रायपुर 30 मार्च 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने बीजापुर जिले में एक साथ 50 नक्सलियों के आत्मसमर्पण पर सुरक्षाबलों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार की नई आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति – 2025 के सकारात्मक परिणाम अब ज़मीन पर स्पष्ट दिखने लगे हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि नक्सलवाद के कुचक्र में फंसे लोग अब बंदूक छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौट रहे हैं, यह परिवर्तन स्वागतयोग्य है। हमारी सरकार हर उस व्यक्ति के पुनरुत्थान के लिए तत्पर है, जो लाल आतंक छोड़…
Read MoreMonth: March 2025
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बालिकाओं के साथ सुनी ‘मन की बात’ की 120वीं कड़ी
देश की जनता को जागरूक और सशक्त बनाने का प्रभावी माध्यम है ‘मन की बात’ : मुख्यमंत्री श्री साय रायपुर, 30 मार्च 2025 / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज मुख्यमंत्री निवास में नवगुरुकुल और नेतृत्व साधना केंद्र की बालिकाओं के साथ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रस्तुत लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 120वीं कड़ी का श्रवण किया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, कैबिनेट मंत्री श्री केदार कश्यप, विधायक श्री किरण देव और विधायक श्री पुरंदर मिश्रा…
Read Moreरायगढ़ में कंस्ट्रक्शन कंपनी से करोड़ों के घोटाले का खुलासा : बड़ी धोखाधड़ी, रायगढ़ में हाईवे प्रोजेक्ट में फर्जी पर्चियों से ₹35 लाख की हेराफेरी, दो आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए न्यायिक अभिरक्षा में.
कंस्ट्रक्शन कंपनी से 35 लाख की हेराफेरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार. रायगढ़. 29 मार्च 2025 : एसपी श्री दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशन में कोतवाली पुलिस ने कंस्ट्रक्शन कंपनी को 35 लाख रुपये की चपत लगाने वाले दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेज दिया है। लंबित अपराधों में फरार आरोपियों की तलाश और गिरफ्तारी के लिए सभी थाना और चौकी में कार्यवाही जारी है। प्रकरण के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार 6 अगस्त 2023 को रायगढ़ निवासी बजरंग अग्रवाल (57 वर्ष) ने थाना कोतवाली में…
Read Moreशहर में सट्टे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्यवाही : रायगढ़ पुलिस ने चार आरोपियों को रंगे हाथों किया गिरफ्तार, हजारों की नगदी और सट्टा सामग्री जब्त, छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के अंतर्गत हुई कार्यवाही.
चक्रधरनगर और जूटमिल में छापेमारी, सट्टेबाजों पर कार्यवाही में चार आरोपी गिरफ्तार, नगदी और सट्टा सामग्री जब्त रायगढ़. 30 मार्च 2025 : पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल के निर्देशन एवं एडिशनल एसपी आकाश मरकाम, साइबर सेल डीएसपी अनिल विश्वकर्मा के मार्गदर्शन में रायगढ़ पुलिस ने सट्टा कारोबार पर शिकंजा कसते हुए कल शाम सिलसिले वार चक्रधरनगर और जूटमिल क्षेत्र में शहरी थाना स्टॉफ और साइबर सेल टीम ने संयुक्त रूप से छापेमार कार्यवाही चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बोईरदादर चौक पर सट्टेबाज गिरफ्तार – पुलिस ने बोईरदादर चौक पर…
Read Moreअंधेरे में डूबे थे रेंगारटोली के सैकड़ों परिवार, बिजली संकट ने बढ़ाई थी मुश्किलें, सीएम विष्णुदेव साय के निर्देश पर बदला ट्रांसफार्मर, ग्रामीणों ने आभार जताते हुए कहा – ‘अब चैन से कटेंगी रातें’
जशपुर, 30 मार्च 2025/ जिले के कांसाबेल तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत चेटबा के रेंगारटोली में सीएम कैंप कार्यालय बगिया की त्वरित पहल से बिजली संकट का समाधान अब हो गया है। क्षेत्र में पिछले कुछ समय से खराब ट्रांसफार्मर के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इससे न केवल बिजली की आपूर्ति प्रभावित हो रही थी, बल्कि गर्मी के मौसम में आम लोगों को विशेष रूप से कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। समस्या की गंभीरता को देखते हुए, ग्राम पंचायत चेटबा की…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णु देव साय से केन्द्रीय आवास और शहरी विकास मंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर ने सौजन्य मुलाकात की
रायपुर, 30 मार्च 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज मुख्यमंत्री निवास में केन्द्रीय आवास और शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने श्री खट्टर का शॉल एवं प्रतीक चिन्ह नंदी भेंटकर अभिनंदन किया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, वन मंत्री केदार कश्यप, विधायक किरण सिंह देव उपस्थित थे।
Read Moreमोदी सरकार में युवाओं का भविष्य गर्त में! प्लेसमेंट गिरा, सरकारी भर्तियां ठप, अर्थव्यवस्था चरमराई – सुरेंद्र वर्मा का बड़ा बयान
रायपुर/29 मार्च 2025। सीएजी और संसदीय समिति के रिपोर्ट में हुए क्लासिक पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि केंद्र की मोदी सरकार से न देश संभल रहा है, न देश की अर्थव्यवस्था। बेरोजगारी का आलम यह है कि अब तो देश के सबसे प्रतिष्ठित संस्थान आईआईटी में भी प्लेसमेंट लगातार काम हो रहे हैं। संसदीय समिति के रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है कि आईआईटी और नित जैसे उच्च शिक्षा के सर्वाधिक प्रतिष्ठित संस्थानों में भी 10 प्रतिशत से…
Read Moreसाइबर अपराधियों की अब खैर नहीं : रायगढ़ पुलिस की हाईटेक कार्यशाला में खुला आईटी एक्ट का पिटारा, पुलिस अधिकारियों को सिखाया गया साइबर ठगों से निपटने का डिजिटल मंत्र.
ऑनलाइन ठगी पर कसेगा शिकंजा,रायगढ़ में पुलिसकर्मियों को मिला साइबर अपराधों की बारीकियों का ज्ञान रायगढ़. 29 मार्च 2025 : पुलिस नियंत्रण कक्ष में आज पुलिस जांचकर्ताओं और कर्मचारियों के लिए आईटी एक्ट और साइबर फ्रॉड पर विशेष कार्यशाला आयोजित की गई। एसपी दिव्यांग पटेल के निर्देशन में प्रत्येक शनिवार को विभिन्न विषयों पर कार्यशालाएं आयोजित की जा रही हैं, जिनका उद्देश्य जांच और विवेचना की गुणवत्ता में सुधार लाना है जिससे अपराधियों को कड़ी सजा दिलाई जा सके। गत सप्ताह एनडीपीएस एक्ट पर कार्यशाला आयोजित की गई थी, जबकि…
Read Moreकोरबा में कोयले की काली कमाई पर खूनी संघर्ष, भाजपा मंडल अध्यक्ष ने ट्रांसपोर्टर की हत्या की – कांग्रेस प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला का बड़ा आरोप
रायपुर/29 मार्च 2025। भाजपा के राज में खनन, रेत, कोल माफिया बेलगाम हो गये है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि कोयले के कारोबार करने में वर्चस्व के लिये कोरबा जिले में भाजपा के मंडल अध्यक्ष रोशन ठाकुर ने एक ट्रांसपोर्टर की गोली मारकर हत्या कर दिया। बताते है कि कोयला के कारोबार में वसूली का यह झगड़ा महिनों से चल रहा था। सत्ता के संरक्षण से दोनो पक्ष एक दूसरे को धमका रहे थे, घंटो गोलीबारी, खूनी संघर्ष के बाद प्रभावशाली भाजपा नेता…
Read MoreFIR के बावजूद शराब कंपनियों को ठेका! धनंजय ठाकुर बोले—भाजपा का असली चेहरा उजागर, जनता के साथ धोखा
रायपुर/29 मार्च 2025। प्रदेश कांग्रेस वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय ठाकुर ने कहा कि न्यायालय ने जिन शराब कंपनियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया था उन शराब कंपनियों को सरकार ने पुनः शराब सप्लाई का काम कैसे दे दिया? न्यायालय ने भाटिया वाइन मर्चेंट, सीजी डिस्टलरीज, वेलकम डिस्टलरीज, दिशिता वेंचर्स, ओम साईं बेवरेजेज सहित कुछ कंपनियों के खिलाफ सरकार को अपराध पंजीबद्ध करने का निर्देश दिये है। भाजपा प्रदेश में शराब घोटाला होने का झूठा मनगढंत आरोप लगाकर कांग्रेस सरकार के खिलाफ फर्जी जांच करवा रही है। वहीं दूसरी…
Read More