छत्तीसगढ़ सरकार की ऐतिहासिक कार्रवाई : भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस का संदेश, 22 आबकारी अधिकारियों का तत्काल निलंबन, भ्रष्टाचार पर कड़ी चोट

हमारा उद्देश्य जनता को पारदर्शी, जवाबदेह और ईमानदार प्रशासन देना : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय पारदर्शिता, जवाबदेही और निष्ठा के बल पर सुशासन का मानक स्थापित करना हमारी सरकार का उद्देश्य: मुख्यमंत्री रायपुर 11 जुलाई 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार भ्रष्टाचार के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति को पूरी दृढ़ता से लागू कर रही है। इसी क्रम में राज्य शासन ने आबकारी विभाग से जुड़े एक बहुचर्चित मामले में अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए 22 अधिकारियों को निलंबित किया है।…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कवर्धा में सड़क दुर्घटना पर जताया शोक, घायलों की समुचित चिकित्सा एवं आवश्यक मदद के जिला प्रशासन को दिए निर्देश

रायपुर 11 जुलाई 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कवर्धा जिले के आगरपानी के पास हुई सड़क दुर्घटना में पांच लोगों के दुःखद निधन और चार अन्य के घायल होने पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने  घायलों की समुचित चिकित्सा एवं आवश्यक मदद के निर्देश जिला प्रशासन को दिए हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने दिवंगत आत्माओं को शांति और घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।

Read More

लोग अब बंदूक नहीं, विकास की राह पर साथ चलना चाहते हैं – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

₹37.50 लाख के इनामी 22 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण रायपुर 11 जुलाई 2025/ नारायणपुर जिले में ₹37 लाख 50 हजार के इनामी कुल 22 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। इन आत्मसमर्पित नक्सलियों के ऊपर ₹50 हजार रुपए से लेकर ₹8 लाख तक के इनाम घोषित थे। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए कहा कि “लोग अब बंदूक नहीं, विकास की राह पर साथ चलना चाहते हैं।” हमारी सरकार में अब तक कुल 1476 माओवादी आत्मसमर्पण कर चुके हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा…

Read More

मानकों की समझ बढ़ाने बीआईएस ने रायपुर में आयोजित की कार्यशाला, ISI व CRS सर्टिफिकेशन से जुड़े पहलुओं पर हुआ विस्तृत मार्गदर्शन

संवेदीकरण विषय पर प्रशिक्षण कार्यशाला सम्पन्न:खाद्य एवं नापतौल विभाग के अधिकारी हुए शामिल रायपुर, 11 जुलाई 2025/ भारतीय मानक ब्यूरो, रायपुर द्वारा संवेदीकरण विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की सचिव श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने की। कार्यशाला में विभाग से जुड़े खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण तथा नापतौल विभाग के अधिकारियों ने सहभागिता दर्ज की। भारतीय मानक ब्यूरो, रायपुर शाखा कार्यालय के निदेशक एवं प्रमुख श्री एस. के. गुप्ता ने सचिव महोदया को…

Read More

शाला प्रवेश उत्सव : शिक्षा का पर्व, हर बच्चे का हक, शाला प्रवेश उत्सव में बच्चों को मिला तिलक, मिठाई और साइकिल, ‘मां के नाम एक पौधा’, बेटियों को साइकिल और बच्चों को किताबें – दुलदुला में उम्मीदों से भरा शाला प्रवेश उत्सव.

सरकार की प्राथमिकता कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे – श्रीमती कौशल्या साय. विद्यालय में पौधरोपण कार्य पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सराहनीय पहल – शौर्य प्रताप सिंह जूदेव. जशपुर. 11 जुलाई 2025 : शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दुलदुला में आज विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव उत्साह और पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्रीमती कौशल्या साय और जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री शौर्य प्रताप सिंह जूदेव ने नवनिर्मित छात्र-छात्राओं का तिलक कर, मिठाई खिलाकर और शैक्षणिक सामग्री प्रदान कर स्वागत किया। कार्यक्रम में…

Read More

जशपुर : छात्र की मौत से व्यथित सीएम विष्णुदेव साय, धर्मपत्नी कौशल्या साय ने घर जाकर दी सांत्वना, परिजनों को मिली आर्थिक सहायता

सर्पदंश से मृत छात्र के परिजनों से मिलीं मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय, चार लाख रुपये की सहायता राशि का चेक सौंपा जशपुर, 11 जुलाई 2025 : आश्रम छात्रावास में हाल ही में सर्पदंश से हुई छात्र की दर्दनाक मृत्यु के बाद शासन-प्रशासन की संवेदनाएं मृतक परिवार के साथ लगातार बनी हुई हैं। इसी क्रम में आज मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने मृतक छात्र के घर झरमुंडा पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया। श्रीमती साय ने इस दुखद घड़ी में मुख्यमंत्री…

Read More

मछली पालकों के लिए बड़ी खबर! जशपुर में रिकॉर्ड बीज उत्पादन, सरकार से मुफ्त मिल रहा बीज, जाल और खली

मत्स्य बीज उत्पादन कार्य जशपुर जिले में शुरू, अब तक 659 लाख स्पान कर लिया गया उत्पादन चयनित हितग्राहियों को विभाग द्वारा प्रदाय किया जा रहा निःशुल्क मत्स्य बीज स्पॉन, सरसों खली एवं जाल जशपुर, 11 जुलाई 2025/ मछली पालन विभाग के महत्वपूर्ण योजना के तहत मत्स्य बीज उत्पादन कार्य जिले में शुरू हो गया है। इस वर्ष मछली पालन विभाग को 950 लाख स्पान उत्पादन का लक्ष्य दिया गया था। जिसमें 659 लाख स्पान उत्पादन कर लिया गया है एवं 135 लाख स्टैण्ड फ्राई उत्पादन का लक्ष्य प्रगति पर…

Read More

स्कूल भवन टूटे, शिक्षक गैरहाजिर — कलेक्टर रोहित व्यास ने सख्ती दिखाई, युक्तियुक्तकरण के बाद भी ज्वॉइन न करने पर कार्रवाई के आदेश

कलेक्टर रोहित व्यास ने स्कूल शिक्षा विभाग की ली समीक्षा बैठक, स्कूलों की नियमित साफ-सफाई कराने हेतु किया निर्देशित जशपुर, 11 जुलाई 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में शिक्षा विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर विभाग द्वारा संचालित कार्यों की समीक्षा की। बैठक में कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए की जर्जर भवन में स्कूल की कक्षाएं संचालित नहीं होने चाहिए। इसके लिए कोई वैक्लिपक व्यवस्था बनाया जाए। इसके साथ ही उन्होंने मरम्मत योग्य शाला भवनों की जानकारी तत्काल उपलब्ध कराने को कहा। कलेक्टर ने अधिकारियों को स्कूलों…

Read More

मणीपुर थाना पुलिस की त्वरित कार्यवाही : कटार लहराकर लोगों को धमका रहा था युवक, मणीपुर पुलिस ने मौके पर दबोचा, घर से मिलीं 5 तलवारें, आर्म्स एक्ट के अंतर्गत आरोपी अतुल कश्यप गिरफ्तार, कटार व तलवारें जब्त.

आरोपी सार्वजानिक स्थान पर लोहे का कटार लहराकर आसपास के लोगों को डरा धमकाकर कर रहा था भयभीत. थाना मणीपुर पुलिस टीम द्वारा मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी को किया गया गिरफ्तार, एक नग लोहे का कटार सहित 05 नग तलवार की गई जप्त, आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी कई आपराधिक प्रकरण है दर्ज, युवक आपराधिक गतिविधियों में रहा है सम्मिलित. असामाजिक तत्वों एवं उपद्रवियों पर सरगुजा पुलिस द्वारा लगातार की जा रही सख्त कार्यवाही. आरोपी के विरुद्ध थाना मणीपुर में अपराध क्रमांक 193/25 धारा 351(3) बी.एन.एस.…

Read More

‘बगिया आश्रम में सांप काटने से गई मासूम जान!’ — शोकसंतप्त परिवार से मिलने पहुंचे जिला पंचायत अध्यक्ष, अफसरों को दिए कड़े निर्देश

जनपद पंचायत फरसाबहार कार्यालय का किया निरीक्षण, साथ रहे जिला पंचायत सदस्य वेदप्रकाश भगत जशपुर, 11 जुलाई 2025/ फरसाबहार विकासखंड अंतर्गत ग्राम झारमुंडा में बीते दिनों बगिया आश्रम छात्रावास में सांप के काटने से छात्र अमृत साय की दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु हो गई थी। इस हृदयविदारक घटना की सूचना मिलते ही जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय आज पीड़ित परिवार से मुलाकात करने झारमुंडा पहुंचे। उन्होंने मृतक छात्र के परिजनों को ढांढस बंधाया और शोक संवेदना व्यक्त की।जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि इस दुखद घटना ने सभी को झकझोर कर रख…

Read More