मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आमचो बस्तर क्लब में मांझी-चालकी और बस्तर दशहरा पर्व के पारंपरिक सदस्यों के साथ किया दोपहर का भोजन

रायपुर , 15 अक्टूबर / प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने बस्तर प्रवास के दौरान वर्ष 1921 में स्थापित आमचो बस्तर क्लब बस्तर दशहरा में संभाग के विभिन्न क्षेत्रों से पहुँचे मांझी-चालकी, मेंबर-मेंबरिन और बस्तर दशहरा पर्व के पारंपरिक सदस्यों के साथ दोपहर का भोजन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने दशहरा समिति के उपाध्यक्ष लक्ष्मण माँझी से चर्चा की। मुख्यमंत्री ने दोपहर के भोजन में बस्तर के पारंपरिक व्यंजनों के साथ सैगोड़ा, उड़द दाल बड़ा एवं बंगाला चटनी, मिक्स वेज पकोड़ा, चौलाई भाजी, करेला प्याज आलू बैंगन बड़ी,…

Read More

शुद्ध एवं त्रुटिरहित निर्वाचन नामावली तैयार करने व्यापक प्रचार-प्रसार करें – निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह

सभी जिला कलेक्टरों को प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करने के निर्देश रायपुर, 15 अक्टूबर/ त्रिस्तरीय पंचायतों एवं नगरीय निकायों के आम/उप निर्वाचन 2024-25 हेतु निर्वाचक नामावली तैयार एवं पुनरीक्षण किये जाने का कार्यक्रम प्रक्रियाधीन है। राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री अजय सिंह ने सभी जिला के कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्वाचक नामावली कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने कहा है, जिससे शुद्ध एवं त्रुटिरहित निर्वाचक नामावली तैयार की जा सके। उन्होंने बताया कि नगरीय निकायों हेतु प्रारंभिक निर्वाचक नामावली  का प्रकाशन 16 अक्टूबर 2024 एवं त्रिस्तरीय पंचायत हेतु प्रारंभिक निर्वाचक…

Read More

थाना गांधीनगर अंतर्गत 3000 नग प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन की तस्करी के मामले में सरगुजा पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी…मामले में सम्मिलित स्थानीय आरोपी किया गया गिरफ्तार… भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में.

अवैध लाभ अर्जन हेतु नशीला इंजेक्शन बिक्री करना पाये जाने पर पुलिस टीम द्वारा आरोपी के विरुद्ध की गई सख्त वैधानिक कार्यवाही. पुलिस टीम द्वारा पूर्व में मामले में चार आरोपियों को किया जा चुका हैं गिरफ्तार. अवैध नशीले पदार्थो की तस्करी में शामिल आरोपियों पर सरगुजा पुलिस की कार्यवाही आगे भी रहेगी निरंतर जारी. अंबिकापुर, 15 अक्टूबर / प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन की तस्करी के मामले में सम्मिलित आरोपियों पर सरगुजा पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही हैं, इसके साथ ही माल सप्लाईकर्ता, परिवहनकर्ता के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर…

Read More

नगरीय निकाय निर्वाचन हेतु 16 अक्टूबर को होगा मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन, अंतिम प्रकाशन 22 नवंबर को होगा : राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने समस्त जिला निर्वाचन अधिकारियों को समय-सीमा में कार्यवाही करने के दिए निर्देश

रायपुर, 15 अक्टूबर/ राज्य में स्थानीय नगरीय निकाय के निर्वाचन हेतु 16 अक्टूबर को मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन किया जाएगा। छत्तीसगढ़ के राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री अजय सिंह ने राज्य के समस्त जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देशित किया है कि आयोग द्वारा निर्वाचक नामावली तैयार किए जाने हेतु जारी कार्यक्रम के अनुसार सभी कार्यवाही सुनिश्चित करें। राज्य के 167 नगरीय निकायों में निर्वाचन होना है। आयोग द्वारा सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को मतदाता सूची शुद्ध एवं निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने तथा  01 जनवरी 2024 की स्थिति में 18…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मां दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना की

रायपुर, 15 अक्टूबर / मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने एक दिवसीय बस्तर प्रवास के दौरान जगदलपुर राजवाड़ा परिसर स्थित मंदिर में मां दंतेश्वरी  के दर्शन और पूजा-अर्चना कर प्रदेश वासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री श्री साय के साथ इस मौके पर बस्तर दशहरा के माटीपुजारी श्री कमल चंद, वन मंत्री श्री केदार कश्यप वनमंत्री श्री केदार कश्यप, सांसद श्री महेश कश्यप, कांकेर सांसद श्री भोजराज नाग, विधायक श्री किरण देव, कोंडागाँव विधायक लता उसेंडी,चित्रकोट विधायक विनायक गोयल, दंतेवाड़ा विधायक श्री चैतराम अटामी,महापौर सफिरा साहू ने…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बस्तर दसराहा पसरा के विकास कार्य का किया लोकार्पण

जगदलपुर, 15 अक्टूबर/  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज बस्तर जिले के एक दिवसीय प्रवास के दौरान 2 करोड़ 99 लाख 78 हजार से अधिक की लागत के बस्तर दसराहा पसरा के विकास कार्य का लोकार्पण किया। यहां दंतेश्वरी मंदिर के समीप स्थित पुराने तहसील कार्यालय का जीर्णोद्धार कर बस्तर दशहरा के लिए समर्पित किया गया है। इसका नाम बस्तर दसराहा पसरा (बस्तर दशहरा हेतु स्थल) दिया गया है। मुख्यमंत्री ने पसरा में बस्तर दशहरा के विभिन्न रस्मों की फोटो प्रदर्शनी, प्रतीकात्मक रथ, देवी देवताओं के प्रतिकों अवलोकन कर उनकी…

Read More

बारनवापारा अभ्यारण्य में 21 से 23 अक्टूबर को बटरफ्लाई मीट का होगा आयोजन, तितलियों को जानने और पहचानने का मिलेगा मौका

रायपुर,15 अक्टूबर/ वन विभाग एवं बारनवापारा अभ्यारण्य के संयुक्त तत्वाधान में 21 से 23 अक्टूबर 2024 को अभ्यारण्य में बटरफ्लाई मीट का आयोजन किया जाएगा। जिसके माध्यम को प्रकृति प्रेमियों को तितलियों को करीब से जानने और पहचानने का मौका मिलेगा। साथ ही विषय विशेषज्ञों द्वारा तितलियों के पर्यावास एवं उनके महत्त्व के संबध में महत्वपूर्ण जानकारियां प्रतिभागियों के साथ साझा की जाएंगी। उक्त आयोजन की तीसरी कड़ी है। इसके पूर्व 2022 एवं 2023 में यह आयोजन किया गया था। विभाग द्वारा बटरफ्लाई मीट की तैयारी पूरी कर ली गई…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जगदलपुर एयरपोर्ट पहुंचने पर किया गया आत्मीय स्वागत

रायपुर, 15 अक्टूबर/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज एक दिवसीय बस्तर प्रवास पर पहुंचे। यहां मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट पहुंचने पर मुख्यमंत्री का जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय का स्वागत वनमंत्री श्री केदार कश्यप, सांसद बस्तर श्री महेश कश्यप, सांसद कांकेर श्री भोजराज नाग, विधायक श्री किरणदेव, कोंडागांव विधायक सुश्री लता उसेण्डी, विधायक चित्रकोट श्री विनायक गोयल, महापौर श्रीमती सफीरा साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती वेदवती कश्यप, पूर्व सांसद श्री दिनेश कश्यप,पूर्व विधायक श्री संतोष बाफना,श्री लच्छुराम कश्यप, श्री सुभाऊ कश्यप के साथ-साथ बस्तर…

Read More

साइबर जन जागरूकता पखवाड़ा : नटवर स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर साइबर धोखाधड़ी के खतरे से कराया गया अवगत… सतर्क रह कर साइबर अपराध से बचाव की दी जानकारी.

पुलिस, लायंस क्लब, लीनेस क्लब रायगढ़, दिव्य ऊर्जा की टीम के संयुक्त तत्वावधान में किया गया आयोजन रायगढ़, 15 अक्टूबर / जिले में पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे साइबर जन जागरूकता पखवाड़ा 2024 के अंतर्गत आज दिनांक 15 अक्टूबर 2024 को डीएसपी साइबर सेल श्री अभिनव उपाध्याय के नेतृत्व में नटवर स्कूल में एक साइबर जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन लायंस क्लब और लीनेस क्लब रायगढ़ दिव्य ऊर्जा की टीम के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम के दौरान…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को 27 वें अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता में शामिल होने का निमंत्रण

मुख्यमंत्री ने आयोजन के लिए वन विभाग व समस्त प्रतिभागियों को दी बधाई ओलंपिक पदक विजेता सुश्री मनु भाकर की मौजूदगी में होगा भव्य समापन कार्यक्रम रायपुर, 15 अक्टूबर /  मुख्यमंत्री विष्णु देव को राजधानी रायपुर में 16 से 20 अक्टूबर तक आयोजित 27वें अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता में शामिल होने का आमंत्रण मिला है। श्री साय से आज यहाँ उनके निवास कार्यालय में वन मंत्री श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में वन विभाग के अधिकारियों ने भेंटकर उन्हें शुभारंभ कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने…

Read More