15 अगस्त से पहले चला स्वच्छता पखवाड़ा अभियान : रेलवे का सफाई मिशन, डस्टबिन से पर्यावरण तक,  रेलवे का बड़ा कदम स्वच्छता और जागरूकता की ओर.

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर मंडल में ‘स्वच्छता पखवाड़ा’ के तहत चलाया गया व्यापक स्वच्छता अभियान. डस्टबिन का उपयोग करने तथा रेल परिसरों को स्वच्छ रखने के प्रति किया गया जागरूक. बिलासपुर. 11अगस्त 2025 : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर मंडल ने 1 से 15 अगस्त 2025 तक “स्वच्छता पखवाड़ा” का आयोजन करते हुए प्रमुख रेलवे स्टेशनों, कॉलोनियों और परिसरों में व्यापक सफाई एवं जागरूकता अभियान चलाया, जिसमें डस्टबिन के उपयोग और अपशिष्ट प्रबंधन पर विशेष जोर दिया गया। इसी क्रम में दिनांक 09, 10…

Read More

एक पेड़ मां के नाम : जशपुर विद्यूत विभाग ने अपने क्षेत्र के सभी विघुत वितरण केन्द्र में 350 पौधे लगाए.

जशपुर. 2 अगस्त 2025 : विद्युत विभाग, जशपुर द्वारा पर्यावरण संरक्षण और मातृत्व के सम्मान को समर्पित एक अनूठा कार्यक्रम “एक पेड़ मां के नाम” का आयोजन किया गया। इस भावनात्मक पहल के तहत विभाग के जशपुर, बगीचा, मनोरा और सन्ना के सभी वितरण केंद्रों में कुल 350 पौधे रोपे गए। कार्यक्रम के दौरान सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने अपनी मां के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए पौधरोपण किया। विद्युत विभाग के जशपुर द्वारा एक पेड़ मां के नाम का आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत संभाग के सभी उप संभाग…

Read More

जशपुर में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान को मिला नया आयाम, डीएफओ ने लगाया चंदन का पौधा

जशपुर, 01 अगस्त 2025/ एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत आज डीएफओ श्री शशि कुमार एवं एसडीओ श्री अभिनव केसरवानी द्वारा गिरि गोवर्धन धाम, तमामुण्डा,फरसाबहार में चंदन के पौधे का रोपण किया गया। पौधारोपण से पर्यावरण संरक्षण को बल मिलेगा। एक पेड़ माँ के नाम अभियान मातृभूमि और प्रकृति के प्रति सम्मान और समर्पण का प्रतीक है। इसका उद्देश्य माँ के नाम पर एक पेड़ लगाना और एक स्थायी स्मृति बनाना है, जो पर्यावरण की रक्षा करेगा और एक हरे-भरे भविष्य में योगदान देगा।

Read More

‘‘एक पेड़ मां के नाम‘‘ : विद्युत वितरण कंपनी कुनकुरी एवं पत्थलगांव के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने किया पौधा रोपण

जशपुर, 01 अगस्त 2025/ ‘‘एक पेड़ मॉं के नाम‘‘ अभ्यान के तहत् जिले में वृहत स्तर पर पौधा रोपण किया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंशानुरूप जिले के सभी विभागों द्वारा इस अभियान को सार्थक करने और पर्यावरण संरक्षण-संवर्धन हेतु सम्पूर्ण वर्षा ऋतु भर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज विद्युत वितरण कंपनी कुनकुरी एवं पत्थलगांव के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों के द्वारा वृहद स्तर पर पौधा रोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रत्येक उप संभाग में सहायक यंत्रियों एवं वितरण केन्द्रों में कनिष्ठ…

Read More

मुख्यमंत्री निवास में हरेली उत्सव : श्री साय ने गौरी-गणेश, नवग्रह की पूजा कर भगवान शिव का किया अभिषेक, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की

गाय और बछड़े को लोंदी खिलाकर दिया पशुधन संरक्षण का संदेश रायपुर, 24 जुलाई 2025/ छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति के पहले पर्व “हरेली” पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी स्थित अपने निवास कार्यालय में गौरी-गणेश, नवग्रह की पूजा कर भगवान शिव का अभिषेक किया। पहली बार मुख्यमंत्री निवास में हरेली के पूजन में भिलाई की ग्रेजुएट सुश्री धनिष्ठा शर्मा ने अपने बड़े भाई श्री दिव्य शर्मा के साथ भगवान शिव के अभिषेक में मंत्रोच्चार किया, इससे मुख्यमंत्री श्री साय एवं उनके परिजनों सहित मौजूद सभी अतिथि प्रभावित हुए।…

Read More

नशे का जाल ध्वस्त : अंबिकापुर में गांधीनगर पुलिस ने 5 किलो गांजा के साथ युवक को रंगे-हाथ पकड़ा, पुलिस को देख भागा लेकिन पकड़ाया, कोर्ट में पेश कर पिट्ठू बैग में भरकर गांजा ले जा रहा 18 वर्षीय तस्कर एनडीपीएस  एक्ट में भेजा गया जेल.

थाना गांधीनगर पुलिस टीम द्वारा मामले में आरोपी के विरुद्ध की गई सख्त वैधानिक कार्यवाही. आरोपी के कब्जे से 1,25,000/- रुपये कीमती अवैध मादक पदार्थ गांजा किया गया बरामद. नशीले पदार्थो की खरीद फरोख्त में सम्मिलित आरोपियों पर लगातार की जा रही सख़्ती से कार्यवाही. आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से थाना गांधीनगर में अपराध क्रमांक 388/25 धारा 20(बी)(¡¡) (बी) एनडीपीएस एक्ट का अपराध पंजीबद्ध. अंबिकापुर. 12 जुलाई 2025 : सरगुजा जिले में गांधीनगर पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 4.980 किलोग्राम गांजा…

Read More

छत्तीसगढ़ की बिजली कंपनी बनी पर्यावरण प्रहरी : पचास हजार पौधों से होगा उपकेंद्रों व संयंत्रों का हरित कायाकल्प, बिजली देने वाली कंपनी अब देगी हरियाली का उपहार, QR कोड से जुड़ेंगे पौधे – अध्यक्ष डॉ. रोहित यादव की अभिनव पहल.

पॉवर कंपनी अध्यक्ष डॉ. रोहित यादव ने किया 50 हजार पौधे लगाने के अभियान का शुभारंभ. प्रदेश भर के तीन हजार बिजली दफ्तर, उपकेंद्र और उत्पादन संयंत्रों में लगेंगे पौधे. रायपुर. 12 जुलाई 2025 : छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज़ ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में ऐतिहासिक पहल करते हुए पूरे प्रदेश में 50,000 पौधों के वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत की है। इस अभियान का शुभारंभ पॉवर कंपनी के अध्यक्ष डॉ. रोहित यादव ने रायपुर स्थित डंगनिया मुख्यालय परिसर में औषधीय पौधे ‘लौंग’ का रोपण कर किया। इस अभियान के तहत…

Read More

संकुल स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव : जिस स्कूल में पढ़े मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, वहीं मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव, दिया गया शिक्षा के प्रति समर्पण का संदेश, बगिया स्कूल में साइकिल, गणवेश और पौधारोपण से गूंजा शिक्षा पर्व, कौशल्या साय बोलीं – ‘हर बच्चा पढ़े, यही सरकार का संकल्प’.

बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले इसके लिए राज्य सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कर रही है कार्य – श्रीमती कौशल्या साय शा.उ.मा.वि. बगिया में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया संकुल स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव. मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय इस विद्यालय में कर चुके हैं अध्ययन. जशपुर. 12 जुलाई 2025 : जशपुर जिले के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बगिया में शनिवार को संकुल स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव पारंपरिक हर्षोल्लास और सांस्कृतिक गरिमा के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि श्रीमती कौशल्या साय ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने मुख्यमंत्री…

Read More

800 पौधों से हरा हुआ रायगढ़ का फायरिंग रेंज : रायगढ़ पुलिस का हरियाली अभियान रंग लाया, आईजी संजीव शुक्ला ने खुद लगाया पौधा, बोले– “पुलिस की बंदूकें अब हरियाली भी बो रही हैं,” आईजी शुक्ला ने फायरिंग रेंज को बनाया पर्यावरण चेतना का मॉडल.

आईजी संजीव शुक्ला ने की रायगढ़ पुलिस के वृक्षारोपण अभियान की सराहना, फायरिंग रेंज में स्वयं लगाया पौधा. रायगढ़. 12 जुलाई 2025 : रायगढ़ पुलिस द्वारा संचालित वृक्षारोपण अभियान को आज एक नई पहचान तब मिली, जब बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक डॉ. संजीव शुक्ला स्वयं फायरिंग रेंज पहुंचे और पौधारोपण कर अभियान को प्रोत्साहित किया। उन्होंने पर्यावरण सरंक्षण को पुलिस विभाग की जिम्मेदारी बताते हुए 800 से अधिक पौधों के रोपण एवं संरक्षण कार्यों की सराहना की। यह पहल केवल हरियाली नहीं, बल्कि सामाजिक जागरूकता का संदेश भी बन…

Read More

शाला प्रवेश उत्सव : शिक्षा का पर्व, हर बच्चे का हक, शाला प्रवेश उत्सव में बच्चों को मिला तिलक, मिठाई और साइकिल, ‘मां के नाम एक पौधा’, बेटियों को साइकिल और बच्चों को किताबें – दुलदुला में उम्मीदों से भरा शाला प्रवेश उत्सव.

सरकार की प्राथमिकता कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे – श्रीमती कौशल्या साय. विद्यालय में पौधरोपण कार्य पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सराहनीय पहल – शौर्य प्रताप सिंह जूदेव. जशपुर. 11 जुलाई 2025 : शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दुलदुला में आज विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव उत्साह और पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्रीमती कौशल्या साय और जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री शौर्य प्रताप सिंह जूदेव ने नवनिर्मित छात्र-छात्राओं का तिलक कर, मिठाई खिलाकर और शैक्षणिक सामग्री प्रदान कर स्वागत किया। कार्यक्रम में…

Read More