चंद्रा ने प्री मैट्रिक कन्या छात्रावास कांसाबेल का निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न कक्षाओं में अध्यनरत छात्रों की उपस्थिति की जानकारी ली।बच्चो से शैक्षणिक गतिविधि के बारे में चर्चा किया।10 वी में 18 बच्चे और 8वी में 16 बच्चे है उन्हे प्रयास आवासीय विद्यालय के परीक्षा के बारे में बताया एव पूर्व वर्षो के प्रश्न पत्र उपलब्ध कराया । मंडल संयोजक श्री संजय चंद्रा ने बच्चों को नियमित पढ़ाई करने समझाइस दिया। बच्चो के आत्मरक्षा हेतु स्कूल में जूडो की ट्रेनिंग हो रहा है।
Read Moreमनोरा हाईस्कूल में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम का हुआ आयोजन, बालिकाओं को कानूनी अधिकार की दी गई जानकारी
समदर्शी न्यूज़, जशपुर : आई सी पी एस और नवा बिहान के द्वारा स्वामीआत्मानंद हाईस्कूल मनोरा में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत बालिकाओं के कानूनी अधिकार, सुरक्षा व संरक्षण से सम्बंधित प्रावधान, स्वास्थ्य, पोषण व भावी जीवन के लिये छात्र एवं छात्राओं को जागरूक किया गया । इसी तरह शासकीय उचतर माध्यमिक विद्यालय कोरना एवम विपतपुर में भी महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत बालिकाओं को जागरूक किया गया।
Read Moreपत्थलगांव एसडीएम ने छात्रावासों का किया निरीक्षण : बच्चों की पढ़ाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के दिए निर्देश
समदर्शी न्यूज़, जशपुर : पत्थलगांव एसडीएम सुश्री आकांक्षा त्रिपाठी ने कन्या छात्रावास लुड़ेग,बालक छात्रावास लुडेग और बालक छात्रावास गाला का भ्रमण कर निरीक्षण किया। उन्होंने छात्रावास की व्यवस्था, पढ़ाई व्यवस्था, साफ सफाई आदि का अवलोकन किया। लुड़ेग में शाम की कक्षाएं अधीक्षिका द्वारा स्वयं संचालित की जाती हैं।गाला में अतिरिक्त पढ़ाई के लिए शिक्षकों को भेजने बीईओ पत्थलगांव को निर्देशित किया गया। उन्होंने बच्चों से भोजन व्यवस्था संबंधी जानकारी ली ।बच्चो ने भोजन इत्यादि समय पर मिलना बताया है। उन्होंने छात्रावास अधीक्षकों को भोजन व्यवस्था, पढ़ाई व्यवस्था, साफ सफाई नियमित…
Read Moreजशपुर जिला पंचायत सीईओ ने लाइवलीहुड कॉलेज का किया निरीक्षण : ग्राफिक डिजाइन का अवलोकन किया एवं छात्रों को प्रेरित एवं प्रोत्साहित किया
समदर्शी न्यूज़, जशपुर : जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार ने लाइवलीहुड कॉलेज का निरीक्षण किया।उन्होंने स्कूल ऑफ बिजनेस और स्कूल ऑफ ग्राफिक डिजाइन की परियोजनाओं का बारीकी से अवलोकन किया। विद्यार्थियों ने कई प्रश्न पूछे। इसके अतिरिक्त, उन्होंने छात्राओं को प्रेरित एवं प्रोत्साहित करते हुए बताया कि उनका भाई एक सेल्सफोर्स कंपनी में काम कर रहा है, और उन्होंने अपने भाई के साथ साझा करने के लिए स्कूल ऑफ ग्राफिक डिजाइन छात्रों के प्रोजेक्ट का स्क्रीनशॉट लेने का अनुरोध किया। उन्होंने उनकी मदद करने की बात कही। जिला पंचायत सीईओ…
Read Moreजशपुर : मंत्रणा सभाकक्ष में हुआ एक्सपोर्ट आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन, डीजीएफटी नागपुर के अधिकारियों ने दी महत्वपूर्ण जानकारी
औद्योगिक इकाई, कृषि उत्पादक संगठन एवं स्व-सहायता समूह को किया गया किया प्रोत्साहित समदर्शी न्यूज़, जशपुर : जशपुर कलेक्ट्रेट कार्यालय स्थित मंत्रणा सभा कक्ष में एक्सपोर्ट आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जहां जशपुर सहित जिले से निर्यात बढ़ाने के लिए की जाने वाली तैयारियों पर खुलकर चर्चा की गई । साथ ही निर्यात योग्य उत्पादों और निर्यातकों को दी जाने वाली शासकीय सुविधाओं की भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम में निर्यातकों और निवेशकों ने अपनी समस्याएं भी रखी और निर्यात बढ़ाने के लिए सुझाव भी दिए। इस कार्यक्रम…
Read Moreश्रमिक कार्ड पंजीयन हेतु जशपुर जिले में शिविर का आयोजन जारी : 2 दिनों में 150 से अधिक आवेदन प्राप्त, माह भर चलेगा विशेष अभियान
श्रमिकों को दी जा रही विभाग की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी समदर्शी न्यूज़, जशपुर : जिले में श्रम विभाग द्वारा श्रमिक पंजीयन कार्ड बनाने हेतु शिविर लगाई जा रही है। जिसके लिए ग्राम पंचायत एवं नगर निकायों में श्रम निरीक्षकों एवं कर्मचारीयों की ड्युटी लगाई गई है। विभाग द्वारा से प्राप्त जानकारी आनुसार विकासखंड जशपुर के ग्राम पंचायत आरा तथा ग्राम पंचायत बोकी में विगत दिनों पंजीयन शिविर का आयोजन किया गया था जिसमे ग्राम पंचायत आरा में 68 एवं ग्राम पंचायत बोकी मैं 88 श्रमिकों का पंजीयन हेतु आवेदन…
Read Moreजशपुर : जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति बैंकर्स की बैठक, हितग्राहियों के लंबित मामले समय अवधि में निराकरण करने के निर्देश
हितग्राहियों को अधिक से अधिक लाभान्वित करने सभी बैंकर्स अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें – कलेक्टर समदर्शी न्यूज़, जशपुर : कलेक्टर डॉ रवि मित्तल ने आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में जिला स्तरीय परामर्श दात्री समिति बैंकर्स की बैठक लेकर वित्तीय एवं लक्ष्य पूर्ति की गहन समीक्षा की। कलेक्टर ने कहा कि शासन द्वारा हितग्राहियों के लिए योजनाओं के तहत ऋण स्वीकृति का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने हितग्राहियों को अधिक से अधिक लाभान्वित करने निर्देशित किया। कलेक्टर ने विभिन्न बैंकों के अधिकारियों से उनके बैंकों को दिए गए लक्ष्य…
Read More