रायपुर 07 फरवरी 2025/ पर्यावरण प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए छत्तीसगढ़ में अब पेट्रोल पम्पों पर वाहनों की प्रदूषण जांच के सेंटर (पीयूसी) स्थापित किए जाएंगे। इसके लिए पेट्रोलियम कम्पनियों ने अपनी सहमति दे दी है। पेट्रोल पंपों पर प्रदूषण जांच केंद्र स्थापित होने से वाहन चालकों को पीयूसी प्रमाण पत्र बनवाने में आसानी होगी और उन्हें अन्य केंद्रों की तलाश में भटकना नहीं पड़ेगा। इसके अलावा, यह पहल वाहनों से होने वाले वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने में मददगार और राज्य में पर्यावरण सुरक्षा की दिशा में एक…
Read MoreMonth: February 2025
सभी विभागों में ई-आफिस का पूर्ण क्रियान्वयन 31 मार्च 2025 तक करें सुनिश्चित, सरकार का लक्ष्य भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस और पारदर्शी प्रशासन को मजबूत करना – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
ई-ऑफिस: छत्तीसगढ़ सरकार का सुशासन और पारदर्शिता की ओर एक और बड़ा कदम मंत्रालय के सभी विभागों में ई-ऑफिस प्रारंभः 16 विभागाध्यक्ष कार्यालय भी ई-ऑफिस से जुड़े सक्ती जिले में ई-ऑफिस की शुरूआत रायपुर 7 फरवरी 2025/मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि सरकार सुशासन को सशक्त बनाने और प्रशासनिक प्रक्रियाओं को पारदर्शी, प्रभावी और त्वरित बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी दिशा में, 1 जनवरी 2025 को विभागीय सचिवों की बैठक में सभी विभागों और कार्यालयों में ई-ऑफिस को लागू करने के निर्देश दिए गए थे। उन्होंने कहा कि…
Read Moreछत्तीसगढ़ का अनुपम सौंदर्य सदैव आपकी स्मृतियों में रहेगा अंकित – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
मुख्यमंत्री से मिले सैन्य अधिकारी, छत्तीसगढ़ यात्रा को बताया अविस्मरणीय नक्सल उन्मूलन से स्मार्ट सिटी तक अधिकारियों ने जाना छत्तीसगढ़ के विकास का सफर छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत और जनकल्याणकारी योजनाओं से प्रभावित हुए अधिकारी रायपुर, 07 फरवरी 2025/ छत्तीसगढ़ बहुत सुंदर प्रदेश है और नैसर्गिक सुंदरता, सांस्कृतिक धरोहर और समृद्ध जैव विविधता इसे खास पहचान देती है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज उनके निवास कार्यालय में नेशनल डिफेंस कॉलेज से आए 18 सैन्य और सिविल सर्विस के अधिकारियों के दल ने छत्तीसगढ़ भ्रमण उपरांत उनसे मुलाकात कर…
Read Moreछत्तीसगढ़ विधानसभा के सदस्य करेंगे महाकुंभ में स्नान…विधानसभा अध्यक्ष ने लिखा आमंत्रण-पत्र !
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने मुख्यमंत्री, नेता प्रतिपक्ष सहित प्रदेश के सभी विधायकों और सांसदों को महाकुंभ में प्रयागराज जाने किया आमंत्रित. रायपुर 07 फरवरी 2025 : छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय सहित समस्त मंत्रिमंडल के सदस्यों, नेता प्रतिपक्ष एवं सभी विधायकों व सांसदों (लोकसभा व राज्यसभा) को 13 फरवरी 2025 (गुरुवार) को प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में सम्मिलित होने हेतु आमंत्रित किया है। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने पत्र लिख कर कहा है कि गंगा, यमुना और सरस्वती के पावन…
Read Moreचुनावी रण में ईव्हीएम का कड़ा पहरा! जशपुर में कमीशनिंग के साथ सुरक्षा प्लान पर कमिश्नर की पैनी नजर
जशपुर, 07 फरवरी 2025/ नगरीय निकायों के लिए 11 फरवरी को होने वाले मतदान हेतु ईव्हीएम कमीशनिंग का कार्य शुक्रवार को स्वामी आत्मानन्द उत्कृष्ठ हिंदी माध्यम विद्यालय जशपुर में प्रारम्भ हुआ। जिसके तहत शुक्रवार को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में नगर पंचायत कोतबा, पत्थलगांव, बगीचा में मतदान हेतु प्रयुक्त होने वाले ईव्हीएम के कमीशनिंग का कार्य किया गया। इस अवसर पर कमिश्नर नरेन्द्र कुमार दुग्गा एवं कलेक्टर रोहित व्यास ने ईव्हीएम कमीशनिंग कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने कमीशनिंग करने वाले अधिकारियों से चर्चा करते हुए उन्हें ईव्हीएम कमीशनिंग…
Read Moreत्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 : जिला पंचायत सदस्य, जनपद सदस्य, सरपंच एवं पंच पद के लिए 10827 अभ्यर्थी लड़ेंगे चुनाव.
जिला पंचायत सदस्य हेतु 65, जनपद पंचायत सदस्य हेतु 612, सरपंच हेतु 2030 एवं पंच हेतु 8120 अभ्यर्थी सम्मिलित. जशपुर. 07 फरवरी 2025 : जिले में त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 के तहत् 10827 अभ्यर्थी चुनाव लड़ेगे। इनमें जिला पंचायत सदस्य के लिए 65, जनपद सदस्य के लिए 612, सरपंच के लिए 2030 एवं पंच के लिए 8120 अभ्यर्थी निर्वाचन में सम्मिलित होगें। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव हेतु प्रथम, द्वितीय और तृतीय चरण के लिए मतदान क्रमशः 17 फरवरी, 20 फरवरी, 23 फरवरी की प्रातः 7:00 बजे से अपराह्न 03:00 बजे तक…
Read Moreमतदाता जागरूकता अभियान : लोगों को मतदान प्रक्रिया की जानकारी दे कर मताधिकार का उपयोग करने के लिए किया जा रहा प्रोत्साहित.
अभियान के अंतर्गत जागरूकता रैली, रंगोली, मेहंदी, नारा लेखन मतदाता शपथ आदि गतिविधियां की जा रही है आयोजित. जशपुर. 7 फरवरी 2025 : कलेक्टर श्री रोहित व्यास के मार्गदर्शन में और जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार के दिशा निर्देश में जशपुर विकास खंड के शहरी क्षेत्र आरा मिल के पास और राजा पारा में मतदान जागरूक अभियान के अंतर्गत ई.व्ही.एम. के माध्यम से अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसके साथ ही जागरूकता रैली और रंगोली के माध्यम से लोगों को अपने मताधिकार…
Read Moreजिला पंचायत सदस्य के 14 सीटों के लिए 65 अभ्यर्थी लड़ेगे चुनाव : चुनाव आयोग की गाइडलाईन का पालन करते हुए प्रशासन जुटा हुआ है तैयारी में.
लोगों को जागरूक करने के साथ ही मतदान के लिए किया जा रहा है प्रेरित. जशपुर. 07 फरवरी 2025 : जशपुर जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के अंतर्गत जिला पंचायत सदस्य के लिए इस बार 65 अभ्यर्थी निर्वाचन में भाग लेंगें। मिली जानकारी के अनुसार जिला पंचायत सदस्य के लिए नाम निर्देशन के लिए दाखिल 74 अभ्यर्थियों में से एक अभ्यर्थी का नाम संवीक्षा के दौरान निरस्त किया गया था। बचे 73 अभ्यर्थियों में से 8 अभ्यर्थियों ने अपना नाम वापस ले लिया। इस तरह इस बार 14 सीटों के…
Read Moreरक्षा मंत्रालय के अधिकारियों ने किया दंतेवाड़ा के विकास कार्यों का अवलोकन : महिला आत्मनिर्भरता, युवाओं के रोजगार और पीड़ित परिवारों के पुनर्वास कार्य को सराहा
रायपुर 06 फरवरी 2025/ राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय, रक्षा मंत्रालय, नई दिल्ली के अध्ययन यात्रा-2025 के अंतर्गत 18 वरिष्ठ अधिकारियों का दल दंतेवाड़ा पहुंचकर जिले में संचालित सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का अवलोकन किया और जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। अधिकारियों ने सबसे पहले गीदम स्थित डेनेक्स फैक्ट्री का निरीक्षण किया। उन्हें बताया गया कि स्थानीय महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने नवा दंतेवाड़ा गारमेंट फैक्ट्री की शुरुआत की थी। इस फैक्ट्री में निर्मित कपड़ों…
Read Moreआबकारी सचिव सह आयुक्त सुश्री आर. संगीता ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा:अवैध मदिरा और मादक पदार्थों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश
रायपुर, 06 फरवरी 2025/ आबकारी विभाग की सचिव सह आयुक्त सुश्री आर. संगीता ने आज नवा रायपुर में विभागीय समीक्षा बैठक ली। इस बैठक में छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड, छत्तीसगढ़ स्टेट बेवरेजेस कॉरपोरेशन, उड़नदस्ता दल, एवं विभिन्न जिलों के आबकारी अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में विभागीय गतिविधियों की समीक्षा एवं राजस्व लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु कार्य योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। सुश्री संगीता ने अप्रैल 2024 से जनवरी 2025 तक के निर्धारित राजस्व लक्ष्यों की सापेक्ष प्रगति की समीक्षा की और आगामी महीनों के लिए जिलेवार विस्तृत…
Read More