छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव 2025 : 1 से 5 नवम्बर तक छत्तीसगढ़िया संस्कृति का रंगारंग उत्सव, मंचों पर देश-विदेश के कलाकार बिखेरेंगे कला की छटा

मुख्यमंच और शिल्पग्राम मंच में कलाकार बिखेरेंगे मनमोहक छटा पहले दिन पार्श्व गायक श्री हंशराज रघुवंशी होंगे आकर्षण का केन्द्र छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय कलाकार भी देंगे अपनी प्रस्तुति रायपुर :  छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना के रजत महोत्सव में देश एवं प्रदेश के प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। एक नवम्बर से 5 नवम्बर तक मुख्यमंच के अलावा शिल्पग्राम मंच पर भी विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। राज्योत्सव में इस बार छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय कलाकारों के साथ ही देश के जाने-माने कलाकार, श्री हंशराज रघुवंशी, श्री…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कुनकुरी स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर में किया विशेष पूजन — 51 हजार तुलसी दल अर्पित कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की

जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज अल सुबह कुनकुरी स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर पहुंचकर महाप्रभु श्री जगन्नाथ, माता सुभद्रा और भगवान बलराम जी के दर्शन किए। मुख्यमंत्री ने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय के साथ विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, शांति और कल्याण की मंगल कामना की। उन्होंने मंदिर परिसर में श्री जगन्नाथ सेवा समिति कुनकुरी द्वारा आज से 5 नवम्बर तक चलने वाले तुलसी अर्चन कार्यक्रम में भी भाग लिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने भगवान जगन्नाथ को 51 हजार तुलसी दल…

Read More

तीजन बाई से उषा बारले तक – छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा ने रचा नया इतिहास, बोले मुख्यमंत्री साय “यह हमारी आत्मा की आवाज़ है”

मुख्यमंत्री श्री साय पंडवानी महासम्मेलन के समापन समारोह में हुए शामिल नागरिक कल्याण महाविद्यालय नंदिनी में स्नातकोत्तर कक्षाएं, अछोटी में बीएड महाविद्यालय, मेड़ेसरा को आदर्श ग्राम बनाने, समुदायिक भवन हेतु 20 लाख रुपये एवं सभी पंचायतों में सीसी रोड निर्माण की घोषणा रायपुर : पंडवानी एक ऐसी विधा है, जिसके माध्यम से छत्तीसगढ़ को पूरी दुनिया में पहचान मिली है। हमारे पंडवानी कलाकारों ने न्यूयॉर्क, पेरिस और लंदन तक महाभारत की कथाओं पर आधारित प्रस्तुतियों से लोगों को मंत्रमुग्ध किया है। उन्होंने अपनी कला के माध्यम से न केवल छत्तीसगढ़…

Read More

उड़ान आसमान में, उत्सव ज़मीन पर! जशपुर जम्बूरी 2025 में संस्कृति, रोमांच और संगीत का धमाकेदार मिलन — 6 से 9 नवम्बर तक पर्यटकों के लिए स्वर्ग बनेगा जशपुर

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर आयोजित यह फेस्टिवल जशपुर की जनजातीय आत्मा, लोक परंपरा और प्राकृतिक सौंदर्य को देगा नया जीवन। जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के  निर्देश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए जशपुर में आगामी 6 से 9 नवम्बर 2025 तक  ‘जशपुर जम्बूरी 2025’ का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें प्रदेश और देशभर से आए पर्यटक जशपुर की प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लेंगे जशपुर के जनजाति संस्कृति,रहन सहन,खान पान और उनकी जीवन शैली को जान सकेंगे। चार दिन का उत्सव में जशपुर के विभिन्न…

Read More

रायपुर गौशाला में सीएम विष्णु देव साय ने किया विशेष गौपूजन, कहा — ‘गाय हमारी संस्कृति की आत्मा है’

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मुख्यमंत्री निवास रायपुर में स्थित गौशाला में गोवर्धन पूजा के अवसर पर गौमाता की पूजा-अर्चना की और गौ माता को खिचड़ी खिलाकर गोसेवा की परंपरा निभाई। उन्होंने इस अवसर पर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की मंगलकामना की। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि गोवर्धन पूजा प्रकृति, गौवंश और पर्यावरण के प्रति आभार व्यक्त करने का पावन पर्व है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं दी। पूजा-अर्चना के बाद प्रसाद वितरण के दौरान मुख्यमंत्री श्री साय ने गौशाला…

Read More

सोहराई करमा महोत्सव 2025 : कंडोरा में होगा विशाल सामाजिक महासम्मेलन, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय होंगे मुख्य अतिथि, आयोजन की तैयारी तेज

10 हजार लोगों की भीड़, सांस्कृतिक झलक और परंपरा की गूंज — रौतिया समाज का “सोहराई करमा महोत्सव 2025” बनेगा ऐतिहासिक! कुनकुरी/जशपुर : अखिल भारतीय रौतिया समाज विकास परिषद् छत्तीसगढ़ प्रदेश शाखा के तत्वावधान में आगामी 19 अक्टूबर 2025 को ग्राम कंडोरा (गोकुला आमा बगीचा प्रांगण) में “महा सम्मेलन सोहराई करमा महोत्सव 2025” का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन में प्रदेश के साथ-साथ देशभर से समाजजनों के पहुंचने की संभावना है। समिति से मिली जानकारी के अनुसार कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, केंद्रीय राज्यमंत्री श्री लोशन साहू, भारत…

Read More

एमपी ट्रैवल मार्ट में छत्तीसगढ़ पर्यटन की गूंज, अवसरों का छत्तीसगढ़ थीम बना आकर्षण का केन्द्र

27 देशों के प्रतिनिधि और 80 से अधिक अंतर्राष्ट्रीय टूर ऑपरेटर्स ने लिया भाग रायपुर : मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में 11 से 13 अक्टूबर 2025 तक आयोजित एमपी ट्रैवल मार्ट-2025 में छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड की प्रभावशाली उपस्थिति आकर्षण का मुख्य केंद्र रही। यहां छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड द्वारा स्थापित भव्य और आकर्षक स्टॉल ने देश-विदेश से आए प्रतिनिधियों का ध्यान अपनी ओर खींचा। इस अवसर पर आयोजित राउंड टेबल सेशन में छत्तीसगढ़, राजस्थान, दिल्ली, बिहार, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, नागालैंड, मणिपुर सहित विभिन्न राज्यों के…

Read More

विद्या भारती संस्था का भारत की संस्कृति और परंपरा को आगे बढ़ाने में विशिष्ट योगदान : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

मुख्यमंत्री श्री साय ने सरस्वती महाविद्यालय भवन का किया लोकार्पण: सरस्वती स्कूलों के 24 प्रतिभावान विद्यार्थियों को किया सम्मानित रायपुर, 27 सितंबर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि विद्या भारती संस्था भारत की संस्कृति और परंपरा को आगे बढ़ाने में विशिष्ट योगदान दे रही है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे राष्ट्र गौरव निर्माण में अपनी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाएँ। मुख्यमंत्री श्री साय आज बिलासपुर के कोनी स्थित सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में नव-निर्मित सरस्वती महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करने पहुँचे। इस अवसर पर विद्या भारती द्वारा…

Read More

भगवान विश्वकर्मा को नमन: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा – श्रम और सृजन की भावना को समाज में प्रतिष्ठित करने का श्रेय विश्वकर्मा जी को

श्रम की सार्थकता और सृजन की भावना को समाज में प्रतिष्ठित करने का श्रेय भगवान विश्वकर्मा को – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मुख्यमंत्री निवास में भगवान विश्वकर्मा जयंती पर की पूजा अर्चना रायपुर, 17 सितम्बर 2025// मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी, प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े तथा छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष…

Read More

रायपुर में ऐतिहासिक मुलाकात: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और पूज्य संत श्री असंग देव जी की आध्यात्मिक वार्ता बनी चर्चा का विषय

रायपुर 13 सितम्बर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में परम पूज्य संत श्री असंग देव जी ने सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री श्री साय ने शॉल और श्रीफल भेंट कर पूज्य संत श्री असंग देव जी का सम्मान किया तथा प्रदेश की सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त किया। संत श्री असंग देव जी ने मुख्यमंत्री को गौमाता की प्रतिमा भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और पूज्य संत श्री असंग देव जी के मध्य विभिन्न आध्यात्मिक विषयों पर सार्थक चर्चा…

Read More