जशपुर में साइबर जागरूकता की नई पहल : जशपुर में तैयार हो रही है साइबर योद्धाओं की सेना, #ClickSafe अभियान में युवाओं को बनाया जा रहा साइबर हीरो, सोशल मीडिया की दुनिया में अब नहीं बनेंगे शिकार.

जिले में तीन दिवसीय ‘#ClickSafe – Staying Safe Online’ प्रशिक्षण का शुभारंभ तीन दिवसीय प्रशिक्षण 14 से 16 अप्रैल तक जिला पंचायत स्थित मीटिंग हॉल में किया जा रहा है आयोजित जशपुर. 14 अप्रैल 2025 : डिजिटल युग में जहां एक ओर इंटरनेट ने जीवन को सरल और सुगम बनाया है, वहीं दूसरी ओर साइबर अपराधों की बढ़ती घटनाएं चिंता का विषय बन चुकी हैं। विशेषकर बच्चों और युवाओं के लिए यह ऑनलाइन दुनिया जितनी उपयोगी है, उतनी ही जोखिम भरी भी हो सकती है। इन्हीं खतरों से सुरक्षा प्रदान…

Read More

बिलासपुर में युवाओं की रफ्तार पर लगेगा ब्रेक : अब स्पीड गन से कैप्चर होकर पहुंचेगा चालान माता-पिता तक, छात्र-छात्राएं बन रहे यातायात नियमों के बड़े उल्लंघनकर्ता, ITMS से चालान सीधे पहुंचाया जा रहा घर.

नंबर प्लेट पर छेड़छाड़ करने वाले वाहन चालकों की यातायात विभाग की कड़ी नजर नंबर प्लेट पर छेड़छाड़ कर वाहन चलाने वाले वाहनों का किया जा रहा है लाइसेंस निरस्तीकरण शहर के बाहरी क्षेत्र में युवक-युवतियां के द्वारा खतरनाक एवं लापरवाही पूर्वक अत्यंत तेज गति से फर्राटेदार गाड़ियाँ दौड़ाने पर हो रही कार्यवाही. चालानी कार्यवाही की ई-चालान कॉपी सीधे माता-पिता, अभिभावकों एवं वाहन चालकों के घर भेजी जा रही है. समय पर चालान शुल्क जमा नहीं किए जाने की स्थिति में समस्त प्रकरण भेजे जा रहे न्यायालय. बिलासपुर. 14 अप्रैल…

Read More

अशोक बजाज का बड़ा बयान :  ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ को बताया समय की मांग, हर गांव से राष्ट्रपति तक पहुंचे प्रस्ताव, जिससे बदले भारत का चुनावी सिस्टम.

2024 में चुनाव पर खर्च हुए 1.35 लाख करोड़, अब जरूरी है ‘एक देश, एक चुनाव‘ एक देश एक चुनाव से समय, श्रम व धन की होगी बचत. रायपुर. 14 अप्रैल 2025 : एक राष्ट्र एक चुनाव के संदर्भ में आज भारतीय जनता पार्टी रायपुर जिला ग्रामीण की वर्चुवल बैठक संपन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक बजाज ने कहा कि मोदी सरकार के नेतृत्व में भारत में लगातार हो रहे बदलाव की श्रृंखला में अब देश ‘एक देश-एक चुनाव’ की…

Read More

जशपुर पुलिस का नवाचार : नए आपराधिक कानूनों और साइबर क्राइम पर विवेचकों को मिला प्रैक्टिकल ट्रेनिंग, न्यायिक प्रक्रिया होगी और अधिक सशक्त

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर की अध्यक्षता में नवीन कानून के संबंध में पुलिस अधीक्षक कार्यालय जशपुर में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का किया गया आयोजन जशपुर अनुभाग के उपस्थित अधिकारी/कर्मचारी सहित जिले के सभी थाना/चौकियों के विवेचकों को ऑनलाइन के माध्यम से दिया गया प्रशिक्षण जशपुर, 14 अप्रैल 2025/ पुलिस अधीक्षक कार्यालय जशपुर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह की अध्यक्षता व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जशपुर अनिल कुमार सोनी, एसडीओपी जशपुर चंद्रशेखर परमा तथा जिला लोक अभियोजन अधिकारी विपिन शर्मा के उपस्थिति में एक दिवसीय नवीन कानून से…

Read More

राज्यपाल ने भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर को दी श्रद्धांजलि

रायपुर, 14 अप्रैल 2025/ राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज राजभवन में भारत रत्न एवं भारतीय संविधान के शिल्पकार डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर उनके छायाचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर राजभवन के अधिकारियों-कर्मचारियों ने भी श्रद्धासुमन अर्पित किए । राज्यपाल श्री डेका ने कहा कि बाबा साहेब का जीवन संघर्षाे से भरा हुआ था। उन्होंने सामाजिक भेदभाव, छूआछूत, असमानता के विरुद्ध आजीवन संघर्ष किया। उन्होंने शिक्षा को सामाजिक परिवर्तन का सबसे सशक्त माध्यम माना और स्वयं इसके उदाहरण बने। कठिन परिस्थितियों में भी उन्होंने…

Read More

बाबा साहेब का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणादायक – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर उन्हें किया नमन रायपुर 14 अप्रैल 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज अपने निवास कार्यालय में भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि बाबा साहेब का संपूर्ण जीवन संघर्ष की अनुपम मिसाल है। उन्होंने कहा कि डॉ. अम्बेडकर ने हमें एक ऐसा संविधान दिया जो भारत को लोकतंत्र, समानता और न्याय की मजबूत नींव प्रदान करता है।…

Read More

उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने सुकमा में आत्मसमर्पित नक्सलियों से की चर्चा: राज्य शासन की समस्त योजनाओं के लाभ दिलाने के दिए निर्देश

रायपुर / उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा शनिवार को सुकमा के एकदिवसीय दौरे पर पहुँचे। इस दौरान उन्होंने नक्सल पुनर्वास केंद्र का निरीक्षण किया और आत्मसमर्पित नक्सलियों से मुलाकात कर उनके वर्तमान हालात, सरकार की पुनर्वास नीति तथा उनके अनुभवों के बारे में जानकारी ली। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने स्पष्ट किया कि छत्तीसगढ़ सरकार राज्य में शांति स्थापना और सामाजिक समावेश की दिशा में गंभीरता से कार्य कर रही है। उन्होंने आत्मसमर्पित नक्सलियों से संवाद करते हुए उनके पुनर्वास, शिक्षा, रोजगार और समावेशन की योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने सभी…

Read More

छत्तीसगढ़ सरकार आत्मसमर्पित नक्सलियों को देगी शिक्षा, रोजगार और वित्तीय सहायता

रायपुर,/ छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा नक्सल क्षेत्रों में शांति स्थापित करने के उद्देश्य से नक्सलवादी आत्मसमर्पण पीड़ित राहत एवं पुनर्वास नीति 2025 लागू की है। इस नीति के अंतर्गत आत्मसमर्पण करने वाले सक्रिय ईनामी नक्सलियों और उनके परिवारजनों को शिक्षा, रोजगार एवं वित्तीय सहायता जैसी कई महत्वपूर्ण सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। सरकारी सेवा में नियुक्ति का प्रावधान यदि किसी आत्मसमर्पित नक्सली ने नक्सलियों के विरुद्ध अभियान में पुलिस को विशेष सहयोग दिया है और इसके कारण उसकी जान व संपत्ति को खतरा उत्पन्न हुआ है, तो ऐसे प्रकरणों में उसे पुलिस…

Read More

बस्तर को माओवाद से मुक्त करने के संकल्प के साथ सुकमा पहुँचे उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, पंचायत प्रतिनिधियों से किया संवाद

माओवाद मुक्त पंचायतों को मिलेगी 1 करोड़ रुपये की विकास निधि:गांवों को बस, मोबाइल सेवा और बिजली कनेक्टिविटी से जोड़ा जाएगा रायपुर / प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने शनिवार को अपने एक दिवसीय सुकमा प्रवास के दौरान कलेक्ट्रेट कार्यालय में नक्सल प्रभावित संवेदनशील क्षेत्रों के सरपंचों, जनपद सदस्यों और जिला पंचायत प्रतिनिधियों के साथ माओवाद मुक्त बस्तर के निर्माण को लेकर व्यापक चर्चा की। बैठक की शुरुआत में उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने सभी पंचायत प्रतिनिधियों से परिचय प्राप्त किया और उनके क्षेत्रों की भौगोलिक स्थिति एवं मूलभूत…

Read More

अब दुकान खोलिए सातों दिन, पंजीयन भी ऑनलाइन: छत्तीसगढ़ में लागू हुआ नया व्यापार नियम, छोटे व्यापारियों को मिली कानूनी छूट

रायपुर / राज्य में व्यापारिक सुगमता को बढ़ावा देने एवं श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ शासन ने दुकान एवं स्थापना (नियोजन एवं सेवा की शर्तों का विनियमन) अधिनियम, 2017 तथा नियम, 2021 को 13 फरवरी 2025 से लागू कर दिया गया है। यह अधिनियम श्रम एवं रोजगार मंत्रालय, भारत सरकार की सिफारिश पर तैयार मॉडल शॉप एक्ट के अनुरूप है। यह अधिनियम राज्य के समस्त नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में उन दुकानों और स्थापनाओं पर लागू होगा जहां 10 या उससे अधिक श्रमिक कार्यरत हैं। वहीं,…

Read More