स्वर्गीय कुमार दिलीप सिंह जूदेव की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, नेताओं ने किया उनके योगदान को याद जशपुर.14 अगस्त 2025 : जशपुर में स्वर्गीय कुमार दिलीप सिंह जूदेव की पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में नेताओं, भाजपा कार्यकर्ताओं और नगरवासियों ने भावपूर्ण स्मरण किया। स्मारक स्थल पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि के साथ दो मिनट का मौन रखकर सभी ने उन्हें नमन किया। जनप्रतिनिधियों ने उनके आदर्शों, सेवा भाव और जनकल्याण के कार्यों को याद करते हुए आने वाली पीढ़ियों को उनके मार्ग पर चलने का आह्वान किया। स्वर्गीय कुमार दिलीप…
Read MoreMonth: August 2025
रायपुर में नशे के सौदागरों की धरपकड़ : सरोना में गांजा बेचने की फिराक में थे तीन आरोपी, एंटी क्राइम यूनिट ने 40 हजार कीमत का 4.5 किलो मादक गांजा किया जब्त.
थाना डी.डी.नगर क्षेत्रांतर्गत चंगोराभाठा सरोना स्थित शमशान घाट रोड थर्ड जेंडर सेंटर के बाजू सड़क पास गांजा के साथ पकड़ा गया रंगे हाथ. एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना डी.डी.नगर पुलिस की संयुक्त टीम की कार्यवाही. आरोपी के कब्जे से 4.500 किलोग्राम गांजा किया गया है जप्त. आरोपियों के विरूद्ध थाना डी.डी.नगर में अपराध क्रमांक 337/25 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध किया गया है पंजीबद्ध. रायपुर. 14 अगस्त 2025 : रायपुर पुलिस ने एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना डी.डी. नगर की संयुक्त कार्रवाई में 4.5 किलोग्राम…
Read Moreजशपुर को मिलेगा सिंचाई और विकास का तोहफा —मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर फरसाबहार पम्पशाला एनीकट कार्य को 28.02 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति
जशपुर, 14 अगस्त 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के पहल से राज्य शासन द्वारा जशपुर जिले विकासखंड-फरसाबहार की पम्पशाला एनीकट योजना कार्य हेतु प्रथम चरण में एनीकट की लागत राशि रू. 2802.91 लाख अठाईस करोड़ दो लाख इक्यानबें हजार) मात्र की प्रशासकीय स्वीकृति दिया गया है। मुख्यमंत्री के प्रयास से जशपुर में शिक्षा, स्वास्थ्य, अधोसंरचना, सड़कों का विस्तार, मेडिकल कॉलेज की सुविधा, 200 बिस्तरों का अस्पताल, नर्सिंग कॉलेज, हार्टिकल्चर कालेज की भी सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को खेल की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने धरमजयगढ़ को दी 62.36 करोड़ की विकास सौगात, 115 परियोजनाओं का लोकार्पण व भूमिपूजन
42.99 करोड़ की लागत से 45 कार्यों का लोकार्पण एवं 19.36 करोड़ की लागत से 70 कार्यों का किया भूमिपूजन रायपुर , 14 अगस्त 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले धरमजयगढ़ प्रवास के दौरान रायगढ़ जिलेवासियों को 62 करोड़ 36 लाख रुपए की लागत के विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दी। इनमें 42 करोड़ 99 लाख रुपए की लागत से 45 लोकार्पण कार्य एवं 19 करोड़ 36 लाख रुपए की लागत से 70 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है। मुख्यमंत्री श्री साय ने…
Read Moreप्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से हर महीने 3 हजार की बचत — बिल्हा के शेख जमशेर बने मिसाल
रायपुर, 14 अगस्त 2025/ प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से आम लोगों बड़ी राहत मिल रही है। पर्यावरण संरक्षण के साथ ही भारी भरकम बिजली बिल की भी बचत हो रही हैं। बिलासपुर जिले के बिल्हा के जमशेर मोहम्मद शेख ने अपनी छत पर 3 किलोवाट का सोलर प्लांट लगवाया है जिससे उन्हें प्रतिमाह लगभग 3 हजार की बचत हो रही है। उन्होंने बताया कि सोलर प्लांट की कुल लागत 1 लाख 85 हजार रुपये आई। इसमें से केंद्र सरकार से 78 हजार रुपये की सब्सिडी भी मिली है और…
Read Moreसमय पर मिला खाद, खिल उठी उम्मीदें, संतोष की मेहनत में भरेंगे रंग, कोरकोमा के संतोष के खेतों में लहलहाएगी उम्मीदों की धान
रायपुर, 14 अगस्त 2025/ आज संतोष केशरवानी के चेहरे पर संतुष्टि और खुशी एक साथ दिख रही है। अपने खेत में लगी धान की फसल के लिए समय पर खाद के लिए जाने से संतोष और उनका परिवार ने चैन की मांग ली है। दरअसल चालू खरीफ मौसम में धान की फसल के लिए खाद की कमी की कुछ खबरों ने संतोष की बैचेनी बढ़ा दी थी। परन्तु मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशों पर राज्य में किसानों को समय पर सोसयटियों से पर्याप्त मात्रा मे खाद मिल रहा…
Read Moreबिजली बिल कम हुआ, मेंटेनेंस की चिंता नहीं…छत पर पावर जनरेटर बने सौर ऊर्जा प्लांट
रायपुऱ, 14 अगस्त 2025/ छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत तेजी से काम हो रहा है। इस योजना में जब से मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राज्य सरकार द्वारा भी तीस हजार रूपए की सब्सिडी की घोषणा की है। तब से सोलन प्लांट लगवाने के लिए लोग तेजी से आवेदन कर रहे हैं। नगर निगम रायगढ़ के लोचन नगर निवासी श्री प्रदीप मिश्रा इस महत्वाकांक्षी योजना का लाभ उठाकर न केवल अपने घर की बिजली खपत में कमी ला रहे हैं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिलीप सिंह जूदेव की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि, कहा – वे छत्तीसगढ़ की अस्मिता के प्रहरी थे
रायपुर, 14 अगस्त 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री स्वर्गीय श्री दिलीप सिंह जूदेव की पुण्यतिथि पर उनके छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि स्व. जूदेव जी केवल एक प्रखर राष्ट्रवादी ही नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की अस्मिता और सांस्कृतिक पहचान के निष्ठावान प्रहरी थे। उन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन धर्म, संस्कृति और समाजसेवा के लिए समर्पित किया। उनके नेतृत्व में प्रारंभ हुआ ‘घर…
Read Moreतालाब किनारे गांजा पीते धराया, खरोरा पुलिस ने मौके पर दबोचा आरोपी, रायपुर में नशे का खेल खत्म, गांजा पीने वाला चढ़ा पुलिस के हत्थे, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर.
थाना खरोरा जिला-रायपुर में अपराध क्रमांक 556/25 धारा-27 नारकोटिक्स एक्ट पंजीबद्ध. रायपुर.14 अगस्त 2025 : रायपुर जिले के खरोरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम भेजरीडीह में सार्वजनिक स्थान पर गांजा पी रहे एक आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से गांजा से भरी पुड़िया, चोंगा और अन्य सामान बरामद किया गया। आरोपी को धारा 27 नारकोटिक्स एक्ट के तहत न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। दिनांक 11 अगस्त 2025 को जरिये मुखबीर के मोबाईल से विश्वसनीय सूचना मिला कि ग्राम भेजरीडीह निवासी…
Read Moreस्वतंत्रता दिवस 2025 पर छत्तीसगढ़ पुलिस को 25 राष्ट्रीय सम्मान, गैलेंट्री मेडल से लेकर प्रेसिडेंट्स मेडल तक शामिल
स्वतंत्रता दिवस 2025 पर छत्तीसगढ़ के 25 पुलिसकर्मियों के नाम पदक सूची में घोषित रायपुर, 14 अगस्त 2025 : स्वतंत्रता दिवस 2025 के अवसर पर गृह मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ के 25 पुलिसकर्मियों के नाम गैलेंट्री मेडल (जीएम), प्रेसिडेंट्स मेडल फॉर डिस्टिंग्विश्ड सर्विस (पीएसएम) और मेडल फॉर मेरिटोरियस सर्विस (एमएसएम) के लिए घोषित किए हैं। यह सम्मान आंतरिक सुरक्षा को मजबूत बनाने और वामपंथी उग्रवाद से निपटने में राज्य की अहम भूमिका को रेखांकित करता है। गैलेंट्री मेडल (GM) असाधारण साहस और उत्कृष्ट परिचालन क्षमता के लिए छत्तीसगढ़ के 14 पुलिसकर्मियों…
Read More