जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस की उत्कृष्ट विवेचना एवं जांच कार्यवाही से तीन आरोपियों को किया गया आजीवन कारावास की सजा से दंडित.

आरोपियों द्वारा नयन दास स्मृति स्थल बलौदाबाजार में आयोजित शादी कार्यक्रम में गंभीर रूप से मारपीट कर एक व्यक्ति की कर दी गई थी हत्या. माननीय प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश बलौदाबाजार श्री राकेश कुमार वर्मा द्वारा किया गया दंडादेश पारित. आरोपियों के नाम – 1. पिंटू बंजारे उम्र 24 साल निवासी मिशन परसाभदेर थाना सिटी कोतवाली, 2. करन बंजारे उम्र 22 साल निवासी मिशन परसाभदेर थाना सिटी कोतवाली, 3. पंकज बंजारे उम्र 19 साल निवासी मिशन परसाभदेर थाना सिटी कोतवाली. बलौदाबाजार-भाटापारा, 29 अक्टूबर / प्रकरण के संबंध में पुलिस से…

Read More

जनसम्पर्क आयुक्त ने विभागीय अधिकारियों से काम-काज की ली जानकारी

रायपुर, 29 अक्टूबर 2024/ जनसम्पर्क संचालनालय के नव पदस्थ आयुक्त डॉ. रवि मित्तल ने आज यहां छत्तीसगढ़ संवाद के सभा कक्ष में जनसम्पर्क संचालनालय एवं संवाद के अधिकारियों की बैठक लेकर विभिन्न शाखाओं के प्रभारी अधिकारियों से विभागीय कार्यकलापों की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया। उन्होंने अधिकारियों से शासन की योजनाओं के बेहतर प्रचार-प्रसार के लिए आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर संचालक जनसम्पर्क अजय कुमार अग्रवाल, अपर संचालक जे.एल.दरियो, उमेश मिश्रा, संजीव तिवारी, आलोक देव, श्रीमती हर्षा पौराणिक एवं संतोष मौर्य सहित संचालनालय के संयुक्त संचालक,…

Read More

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को नरक चतुर्दशी और छोटी दीपावली की दी शुभकामनाएं

रायपुर, 29 अक्टूबर 2024/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को नरक चतुर्दशी और छोटी दीपावली की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि दीपावली से एक दिन पहले कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को छोटी दिवाली मनाई जाती है, इसे नरक चतुर्दशी या रूप चौदस के रूप में मनाया जाता हैं। मान्यता है कि इस दिन भगवान श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध किया था। रूप चौदस का पर्व सौंदर्य से जुड़ा है। साथ ही इस दिन  नकारात्मक शक्तियों के प्रभाव को दूर करने के लिए माँ काली…

Read More

थाना गांधीनगर अंतर्गत दो गुम नाबालिग बालिकाओं को सासाराम बिहार से किया गया बरामद : परिजनों को किये गये सुपुर्द.

अंबिकापुर, 29 अक्टूबर / प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना गांधीनगर अंतर्गत दो गुम नाबालिग बालिकाओं के मामले को संज्ञान में लेकर पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्री योगेश पटेल (भा.पु.से.) द्वारा पुलिस टीम को नाबालिगों की बरामदगी कर परिजनों को सुपुर्द किये जाने के दिशा निर्देश दिए गये थे। इसी क्रम में थाना गांधीनगर पुलिस टीम द्वारा मामले में कार्यवाही करते हुए दोनों गुम नाबालिगो को सासाराम बिहार से परिजनों के समक्ष बरामद किया गया हैं, मामले में अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

Read More

सेवा से समृद्धि और सुशासन का एक नया संकल्प हुआ पूरा : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 200 करोड़ रूपए की लागत से निर्मित सिम्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल बिलासपुर का किया वर्चुअल लोकार्पण, कहा- लोग जितना ज्यादा स्वस्थ रहेंगे, देश की प्रगति उतनी ही तेजी से होगी  

सिम्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल बिलासपुर से बिलासपुर और सरगुजा संभाग के लोगों को मिलेगी स्वास्थ्य सुविधाएं : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय धन्वंतरि दिवस पर प्रधानमंत्री ने देशवासियों को 12 हजार करोड़ रुपए से अधिक लागत की विभिन्न स्वास्थ्य परियोजनाओं की दी सौगात मुख्यमंत्री ने हॉस्पिटल का अवलोकन कर विभिन्न सुविधाओं का लिया जायजा रायपुर, 29 अक्टूबर 2024/ सेवा से समृद्धि और सुशासन की संकल्पना के साथ आगे बढ़ते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज धन्वंतरी जयंती और नौवें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर बिलासपुर (कोनी) में 200 करोड़ की…

Read More

इस दिवाली, गरीब महिलाओं के हाथ नहीं रहेंगे खाली, हाथों में पैसा होने से खरीद पाएंगी जरूरी सामान, खुशियों में नहीं लगेगा ग्रहण, घर पर बना पाएंगी व्यंजन

रायपुर, 29 अक्टूबर 2024/ वनांचल के बसाहट में रहने वाली पहाड़ी कोरवा दशरी बाई हो या फिर कोरबा जिले से लगभग 120 किलोमीटर दूर अन्तिम छोर के गाँव डोकरमना की कामता बाई…इन सभी को याद है कि आज से एक साल पहले ऐसी कई दीवाली सहित त्यौहार आई..लेकिन इन त्योहारों की खुशियों में अक्सर गरीबी का ग्रहण ऐसा लग जाता था कि वे चाहकर भी खुशियों के मौके पर खुश नहीं हो पाती थीं। हाथों में पैसा नहीं होने से वे न तो अपनी पसंद की जरूरी सामग्री खरीद पाती…

Read More

धनतेरस बाजार का एसपी ने किया सुरक्षा निरीक्षण : अधिकारियों को दिए सुरक्षा व सुगम यातायात बनाने के दिए निर्देश.

बाइक और पैदल चल कर किये मुख्य बाजार का निरीक्षण. रायगढ़, 29 अक्टूबर / धनतेरस के अवसर पर जिला मुख्यालय में सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा कड़े इंतजाम किए गए। आज शाम एसपी श्री दिव्यांग पटेल ने स्वयं बाइक पर सवार होकर धनतेरस बाजार का भ्रमण किया और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। एसपी के साथ अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भी बाइकों पर बाजार क्षेत्र का दौरा किया। इस टीम में एडिशनल एसपी रामगोपाल करियारे, आकाश मरकाम, डीएसपी अखिलेश कौशिक, ट्रैफिक डीएसपी रमेश चन्द्रा और नगर निरीक्षक सुखनंद पटेल…

Read More

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने  केंद्रीय योग और प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (CRIYN) रायपुर  का किया वर्चुअली शिलान्यास

10 एकड़ क्षेत्र में 24 माह में तैयार होगा 100 बिस्तरों का केंद्रीय योग और प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान संस्थान CRIYN से प्रशिक्षण लेकर स्वरोजगार की तरफ अग्रसर होंगे छत्तीसगढ़ के युवा: स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल रायपुर, 29 अक्टूबर 2024/ देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर वर्चुअल माध्यम से रायपुर में बनने वाले 100 बिस्तरों वाले केंद्रीय योग और प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (CRIYN) का शिलान्यास किया।प्रधानमंत्री श्री मोदी अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान, नई दिल्ली से वर्चुअल माध्यम से रायपुर से जुड़े थे। श्री मोदी ने कहा कि…

Read More

जशपुर कलेक्टर ने राज्योत्सव की तैयारी करने के दिए निर्देश

नए किसानों का पंजीयन, भौतिक सत्यापन, चावल उलब्धता की जानकारी दे जशपुर, 29 अक्टूबर 2024/ कलेक्टर रोहित व्यास ने आज साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक लेकर मुख्यमंत्री जनदर्शन, कलेक्टर जनदर्शन के आवेदनों कि समीक्षा की। उन्होंने सभी अधिकारियों को आवेदनों का गंभीरता से निराकरण करने के लिए कहा और समय-सीमा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर श्री व्यास ने कहा कि जिला मुख्यालय के सभी शासकीय भवनों में 1 नवंबर से 6 नवंबर तक रात्रि में रोशनी करने के लिए कहा। आगामी 5 नवम्बर को जिला स्तर पर…

Read More

जशपुर : विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम-2025 ; मतदाता सूची का हुआ प्रारंभिक प्रकाशन, प्रकाशन में प्राप्त शिकायत का निराकरण 28 नवम्बर तक

जशपुर, 29 अक्टूबर 2024/ मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों एवं सेवा निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अर्हता तिथि 01 जनवरी 2025 का प्रारंभिक प्रकाशन आज 29 अक्टूबर 2024 को किया गया। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर विश्वास राव मस्के, सहायक अधीक्षक जिला निर्वाचन शाखा राजेन्द्र चौहान एवं विभिन्न राजनैतिक दलों के पदाधिकारी उपस्थित थे। फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों एवं सेवा निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अर्हता तिथि 01 जनवरी 2025 का प्रारंभिक प्रकाशन जिला कार्यालय जशपुर व निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी…

Read More