भाजपा बताये सौगाते मोदी क्या तुष्टीकरण नहीं है? – सुशील आनंद शुक्ला

मुस्लिमों को भाजपा से खैरात नहीं समानता का भाव चाहिए रायपुर/28 मार्च 2025। भारतीय जनता पार्टी के द्वारा मुस्लिमों को सौगाते मोदी के नाम से खजूर, सेवई आदि सामग्री दिये जाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा बताये क्या मुस्लिमों को दी जाने वाली यह सामग्री तुष्टीकरण नहीं है। यदि सामाजिक समरता के लिये यहीं काम कांग्रेस करती है तो भाजपा उसे तुष्टीकरण का नाम देती है। यदि विपक्ष का कोई नेता इफ्तार दावत देता है तो भाजपाई…

Read More

मनरेगाकर्मियों से नियमितीकरण वादा पूरा करें भाजपा सरकार – धनंजय ठाकुर

भाजपा ने सरकार बनने के तत्काल बाद मनरेगा कर्मियों को नियमित करने का वादा किया था अब मौन क्यों है? रायपुर/ 28 मार्च 2025। प्रदेश कांग्रेस वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय ठाकुर ने कहा कि भाजपा ने विधानसभा चुनाव के दौरान प्रदेश के मनरेगा कर्मियों को नियमितीकरण करने का वादा किया था उनके मंच पर जाकर मोदी की गारंटी बताकर घोषणा किया था कि सरकार बनने के तत्काल बाद उन सभी को नियमित कर दिया जाएगा। आज 15 महीना से अधिक इस सरकार को हो गया है लेकिन मनरेगा कर्मियों से किए…

Read More

मुख्य सचिव एवं डीजीपी ने बिलासपुर में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के तैयारियों का लिया जायजा, बिलासपुर के मोहभठ्ठा में 30 मार्च को आयोजित होगी आमसभा

बिलासपुर, 28 मार्च 2025/ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी बिलासपुर के मोहभठ्ठा में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इस संबंध में आज प्रदेश के मुख्य सचिव अमिताभ जैन एवं डीजीपी अरूण देव गौतम ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर संपूर्ण तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कार्यक्रम से जुड़ी सभी महत्वूपर्ण व्यवस्थाओं, मुख्य मंच, हेलीपेड, ग्रीन रूम, सांस्कृतिक मंच एवं हितग्राहियों की बैठक व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने विद्युत विभाग को पावर बैकअप की व्यवस्था करने तथा ई एण्ड एम विभाग को साउंड एवं कनेक्शन…

Read More

लखनपुर थाना की त्वरित कार्यवाही : शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी सरगुजा पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में.

थाना लखनपुर पुलिस टीम द्वारा आरोपी के विरुद्ध की गई सख्त वैधानिक कार्यवाही. महिला सम्बन्धी अपराधों में पुलिस टीम द्वारा की जा रही लगातार कार्यवाही. अंबिकापुर. 28 मार्च 2025 : प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली प्रारम्भिक जानकारी के अनुसार  मामले का विवरण इस प्रकार हैं कि प्रार्थिया दिनांक 26 मार्च 2025 को थाना लखनपुर आकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि प्रार्थिया का वर्ष 2023 में ग्राम मांजा लखनपुर निवासी रविशंकर प्रजापति से पार्क में घूमने के दौरान जान-पहचान हुआ था, जान-पहचान होने के बाद रविशंकर प्रार्थिया से मोबाईल…

Read More

फामेश्वरी यादव बनीं छत्तीसगढ़ की पहली महिला अग्निवीर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई

रायपुर, 25 मार्च 2025/ गरियाबंद जिले की 21 वर्षीय फामेश्वरी यादव ने भारतीय सेना में अग्निवीर महिला सैन्य पुलिस (WMP) के रूप में चयनित होकर छत्तीसगढ़ की पहली महिला अग्निवीर बनने का गौरव प्राप्त किया है। यह राज्य के लिए गर्व और बेटियों के आत्मबल का प्रतीक है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने फामेश्वरी को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि यह केवल एक चयन नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की बेटियों की हिम्मत और देशभक्ति का प्रमाण है। फामेश्वरी ने यह दिखा दिया कि अगर हौसले बुलंद हों तो…

Read More

पीएंडके उर्वरकों पर सब्सिडी दरों को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी, किसानों को मिलेगा लाभ : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय उर्वरक मंत्री श्री जगत प्रसाद नड्डा के प्रति जताया आभार रायपुर, 28 मार्च 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने फॉस्फेटिक और पोटासिक (पीएंडके) उर्वरकों पर खरीफ सीजन, 2025 अप्रैल माह से सितंबर माह के लिए पोषक तत्व आधारित सब्सिडी (एनबीएस) दरें तय करने के लिए उर्वरक विभाग के प्रस्ताव को स्वीकृति दी है। यह रबी सीजन 2024-25 के लिए बजटीय आवश्यकता से लगभग 13,000 करोड़ रुपये अधिक है।…

Read More

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिलासपुर में 33,700 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे, उनके संचालन का शुभारम्भ करेंगे और राष्ट्र को समर्पित करेंगे

छत्तीसगढ़ में ग्रिड को मजबूत करने और बिजली की उपलब्धता बढ़ाने के लिए कई बिजली उत्पादन और संचारण परियोजनाएं शुरू की जाएंगी छत्तीसगढ़ में विशेष रूप से आदिवासी और औद्योगिक क्षेत्रों में कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए कई रेल और सड़क परियोजनाओं के विकास पर विशेष ध्यान दिया जाएगा छत्तीसगढ़ में शिक्षा के बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री राज्य के 29 जिलों में 130 पीएम श्री स्कूल समर्पित करेंगे सबके लिए आवास के सपने को साकार करते हुए, प्रधानमंत्री आवास योजना – ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) के तहत…

Read More

छत्तीसगढ़ को मिलेगी नई रेल सौगात: रायपुर से अभनपुर तक पहली मेमू ट्रेन का उद्घाटन 30 मार्च को, प्रधानमंत्री मोदी करेंगे वर्चुअल लॉन्च, सुरक्षा और व्यवस्थाओं की तैयारियों का कलेक्टर-एसएसपी डीआरएम ने लिया जायजा

रायपुर, 28 मार्च 2025// अभनपुर-रायपुर के बीच नई रेल सेवा के शुभारंभ को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। 30 मार्च 2025 को शाम 4:30 बजे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इस बहुप्रतीक्षित मेमू ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसी सिलसिले में आज कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने कार्यक्रम स्थल का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अभनपुर से रायपुर तक निरीक्षण वैन से यात्रा कर रेलवे ट्रैक और अन्य सुविधाओं की जांच की। उन्होंने…

Read More

सड़क सुरक्षा एवं प्रवर्तन विषय पर तीन दिवसीय कार्यशाला का समापन, विशेषज्ञों ने दिए महत्वपूर्ण सुझाव.

सड़क सुरक्षा एवं प्रवर्तन के विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं पर कार्यशाला हुई संपन्न. समस्त प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण-पत्र एवं व्याख्यानकर्ताओं को श्री संजय शर्मा अध्यक्ष, अंतर्विभागीय लीड एजेंसी (सड़क सुरक्षा) छत्तीसगढ़ ने भेंट किया स्मृति-चिन्ह. रायपुर. 28 मार्च 2025 : सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय नई दिल्ली द्वारा एशियन परिवहन विकास संस्थान तथा अंतर्विभागीय लीड एजेंसी (सडक सुरक्षा) छत्तीसगढ़ के सहयोग से छत्तीसगढ़ यातायात पुलिस एवं परिवहन विभाग तथा सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के अधिकारियों को सड़क सुरक्षा एवं प्रवर्तन के विभिन्न पक्ष/विषयों के संबंध में 03 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण…

Read More

सरकार करेगी पंचायत सचिवों से किए गए वायदों को पूरा: प्रियंवदा सिंह जूदेव ने दिया आश्वासन, कहा मोदी की गारंटी है भरोसेमंद

आंदोलनरत पंचायत सचिवों ने राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रियंवदा सिंह जूदेव को सौंपा ज्ञापन जशपुर, 28 मार्च 2025/ नियमितीकरण की मांग को लेकर बीते 11 दिनों से हड़ताल पर बैठे ग्राम पंचायतों के सचिवों ने शुक्रवार को राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रियवंदा सिंह जूदेव से मुलाकात कर अपनी मांगों के समर्थन में ज्ञापन सौंपा। इस दौरान प्रदेश पंचायत सचिव संघ के प्रांत अध्यक्ष उपेंद्र सिंह पैंकरा ने जूदेव को बताया कि विधानसभा चुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी ने ग्राम पंचायतों के सचिव के पदों को शासकीयकरण करने…

Read More