वन्य प्राणी शिकार हेतु ज़ीआई तार में विद्युत प्रवाहित करने वाले दो आरोपी जेल दाखिल

डॉग स्क्वाड दल द्वारा ग्रामीणों को वन्य प्राणी शिकार से दूर रहने दी गई समझाईश बलौदाबाजार-भाटापारा 20 अक्टूबर 2024/ वन्य प्राणी शिकार हेतु जंगल में ज़ी.आई. तार फैलाकर विद्युत प्रवाह करने वाले दो आरोपी को वन अमला एवं सुरक्षा श्रमिकों द्वारा रंगे हाथों पकडा गया एवं गिरफ्तार कर उप जेल बलौदाबाजार भेजा गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार वनमंडलाधिकारी के निर्देशानुसार शुक्रवार को सोनाखान एवं नवागांव परिवृत के कर्मचारियों एवं सुरक्षा श्रमिकों के द्वारा रात्रि गस्त के दौरान परिसर भुसडीपाली के कक्ष क्रमांक 240 में वन्य प्राणी शिकार हेतु जी.आई. तार…

Read More

पुलिस अधीक्षक ने किया पुलिस सहायता केंद्र हिरमी का विधिवत उद्घाटन : रोजनामचा लेखकर…विधिवत पुलिस सहायता केन्द्र हिरमी का संचालन कार्य किया गया प्रारंभ !

अपराध नियंत्रण, कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु हिरमी में स्थापित किया गया पुलिस सहायता केंद्र. पुलिस सहायता केंद्र हिरमी में ग्राम कुथरौद, हिरमी, बरडीह मोहरा, पेन्डरी आदि सहित कुल 14 ग्रामों को किया गया है समाहित. पुलिस सहायता केंद्र हिरमी में सउनि कमलेश्वर ठाकुर को प्रभारी बनाते हुए एक प्रधान आरक्षक, 04 आरक्षक सहित की गई है कुल 06 पुलिस स्टॉफ की तैनाती. बलौदाबाजार-भाटापारा, 20 अक्टूबर / ग्राम हिरमी, सुहेला थाना क्षेत्र के सबसे बड़े ग्रामों की श्रेणी में आता है, साथ ही यहां अल्ट्राटेक सीमेंट संयंत्र भी…

Read More

रायपुर दक्षिण उपचुनाव में भाजपा ने कसी कमर, सांसद बृजमोहन ने ली उच्च स्तरीय बैठक

रायपुर, 20 अक्टूबर/ राजधानी की प्रतिष्ठित रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार पूर्व सांसद श्री सुनील सोनी के नाम की घोषणा होने के बाद क्षेत्र से 8 बार के विधायक और सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने रविवार को एक हाई लेवल बैठक ली। बैठक में पार्टी पूर्व विधायक एवं चुनाव प्रभारी शिव रतन शर्मा, विधायक राजेश मूणत, मोतीलाल साहू, पुरंदर मिश्रा, उम्मीदवार सुनील सोनी, जिला अध्यक्ष जयंती भाई पटेल समेत वरिष्ठजन उपस्थित रहे। सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल का कहना है कि, इस बैठक में विधानसभा क्षेत्र…

Read More

रायपुर दक्षिण का उपचुनाव हम भारी मतों से जीतेंगे – विष्णु देव साय

सुनील सोनी को भाजपा प्रत्याशी बनाए जाने पर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार रायपुर, 20 अक्टूबर/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व सांसद सुनील सोनी को रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी घोषित किये जाने पर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने इस सीट से भाजपा प्रत्याशी के भारी मतों से चुनाव जीतने का विश्वास जताया है। पत्रकारों से चर्चा के दौरान सीएम साय ने कहा कि – रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव हेतु पूर्व सांसद श्री सुनील सोनी जी को भाजपा प्रत्याशी बनाए…

Read More

शहीद जवानों को छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से मंत्री श्री वर्मा ने दी श्रद्धांजलि, नक्सलियों के लगाए बारूदी सुरंग में हुआ था विस्फोट

रायपुर, 20 अक्टूबर 2024/ खेलकूद, युवा कल्याण, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री टंकराम वर्मा ने नारायणपुर जिले में शनिवार को हुए एक बारूदी सुरंग विस्फोट के कारण शहीद हुए भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के दो जवानों को आज माना स्थित चौथी बटालियन परिसर पहुंचकर छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से श्रद्धांजलि दी। मंत्री टंकराम वर्मा ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देने के बाद कहा कि हमारी सरकार राज्य को नक्सलियों से मुक्त करने के लिए काम कर रही है। बीते 9 महीने में नक्सलियों के विरूद्ध छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा संचालित अभियान…

Read More

आदिवासी मुख्यमंत्री और आदिवासी वनमंत्री की बदनियति से छत्तीसगढ़ के आदिवासी पाई-पाई के लिए मोहताज – कांग्रेस

ई-कुबेर सिस्टम अव्यवहारिक, आदिवासियों को अपनी ही मजदूरी का पैसा निकालना हो रहा मुश्किल कई डिविजनों में भुगतान संदिग्ध, हितग्राहियों के खातों में आए नहीं फिर राशि गई कहां? रायपुर, 20 अक्टूबर / छत्तीसगढ़ के आदिवासी बहुल क्षेत्र बस्तर और सरगुजा में भी ई-कुबेर से भुगतान की अनिवार्यता को अव्यावहारिक करार देते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि भाजपा सरकार के द्वारा बिना सोचे समझे लागू किए गए इस तुगलती फरमान से लाखों गरीब आदिवासी परिवार पाई-पाई के लिए मोहताज हो गए हैं।…

Read More

भारतीय जनसंघ के स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी शुभकामनाएं, संस्थापक सदस्यों और कार्यकर्ताओं को किया नमन

रायपुर, 20 अक्टूबर/ भारतीय जनसंघ के स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपनी शुभकामनाएं दी है और दिवंगत संस्थापक सदस्यों एवं कार्यकर्ताओं को नमन किया है। उन्होंने कहा कि माँ भारती की सेवा में समर्पित जनसंघ ने देश में प्रखर राष्ट्रवाद का प्रचार-प्रसार किया। देश में समान नागरिक संहिता लागू करने, जम्मू-कश्मीर में धारा 370 खत्म करने जैसे विभिन्न प्रमुख मुद्दों पर लोगों का ध्यान आकर्षित करने में भारतीय जनसंघ ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। भारतीय जनसंघ से जन्मी भारतीय जनता पार्टी जनसंघ की राष्ट्र सेवा के सपनों को…

Read More

अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता समापन : छत्तीसगढ़ बना ओवरऑल चैम्पियन, देशभर से 2920 से अधिक खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन 97 गोल्ड मेडल के साथ प्रथम स्थान पर 38 गोल्ड के साथ केरल दूसरा और 38 गोल्ड के साथ मध्यप्रदेश ने तीसरा स्थान प्राप्त किया मनु भाकर आल इंडिया स्पोर्ट्स मीट के समापन समारोह में हुई शामिल खेल व्यक्तित्व विकास के लिए अहम: विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह रायपुर 20 अक्टूबर 2024/ अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ ने पहला स्थान प्राप्त कर ओवरऑल चैम्पियन बना। समापन समारोह में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी प्रदान की। इस मौके…

Read More

मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर वीर शहीदों को दी विनम्र श्रद्धांजलि

रायपुर, 20 अक्टूबर 2024/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर वीर शहीदों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि पुलिस स्मृति दिवस हर साल 21 अक्टूबर को उन वीर पुलिसकर्मियों के सम्मान में मनाया जाता है जिन्होंने अपने कर्तव्य का पालन करते हुए अपने प्राणों की आहुति दी। यह दिन हमें हमारे देश की सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका की याद दिलाता है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि सुरक्षा बलों और पुलिस के वीर शहीदों…

Read More

21 अक्टूबर को ‘पुलिस स्मृति दिवस परेड’ कार्यक्रम : राज्यपाल श्री डेका, मुख्यमंत्री श्री साय, उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा होंगे शामिल

रायपुर, 20 अक्टूबर 2024/ राज्यपाल रमेन डेका की विशेष उपस्थिति में 21 अक्टूबर को ‘पुलिस स्मृति दिवस परेड’ कार्यक्रम आयोजित होगा। यह कार्यक्रम प्रातः 8.50 बजे से 10.21 बजे तक चौथी वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल परिसर माना में होगा। पुलिस महानिदेशक छत्तीसगढ़ से प्राप्त जानकारी के अनुसार कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा भी शामिल होंगे। कार्यक्रम में अतिथिगणों का श्रद्धांजलि उद्बोधन होगा। इस मौके पर सम्पूर्ण भारत में एक सितम्बर 2023 से 31 अगस्त 2024 तक कर्तव्य की बेदी पर शहीद हुए सुरक्षा कर्मियों…

Read More