भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी ने मुहूर्त नामांकन दाखिल किया : विष्णुदेव साय की डबल इंजन की सरकार को और मजबूत बनायेंगे-सुनील सोनी

रायपुर, 23 अक्टूबर/ भारतीय जनता पार्टी रायपुर दक्षिण में होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए कार्यकर्ताओं के साथ तैयारी में पूरी ताकत के साथ जुट गई है। भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी ने आज शुभ मुहूर्त में नामांकन दाखिल किया इस दौरान रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, जिला अध्यक्ष जयंती पटेल, जिला महामंत्री रमेश ठाकुर, सत्यम दुआ, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी अनुराग अग्रवाल, मृत्युंजय दुबे, खेमराज बैध, प्रदेश प्रवक्ता राजीव चक्रवर्ती, बृजेश पांडे, जेपी चंद्रवंशी, तुषार चोपड़ा, सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे। सांसद बृजमोहन ने कहा कि…

Read More

दक्षिण विधानसभा उपचुनाव के संदर्भ में भाजपा कार्यालय में हुई संगठनात्मक बैठक

क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल ने दक्षिण विधानसभा उपचुनाव के संदर्भ में ली बैठक रायपुर, 23 अक्टूबर/ भारतीय जनता पार्टी संगठन प्रमुखों द्वारा रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव के संदर्भ में एक आवश्यक बैठक जिला भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में आहूत की गई। बैठक में विशेष रूप से रायपुर दक्षिण विधानसभा में निवासरत प्रदेश पदाधिकारी, मोर्चों के प्रदेश पदाधिकारी, प्रकोष्ठों के संयोजक सह संयोजक, शक्तिकेंद्रों के संयोजक सहसंयोजक अपेक्षित थे। साथ ही इसी प्रकार जिला एवं मंडलों के भी सभी पदाधिकारी अध्यक्ष महामंत्री उपस्थित रहे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने…

Read More

थाना प्रतापपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही : आंगन में झगड़ा हुआ खूनी…बेटे ने पिता की कर डाली हत्या… हत्यारे बेटे को पुलिस ने किया गिरफ्तार.

थाना प्रतापपुर में अपराध क्रमांक 273/24 धारा 103(1) बीएनएस के अंतर्गत अपराध किया गया पंजीबद्ध. सूरजपुर, 23 अक्टूबर / प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 22 अक्टूबर 2024 को ग्राम मरहट्टा के सरपंच पति सतपाल पैंकरा ने थाना प्रतापपुर पुलिस को मोबाईल से सूचना दी थी कि गांव के अचम्भित कंवर की उसके लड़के धर्मदेव पैंकरा के द्वारा हत्या कर दी गई है। सूचना पर थाना प्रतापपुर पुलिस मौके पर पहुंची, जहां मृतक के भतीजा प्रार्थी पुरूषोत्तम पैंकरा ने बताया कि दिनांक 22 अक्टूबर 2024…

Read More

भूपेश बघेल के X पोस्ट पर भाजपा के वरिष्ठ किसान नेता संदीप शर्मा ने जारी किए भूपेश कार्यकाल के आंकड़े, पूछा – भूपेश सरकार में लगातार क्यों कम की गई गन्ना प्रोत्साहन राशि,भूपेश बघेल की झूठ बोलने की आदत नही गई

रायपुर, 23 अक्टूबर/ भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ किसान नेता व प्रदेश प्रवक्ता संदीप शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के ‘एक्स’ पोस्ट पर चुनौती देते हुए कहा है कि कांग्रेस की पिछली भूपेश सरकार ने लगातार गन्ने की प्रोत्साहन राशि हर साल घटाई, बघेल पहले उस पर जवाब दें। श्री शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री बघेल पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि हर स्तर पर प्रदेश के किसानों के साथ छल-कपट और धोखाधड़ी का कलंक लिए फिर रहे बघेल को अब किसानों के नाम पर घड़ियाली आँसू बहाने और…

Read More

महतारी वंदन में सभी महिलाओं को राशि नहीं मिल रही, सरकार की नीयत में खोट आ गया है पात्र महिलाओं को अपात्र बनाया जा रहा – सुशील आनंद शुक्ला

रायपुर/23 अक्टूबर 2024/ महतारी वंदन में सभी पात्र महिलाओं को महतारी वंदन की राशि नहीं मिल रही है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि विधानसभा चुनाव के समय भाजपा ने वादा किया था सभी विवाहित महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये. दिया जायेगा। मुख्यमंत्री और कलेक्टर की पत्नी को भी राशि देने का दावा भाजपा ने किया था। भाजपा के चुनावी वादे के अनुसार 1 करोड़ 4 लाख महिलाओं को महतारी वंदन की राशि मिलनी चाहिये। लेकिन सरकार बनाने के बाद भाजपा अपने वादे से…

Read More

इस चुनाव में दक्षिण में नया इतिहास रचेंगे – दीपक बैज

रायपुर/23 अक्टूबर 2024/ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि अबकी बार हम दक्षिण में नया इतिहास रचेंगे। जनता के आर्शिवाद से यहां से कांग्रेस के प्रत्याशी आकाश शर्मा चुनाव जीतेंगे। दक्षिण विधानसभा का चुनाव में साय सरकार के 11 माह के कुशासन के खिलाफ जनता मतदान करने को तत्पर है। 11 माह में राज्य की बिगड़ती कानून व्यवस्था भाजपा की वायदाखिलाफी, सरकार का कुशासन बड़ा चुनावी मुद्दा होगा। केई सरकार 11 माह के अल्प समय में ही इतनी ज्यादा अलोकप्रिय साबित हो सकती है। इसका उदाहरण छत्तीसगढ़ की…

Read More

जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाकर 156 नग गुम मोबाईल किए गये रिकवर… उनके मालिकों को किये गये सुपूर्द.

अभियान में लगभग 21,15,000/- रुपये मूल्य के विभिन्न कंपनियों के मोबाइल किये गये रिकवर. पुलिस टीम द्वारा जिला रायपुर, महासमुंद, दुर्ग, बिलासपुर, मुंगेली, जांजगीर चांपा, बेमेतरा, बालोद, धमतरी, शक्ति, कबीरधाम, कोरिया आदि जिलों से किया गया मोबाइल रिकवर.  जिले के विभिन्न थानों में दर्ज हुई थी मोबाइल गुमने की रिपोर्ट, जिसे रिकवर कर किया गया, उनके मालिकों के सुपूर्द गुम मोबाईल के मिलने की आस छोड़ बैठे लोगों ने मोबाईल वापस मिलने पर पुलिस को किया धन्यवाद ज्ञापित कार्यक्रम के दौरान सायबर फ्राड एवं यातायात नियमों के संबंध मे दी…

Read More

उप मुख्यमंत्री अरुण साव लोकमाता देवी अहिल्या बाई होलकर त्रिशताब्दी जयंती समारोह में हुए शामिल : कहा- लोकमाता अहिल्या बाई होलकर के कल्याणकारी कार्य प्रेरणादाई

रायपुर. 23 अक्टूबर 2024/ उप मुख्यमंत्री तथा कोरबा जिले के प्रभारी मंत्री श्री अरुण साव आज कोरबा के दर्री रोड स्थित श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यालय में लोकमाता देवी अहिल्या बाई होलकर त्रिशताब्दी जयंती समारोह में शामिल हुए। उन्होंने मुख्य अतिथि के रूप में समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि देवी अहिल्या बाई होलकर ने पूरे भारत के प्रसिद्ध तीर्थों और स्थानों में मन्दिर बनवाए। कुओं और सड़कों का निर्माण कराया। काशी विश्वनाथ में शिवलिंग स्थापित किया। उन्होंने बेटी, बहू, मां, कुशल प्रशासक और सेनापति का दायित्व बखूबी निभाया। इंदौर…

Read More

नई पीढ़ी को संस्कार और संस्कृति से जोड़ना महत्वपूर्ण कार्य – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

मुख्यमंत्री ने विद्या भारती के क्षेत्रीय संस्कृति महोत्सव का किया शुभारंभ सरस्वती शिशु मंदिर रोहिणीपुरम में आवश्यक संसाधनों के लिए 50 लाख रूपए की घोषणा रायपुर, 23 अक्टूबर 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज रायपुर के रोहिणीपुरम स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित क्षेत्रीय संस्कृति महोत्सव 2024 का शुभारंभ करते हुए कहा कि नई पीढ़ी को संस्कारवान् बनाने और भारतीय संस्कृति से जोड़ने में विद्या भारती द्वारा महत्वपूर्ण कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस तीन दिवसीय संस्कृति महोत्सव में नई पीढ़ी के बच्चे अपने सांस्कृतिक गौरव…

Read More

पीएम सूर्यघर योजना से 300 यूनिट मुफ्त बिजली का लाभ उठाएं – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

375 कनिष्ठ यंत्रियों को नियुक्ति पत्र, आगे भी कर्मियों की कमी नहीं होने देंगे बिजली कर्मियों का दीवाली पूर्व 12 हजार रुपए बोनस की घोषणा केशलेस हेल्थ स्कीम के लिए 3 वर्षों का एम.ओ.यू. रूफटॉप सोलर एक्सप्लोरर एप का विमोचन रायपुर, 23 अक्टूबर 2024/ छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने चयनित कनिष्ठ यंत्रियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। उन्होंने विद्युत कर्मियों को 12 हजार रूपये तक बोनस/एक्सग्रेसिया दीपावली के पूर्व देने की घोषणा की। साथ ही ‘मेरा घर-पीएम सूर्यघर‘ जनजागरण अभियान की…

Read More