समदर्शी न्यूज़, जशपुर : कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के तीन मामलों में प्रभावित परिजन हेतु आर.बी.सी. 6-4 के तहत 12 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसमें दुलदुला तहसील अंतर्गत ग्राम धुरियाअम्बा निवासी कन्हैया साय का मधुमक्खी के काटने से 01 अक्टूबर 2023 को मृत्यु हो जाने पर मृतक के निकटतम वारिस मृतक के पत्नी सुभागनी बाई हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार ग्राम ढोलडांड़ निवासी सेवाती बाई का सर्पदंश से 12…
Read MoreMonth: February 2024
कोल माइंस स्टॉक में घुसकर डकैती करने के मामले में सरगुजा पुलिस की कड़ी कार्यवाही जारी : पुलिस टीम द्वारा अग्रिम कार्यवाही करते हुए मामले में चार आरोपियों को किया गया गिरफ्तार, अब तक कुल नौ आरोपी हो चुके हैं गिरफ्तार.
थाना लखनपुर पुलिस टीम द्वारा आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त कोयला एवं ताम्बे का तार किया गया बरामद. थाना लखनपुर में आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 30/24 धारा 395 भा.द.वि. का अपराध किया गया दर्ज. समदर्शी न्यूज़ – अंबिकापुर : प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले का विवरण इस प्रकरण हैं कि प्रार्थी फेकू राम आत्मज पदूम शाह उम्र 51 वर्ष साकिन कुंजनगर थाना जयनगर जिला सूरजपुर द्वारा अपने मैनेजर, उप क्षेत्रीय प्रबंधक सहित अन्य स्टॉफ को सूचना दिया गया कि घटना दिनांक…
Read Moreअंधे कत्ल का जशपुर एसपी ने किया खुलासा, सम्पत्ति के लालच में भाई ने बड़ी बहन के साथ दुष्कर्म करने के बाद गमछे से गला घोंटकर कर दी हत्या
विगत दिवस चौकी कोतबा थाना बागबाहर क्षेत्र में मिला था एक महिला का शव आरोपी के विरुद्ध चौकी कोतबा थाना बागबाहर में धारा 302,376, 201 भा.द.वि. का अपराध दर्ज, घटना का खुलासा करने में शामिल रहे अधिकारी, कर्मचारियों को दिया गया नगद पुरस्कार समदर्शी न्यूज़, जशपुर/कुनकुरी : प्रकरण के संबंध में पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने खुलासा करते हुए बताया कि चौकी कोतबा क्षेत्र के ग्राम में दिनांक 22 फरवरी 2024 की सुबह अज्ञात महिला का शव नग्न हालत में खेत में पड़ा मिला था। सूचना पर पुलिस…
Read Moreनक्सली एरिया कमाण्डर बताकर मांगी 50 लाख की फिरौती, मांग न मानने पर परिवार के सदस्यों को गोली मारकर हत्या करने की दी धमकी, कुनकुरी पुलिस ने गैंग का किया पर्दाफाश तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार ……… एसपी ने किया मामले का खुलासा…….
प्रकरण का मुख्य आरोपी पूर्व में भी अपहरण की वारदात में जा चुका है जेल थाना कुनकुरी में अपराध क्रमांक 31/2024 धारा 386,507 भादवि दर्ज समदर्शी न्यूज़, कुनकुरी : नक्सली एरिया कमाण्डर बताकर 50 लाख रूपये की फिरैती की मांग करने व मांग न मानने पर परिवार के सदस्यों को गोली मारकर हत्या करने की धमकी के मामले में कुनकुरी पुलिस ने खुलासा किया गया। कुनकुरी पुलिस ने गैंग का किया पर्दाफाश करते हुए प्रकरण में शामिल तीन आरोपीयों को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रकरण का मुख्य आरोपी मोहम्मद…
Read Moreथाना रतनपुर में कका पहाड़ के महंत पर हमला कर फरार हुए आरोपी को रतनपुर पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त धारदार कुल्हाड़ी को किया गया जप्त. भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर !
गिरफ्तार आरोपी – सुरेश कुमार गुप्ता उर्फ दारा पिता स्व. भागवत प्रसाद गुप्ता उम्र 59 वर्ष निवासी गाँधीनगर रतनपुर थाना रतनपुर जिला बिलासपुर छ.ग. समदर्शी न्यूज़ – बिलासपुर : दिनाँक 23 फरवरी 2024 को प्रार्थी महंत श्यामसुन्दर दास थाना रतनपुर उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराये थे कि रतनपुर निवासी सुरेश कुमार गुप्ता उर्फ दारा इनके आश्रम (काली कमली) में रात्रि करीबन 07:00 बजे आकर पुरानी बातों और मोबाईल चोरी की बात को लेकर वाद-विवाद कर रहा था, जिसे मना करने पर जान से मारने की धमकी देते हुये वहीं पास…
Read Moreरामोत्सव के थीम पर हो रहा राजिम कुंभ का आयोजन
समदर्शी न्यूज़, रायपुर : छत्तीसगढ़ के प्रयाग राज कहे जाने वाले राजिम का गौरव पुनः लौट आया है। महानदी, पैरी और सोंढूर नदी के त्रिवेणी संगम में एक बार फिर राजिम कुंभ का आयोजन किया जा रहा है। त्रिवेणी संगम पर गंगा आरती का आयोजन के साथ-साथ इस पवित्र संगम पर श्रद्धालु स्नान कर रहे हैं। संतों द्वारा आध्यात्मिक प्रवचनों का भी श्रवण कर रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में गठित नई सरकार ने राजिम का गौरव फिर से स्थापित करने के लिए पुनः कुंभ मेले…
Read Moreमैनपाट महोत्सव 2024 का समापन समारोह : मैनपाट में शिमला-मनाली की तर्ज पर बनेगा मॉल रोड : पर्यटन मंत्री श्री अग्रवाल
मैनपाट पर्यटन स्थलों के विकास के लिए 2 करोड़ रूपए की घोषणा समदर्शी न्यूज़, रायपुर : पर्यटन बृजमोहन अग्रवाल ने तीन दिवसीय मैनपाट महोत्सव के समापन अवसर पर मैनपाट के पर्यटन स्थलों में विभिन्न सुविधाएं विकसित करने के लिए 2 करोड़ रूपए की राशि की घोषणा की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मैनपाट छत्तीसगढ़ का सबसे सुंदर पर्यटन स्थल है। पर्यटन स्थलों के विकास के साथ ही उन्होंने यहां शिमला और मनाली की तर्ज पर मॉल रोड बनाए जाने की बात कही। पर्यटन मंत्री श्री अग्रवाल ने कहा कि…
Read Moreउप मुख्यमंत्री अरुण साव ने नवीनीकृत राशन कार्ड वितरण कार्य का किया शुभारंभ
समदर्शी न्यूज़, रायपुर : उप मुख्यमंत्री एवं बिलासपुर जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव ने आज बिलासपुर में नवीनीकृत राशन कार्ड वितरण के जिला स्तरीय अभियान का शुभारंभ किया। आज वितरित नए राशन कार्ड से 1 मार्च से उचित मूल्य दुकानों से खाद्यान्न मिलेगा। उप मुख्यमंत्री श्री साव ने बिलासपुर शहर सहित तखतपुर एवं बिल्हा विकासखंड के 50 से अधिक महिला हितग्राहियों को नए राशन कार्ड वितरित कर शुभकामनाएं दीं। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने कार्यक्रम में कहा कि आगामी 8 मार्च को महतारी वंदन योजना के तहत पहली…
Read Moreउप मुख्यमंत्री अरुण साव ‘जनदर्शन’ में लोगों से मिले, सुनी समस्याएं
समदर्शी न्यूज़, रायपुर : उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज बिलासपुर में अपने निवास कार्यालय में आयोजित ‘जनदर्शन’ में बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने ‘जनदर्शन’ में पहुंचे सभी लोगों की समस्याओं को गंभीरता और बड़े इत्मीनान से सुना। उन्होंने लोगों के आवेदन पर समुचित समाधान एवं निराकरण का भरोसा दिलाया। उप मुख्यमंत्री को आज करीब ढाई सौ लोगों ने व्यक्तिगत एवं सामुदायिक मांगों एवं समस्याओं से संबंधित ज्ञापन सौंपा। बिलासपुर के साथ-साथ अन्य जिलों के लोगों ने भी उन्हें विभिन्न समस्याओं से संबंधित…
Read Moreनिशानेबाजी प्रतियोगिता : रायगढ़ जिले के दो जवानों को निशानेबाजी में मिला कांस्य पदक !
रायपुर पुलिस द्वारा एकलव्य शूटिंग एकेडमी रक्षित निरीक्षक केंद्र में आयोजित की गई तीन दिवसीय निशानेबाजी प्रतियोगिता समदर्शी न्यूज़ – रायगढ़ : रायपुर पुलिस द्वारा एकलव्य शूटिंग एकेडमी रक्षित निरीक्षक केंद्र में आयोजित 3 दिवसीय निशानेबाजी प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों के आरक्षक से लेकर डीएसपी रैंक के लगभग 130 पुलिसकर्मियों ने भाग लिया, जिसमें राजपत्रित अधिकारियों और महिला वर्ग के लिए 10 मीटर एयर राइफल, 10 मीटर एयर पिस्टल में अलग-अलग इवेंट था। प्रतियोगिता का शुभारंभ छत्तीसगढ़ शासन के गृहमंत्री श्री विजय शर्मा के द्वारा किया गया। उद्घाटन पर गृहमंत्री…
Read More