LIVE FIGHT VIRAL : व्यापार विहार में खुलेआम गुंडागर्दी, शराब भट्ठी के पास खूनी संघर्ष ! पुलिस ने ढूंढ निकाला वीडियो वाला आरोपी, बिलासपुर में बवाल के बाद पुलिस का ‘जीरो टॉलरेंस’ प्रहार, एक आरोपी गिरफ्तार, प्रतिबंधात्मक धाराओं के अंतर्गत की गई कार्यवाही.

व्यापार विहार शराब भठ्ठी के पास लडाई-झगडा करने वाले आरोपी के विरूद्ध तारबाहर पुलिस का प्रहार. थाना – तारबाहर      जिला – बिलासपुर (छ.ग.) में एक आरोपी के विरूद्ध वायरल विडियो के आधार पर की गई प्रतिबंधात्मक धाराओं के अंतर्गत कार्यवाही. नाम आरोपी – 1. दुर्गेश साहू पिता महेत्तर साहू उम्र 27 साल सा. ग्राम चपोरा थाना रतनपुर जिला बिलासपुर हा.मु. चंदेला नगर थाना सिविल लाईन बिलासपुर छ.ग. बिलासपुर : बिलासपुर में कानून व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए, तारबाहर पुलिस ने व्यापार विहार शराब भट्ठी…

Read More

छत्तीसगढ़ में किसानों का ‘बंपर’ संतोष! सरायपाली खरीदी केंद्र में पूरी पारदर्शिता, किसान ने बताया- ‘समय पर टोकन मिला, अब भविष्य सुरक्षित’

रायपुर : सरायपाली के गाँव राजाडीह के मेहनतकश किसान छबीलाल बारी आज गर्व और संतोष से भरे हुए हैं। आज उनके 176 क्विंटल धान का टोकन कट चुका है, और यह पल उनके लिए सिर्फ धान उपार्जन की प्रक्रिया नहीं, बल्कि पूरे वर्ष की मेहनत का सम्मान है। उन्होंने कहा कि यह नीति किसानों के हितों की रक्षा और हमारे भविष्य को सुरक्षित और समृद्ध भी बनाता है। पूर्ण पारदर्शी प्रकिया से धान खरीदी धान उपार्जन केंद्र जंगलबेड़ा, सराईपाली में पूरा कार्य सुचारू और पारदर्शी ढंग से हुआ। किसान छबीलाल…

Read More

मनरेगा ने दिया ‘सुरक्षा कवच’: पक्के शेड से चूजों की मृत्युदर खत्म, भूलू ने मुर्गी पालन से कमाए ₹36,000, विस्तार की है योजना!

रायपुर : मनरेगा के अंतर्गत निर्मित शेड हितग्राही के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन का उदाहरण है, मुर्गी पालन का कार्य आजीविका संवर्धन की दिशा में महत्वपूर्ण सिद्ध हो रहा है। मनरेगा योजना के अंतर्गत पक्का मुर्गी शेड निर्माण से हितग्राही भूलू की आय में वृद्धि हुई है तथा मुर्गियों के बिट को जैविक खाद के रूप में उपयोग कर वे कृषि कार्य में भी लाभ प्राप्त कर रहे हैं। हितग्राही भूलू की आय में हुई वृद्धि बलौदाबाजार जिले के ग्राम पंचायत कोदवा में हितग्राही भूलू को मनरेगा से 1.13 लाख…

Read More

पेंशनरों के लिए बड़ी खबर! नवंबर में DLC जमा करने विशेष अभियान शुरू, अब किसी भी बैंक में जमा करें डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र, जानें पूरी प्रक्रिया

नवंबर में डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र के लिए विशेष अभियान: अब पेंशनर  किसी भी बैंक में जमा कर सकेंगे DLC रायपुर : राज्य शासन द्वारा पेंशनरों की सुविधा के लिए नवंबर माह में डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र (Digital Life Certificate-DLC) जमा करने हेतु विशेष अभियान प्रारंभ किया गया है। इस अभियान के अंतर्गत पेंशनरों को अब जीवन प्रमाणपत्र जमा करने के लिए अपने मूल बैंक शाखा में जाने की आवश्यकता नहीं होगी। वे किसी भी बैंक में जाकर या घर बैठे “Jeevan Pramaan” मोबाइल ऐप एवं वेबसाइट https://jeevanpramaan.gov.in के माध्यम से डिजिटल…

Read More

अपराध समाचार : लैलूंगा में छापेमारी कर पुलिस ने गुम नाबालिग संग फरार युवक को धर-दबोचा ! आरोपी गिरफ्तार कर POCSO एक्ट में भेजा गया जेल.

जूटमिल पुलिस ने गुम नाबालिग बालिका को भगा ले जाने वाले युवक को लैलूंगा में दबोचा, बालिका की दस्तयाबी कर आरोपी को पॉक्सो एक्ट में भेजा जेल. जूटमिल थाना में अपराध क्रमांक 400/2025 धारा 137(2) बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर शुरू की गई थी विवेचना, जाँच के साक्ष्य अनुरूप धारा 87, 65 (1) बीएनएस एवं धारा 06 पाक्सो एक्ट की गयी विस्तारित. रायगढ़ : जूटमिल थाना पुलिस ने नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने लैलूंगा में घेराबंदी कर बालिका को…

Read More

सफलता की कहानी, किसान की जुबानी : सरकार की पारदर्शी, संवेदनशील और स्पष्ट धान खरीदी नीति से किसानों के जीवन में आया सकारात्मक बदलाव

प्रति एकड़ 21 क्विंटल और प्रति क्विंटल 3100 रुपए की दर से धान खरीदी किसानों में उत्साह का माहौल धान खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं की किसानों ने की सराहना रायगढ़-रायपुर : प्रदेश में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में किसानों की आर्थिक तरक्की, उन्नति और सशक्तिकरण के लिए निरंतर प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। सरकार बनते ही किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के उद्देश्य से प्रति एकड़ 21 क्विंटल एवं प्रति क्विंटल 31 सौ रुपये की दर से धान खरीदी करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया था।…

Read More

CM साय ने विधानसभा के विशेष सत्र में किया पूर्व सदस्यों का पुण्य स्मरण: रजनी ताई उपासने, बनवारी लाल अग्रवाल और राधेश्याम शुक्ल को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज छत्तीसगढ़ विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान छत्तीसगढ़ की रजत यात्रा में योगदान देने वाले तीन प्रमुख जनप्रतिनिधियों श्रीमती रजनी ताई उपासने, श्री बनवारी लाल अग्रवाल और श्री राधेश्याम शुक्ल का पुण्य स्मरण किया। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि रायपुर की पहली महिला विधायक श्रीमती रजनी ताई उपासने राजनीतिक और सामाजिक जीवन की प्रेरक व्यक्तित्व थीं, उनका निधन प्रदेश के लिए अपूरणीय क्षति है। श्री बनवारी लाल अग्रवाल को याद करते हुए उन्होंने कहा कि विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष, दो बार के…

Read More

जशपुर में नशा मुक्त भारत अभियान की 5वीं वर्षगांठ पर भव्य शपथ समारोह, हजारों नागरिकों ने ली नशा न करने की प्रतिज्ञा

जशपुर : कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देशानुसार जशपुर जिले में नशा मुक्त भारत अभियान के 5 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आज व्यापक स्तर पर शपथ समारोह का आयोजन किया गया। शपथ समारोह में जनप्रतिनिधियों, विषय विशेषज्ञों, स्कूल, महाविद्यालय, स्वेच्छिक संस्थाएं और धार्मिक संगठनों के नागरिकों को अधिक से अधिक संख्या में शामिल करते हुए व्यापक स्तर पर नशे के विरूद्व ऑनलाईन और ऑफलाईन शपथ कार्यक्रम कराया गया।

Read More

कलेक्टर व्यास की पहल: सड़क सुरक्षा जागरूकता के लिए 21 नवंबर को दुलदुला में आयोजित होगा विशेष लर्निंग लाइसेंस शिविर

जशपुर : कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देशानुसार सड़क सुरक्षा में जागरूकता लाने के प्रयास से स्वामी आत्मानंद विद्यालय पतराटोली तहसील दुलदुला में आगामी 21 नवम्बर 2025 शुक्रवार को लर्निंग लाइसेंस शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिला परिवहन अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि इच्छुक व्यक्ति लर्निंग लाइसेंस हेतु किसी भी लोक सेवा केंद्र या च्वाइस सेंटर से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा परिवहन विभाग की वेबसाइट parivahan.gov.in से भी स्वयं आवेदन किया जा सकता है। आवेदक 21 नवम्बर को अपॉइंटमेंट लेकर स्वामी आत्मानंद विद्यालय पतराटोली तहसील दुलदुला…

Read More

जशपुर के किसानों के लिए बड़ी राहत! किसान पोर्टल में पंजीयन व फसल संशोधन की तारीख बढ़ी—19 से 25 नवंबर तक मिलेगा अतिरिक्त मौका

एकीकृत किसान पोर्टल में कृषकों के पंजीयन में संशोधन की कार्यवाही हेतु अतिरिक्त समय का किया गया प्रावधान जशपुर : खरीफ वर्ष 2025 में एकीकृत किसान पोर्टल के नवीन पंजीयन तथा पंजीकृत फसल व रकबे में संशोधन की कार्यवाही 01 जुलाई से 31 अक्टूबर 2025 तक करने का निर्देश जारी किया गया है। खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता सरंक्षण विभाग के द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 धान खरीदी हेतु शेष कृषक, डूबान व वन पट्टाधारी कृषकों के संबंध में प्राप्त पत्र पर नियमानुसार यथोचित कार्यवाही करने की अपेक्षा की गई…

Read More