मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार, जशपुर के बंधाटोली गांव में जल जीवन मिशन के अंतर्गत हर घर नल का सपना हुआ साकार, अब गांव के लोगों को स्वच्छ पानी के लिए दूर-दूर तक नहीं जाना पड़ेगा

जशपुर 28 अक्टूबर 2024/ जिला जल एवं स्वच्छता मिशन जशपुर द्वारा मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशों का कड़ाई से पालन करते हुए जल जीवन मिशन की योजना को सुचारू रूप क्रियाशील करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। फरसाबहार विकासखण्ड का साजबहार पंचायत के बंधाटोली ग्राम जशपुर मुख्यालय से लगभग 68 कि.मी. की दुरी पर स्थित एक छोटा सा गांव है, जहां पे कुल 88 परिवारों को क्रियाशील घरेलू नल कनेक्शन दिया गया है। घर पर पानी आने से सभी ग्रामीणों ने खुशी जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव…

Read More

जिला स्तरीय प्रतियोगिता में जशपुर के 14 पीएम श्री स्कूलों के छात्रों ने लिया भाग, कबाड़ से जुगाड़, एकल नृत्य, निबंध लेखन और डिजिटल क्वेस्ट जैसी विभिन्न विधाओं में छात्रों ने किया अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन

आयोजित गतिविधियों में विजेता प्रतिभागियों को प्रशस्ति-पत्र एवं शिक्षण सामग्री प्रदान कर किया गया सम्मानित जशपुर, 28 अक्टूबर 2024/ राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार जिला स्तर पर पीएम श्री स्कूलों में विद्या वैभव, मंथन मंडल, डिजिटल क्वेस्ट और डिस्कवर एंड लर्न लोकल साइट्स (ओलंपियाड, वाद-विवाद गतिविधिया) जैसी गतिविधियों का आयोजन 24 अक्टूबर 2024 को स्वामी आत्मानंद हिन्दी माध्यम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जशपुर में आयोजित किया गया। उक्त गतिविधियॉ बच्चों के समग्र विकास, वाद-विवाद की सोच को बढ़ावा, रचनात्मकता को प्रोत्साहित करेंगी और पीएम श्री स्कूलों में छात्रों…

Read More

साहसिक खेलों में नया अध्याय: जशपुर के स्थानीय गाइड्स ने जैम्बोरी महोत्सव में रॉक क्लाइम्बिंग को बनाया यादगार

जशपुर के स्थानीय प्रशिक्षित रॉक क्लाइम्बिंग गाइड बने सुरक्षा और सफलता की मिसाल जशपुर 28 अक्टूबर 2024/ जशपुर के देशदेखा क्षेत्र में आयोजित जशपुर जैम्बोरी महोत्सव ने पूरे राज्य में साहसिक खेलों की एक नई लहर को जन्म दिया। इस महोत्सव की खास बात यह रही कि इसे जशपुर के स्थानीय प्रशिक्षित रॉक क्लाइम्बिंग गाइड दल ने न केवल बखूबी संचालित किया, बल्कि हर पहलू में उच्च स्तर की सुरक्षा को भी सुनिश्चित किया। पहाड़ी बकरा एडवेंचर एवं जशप्योर की तरफ से 5 सदस्यीय इस दल मे जशपुर जिले के…

Read More

नवपदस्थ कलेक्टर रोहित व्यास से ब्रम्ह कुमारी दीदियों ने की मुलाकात, तिलक-चंदन लगाकर किया गया स्वागत

जशपुर 28 अक्टूबर 2024/ नवदस्थ कलेक्टर रोहित व्यास से आज कलेक्ट्रेट कार्यालय में जशपुर जिले के ब्रम्ह कुमारी दीदियों ने मुलाकात किया और कलेक्टर श्री व्यास का तिलक-चंदन लगाकर कर जशपुर जिले में कार्यभार संभालने पर अपनी हार्दिक बधाई दी। इस अवसर पर उन्होंने स्मृति स्वरूप भेंट भी प्रदाय किए।

Read More

खरसिया क्षेत्र में पुलिस की जुआ फड़ पर कार्यवाही जारी : ठाकुरदिया जुआ रेड में छः लोगों को पकड़ा…जुआरियों से ₹ 9340 जप्त.

आरोपियों पर छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3(2) के अंतर्गत मामला किया गया दर्ज. रायगढ़, 28 अक्टूबर / खरसिया क्षेत्र में पुलिस ने जुआ खेलते हुए छः लोगों को गिरफ्तार किया है। कल रात, 27-28 अक्टूबर 2024 को खरसिया पुलिस चौकी प्रभारी संजय कुमार नाग और उनकी टीम ने रात गश्त के दौरान एफसीआई मोहल्ला ठाकुरदिया के जुआ फड़ पर छापा मारा। पुलिस ने चारों तरफ से घेराबंदी करते हुए ताश पत्तों से जुआ खेल रहे लोगों को मौके पर पकड़ा। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में शामिल हैं –…

Read More

जशपुर कलेक्टर का जनदर्शन: कलेक्टर रोहित व्यास ने आम नागरिकों की समस्याओं को सुनने जनदर्शन का किया आयोजन

जशपुर 28 अक्टूबर 2024/ कलेक्टर रोहित व्यास ने आज कलेक्ट्रेट कार्यालय में जनदर्शन के माध्यम से आम नागरिकों की समस्याएं सुनी। जिले के ग्रामीणजन और नागरिकों ने जनदर्शन में अपनी समस्याओं को सीधे कलेक्टर के समक्ष रखा। कलेक्टर श्री व्यास ने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त सभी आवेदनों को प्राथमिकता के साथ शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। जनदर्शन में ग्रामीणजन नामांतरण, बटांकन, सीमाकन सहित अन्य मामलों से संबंधित आवेदन लेकर आए थे।

Read More

जशपुर में स्व-सहायता समूहों की सफलता: सरस्वती, लक्ष्मी और सूर्या जैसे स्व-सहायता समूहों की महिलाएं बिहान योजना के अंतर्गत मिली मदद से मिट्टी के दीये, बर्तन आदि बनाकर अच्छी आय अर्जित कर रही

जशपुर 28 अक्टूबर 2024/ खुशियों का त्यौहार दीपावली की तैयारी सभी घरों में जोरो-शोरो से चल रही है। दीवाली में दीये जलाने की प्रथा की शुरुआत तब हुई थी जब भगवान श्री राम लंका पर विजय प्राप्त कर अयोध्या वापस लौटे थे। इसलिए दीपावली के दिन बहुत ही श्रद्धाभाव से दीपक जलाया जाता है। दियों का निर्माण से कई घरों में खुशियों के दीपक भी जलते हैं। जशपुर जिले की सरस्वती स्वयं सहायता समूह, लक्ष्मी स्वयं सहायता समूह, सूर्या स्व सहायता समूह सहित जिले के अन्य समूहों के द्वारा बिहान…

Read More

जशपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही : जशपुर पुलिस ने पीडब्ल्यूडी रोलर चोरी के मुख्य आरोपी को झारखंड से किया गिरफ्तार… भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में.

पुराने चोरी के फरार आरोपी के विरूद्ध जशपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही, प्रकरण के अन्य चार आरोपी फरार हैं, पतासाजी जारी. आरोपी अपने सहयोगी की सहायता से क्रेन एवं ट्रक के माध्यम से रोलर को उठाकर आरा, सकरडेगा रोड होते हुये झारखंड ले गया था, आरोपी मो. तनवीर अंसारी को झारखंड पुलिस भी तलाश कर रही थी, गिरफ्तारी की सूचना दी गई है. आरोपी मो. तनवीर अंसारी उम्र 30 साल निवासी काल्हेपाठ लोहरदगा (झारखंड).के विरूद्ध थाना बगीचा में अपराध क्रमांक 67/2024 धारा 379 भा.द.वि. का अपराध दर्ज. जशपुर/कुनकुरी, 28 अक्टूबर…

Read More

नवपदस्थ कलेक्टर रोहित व्यास ने जशपुर के विकास को दी प्राथमिकता, टीम भावना से जन समस्याओं का समाधान करने का किया आह्वान, पर्यटन और कृषि को बढ़ावा देने पर दिया विशेष जोर

जशपुर मुख्यमंत्री का गृह जिला है अधिकार सक्रिय रहकर अपने दायित्वों का करेंगे निर्वहन जशपुर, 28 अक्टूबर 24/ कलेक्टर रोहित व्यास ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में अधिकारीयों से परिचयात्मक बैठक लेकर अधिकारियों का परिचय जाना। उन्होंने कहा कि जशपुर मुख्यमंत्री का गृह जिला है। सभी को टीम भावना से काम करना है। लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण करना और सभी विकासखंड में जनसमस्या निवारण शिविर लगाकर दूरस्थ अंचलों के लोगों तक शासन की सभी योजनाओं का लाभ दिया जाना है। कलेक्टर श्री व्यास ने कहा कि जशपुर प्राकृतिक…

Read More

आईएएस रोहित व्यास बने जशपुर के 20 वें कलेक्टर, विकास कार्यों में तेजी लाने की उम्मीद

नवपदस्थ कलेक्टर रोहित व्यास ने किया पदभार ग्रहण जशपुर, 28 अक्टूबर 2024/ जशपुर जिले के नवपदस्थ कलेक्टर आईएएस रोहित व्यास ने आज जिला कार्यालय में अपना पदभार ग्रहण कर लिया। श्री व्यास जिले के 20वें कलेक्टर होंगे। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर श्री व्यास 2017 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी है। श्री व्यास ने 28 अगस्त 2017 को आईएएस की सर्विस ज्वाइन की। लाल बहादुर शास्त्री प्रशिक्षण अकादमी में ट्रेनिंग के बाद रोहित की फील्ड पोस्टिंग के लिए राजनांदगांव में सहायक कलेक्टर के तौर पर नियुक्ति हुई। फिर 3…

Read More