नगरीय निकाय व त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2024-25 के कार्यक्रम जारी होने के साथ ही आदर्श आचरण संहिता लागू कोई भी राजनैतिक दल के सदस्य, शासकीय अथवा अर्द्धशासकीय विश्राम भवनों, सर्किट हाउस, गेस्ट हाउस आदि में चुनाव प्रचार-प्रसार अथवा राजनैतिक उद्देश्य से उपयोग नहीं कर सकते जशपुर 21 जनवरी 2025/ छत्तीसगढ राज्य निर्वाचन आयोग के द्वारा 20 जनवरी .2025 को नगरीय निकाय व त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2024-25 के कार्यक्रम जारी किये जाने के साथ ही जिले मे आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील हो चुकी है। निर्वाचन घोषणा के साथ ही…
Read MoreMonth: January 2025
जशपुर : आगामी नगरीय निकाय व त्रिस्तरीय पंचायत आम चुनाव, जनप्रतिनिधियों को आवंटित शासकीय वाहन होंगे वापस
जशपुर, 21 जनवरी 2025/ छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा 20 जनवरी 2025 को नगरीय निकाय व त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2024.25 के लिये कार्यक्रम जारी किये जाने के साथ ही आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील हो चुकी है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रोहित व्यास ने जिले सभी जनपद सीईओ और नगर पालिका एवं नगर पंचायत के मुख्य नगरपालिका अधिकारियों को जिले के जन प्रतिनिधियों को उपलब्ध कराए गए शासकीय वाहन को तत्काल वापस लेकर जिला कार्यालय को सूचित करने के निर्देश दिए हैं।
Read Moreजशपुर क्राइम : शराब के नशे में पंडरापाठ क्षेत्र में दो पतियों ने की अपनी पत्नियों की हत्या
हत्या के कुछ ही घंटों में दोनों आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार जशपुर/ जिले के पंडरापाठ क्षेत्र में दो पतियों ने शराब के नशे में अपनी पत्नियों की हत्या कर दी। ये दोनों हत्याएं पारिवारिक विवाद और नशे की वजह से हुई हैं। दोनों मामलों में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पहला मामला ग्राम कामारिमा माझापारा चौकी पंडरापाठ का है, जिसका संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 20.01.25 को प्रमोद राम पिता मटकू राम उम्र 24 वर्ष निवासी माझापारा कामारीमा चौकी…
Read Moreजशपुर जिले में चुनावी प्रक्रिया के तहत अवकाश पर प्रतिबंध : पढ़ें कलेक्टर द्वारा जारी किया आदेश….
जशपुर/ छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा 2024-25 के नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत आम चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही आदर्श आचरण संहिता प्रभावी हो चुकी है। इस दौरान, जिले में शासकीय और अर्द्धशासकीय कर्मचारियों के अवकाश पर कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी रोहित व्यास द्वारा प्रतिबंध लगा दिया गया है। कलेक्टर के आदेश के अनुसार, जशपुर जिले में पदस्थ कोई भी अधिकारी या कर्मचारी चुनाव प्रक्रिया समाप्ति तक बिना कलेक्टर या उनके द्वारा अधिकृत अधिकारी की अनुमति के अवकाश पर नहीं जा सकेगा। आदेश में यह भी…
Read Moreजशपुर में संपत्ति विरूपण पर कड़ी कार्यवाही का आदेश: चुनावी प्रचार में शासकीय और निजी संपत्तियों का दुरुपयोग नहीं सहन किया जाएगा…. पढ़ें जारी आदेश….
जशपुर/ कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी, रोहित व्यास ने आगामी नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत आम चुनाव 2024-25 के मद्देनजर शासकीय और अशासकीय संपत्तियों के विरूपण को लेकर कड़े आदेश जारी किए हैं। इन आदेशों का पालन सुनिश्चित करने के लिए एक प्रभावी टीम गठित करने का निर्देश भी दिया गया है, जो चुनाव प्रचार के दौरान किसी भी प्रकार की संपत्ति को विकृत करने वाले कार्यों पर नजर रखेगी। आदेश के तहत, छत्तीसगढ़ संपत्ति विरूपण निवारण अधिनियम 1994 की धारा 03 के अनुसार, कोई भी व्यक्ति यदि बिना संपत्ति के…
Read Moreजशपुर : कलेक्टर ने जारी किया शस्त्र जमा करने का आदेश, चुनावी शांति बनाए रखने के लिए कड़े कदम….पढ़ें पूरा आदेश….
जशपुर/ जिले में आगामी नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत आम चुनाव के दौरान चुनावी प्रक्रिया को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संचालित करने के लिए कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी रोहित व्यास ने महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। इस आदेश के तहत, जिले के सभी शस्त्र लायसेंसियों को 20 जनवरी 2025 से 07 दिनों के अंदर अपने आग्नेय अस्त्र नजदीकी पुलिस स्टेशन या मान्यता प्राप्त शस्त्र डीलर के पास जमा करने का निर्देश दिया गया है। यह कदम चुनाव के दौरान भय और आतंक की स्थिति से बचने के लिए उठाया…
Read Moreजशपुर में आदर्श आचार संहिता लागू: कलेक्टर ने जारी किए घातक हथियारों, सशस्त्र जुलूस और बिना अनुमति सभाओं पर सख्त प्रतिबंध, निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के निर्देश
जशपुर/ नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों की प्रक्रिया के तहत छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित आदर्श आचार संहिता के पालन हेतु कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी रोहित व्यास ने जिले में शांति-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए हैं। ये आदेश भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के तहत पारित किए गए हैं और जिले में निर्वाचन प्रक्रिया के निर्विघ्न संचालन के लिए आवश्यक हैं। प्रमुख बिंदु: आयोग का रुख: कलेक्टर रोहित व्यास ने स्पष्ट किया कि यह आदेश जिले में शांति और निष्पक्ष…
Read Moreगणतंत्र दिवस पर आचार संहिता का सख्ती से पालन: छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश
रायपुर/ छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले समारोहों के दौरान आदर्श आचरण संहिता का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। ये निर्देश वर्तमान में नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों की आदर्श आचार संहिता के तहत लागू किए गए हैं। राज्य निर्वाचन आयोग ने मुख्य सचिव को पत्र भेजकर इन दिशा-निर्देशों के पालन को सुनिश्चित करने की बात कही है। गणतंत्र दिवस के आयोजन में भाग लेने वाले राजनीतिक पदाधिकारियों और अन्य प्रतिनिधियों के लिए इन निर्देशों…
Read Moreजशपुर पुलिस की नाकाबंदी में बड़ी कामयाबी: ओडिशा से आ रही अवैध अंग्रेजी शराब का भंडाफोड़, एक तस्कर गिरफ्तार, जानिए कैसे हुआ खुलासा!
जशपुर पुलिस की सक्रिय नाकेबंदी से पकड़ाने लगे हैं तस्कर पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल जशपुर/ पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि 19 जनवरी 2025 को थाना तपकरा पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली थी कि एक पीक-अप वाहन क्रमांक JH01FE- 0581 से एक व्यक्ति अवैध शराब लेकर ओडिशा की ओर से लवाकेरा मार्ग से होते हुए छत्तीसगढ़ की ओर आ रहा है, उक्त सूचना से वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अवगत कराते हुए, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देश में तपकरा…
Read Moreचोरी-छिपे घर में घुस कर महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार…रिमांड के बाद भेजा गया जेल !
आरोपी के विरूद्ध अपराध संख्या 13/2025, धारा 332 (ख), 64, 351 (2) बी.एन.एस. के तहत मामला पंजीबद्ध कर शुरू की गई विवेचना. रायगढ़. 20 जनवरी 2025 : दिनांक 16 जनवरी 2025 को थाना घरघोड़ा में एक स्थानीय महिला द्वारा आरोपी प्रेमदास महंत के खिलाफ घर में घुसकर धमकाने और दुष्कर्म करने की रिपोर्ट आवेदन देकर दर्ज कराई गई थी। घटना के बाद पुलिस ने आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया और फरार आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी प्रेमदास महंत (40) को आज गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया।…
Read More