कबाड़ के अवैध व्यवसाय पर प्रतिबंध लगाने पूंजीपथरा पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही : छः आरोपियों से करीब 15 टन कबाड़ और एक ट्रक की हुई जप्ति.

ट्रक में कबाड़ परिवहन कर रहे आरोपी तथा छापेमार कार्यवाही कर ढाबा, ट्रांसपोर्ट दुकान की आड़ में कबाड़ खरीदी करने वाले आरोपी को पुलिस टीम ने पकड़ा. थाना पूंजीपथरा में आरोपियों पर चोरी की संपत्ति रखने के साथ पृथक से 170 BNSS के अंतर्गत की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही. समदर्शी न्यूज़ रायगढ़, 15 जुलाई 2024 | पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन पर पूंजीपथरा पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में कबाड़ के अवैध कारोबार पर पूर्णत: प्रतिबंध लगाने के लिए इस कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही जा…

Read More

जशपुर : दिल्ली की बालिका निहारिका का बालिकाओं की स्वच्छता की दिशा में महत्वपूर्ण पहल, पुरस्कार में मिले पैसे से शिक्षण संस्थानों में लगवाई सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन

समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 15 जुलाई 2024/ दिल्ली में कक्षा 12 वीं में पढ़ाई करने वाली बालिका निहारिका द्विवेदी ने आदिवासी बालिकाओं हेतु स्वच्छता की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए जिला मुख्यालय जशपुर के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय व संकल्प शिक्षण संस्थान में सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन लगवाई गई। द ब्रिटिश स्कूल दिल्ली की 12 वीं की छात्रा निहारिका द्विवेदी के द्वारा बालिका स्वच्छता पर कार्य किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि छात्रा निहारिका द्विवेदी द्वारा धमतरी जिला ग्राम रुद्री के ट्राइबल पर  डॉक्यूमेंट्री फिल्म बनाई…

Read More

जशपुर : अग्निवीर भर्ती हेतु लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को दिया जाएगा निःशुल्क शारीरिक दक्षता परीक्षण

अभ्यर्थी जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र में 31 जुलाई तक करा सकते हैं अपना पंजीयन समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 15 जुलाई 2024/ भारतीय थलसेना द्वारा अग्निवीर भर्ती हेतु माह अप्रैल 2024 में आयोजित लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के लिए शारीरिक परीक्षा 04 से 12 दिसंबर 2024 तक रायगढ़ में आयोजित होना है। ऐसे सभी अभ्यर्थी जिन्होंने लिखित परीक्षा उत्तीर्ण की है, ऐसे अभ्यर्थियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत, जिला पंचायत स्तर पर योग्य प्रशिक्षकों द्वारा 1.6 कि.मी. दौड, बीम पुल अप, 9 फीट गड्ढा कूदना,…

Read More

खरीफ 2024 फसल बीमा प्रारंभ : जशपुर जिले के किसान 31 जुलाई तक करा सकते हैं फसलों की बीमा

समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 15 जुलाई 2024/ मानसून आने के पश्चात् खरीफ फसलों की बोनी कार्यक्रम प्रारंभ हो चुका है। जिसमें प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना खरीफ 2024 के तहत फसल को प्रतिकूल मौसम, बाढ़, कीट व्याधि, ओलावृष्टि, जलभराव, बादल फटने, आकाशीय बिजली, आदि प्राकृतिक आपदाओं, कम वर्षा या विपरीत मौसम अवस्थाओं के कारण बुवाई विफलता, फसल कटाई के उपरांत आगामी 14 दिनों तक खेत में सुखाने हेतु रखी फसल को ओलावृष्टि, चक्रवात, बे-मौसम-चक्रवाती वर्षा से नुकसान होने पर दावा भुगतान की पात्रता होगी। जशपुर जिले के लिए किसान धान सिंचित, धान…

Read More

जशपुर : मुख्यमंत्री की घोषणा के 24 घंटे के अंदर जिले को मिले दो एंबुलेंस और एक शव वाहन

बगिया में मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी कौशल्या साय ने हरी झंडी दिखा कर सेवा के लिए वाहन किया रवाना जशपुर सहित प्रदेश में तेजी से सुधर रहा है स्वास्थ्य सेवा समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 15 जुलाई 2024/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के घोषणा के अनुरूप स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में जिले को दो बड़ी सुविधा मिली है। मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी कौशल्या साय ने सोमवार को सीएम कैंप बगिया में दो एंबुलेंस और एक शव वाहन को हरी झंडी दिखा कर जरूरतमंद मरीजों की सेवा के लिए रवाना किया। एंबुलेंस दुलदुला ब्लॉक के करडेगा…

Read More

मोतियाबिंद मुक्त अभियान :  जशपुर जिला सरगुजा संभाग में अव्वल, वित्तीय वर्ष में अब तक 540 मरीजों का किया जा चुका है निः शुल्क ऑपरेशन

समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 15 जुलाई 2024/ जिले में मोतियाबिंद मुक्त अभियान अंतर्गत शुक्रवार को एक ही दिन में 44 मोतियाबिंद का सर्जरी किया गया। जिसमें सिविल अस्पताल पत्थलगांव में 18 एवं जिला चिकित्सालय जशपुर में 26 मरीजों का सफलतम सर्जरी हुआ। कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल के निर्देशानुसार एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी के मार्गदर्शन मे मोतियाबिंद सर्जरी का आयोजन प्रत्येक सप्ताह जिले में हो रहा है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी   डॉक्टर व्ही.के. इंदवार ने बताया की इस अभियान के तहत जिला चिकित्सालय में सप्ताह में एक दिन तथा सिविल अस्पताल…

Read More

स्टेट लोड डिस्पैच सेंटर से किया गया ब्लैक स्टार्ट मॉक-ड्रिल : कोरबा के बिजली घरों को पुन: संचालित करने बांगो से भेजा गया पॉवर.

मॉक-ड्रिल से यह सुनिश्चित किया गया कि आपात स्थिति में पॉवर प्लांट के ब्लैक आऊट होने पर कोरबा पश्चिम के बिजली संयंत्रों को शुरू करने हेतु लगभग 43 मिनट में जल विद्युत संयंत्रों से बिजली पहुंचाई जा सके. समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 15 जुलाई 2024 | प्रदेश में आकस्मिक ब्लैक आउट होने की स्थिति में ताप विद्युत गृहों को पुर्नसंचालित करने हेतु हसदेव बांगो जल विद्युत गृह से स्टार्ट अप पॉवर सप्लाई करने संबंधी एक मॉक-ड्रिल (पूर्वाभ्यास) छत्तीसगढ़ स्टेट लोड डिस्पैच सेंटर में सफलतापूर्वक किया गया। मॉक-ड्रिल के माध्यम से यह…

Read More

सरगुजा पुलिस द्वारा जारी अभियान ‘ऑपरेशन विश्वास’ के अंतर्गत हत्या के प्रयास के मामले में आरोपी किया गया गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में.

सरगुजा पुलिस द्वारा जारी अभियान ‘ऑपरेशन विश्वास’ के अंतर्गत थाना लखनपुर पुलिस टीम द्वारा मामले में आरोपी के विरुद्ध की गई कड़ी वैधानिक कार्यवाही. आरोपी के विरुद्ध थाना लखनपुर में अपराध क्रमांक 94/24 धारा 294, 506, 323 भादवि का अपराध पंजीबद्ध. गंभीर अपराधों में पुलिस टीम द्वारा की जा रही लगातार सख्त कार्यवाही. समदर्शी न्यूज़ अंबिकापुर, 15 जुलाई 2024 | सरगुजा पुलिस द्वारा जारी अभियान ‘ऑपरेशन विश्वास’ के अंतर्गत आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध लगातार सख़्ती से कार्यवाही कर आरोपियों की धर-पकड़ की जा रही हैं।  इसी क्रम…

Read More

नशे के विरूद्ध जशपुर पुलिस की कार्यवाही : मारूती कार से 117 नग प्रतिबंधित Codeine Phosphate Onerex Syrup जप्त, तस्कर शिवदत्त शर्मा कार को छोड़कर हुआ फरार, पतासाजी जारी… देखें video…

आरोपी के विरूद्ध थाना पत्थलगांव में धारा 8, 21(सी) एन.डी.पी.एस. का अपराध दर्ज समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 15 जुलाई 2024। पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह को दिनांक 14.07.2024 को मुखबीर से सूचना मिला कि तमता निवासी शिवदत्त शर्मा अपने मारूती कार क्र. सी.जी. 12 डी 9356 में भारी मात्रा में नशीली प्रतिबंधित सिरप रखकर खपाने के उद्देष्य से तमता से डुमरबहार की ओर जा रहा है। इस सूचना पर पुलिस अधीक्षक द्वारा तत्काल एसडीओपी पत्थलगांव एवं थाना प्रभारी पत्थलगांव निरीक्षक विनित पाण्डेय के नेतृत्व में टीम गठित कर तमता के…

Read More

मुख्यमंत्री से एसबीआई के मुख्य महाप्रबंधक चंद्रशेखर शर्मा ने की सौजन्य मुलाकात

समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 15 जुलाई 2024/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज यहाँ उनके निवास कार्यालय में एसबीआई के मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ सर्कल के मुख्य महाप्रबंधक श्री चंद्रशेखर शर्मा ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ और बस्तर आर्ट का प्रतीक चिन्ह  भेंट किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने श्री शर्मा से छत्तीसगढ़ में बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि शासकीय योजनाओं का लाभ आम लोगों तक पहुंचाने में बैंकों की बड़ी महत्वपूर्ण भूमिका है। छत्तीसगढ़ राज्य के सुदूर इलाकों खासकर गावों तक बैंक शाखाओं…

Read More