समदर्शी न्यूज़, रायपुर : छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत वर्तमान में प्रचलित सभी 77 लाख राशनकार्डों के नवीनीकरण का कार्य दिनांक 30 अप्रैल 2024 तक बढ़ाया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आम नागरिकों की सुविधा का ध्यान रखते हुए राशन कार्ड नवीनीकरण की तारीख बढ़ाने के निर्देश दिए थे, ताकि सभी पात्र हितग्राही अपना आवेदन कर सकें। इसी कड़ी में खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के मंत्री श्री दयाल दास बघेल ने ऑनलाईन नवीनीकरण के आवेदन के लिए तारीख आगामी 30 अपै्रल 2024 तक…
Read MoreMonth: March 2024
खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने नगर पंचायत मारो में 1 करोड़ 78 लाख के विभिन्न विकास कार्यों का किया भूमिपूजन, हितग्राहियों को नया राशन कार्ड किया गया वितरण
समदर्शी न्यूज़, रायपुर : खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री दयालदास बघेल ने बेमेतरा जिले के नवागढ़ विकासखंड के नगर पंचायत मारो में भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने 1 करोड़ 78 लाख 14 हजार रूपए के विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन किया । विकास कार्यों के भूमि पूजन में विभिन्न वार्डों में आर सी सी नाली, सी सी रोड, एवं मंगल भवन शामिल है। खाद्य मंत्री ने हितग्राहियों नये राशन कार्ड का भी वितरण किया। खाद्य मंत्री श्री बघेल ने अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री…
Read Moreसशक्त जशपुर अभियान के अंतर्गत बरांगजोर में हुआ शिविर का आयोजन, दिव्यांगजनों को यू.डी.आई.डी. कार्ड किया गया प्रदाय
जिले के सभी विकासखंड में शिविर का होगा आयोजन समदर्शी न्यूज़, जशपुर : जिला प्रशासन के अभिनव पहल पर सशक्त जशपुर अभियान चलाया जा रहा है। जिसका उद्देश्य समस्त दिव्यांगजनो को निःशक्तता से सशक्तता की ओर ले जाकर शासन की योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा। इस अभियान के तहत जशपुर जिले के सभी विकासखंड में ग्राम पंचायत एवं वार्ड स्तर में डोर टू डोर सर्वे कराया गया है। सर्व उपरांत वर्तमान में शिविर का संचालन पूरे जिले में किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के विधानसभा क्षेत्र कुनकुरी के बरांगजोर…
Read Moreजशपुर के युवा चला रहे मिशन लाइफ कार्यक्रम
समदर्शी न्यूज़, जशपुर : नेहरू युवा केंद्र संगठन और यूनिसेफ के संयुक्त तत्वाधान में जशपुर जिले में नेहरू युवा केंद्र की जिला युवा अधिकारी सुश्री सुमेधा पवार के नेतृत्व में राष्ट्रीय स्वयंसेवक सूर्यकांत चन्द्रा, संजीव भगत द्वारा जशपुर ब्लॉक के अलग-अलग चिन्हित गांवों के स्कूल और कॉलेज में मिशन लाइफ और ओडएफ (खुले में शौचमुक्त भारत) जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता सेमिनार के माध्यम से युवाओं को मिशन लाइफ के बारे में जानकारी दी जा रही है । कार्यक्रम को सुचारू रूप…
Read Moreजशपुर : प्राकृतिक आपदा में जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु 08 लाख की राशि स्वीकृत
समदर्शी न्यूज़, जशपुर : कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के तीन मामलों में प्रभावित परिजन हेतु आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 08 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसमें पत्थलगांव तहसील अंतर्गत ग्राम बुलडेगा निवासी धीर साय का डबरी के पानी में डूबने से 20 जून 2023 को मृत्यु हो जाने पर मृतक के निकटतम वारिस मृतक के पत्नी श्रीमती रामवती हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार कुकरी चोली निवासी दया राम का तालाब…
Read Moreजबरन अनाचार के मामले में सरगुजा पुलिस की कड़ी कार्यवाही : प्रकरण का आरोपी किया गया गिरफ्तार, न्यायालय के समक्ष किया गया पेश.
थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 144/24 धारा 376 (2)(एन) 506 भादवि के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध. थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा मामले में 24 घंटे के भीतर की गई त्वरित कार्यवाही. समदर्शी न्यूज़ – अंबिकापुर : प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले का विवरण इस प्रकार हैं कि प्रार्थिया द्वारा दिनांक 13 मार्च 2024 को थाना कोतवाली आकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि प्रार्थिया अपने गृहग्राम से आकर विगत चार वर्षों से अम्बिकापुर में किराये के मकान में रहकर पढ़ाई करती हैं। पास में ही…
Read Moreसमेकित कृषि प्रणाली द्वारा किसानों की दोगुनी आय विषय पर आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न
समदर्शी न्यूज़, जशपुर : भारत सरकार द्वारा प्रायोजित अनुसूचित जनजाति उपयोजना के अंतर्गत भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर, कृषि प्रणाली का पहाड़ी एवं पठारी अनुसंधान केंद्र, रांची, झारखंड द्वारा ष्समेकित कृषि प्रणाली द्वारा किसानों की दोगुनी आय विषय पर 12 से 14 मार्च 2024 तक कुनकुरी विकासखण्ड के ग्राम कनडोरा में आयोजित तीन दिवसीय कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस तीन दिवसीय कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम के संचालक एवं छत्तीसगढ़ में चलाई जा रही अनुसूचित जनजाति उपयोजना के प्रभारी तथा अनुसंधान केंद्र, राँची के प्रमुख वैज्ञानिक डॉ. बाल…
Read Moreजिला स्तरीय स्वीप कोर समिति की बैठक आयोजित : जशपुर जिले में नागरिकों को मतदान जागरूकता हेतु विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर जागरूकता अभियान चलाने पर दिया गया जोर
समदर्शी न्यूज़, जशपुर : जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार एवं समन्वयक, अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रदीप कुमार साहू ने आगामी लोकसभा चुनावों में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के लिए और मतदाताओं को जागरूक करने हेतु प्रशासन द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने स्वीप कोर कमेटी की कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बैठक ली। बैठक में जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार ने पिछले विधानसभा चुनाव में जिन मतदान केंद्रों में मतदान प्रतिशत कम रहा उनकी जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को विशेष कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि…
Read Moreएकल अभियान का वन यात्रा कार्यक्रम : अंचल कुनकुरी के संच तपकरा के विद्यालय ग्राम सहसपुर में हुआ आयोजन, स्थानीय आचार्य एवं समिति का किया गया सम्मान
प्रत्येक ग्रामवासी को अपने घर में तुलसी का पौधा एवं हनुमान ध्वज लगाने का दिलाया गया संकल्प समदर्शी न्यूज़ कुनकुरी : संभाग छत्तीसगढ के अन्तर्गत भाग उत्तर छत्तीसगढ के अंचल कुनकुरी के संच तपकरा के विद्यालय ग्राम सहसपुर में गुरूवार दिनांक 14 मार्च को कुनकुरी की भाग समिति, अंचल समिति एवं भाग महिला समिति का आयोजित वन यात्रा में आगमन हुआ। इस वन यात्रा का शुभारंभ भाग महिला समिति की मातृ शक्ति के द्वारा अतिथियों की उपस्थिति में दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया गया। विद्यालय ग्राम के बच्चो के द्वारा…
Read Moreगिरौदपुरी धाम में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर कलेक्टर-एसपी ने तैयारियों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश
समदर्शी न्यूज़, बलौदाबाजार-भाटापारा : संत शिरोमणी बाबा गुरुघासीदास जी के जन्मस्थली एवं तपोभूमि गिरौदपुरी में16 मार्च 2024 को मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रस्तावित आगमन को लेकर कलेक्टर के. एल. चौहान एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार ने शुक्रवार को गिरौदपुरी पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों की बैठक लेकर हेलीपेड, जैतखाम एवं गुरु मंदिर मार्ग में आवश्यक व्यवस्था हेतु जरूरी निर्देश दिए। कलेक्टर एवं एसएसपी ने हेलीपेड, जैतखाम एव गुरु मंदिर मार्ग का निरीक्षण कर व्यवस्थाओ का जायजा लिया। हेलीपेड में सभी आवश्यक तयारी के लिए लोक…
Read More