गजरथ यात्रा का अनोखा अभियान! अब तक 92 स्कूलों में 9800 छात्राओं को सिखाई हाथियों की भाषा, कांसाबेल में जारी जागरूकता की लहर

अब तक गजरथ यात्रा फरसाबहार, कुनकुरी, बगीचा एवं पत्थलगांव के 92 स्कूलों में लगभग 9800 छात्राओं को हाथी के व्यवहार एवं गतिविधि की दी है जानकारी जशपुर : विगत कई वर्षों से जशपुर जिला हाथी विचरण क्षेत्र रहा है एवं हाथियों की उपस्थिति निरंतर बनी हुई है। यहां की भौगोलिक संरचना तथा घने वनक्षेत्र एवं अन्तर्राज्य सीमा से लगे होने के कारण कई स्थलों से हाथियों का प्रवेश जशपुर जिले में होता है। जिससे हाथी मानव द्वंद की घटनायें होने की संभावनाएं बनी रहती है। जशपुर वनमण्डल द्वारा हाथी मानव…

Read More

चार दिन, हजारों पर्यटक और अनगिनत रोमांच — जशपुर जम्बुरी ने लिखी सफलता की नई कहानी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रयास रंग लाए!

पर्यटकों ने चार दिनों तक प्रकृति की गोद में एडवेंचर का भरपूर आनंद लिया मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पर्यटन को दे रहे बढ़ावा जशपुर : तीसरे दिन की शुरुआत हुई देश देखा से, जहाँ प्रतिभागियों ने स्वादिष्ट स्थानीय नाश्ता किया और हल्की-फुल्की गतिविधियों के साथ दिन की शुरुआत की। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के द्वारा पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए जशपुर जम्बुरी का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर रोहित व्यास के मार्गदर्शन में और जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार दिशा निर्देश में 6 से 9 नवम्बर तक…

Read More

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से की मुलाकात, माता वैष्णो देवी का प्रसाद भेंट कर दी शुभकामनाएं

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से छत्तीसगढ़ प्रवास पर आए जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल श्री मनोज सिन्हा ने राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में सौजन्य भेंट की। उप राज्यपाल श्री सिन्हा ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को माता वैष्णो देवी का पवित्र प्रसाद भेंट किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने उपराज्यपाल श्री सिन्हा का छत्तीसगढ़ में स्वागत करते हुए उन्हें बस्तर आर्ट का प्रतीक चिन्ह भेंट किया।

Read More

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. लवली शर्मा ने की मुलाकात, पेंटिंग भेंट कर की सौहार्दपूर्ण चर्चा

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय, खैरागढ़ की कुलपति डॉ. लवली शर्मा ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री साय को डॉ. शर्मा ने इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय के छात्रों द्वारा बनाई पेंटिंग भेंट की और विश्वविद्यालय में संचालित शैक्षणिक गतिविधियों के विषय में चर्चा की।

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का सख्त निर्देश! सिंचाई परियोजनाओं में देरी नहीं होगी बर्दाश्त — जल संसाधन विभाग को दिए तीव्रता और गुणवत्ता के आदेश

गुणवत्तापूर्ण कार्य करते हुए सिंचाई परियोजनाओं के कार्य में लाएँ गति – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्यमंत्री ने ली जल संसाधन विभाग की समीक्षा बैठक रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में जल संसाधन विभाग की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने प्रदेश में संचालित सभी निर्माणाधीन एवं प्रगतिरत सिंचाई परियोजनाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त की और निर्देश दिए कि सभी कार्य गुणवत्तापूर्ण ढंग से संपन्न हों तथा निर्माण कार्यों की गति में तेजी लाई जाए। मुख्यमंत्री श्री साय ने विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश…

Read More

छत्तीसगढ़ सरकार का ऐतिहासिक कदम: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पारंपरिक ज्ञान के संरक्षकों बैगा, गुनिया और हड़जोड़ को दिया राज्य सम्मान — हर वर्ष ₹5,000 की सम्मान राशि से होगा गौरवान्वित आदिवासी समाज

मुख्यमंत्री की घोषणा पर अमल : बैगा गुनिया हड़जोड़ सम्मान के लिए चिन्हित व्यक्तियों को मिलेगी प्रति वर्ष 5 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की घोषणा के अनुरूप अनुसूचित जनजाति वर्ग के बैगा, गुनिया एवं हड़जोड़ के चिन्हित व्यक्तियों को प्रति वर्ष 5,000 रुपए की सम्मान सह-प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। इस योजना को ‘मुख्यमंत्री बैगा गुनिया हड़जोड़ सम्मान योजना (अनुसूचित जनजाति) वर्ष 2025’ के नाम से जाना जाएगा। योजना के संबंध में 6 नवम्बर को आदिम जाति विकास विभाग द्वारा विस्तृत अधिसूचना जारी…

Read More

धरती आबा की 150वीं जयंती पर छत्तीसगढ़ में झलकेगा जनजातीय अस्मिता का रंग, 15 दिन चलेगा गौरव पखवाड़ा

जनजातीय गौरव दिवस पर समूचे प्रदेश में 1 से 15 नवम्बर तक मनाया जाएगा “जनजातीय गौरव पखवाड़ा” धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर होंगे विशेष आयोजन रायपुर : भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय के निर्देशानुसार इस वर्ष 15 नवम्बर 2025 को धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में समूचे देश में “जनजातीय गौरव दिवस” भव्य रूप से मनाया जाएगा। इस अवसर पर 1 नवम्बर से 15 नवम्बर 2025 तक “जनजातीय गौरव पखवाड़ा” का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव…

Read More

मुख्यमंत्री निवास में सजी आध्यात्मिक छटा! तुलसी-विवाह में मुख्यमंत्री साय ने सपरिवार की पूजा, बोले – “यह पर्व जीवन में नवआरंभ का प्रतीक”

रायपुर : देवउठनी एकादशी के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में श्रद्धा, भक्ति और पारंपरिक विधि-विधान के साथ तुलसी विवाह का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने माता तुलसी एवं भगवान शालिग्राम का विवाह संपन्न कराया और सपरिवार पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर कहा कि देवउठनी एकादशी धर्म, अध्यात्म और प्रकृति के संतुलन का प्रतीक है। भगवान श्री विष्णु के योगनिद्रा से जागरण के साथ ही शुभ कार्यों की पुनः शुरुआत होती है। तुलसी विवाह समाज में…

Read More

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भावुक – बोले, “महतारी के आशीर्वाद से हर घर में समृद्धि लाएँगे”

मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया छत्तीसगढ़ महतारी के आशीर्वाद से प्रदेश के विकास का अमिट संकल्प छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना की रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के ऐतिहासिक अवसर पर आज मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और सर्वांगीण विकास की कामना की। मुख्यमंत्री श्री साय…

Read More

छत्तीसगढ़ में आकाशवाणी समाचार की सुनहरी गूंज के 25 वर्ष : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई, बताया जनसेवा का प्रेरक माध्यम

छत्तीसगढ़ के विकास, सुशासन और लोककल्याण की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने में आकाशवाणी समाचार की भूमिका अत्यंत सराहनीय – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ में आकाशवाणी समाचार के प्रादेशिक बुलेटिन की  25 वर्षों की गौरवशाली यात्रा पूर्ण होने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि जिस दिन छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना हुई थी, उसी दिन आकाशवाणी समाचार के प्रादेशिक बुलेटिन की शुरुआत ने छत्तीसगढ़ की जनभाषा और संवाद परंपरा को नई दिशा देने वाला अध्याय जोड़ा। मुख्यमंत्री श्री…

Read More