समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 12 अगस्त 2024/ कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में अविवादित बंटवारा, नामांतरण और सीमांकन, डायवर्सन, नक्शा बटांकन, भू अर्जन, पीड़ित क्षतिपूर्ति, आरबीसी 6-4 सहित अन्य लंबित राजस्व प्रकरणों के बारे में जानकारी प्राप्त की और लंबित राजस्व प्रकरणों को शीघ्र निराकृत करने के निर्देश दिए। कलेक्टर डॉ. मित्तल ने कार्यों में प्रगति लाने के लिए पटवारी को लक्ष्य निर्धारित कर लंबित प्रकरणों को समय पर निराकरण करने के लिए कहा। उन्होंने सभी एसडीएम को स्वास्थ्य केंद्र, आंगनबाड़ी…
Read MoreDay: August 12, 2024
जशपुर में विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश, कलेक्टर ने ली जनपद सीईओ की बैठक
समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 12 अगस्त 2024/ कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष कक्ष में जनपद सीईओ की बैठक ली। बैठक में आयुष्मान कार्ड, आधार अपडेट, सशक्त जशपुर, जनमन, पीएम आवास की प्रगति सहित शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ली और योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु बेहतर कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए। कलेक्टर डॉ. मित्तल ने सभी जनपद सीईओ को नियमित क्षेत्र का भ्रमण कर संचालित कार्यों की प्रगति के बारे में समीक्षा करने के निर्देश दिए है। उन्होंने पीएम आवास की ब्लॉकवार जानकारी ली और निर्माण हेतु शेष…
Read Moreशासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ग्राम डमरू में आयोजित किया गया यातायात जागरूकता कार्यक्रम : दी गई यातायात नियमों की जानकारी.
जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा उपस्थित बच्चों और शिक्षकों को यातायात नियमों का पालन करने हेतु दी गई आवश्यक समझाईश. समदर्शी न्यूज़ बलौदाबाजार-भाटापारा, 12 अगस्त 2024 / शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ग्राम डमरू में आज दिनांक 12 अगस्त 2024 को श्री अमृत कुजूर उप पुलिस अधीक्षक यातायात एवं बलौदाबाजार यातायात पुलिस बल द्वारा यातायात जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकों एवं स्कूल के बच्चों को सुरक्षित एवं सुगम परिवहन के लिए यातायात नियमों का पालन कितना आवश्यक है, इस बारे में विस्तारपूर्वक समझाया गया। कार्यक्रम के दौरान…
Read Moreजशपुर में धूमधाम से मनेगा स्वतंत्रता दिवस : सांसद चिंतामणी महाराज करेंगे ध्वजारोहण, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का होगा आयोजन
15 अगस्त की रात्रि में प्रदेश के सभी शासकीय, सार्वजनिक भवनों, राष्ट्रीय महत्व के स्मारकों पर की जाएगी रोशनी समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 12 अगस्त 2024/ 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सांसद चिंतामणी महाराज जशपुर के रणजीता स्टेडियम में आयोजित मुख्य समारोह में प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन भी किया जाएगा। राज्य शासन के द्वारा 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के गरिमामय आयोजन के लिए दिशा-निर्देश भी जारी किए गए हैं। इसके साथ ही विभिन्न जिलों में ध्वजारोहण…
Read Moreजशपुर पुलिस का गौ तस्करों के खिलाफ सख्त एक्शन : अब तक 43 गिरफ्तार, 431 गौवंश बचाए, तस्करों का नेटवर्क ध्वस्त
कलेक्टर जशपुर ने गौ तस्करी में जप्त वाहनों को भेजा राजसात करने की प्रक्रिया हेतु समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 12 अगस्त 2024/ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में माह जनवरी 2024 से अब तक गौ तस्करों के विरूद्ध विशेष अभियान चलाकर कुल 36 प्रकरणों में 43 आरोपियों को गिरफ्तार कर 431 गौवंश को तस्करी होने से बचाया गया है। गौ तस्करों द्वारा तस्करी करने में अधिकतर पीकअप वाहन एवं ट्रक का प्रयोग करते हैं, इस दौरान पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही कर तस्करों से पीकअप वाहन -18,…
Read Moreबेटियां बचाएंगी परिवार को नशे से : केंद्रीय मंत्री ने जेआर दानी स्कूल की छात्राओं को दिलाई नशा मुक्ति की शपथ
कलेक्टर ने किया आहवान, बेटियां पूरे समाज को नशा मुक्त करने अग्रणी भूमिका निभाएं समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 12 अगस्त 2024/ देशव्यापी नशा मुक्ति अभियान के तहत आज जे.आर.दानी स्कूल की छात्राओं को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई गई। उन्हें केंद्रीय मंत्री सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग श्री डॉ वीरेन्द्र कुमार ने वर्चुअल रूप से शामिल होकर शपथ दिलाई कि नशे के खिलाफ खड़ी रहेंगी और कि इस अभियान के अंर्तगत एकजुट होकर प्रतिज्ञा करते हैं कि देश को नशा मुक्त करने के लिए अपनी क्षमता अनुसार हरसंभव प्रयास…
Read Moreरायपुर एसडीएम कार्यालय में औचक निरीक्षण, कई खामियां उजागर : राजस्व कार्यालयों में लापरवाही बरती जा रही, संभागायुक्त का आरोप
एसडीएम एवं तहसीलदार को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 12 अगस्त 2024/ संभागायुक्त महादेव कावरे ने आज रायपुर के अनुविभागीय राजस्व अधिकारी कार्यालय और तहसील कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। श्री कावरे सुबह 10 बजे एसडीएम कार्यालय पहुंचे और उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों से राजस्व प्रकरणों की जानकारी तलब की। उन्होंने राजस्व संबंधी विवादित और अविवादित प्रकरणों का जल्द निपटारा करने के निर्देश अधिकारियों को दिये ताकि लंबित प्रकरणों की संख्या कम हो और लोगों को सहुलियत मिले। श्री कावरे ने कार्यालयों में आने वाले लोगों की समस्याओं…
Read Moreशराब के अवैध कारोबार पर लगाम लगाने पुलिस का अभियान जारी : अवैध शराब के ठिकानों पर छापेमारी कर 7 लोगों को किया गिरफ्तार
शराब पीने, बैठने एवं अन्य सुविधा उपलब्ध कराने वाले होटल, ढाबा, ठेला, चखना सेंटर संचालकों पर की गई कार्यवाही समदर्शी न्यूज़ बलौदाबाजार-भाटापारा, 12 अगस्त 2024/ पुलिस द्वारा “आपरेशन विश्वास” के तहत अवैध गतिविधियों में लिप्त आरोपियों, शांति भंग करने वाले असामाजिक तत्वों एवं जुआ, सट्टा का संचालन करने वाले तथा अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले आरोपियों की धरपकड़ कार्यवाही लगातार जारी है। इसी क्रम में जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा दिनांक 11.08.2024 को सायं के समय क्षेत्र अंतर्गत शराब भट्टी…
Read Moreमानसून की मेहरबानी : छत्तीसगढ़ में जमकर बरसे मेघ
छत्तीसगढ़ में अब तक 756.5 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 12 अगस्त 2024/ राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2024 से अब तक राज्य में 756.5 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2024 से आज 12 अगस्त सवेरे तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 1698.3 मिमी और सरगुजा जिले में सबसे कम 377.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज की…
Read Moreगिरदावरी में गड़बड़ी पर कलेक्टर सख्त : अधिकारियों को दिए निर्देश, किसानों से की बात
बलौदाबाजार-भाटापारा,12 अगस्त 2024/ कलेक्टर दीपक सोनी रविवार को विकासखंड बलौदाबाजार अंतर्गत ग्राम पौंसरी के खेतों में अकस्मात पहुँचकर गिरदावरी कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पटवारी, आर.आई. व तहसीलदार को त्रुटिहीन एवं शुद्धतापूर्वक गिरदावरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने उपस्थित किसानों एवं ग्रामीणों से गिरदावरी कार्य एवं खेती- किसानी के बारे में जानकारी ली। कलेक्टर ने ग्राम पौंसरी में मौके पहुँचकर खसरा नंम्बर 44/1 किसान रामचंद्र, खसरा नंबर खसरा नम्बर 43किसान गीता बाई, खसरा नंबर 44/2 किसान अमरनाथ वर्मा के खेतों में गिरदावरी कार्य का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने पटवारियों द्वारा दर्ज…
Read More