कुनकुरी, 4 मार्च 2025 // द्वितीय अपर सत्र न्यायालय, कुनकुरी ने पत्नी की निर्मम हत्या करने वाले आरोपी बिमल भगत को आजीवन कारावास की कठोर सजा सुनाई है। न्यायाधीश बलराम कुमार देवांगन की अदालत ने धारा 302 भारतीय दंड संहिता के तहत आरोपी को दोषी ठहराते हुए 500 रुपये का अर्थदंड भी लगाया। अर्थदंड अदा न करने की स्थिति में आरोपी को अतिरिक्त 2 महीने का सश्रम कारावास भुगतना होगा। प्रकरण में शासन की ओर से पैरवी श्रीमती श्यामा महानंद ने की क्या था पूरा मामला? मामला ग्राम बनगांव,…
Read MoreDay: March 4, 2025
बिलासपुर : सोशल मीडिया पर महिला और बच्चों के अश्लील वीडियो अपलोड करने वाला आरोपी गिरफ्तार, सरकंडा पुलिस की बड़ी कार्यवाही, भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर.
आरोपी के विरूद्ध थाना-सरकंडा, जिला-बिलासपुर (छ.ग.) में अपराध क्रमांक – 325/2025, धारा – 67बी आई.टी. एक्ट, 15 पॉक्सो एक्ट 201 भादवि का अपराध पंजीबद्ध. नाम आरोपी – देवी प्रसाद कुर्रे पिता चंद्रषेखर कुर्रे उम्र 41 वर्ष निवासी ग्राम भौवाकापा थाना कोटा, हा.मु. अटल आवास खमतराई, थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर (छ.ग.) बिलासपुर. 04 मार्च 2025 : प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले का विवरण इस प्रकार है कि पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भापुसे) द्वारा समीक्षा बैठक के दौरान महिला एवं बच्चों की अश्लील फोटो/विडियो…
Read Moreकुनकुरी : लोयोला महाविद्यालय में रंगारंग विदाई समारोह, नृत्य-कविता और खेलों से सजी शाम! आदर्श छात्र-छात्रा सम्मानित!
कुनकुरी, 3 मार्च 2025 : लोयोला महाविद्यालय के प्रेक्षागृह में सोमवार को एक भावनात्मक और रंगारंग विदाई समारोह आयोजित किया गया। प्रतिवर्षानुसार कनिष्ठ विद्यार्थियों ने अपने वरिष्ठ साथियों को सम्मानपूर्वक विदाई देने के लिए यह आयोजन किया, जिसकी अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. फा. तेलेस्फोर लकड़ा ने की। कार्यक्रम की शुरुआत तिलक व आरती से हुई, जहां वरिष्ठ विद्यार्थियों का ससम्मान स्वागत किया गया। नृत्य, कविता और यादों से सजा मंच समारोह के दौरान प्रेक्षागृह रंगारंग प्रस्तुतियों से सराबोर रहा। मंगलाचरण के बाद कनिष्ठ विद्यार्थियों ने मनमोहक नृत्य, कविताएँ और…
Read Moreरायपुर पुलिस का बड़ा एक्शन : बाइक पर सवार होकर छीनते थे मोबाइल, रायपुर पुलिस के जाल में फंसे विधि के साथ संघर्षरत 02 बालक सहित 4 शातिर लुटेरे, 5 फोन और महंगी बाइक बरामद.
अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध थाना गंज में अपराध क्रमांक 53/2025 धारा 304(2), 3(5) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर की जा रही थी विवेचना. रायपुर. 04 मार्च 2025 : प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी अमित दास मानिकपुरी ने थाना गंज में रिपोर्ट कराई थी कि वह संजय गांधी चौक स्थित एबी ट्रेडिंग हार्डवेयर दुकान में हेल्परी का कार्य करता है। प्रार्थी दिनांक 26 फरवरी 2025 के लगभग शाम 06:00 बजे पैदल-पैदल अपना मोबाईल फोन देखते हुए स्टेशन रोड से संजय गांधी चौक की ओर जा…
Read Moreकुनकुरी जनपद पंचायत चुनाव: भाजपा समर्थित प्रत्याशी निर्विरोध विजयी, सुशीला साय अध्यक्ष व बालेश्वर यादव उपाध्यक्ष निर्वाचित
कुनकुरी, 4 मार्च 2025 : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत 4 मार्च, मंगलवार को जनपद पंचायत कुनकुरी के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के निर्वाचन की प्रक्रिया संपन्न हुई। इस चुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों ने बाजी मारी और किसी भी विपक्षी दल से उम्मीदवार न होने के कारण निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। अध्यक्ष पद पर जनपद क्षेत्र क्रमांक 14 से श्रीमती सुशीला साय एवं उपाध्यक्ष पद पर क्षेत्र क्रमांक 3 से बालेश्वर यादव को निर्वाचित किया गया। भाजपा खेमे में खुशी की लहर जनपद पंचायत के इन महत्वपूर्ण पदों…
Read More