मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख और घायलों को 50-50 हजार की दी गई आर्थिक मदद जशपुर, 04 अक्टूबर 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर बगीचा विकासखंड के जुरुडांड में गणेश विसर्जन की झांकी के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में मृतकों एवं घायलों के परिजनों को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से 32 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई है। विदित हो कि इस हृदयविदारक घटना में चार लोगों की मृत्यु हो गई थी, जबकि 24 अन्य घायल हुए थे। मुख्यमंत्री ने घटना पर गहरा…
Read MoreTag: #ChhattisgarhNews
ऑपरेशन आघात में जशपुर पुलिस ने रोहित यादव की 50 लाख की अवैध संपत्ति SAFEMA कोर्ट के आदेश पर किया फ्रीज, गांजा तस्करों के लिए सख्त संदेश!
गांजा तस्कर रोहित यादव के, मकान, चार मोटर साइकल, एक स्कूटी व एक मारुति स्विफ्ट कार सहित कुल 50 लाख 64 हजार 653 रुपए से कीमत की संपत्ति का जशपुर पुलिस कराएगी समपहरण सफेमा (SAFEMA) के तहत , पुलिस की पूरे सरगुजा रेंज में यह दूसरी कार्यवाही, दोनों ही बार जशपुर पुलिस ने कराया आदतन गांजा तस्करों की संपत्ति को फ्रिज पूर्व में लंबे समय से गांजा तस्करी में शामिल कुख्यात गांजा तस्कर हीराधार यादव की ग्राम हल्दीझरिया स्थित मकान तथा वाहन सहित कीमती कुल . 1,38,82,134/- (एक करोड़ अड़तीस…
Read Moreजगदलपुर एयरपोर्ट पर अमित शाह का गर्मजोशी से स्वागत, मूरिया दरबार और लाल बाग प्रदर्शनी का करेंगे अवलोकन
जगदलपुर, 04 अक्टूबर 2025/ केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह बस्तर दशहरा के मुरिया दरबार में शामिल होने के लिए जगदलपुर पहुँचे। जगदलपुर में स्थित मां दंतेश्वरी हवाई अड्डे पर मंत्री, सांसद, विधायक, अन्य जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारियों ने केंद्रीय गृहमंत्री का आत्मीय स्वागत किया गया। केंद्रीय गृहमंत्री मूरिया दरबार, लाल बाग में प्रदर्शनी का अवलोकन, बस्तर दशहरा लोकोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे। केंद्रीय गृहमंत्री के साथ में प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा भी पहुंचे हैं। हवाई अड्डे पर वन मंत्री श्री केदार कश्यप,…
Read Moreबिहान योजना और पीएम मुद्रा लोन से बदल गई जिंदगी: जशपुर की पिंकी सोनी ने 70 हजार के लोन से किराना दुकान को बनाया आत्मनिर्भरता की मिसाल
जशपुर, 04 अक्टूबर 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्व सहायता समूह की महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने के निर्देश दिए हैं। इसी कड़ी में मनोरा विकासखंड की ग्राम पंचायत मनोरा की रहने वाली श्रीमती पिंकी सोनी बिहान योजना अंतर्गत महिला स्व-सहायता समूह से जुड़ी हुई हैं। समूह से जुड़ने के बाद उन्हें शासन की योजनाओं की जानकारी मिली और आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में कदम बढ़ाने का अवसर प्राप्त हुआ। पिंकी जी ने अपने किराना व्यवसाय को आगे बढ़ाने का सपना देखा। इस सपने को साकार करने…
Read Moreरायपुर ग्रामीण में गुपचुप मतदाता सूची पुनरीक्षण पर उठे सवाल – धनंजय सिंह ठाकुर बोले, “क्या छिपाना चाहती है चुनाव आयोग?”
रायपुर/ 03 अक्टूबर 2025। रायपुर ग्रामीण विधानसभा में मतदाता सूची पुनरीक्षण गुपचुप तरीके से करने पर सवाल उठाते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि आखिर चुनाव आयोग मतदाता सूची परीक्षण गुपचुप तरीके से क्यों कर रहा है? राजनीतिक दल एवं आम जनता से क्या छुपाया जा रहा है? मतदाता पुनरीक्षण के लिए रायपुर ग्रामीण विधानसभा को ही क्यों चुना गया? शहर के विधानसभा सीटो को पायलट प्रोजेक्ट की तरह क्यों नहीं लिया गया? बहुत सारे सवाल खड़ा हो रहा है? चुनाव आयोग को मतदाता…
Read Moreएग्री स्टेक पोर्टल की खामियों से लाखों किसान पंजीयन से वंचित, सुशील आनंद शुक्ला बोले – सरकार किसानों को कर रही परेशान
रायपुर/03 अक्टूबर 2025। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि धान खरीदी के लिए अनिवार्य किए गए एग्री स्टेक पोर्टल में पंजीयन बंद हो गया। अभी तक पूरे किसानों का पंजीयन नहीं हुआ है, पिछले साल के मुकाबले लाखों किसान पंजीयन से वंचित है। एग्री स्टेक पोर्टल में आने वाली दिक्कतों पोर्टल बंद रहने, डाटा की गड़बड़ियों खसरा खतौनी में मिलान नहीं होने से बहुत से किसानों का पंजीयन नहीं हो पाया है। कांग्रेस पार्टी मांग करती है कि पोर्टल में पंजीयन की तिथि और…
Read Moreएग्री स्टेक पोर्टल की गड़बड़ियों से लाखों किसान पंजीयन से वंचित, कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने सरकार से मांगी वैकल्पिक व्यवस्था
रायपुर/03 अक्टूबर 2025। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि धान खरीदी के लिए अनिवार्य किए गए एग्री स्टेक पोर्टल में पंजीयन बंद हो गया। अभी तक पूरे किसानों का पंजीयन नहीं हुआ है, पिछले साल के मुकाबले लाखों किसान पंजीयन से वंचित है। एग्री स्टेक पोर्टल में आने वाली दिक्कतों पोर्टल बंद रहने, डाटा की गड़बड़ियों खसरा खतौनी में मिलान नहीं होने से बहुत से किसानों का पंजीयन नहीं हो पाया है। कांग्रेस पार्टी मांग करती है कि पोर्टल में पंजीयन की तिथि…
Read Moreजांजगीर-चांपा में सहकारी बैंक घोटाला उजागर : KCC लोन के नाम पर किसानों से ठगी ! 42 लाख रुपये हड़पने वाले बैंक मैनेजर और सहयोगी पर धोखाधड़ी का केस, “किसान क्रेडिट कार्ड बनवाओ, लोन मिलेगा” — इस झांसे में गंवाए 42 लाख !
सहकारी केंद्रीय बैंक चांपा एवं बम्हनीडीह में प्रार्थी से छल कपट और धोखाधड़ी करने वाले बालेश्वर साहू और गौतम राठौर के विरुद्ध मामला दर्ज. जांजगीर-चांपा. 03 अक्टूबर 2025 : जिले में सहकारी केंद्रीय बैंक से जुड़ी एक बड़ी धोखाधड़ी का खुलासा हुआ है। प्रार्थी राजकुमार शर्मा निवासी फरसवानी की शिकायत पर पुलिस ने दो आरोपियों — बालेश्वर साहू (पूर्व प्रबंधक, जिला सहकारी समिति बम्हनीडीह) और गौतम राठौर (विक्रेता) — के खिलाफ धोखाधड़ी, फर्जीवाड़ा और आपराधिक साजिश के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपियों ने वर्ष 2015 से 2020 के बीच…
Read Moreमाई दंतेश्वरी की धरती से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के हाथों 65 लाख महिलाओं के बैंक खातों में महतारी वंदन की 20वीं किश्त का 606.94 करोड़ रुपये का होगा अंतरण
माई दंतेश्वरी की धरती से केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह के हाथों मिलेगी महतारी वंदन की सौगात महतारी वंदन योजना की 20वीं किस्त होगी जारी:65 लाख महिलाओं के बैंक खातों में 606.94 करोड़ रुपये का होगा अंतरण रायपुर, 03 अक्टूबर 2025/ केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह 4 अक्टूबर को माई दंतेश्वरी की धरती जगदलपुर में आयोजित बस्तर दशहरा एवं मुरिया दरबार के मौके पर छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना की हितग्राही महिलाओं के बैंक खाते में 606 करोड़ 94 लाख रुपये की राशि अंतरित करेंगे। महतारी वंदन…
Read Moreकेंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का रायपुर आगमन, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया आत्मीय स्वागत – जगदलपुर प्रवास पर होंगे शामिल
रायपुर 03 अक्टूबर 2025/ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय प्रवास पर राजधानी रायपुर पहुंचे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वामी विवेकानंद विमानतल पर पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया। विमानतल पर केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, कृषि मंत्री राम विचार नेताम ,पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, महापौर मीनल चौबे, सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी, मुख्य सचिव विकास शील, अपर मुख्य सचिव मनोज पिंगुआ, पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम, आईजी…
Read More