स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत 10 दिसंबर तक चलेगा अभियान जशपुर 22 नवंबर 2024/ स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत् कलेक्टर श्री रोहित व्यास के निर्देशन में जिले में 19 नवम्बर से 10 दिसम्बर 2024 तक ‘‘मोर शौचालय मोर सम्मान‘‘ अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत ग्राम पंचायतों और स्कूल स्तर में विभिन्न स्वच्छता गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत व्यक्तिगत शौचालयों का उपयोग एवं रख-रखाव,ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन,ओ.डी.एफ.प्लस मॉडल ग्राम बनाने हेतु विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन कर लोगों को जागरूक किया…
Read MoreMonth: November 2024
जशपुर : कलेक्टर ने स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ीकरण करने के लिए केन्द्रीय सीआरएम टीम से की चर्चा, डॉक्टरों ने साझा किए अपने अनुभव
टीम ने बगीचा विकासखण्ड के विशेष पिछड़ी जनजाति गांव व विभिन्न स्वास्थ्य केन्द्रों का किया भ्रमण जशपुर 22 नवम्बर 2024/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में केन्द्रीय सीआरएम की टीम के डॉक्टरों और विकासखण्ड बीएमओ की बैठक लेकर स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। टीम के द्वारा कलेक्टर की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में प्रस्तुतिकरण दिया गया। टीम के द्वारा दिये गए सुझाव का परिपालन कर जिले में स्वास्थ्य सेवाओं का सुदृढ़ीकरण किया जायेगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय लोगों बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के लिए विशेष प्रसाय कर रहे…
Read Moreजशपुर : आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना अंतर्गत सभी वरिष्ठ नागरिकों को लाभ देने ‘‘आयुष्मान वय वंदना‘‘ का हुआ शुभारंभ
समस्त 70 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिक नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र से बनवा सकते हैं अपना आयुष्मान वय वंदना कार्ड पात्रता का आधार हितग्राही की आयु से होगी, जिसका आधार कार्ड के माध्यम से होगा सत्यापन जशपुर 22 नवम्बर 2024/ देश के समस्त 70 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के सभी वरिष्ठ नागरिकों को आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना अंतर्गत लाभ दिये जाने हेतु ‘‘आयुष्मान वय वंदना‘‘ कार्ड के माध्यम से योजना का शुभारंभ किया गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप योजना के तहत् जिले के…
Read Moreजशपुर : प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन हेतु 04 लाख की राशि स्वीकृत
जशपुर 22 नवम्बर 2024/ कलेक्टर रोहित व्यास ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृत दी है। दुलदुला तहसील अंतर्गत ग्राम पण्डरीआम्बा निवासी रानु राम का सर्पदश्ंा से 06 जुलाई 2024 को मृत्यु हो गई। मृतक के निकटतम वारिस उनके पिता हरिनारायण हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।
Read Moreप्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से सशक्त हो रही महिलाएं : जशपुर जिले में 1 लाख 54 हजार अधिक महिलाओं को धुएं से मिली मुक्ति
जशपुर 22 नवम्बर 2024/ प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना गरीब परिवार की महिलाओं के लिए सशक्तिकरण का माध्यम बन रही है। देश के अन्य राज्यों की तरह ही छत्तीसगढ़ में भी बड़ी संख्या में गरीब परिवार की महिलाओं को निःशुल्क रसोई गैस कनेक्शन दिए जा रहे हैं। जशपुर जिले में अब तक 1 लाख 54 हजार 439 महिलाओं को इस योजना का लाभ मिल चुका है। एक समय ऐसा था जब उच्च और उच्च मध्यम परिवारों के घरों में रसोई गैस कनेक्शन होता था। गरीब परिवारों की महिलाओं के लिए ऐसी सुविधा…
Read Moreजशपुर : जिले में धान खरीदी की हुई शुरुआत, उपार्जन केंद्र में धान बेचने आए किसानों का पुष्प माला पहनाकर किया गया स्वागत, इलेक्ट्रॉनिक कांटा की पूजा के साथ किया गया धान तौलाई
जिले में अब तक 437.20 क्विंटल धान कि हुई खरीदी जिले के 50 हजार 953 किसान अपना धान बेचेंगे अच्छी सुविधा उपलब्ध कराने के लिए किसानों ने मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद जशपुर 22 नवम्बर 2024/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं छत्तीसगढ़ शासन के दिशा निर्देश अनुसार धान खरीदी महाअभियान की शुरूआत जशपुर जिले में भी हो चुकी है। जिले उपार्जन केंद्र भगोरा, तमता और चोगरीबाहर में धान बेचने आए किसानों का पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान इलेक्ट्रॉनिक कांटा की भी पूजा अर्चना कर धान की तौलाई शुरू की…
Read Moreजशपुर : राष्ट्रीय खाद्य प्रौद्योगिकी उद्यमिता प्रबंधन संस्थान निफ्टेम कुंडली के टीम ने मनोरा और सन्ना क्षेत्र का किया भ्रमण
सेब, नाशपाती, स्ट्रॉबेरी और चाय उत्पादन के स्थानों का लिया जायजा खाद्य प्रसंस्करण खाद्यान्नों, फलों और सब्जियों को उचित भंडारण, पैकेजिंग, संरक्षण, शेल्फ लाइफ बढ़ाने का एक साधन जशपुर 22 नवम्बर 2024/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार जिले में खाद्य प्रसंस्करण के तहत् विभिन्न खाद्यान्नों, फलों और सब्जियों का उचित भंडारण, पैकेजिंग और गुणवत्तायुक्त बनाने के लिए सार्थक पहल किया जा है। साथ ही जिले के किसानों को अतिरिक्त फसलों में सेब, नाशपाती, स्ट्रॉबेरी, चाय उत्पादन सहित अन्य फसल लगाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसी कड़ी में…
Read Moreजशपुर कलेक्टर ने नगर पालिका क्षेत्र जशपुर में लाइब्रेरी और आडिटोरियम निर्माण के स्थल चयन के लिए शासकीय भूमि का किया निरीक्षण
इनडोर स्टेडियम, ताइक्वांडो स्टेडियम, शासकीय जिला ग्रन्थालय का भी किया निरीक्षण जशपुर, 22 नवंबर 2024/ कलेक्टर रोहित व्यास ने आज नगर पालिका क्षेत्र जशपुर में नालंदा परिसर रायपुर की तर्ज पर 500 सीटर लाईब्रेरी निर्माण के लिए महारानी लक्ष्मी बाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के समीप शासकीय भूमि का अवलोकन कर जायजा लिया। उसके अलावा कलेक्टर ने आडिटोरियम निर्माण के लिए बरटोली में स्थल चयन के लिए शासकीय भूमि का भी निरीक्षण किया। कलेक्टर श्री व्यास ने कृषि कार्यालय के बगल में इनडोर स्टेडियम का निरीक्षण किया। उन्होंने स्टेडियम में…
Read Moreडायल 112 कर्मचारियों को मिला प्रशस्ति पत्र, जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में अहम भूमिका
विवेक शुक्ला (भा.पु.से) पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चाम्पा के निर्देशन में कानून/सुरक्षा ब्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए जिले में संचालित डायल 112 में कार्यरत कर्मचारियों का मीटिंग दारौन अच्छे कार्य करने वाले एबीपी चालको को प्रशस्त्रि पत्र दिया गया मिटिंग के दौरान नोडल अधिकारी डायल -112 अति. पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कश्यप के द्वारा डायल-112 में कार्यरत् कर्मचारियों एवं एबीपी चालको को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। उल्लेखनीय कार्य करने वाले डॉयल 112 ABP चालक का नाम 01. जयलाल देवांगन थाना सारागांव द्वारा अपने ड्यूटी के दौरान थाना सारागांव क्षेत्र के ग्राम…
Read Moreएसएसपी सूरजपुर का कड़ा निर्देश : कार्य में लापरवाही न बरतें प्रधान आरक्षक मोहर्रिर, आपसी झगड़े, जमीन संबंधी विवाद के मामलों में प्रतिबंधात्मक कार्यवाही के बाद अनिवार्य रूप से कराए बाउण्ड ओव्हर की कार्यवाही.
सूरजपुर. थाना-चौकी में रिकार्ड संधारण, रख-रखाव, रोजनामचा लेखन कार्य, आपसी झगड़े, जमीन संबंधी विवाद पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही का दाखिला सहित अन्य महत्वपूर्ण कार्य की जिम्मेवारी प्रधान आरक्षक मोहर्रिर की होती है। थाना की कार्यवाही की प्रत्येक गतिविधियां इन मोहर्रिरों से होकर गुजरती है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री प्रशांत कुमार ठाकुर ने प्रधान आरक्षक मोहर्रिरों के कार्यो को गतिशील व बेहतर बनाने हेतु जरूरी निर्देश देने और प्रतिबंधात्मक कार्यवाहियों सहित बाउण्ड ओव्हर कराए गए मामलों की जानकारी हेतु गुरूवार 21 नवम्बर 2024 को जिला पुलिस कार्यालय के सभाकक्ष में प्रधान…
Read More