2011 के बाद देश की जनगणना हुई ही नहीं फिर कैसे पता किसकी आबादी बढ़ी, किसकी घटी समदर्शी न्यूज़, रायपुर : यदि देश में डेमोग्राफिकल चेंज हुआ है तो उसकी दोषी भारतीय जनता पार्टी और नरेंद्र मोदी है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि देश में 10 सालों से भाजपा की सरकार है। भाजपा दंभ भरती है कि उसके राज में हिंदू ज्यादा सुरक्षित है। वह सनातन के आधार पर सरकार चलाने का दावा भी करती है, फिर भी यदि देश में हिन्दुओं की…
Read MoreMonth: May 2024
यशस्वी जशपुर ने बोर्ड परीक्षा में जशपुर का फिर से यश बढ़ाया : पूरे प्रदेश में 12वीं और 10वीं बोर्ड परीक्षा में जशपुर जिला रहा अव्वल
कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल और सीईओ अभिषेक कुमार ने सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों को दी बधाई समदर्शी न्यूज़, जशपुर : जशपुर जिला कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल के मार्गदर्शन में जशपुर जिले में शैक्षणिक गुणवत्ता बढ़ाने हेतु संचालित यशस्वी जशपुर कार्य योजना की बदौेलत जशपुर जिला लगातार दूसरे वर्ष उत्तीर्ण प्रतिशतता में पूरे प्रदेश में अव्वल रहा है। इस वर्ष जिले ने दसवीं बोर्ड परीक्षा परिणाम 96.49 प्रतिशत और 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम 96.10 प्रतिशत के साथ पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान बनाया है। इसके साथ ही 12 विद्यार्थी प्रदेश टॉप-10…
Read Moreबोर्ड परीक्षा के नतीजे में स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट (अंग्रेजी माध्यम) नवीन आदर्श उ मा विद्यालय जशपुर नगर ने रचा इतिहास
समदर्शी न्यूज़, जशपुर : छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा घोषित कक्षा 10वीं व 12वीं के नतीजे में मेरिट लिस्ट में स्थान प्राप्त कर स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट नवीन आदर्श उ मा विद्यालय जशपुर नगर ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जशपुर जिले का नाम प्रदेश स्तर पर रौशन किया है। कक्षा 10 वीं व 12वीं में विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। उल्लेखनीय है कि कक्षा दसवीं में प्रवीण्य सूची पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली सिमरन सब्बा ,तृतीय स्थान पर रहे श्रेयांश कुमार यादव,चतुर्थ स्थान पर अर्पिता शैली…
Read Moreगर्मी को देखते हुए राहगीरों की सुविधा के लिए पुलिस ने लगाया प्याऊ….. राहगीरों की बुझ रही प्यास !
समदर्शी न्यूज़ – रायगढ़ : भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए जिले के कई स्थानों पर राहगीरों की प्यास बुझाने के लिए प्याऊ घर खोले गये हैं। इसी कड़ी में चक्रधरनगर पुलिस द्वारा सामाजिक दायित्व का निर्वहन करते हुए थाना के सामने मुख्य मार्ग पर प्याऊ का शुभारंभ किया गया है। प्याऊ में पहले दिन थाना चक्रधरनगर के पुलिकर्मियों ने राहगिरों को ठंडा पानी पिलाया। आने वाले दिनों में नवतपा को देखते हुए व्यस्ततम रास्ते पर पुलिस की प्याऊ व्यवस्था को रहवासियों द्वारा पुलिस की अच्छी पहल बताया जा…
Read Moreपेट्रोल पंप कर्मचारी से मारपीट करने वाले दो युवकों को घरघोड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार…. हत्या के प्रयास के अपराध में कार्यवाही कर भेजा न्यायिक रिमांड पर जेल…!
आरोपियों से घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार और बाइक की गई जप्त. आरोपियों पर अपराध क्रमांक 165/2024 धारा 294,506,307,34 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना के उपरांत धारा 324 भादवि जोड़ी गई. समदर्शी न्यूज़ – रायगढ़ : घरघोड़ा पुलिस ने पेट्रोल पंप कर्मचारी पर आपसी रंजिश में गाली-गलौच मारपीट कर चाकू से चोट पहुंचाने वाले दो युवकों को हत्या के प्रयास के अपराध में गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है। घटना के आहत दिलीप प्रसाद पिता विरेन्द्र प्रसाद उम्र 37 वर्ष निवासी जगन्नाथ मंदिर के पास बी.टी.एम. कॉलोनी थाना बी.टी.एम. कॉलोनी…
Read Moreएनएच पर प्रेमी युगल को बाईक पर स्टंट करना पड़ा महंगा, निकले थे सैर पर, दौरे पर आये एसपी ने बना ली वीडियो, कट गया चालान….
स्पोर्टस बाईक में खतरनाक तरीके से स्टंटबाजी कर रहे युवक-युवती को पुलिस अधीक्षक एवं स्टॉफ द्वारा दौड़ाकर पकड़ा गया स्टंटबाजी में प्रयुक्त बाईक को जप्त कर मोटर व्हीकल एक्ट के अंतर्गत की गई कार्यवाही एवं भविष्य में स्टंटबाजी नहीं करने की दी गई सख्त हिदायत बाईक में स्टंटबाजी करने वालों, नशे की हालत में वाहन चलाने वालों एवं तेज रफ्तार में वाहन चलाने वालों के विरूद्ध महाअभियान चलाकर कार्यवाही की जायेगी, समदर्शी न्यूज़, जशपुर : आज तक आपने बाईक पर स्टंट करते हुए वीडियों को यूट्यूब पर तो कई बार…
Read Moreभूपेश नहीं चाहते थे कि केंद्र की योजनाओं का लाभ प्रदेश की जनता को मिले – विष्णु देव साय
अटल जी और मोदी जी के साथ काम करना मेरा सौभाग्य 3 करोड़ छत्तीसगढ़ियों के उम्मीदों पर खरा उतरना मेरा लक्ष्य समदर्शी न्यूज़, रायपुर : मोदी जी की सरकार कभी किसी से भेदभाव नहीं करती है। पिछली कांग्रेस सरकार के साथ भी कोई भेदभाव नहीं था। लेकिन यहां की सरकार, स्वयं भूपेश बघेल भी नहीं चाहते थे कि केंद्र की योजनाओं का लाभ छत्तीसगढ़ की जनता को मिले। उनकी सोच थी कि इसका श्रेय भाजपा और मोदी जी को चला जाएगा। पिछले 5 वर्षों में 18 लाख गरीब परिवार प्रधानमंत्री…
Read Moreदुर्घटना: एनएच 43 में चरईडांड पुलिया के पास अज्ञात वाहन ने बाईक को मारी टक्कर, बाईक सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत
समदर्शी न्यूज़, कुनकुरी : पुलिस थाना कुनकुरी के अन्तर्गत गुरूवार की रात्री लगभग साढ़े आठ बजे खंड़सा चरईडांड पुलिया के पास शादी से सोल्ड मोटर साईकिल में लौट रहे दो युवकों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाईक सवार दोनों युवकों की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई। परिजनों की सूचना पर कुनकुरी पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के विरूद्ध भादवि की घारा 279, 304 ए के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रीम कार्यवाही प्रारंभ कर दी है। वही दोनों युवकों की मृत्यु पर मर्ग कायम कर…
Read Moreदुर्घटना : एनएच 43 पर सलियाटोली में बाईक स्कूटी में हुई टक्कर, बाईक सवार को अज्ञात वाहन ने रौंदा, हाथ कटकर हुआ अलग
समदर्शी न्यूज़, कुनकुरी : थाना क्षेत्र कुनकुरी के अन्तर्गत गुरूवार की देर शाम लगभग साढ़े 6 बजे सलियाटोली बालक छात्रावास के पास एनएच 43 पर बाईक एवं स्कूटी की आपस में टक्कर हो जाने से दोनों वाहन चालक गिर गये, इसी बीच एक अज्ञात वाहन के चपेट में आकर बाईक सवार युवक का हाथ कटकर अलग हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार गुरूवार की सायं अचानक मौसम में बदलाव आया और तेज हवाओं के साथ बरसात होने लगी। राहुल लकड़ा पिता हेरमन…
Read Moreकुनकुरी के ग्राम टांगरबहरी में गाज़ की चपेट में आये मासूम भाई-बहन, भाई की हुई मृत्यु
समदर्शी न्यूज़, कुनकुरी : थाना क्षेत्र कुनकुरी के अन्तर्गत ग्राम टांगरबहरी में पेड़ के नीचे खड़े भाई-बहन गाज़ की चपेट में आ गये। घायलों को परिजनों एवं ग्रामीणों के द्वारा कुनकुरी के निजी चिकित्सालय लाया गया, जहां डॉक्टर ने भाई केविक लकड़ा 10 वर्ष को मृत घोषित कर दिया तथा बहन कांक्षी लकड़ा को खतरे से बाहर बताया है। पिता की सूचना पर कुनकुरी पुलिस द्वारा केविक की मृत्यु पर मर्ग कायम कर अग्रीम कार्यवाही की जा रही है। पिता फ्लोरेन लकड़ा निवासी ग्राम टांगरबहरी द्वारा पुलिस को दी गई…
Read More