राज्य बाल संरक्षण समिति की कार्यकारिणी एवं आमसभा की बैठक सम्पन्न

समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 05 अगस्त 2024/ किशोर न्याय बालकों की देखरेख और संरक्षण अधिनियम के प्रावधानों के तहत गठित राज्य बाल संरक्षण समिति की कार्यकारिणी तथा आमसभा बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक सचिव महिला एवं बाल विकास विभाग एवं पदेन अध्यक्ष राज्य बाल संरक्षण समिति श्रीमती शम्मी आबिदी की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आज सम्पन्न हुई। सचिव महिला एवं बाल विकास द्वारा बैठक में बाल संरक्षण से संबंधित महत्वपूर्ण मुद्दों पर एवं विभिन्न विभागों के साथ समन्वय पर विस्तार से चर्चा की गई। संयुक्त संचालक, मिशन…

Read More

अपराध समीक्षा बैठक : गंभीर अपराधों की जांच थाना प्रभारी स्वयं करें – एसपी दिव्यांग पटेल

पुलिस अधीक्षक ने राजपत्रित पुलिस अधिकारियों, थाना, चौकी प्रभारियों की ली काईम मीटिंग, लंबित अपराधों के निकाल के दिए निर्देश. गंभीर मामलों में आरोपियों की गिरफ्तारी, गुम नाबालिगों की दस्तयाबी में सफलता अर्जित करने वाले पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति-पत्र देकर किया गया प्रोत्साहित. क्राइम मीटिंग में एसपी और सीएसपी ने इलेक्ट्रॉनिक एविडेंस कलेक्ट करने की बताई बारीकियां. समदर्शी न्यूज़ रायगढ़, 05 अगस्त 2024 / आज दिनांक 05 अगस्त 2024 को पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल द्वारा जिले के राजपत्रित अधिकारियों, थाना, चौकी प्रभारी और शाखा प्रमुखों के साथ पुलिस कंट्रोल…

Read More

वन मंत्री श्री कश्यप से शोधार्थी कुशाग्र मेश्राम ने की मुलाकात : यूएसए में डॉक्टरल फेलोशिप के लिए चयन होने पर दी बधाई

समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 05 अगस्त 2024/ वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप से आज मंत्रालय महानदी भवन में शोधार्थी कुशाग्र मेश्राम ने सौजन्य मुलाकात की। श्री कुशाग्र मेश्राम ने बताया कि वे नारायणपुर जिले के निवासी हैं। उनका चयन उत्तरी कैरोलिना स्टेट यूनिवर्सिटी, यूएसए में शोध करने के लिए प्रोवोस्ट डॉक्टरल फेलोशिप के रूप में हुआ है। वन मंत्री श्री कश्यप ने श्री मेश्राम को यूएसए के राष्ट्रीय उद्यानों पर शोध एवं समुदायों और वन्यजीवों के बीच बेहतर संबंध बनाने और भारत में काम करने की योजना के लिए बधाई दी।

Read More

वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप ने ली आईडीसी की बैठक

समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 05 अगस्त 2024/ वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप ने आज नवा रायपुर स्थित महानदी भवन में आईडीसी की बैठक ली। मंत्री श्री केदार कश्यप को अधिकारियों ने वनोपज राजकीय व्यापार अंतर्विभागीय समिति की 299वीं आयोजित बैठक में वनोपज के संग्रहण, विपणन, विभागीय वित्तीय बजट की अद्यतन स्थिति और निविदा प्रक्रिया की विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव श्रीमती ऋचा शर्मा, सचिव वन अमरनाथ प्रसाद, एमडी छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ अनिल साहू, पीसीसीएफ एम.टी.नंदी सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Read More

नवीन शिक्षा नीति, युवाओं की आकांक्षाओं को साकार करने का साधन : शासकीय इंजीनियर विश्वेश्वरैया पीजी कॉलेज के दीक्षारंभ समारोह में शामिल हुए उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन

नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं का किया हौसला अफजाई समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 05 अगस्त 2024/  प्रदेश के वाणिज्य, उद्योग और श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन आज कोरबा स्थित शासकीय इंजीनियर विश्वेश्वरैया स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोरबा के दीक्षारंभ समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ मंत्री श्री देवांगन ने वाणी की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित किया। इस अवसर पर मंत्री श्री देवांगन ने कहा की सभी शासकीय, निजी कॉलेजों में नवप्रवेशित विद्यार्थियों को नए परिवेश में सहज महसूस कराने, उनमें संस्थान की विशिष्ट प्रकृति…

Read More

सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन करने के मामले में तीन आरोपी किये गए गिरफ़्तार,थाना मणीपुर एवं उदयपुर पुलिस टीम द्वारा आरोपियों के विरुद्ध 36 (च) आबकारी एक्ट के अंतर्गत की गई कार्यवाही.

अवैध महुआ शराब बिक्री के मामलों के कुल 03 प्रकरण दर्ज कर आरोपियों से 09 लीटर अवैध महुआ शराब कुल कीमत 900/- रुपये एवं 200/- बिक्री रकम की गई जप्त. थाना मणीपुर, लुन्ड्रा एवं थाना सीतापुर पुलिस टीम द्वारा मामले के आरोपियों को धारा 34(1)(क) के तहत प्रकरण में गिरफ्तार कर की जा रही अग्रिम वैधानिक कार्यवाही. समदर्शी न्यूज़ अंबिकापुर, 05 अगस्त 2024 / सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन कर आम नागरिकों में क्षोभ उत्पन्न करने वाले आरोपियों के विरुद्ध सरगुजा पुलिस द्वारा लगातार सख़्ती से कार्यवाही कर धर-पकड़…

Read More

जशपुर : सेंट जोसेफ इंग्लिश मीडियम स्कूल रमसमा के स्कूल बसों के चालकों पर की गई कार्यवाही, लाइसेंस 03 माह के लिए निलंबित, 13 हजार जुर्माना

पुलिया के ऊपर पानी बहने पर वाहन पार ना करने की जिला प्रशासन ने की अपील समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 05 अगस्त 2024/ भारी बारिश में डूबे रपटा-पुल में बच्चों को बैठाये हालत में पार करने पर सेंट जोसेफ इंग्लिश मीडियम स्कूल रमसमा के स्कूल बसों के चालकों पर कार्यवाही की गई है। इस संबंध में जिला परिवहन अधिकारी ने बताया कि स्कूल बसें सेंट जोसेफ इंग्लिश मिडियम स्कूल रमसमा, कजरा की थी। परिवहन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज 05 अगस्त 2024 को परिवहन चेक-पोस्ट में पदस्थ मनोहरलाल साहू,…

Read More

शासकीय महाविद्यालय दुलदुला में दीक्षारम्भ समारोह का आयोजन

समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 05 अगस्त 2024/ छत्तीसगढ़ उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार राष्ट्रीय शिक्षा नीति के प्रचार-प्रसार एवं छात्रों में इस नीति से संबंधित प्रश्नों का उत्तर देने के लिए शासकीय महाविद्यालय दुलदुला में आज दीक्षा आरंभ समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में नव प्रवेशित प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं को तिलक लगाकर महाविद्यालय में औपचारिक शिक्षा ग्रहण करने हेतु महाविद्यालय परिवार से जोड़ा गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती ममता कश्यप शामिल हुई। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में  विकासखंड दुलदुला के…

Read More

जशपुर : सामुदायिक भवन संगम चौक दरबारीटोली में जनसमस्या निवारण पखवाडा शिविर का हुआ आयोजन, शिविर में प्राप्त 432 आवेदन में से 210 आवेदनों का मौके पर ही किया गया निराकरण

06 अगस्त को सामुदायिक भवन बी.एस.एन.एल ऑफिस के पीछे में होगा शिविर का आयोजन समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 05 अगस्त 2024/ नगरपालिका परिषद् जशपुरनगर के वार्ड क्रमांक 11 एवं 12 के नागरिकों की जनसमस्या के निराकारण किये जाने हेतु सामुदायिक भवन संगम चौक  दरबारीटोली में जनसमस्या निवारण पखवाडा का आयोजन प्रातः 10.00 बजे से 3.00 बजे तक किया गया। विदित हो कि नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार जिले के सभी नगरीय क्षेत्रों के वार्डो में जनसमस्या निवारण पखवाडा का आयोजन कर लोगों के मांगों और समस्याओं अवगत…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 06 अगस्त को शासकीय उ.मा. विद्यालय बन्दरचुंआ के कार्यक्रम में होंगे शामिल

समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 05 अगस्त 2024/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 06 अगस्त मंगलवार को भी जशपुर जिले के प्रवास पर रहेंगे। वे कुनकुरी विकासखंड के शासकीय उ.मा. शाला  बन्दरचुआ   के कार्यक्रम में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के तहत 06 अगस्त  को मुख्यमंत्री अपने निज निवास बगिया से प्रात 10.50 बजे प्रस्थान कर 11.00 बजे शासकीय उ.मा.वि.बन्दरचुआ पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री श्री साय 12.00 बजे शासकीय शासकीय उ.मा. विद्यालय बन्दरचुआ से प्रस्थान कर 12.10 बजे निज निवास बगिया पहुंचेंगे और अपरान्ह 3.30 बजे बगिया से  रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

Read More