मुख्यमंत्री ने राजधानी के सेन्ट पॉल केथेड्रल पहुंचकर मसीही समाज सहित प्रदेशवासियों को दी ‘क्रिसमस‘ की शुभकामनाएं: केक काटकर किया क्रिसमस सेलिब्रेट

प्रभु की प्रार्थना में शामिल हुए, प्रदेशवासियों की सुख- सृमद्धि की कामना की समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज क्रिसमस पर्व पर राजधानी रायपुर के सेन्ट पॉल केथेड्रल पहुंचकर प्रभु की प्रार्थना में शामिल हुए और मसीही समाज सहित प्रदेशवासियों को प्रभु यीशु मसीह के जन्मदिन ‘क्रिसमस‘ की बधाई और शुभकामनाएं दी और प्रभु यीशु से सभी लोगों की सुख, समृद्धि की कामना की।  नवनिर्वाचित बिशप श्री अजय जेम्स द्वारा मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया गया । इस अवसर पर छत्तीसगढ़ गृह निर्माण…

Read More

भाजपा बोली कांग्रेस का हाथ चोर, लुटेरों और माफिया के साथ, अटल आवास की चोरी भूपेश बघेल के नवा छत्तीसगढ़ का नमूना है – राजेश मूणत

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी की जयंती पर महासमुंद जिले के बसना क्षेत्र के ग्राम बंसुला में 54 अटल आवास तोड़फोड़ कर मैदान बना दिये जाने का मामला उजागर होने पर भाजपा प्रवक्ता राजेश मूणत ने कहा है कि अटल जी तो छत्तीसगढ़ और भारत की जनता के दिल में बसे हुए हैं। यह अटल आवास की चोरी नहीं, जनता के विश्वास की चोरी है। गरीब लोगों के अपने घर के सपने की चोरी है। जिस सरकार ने छत्तीसगढ़ के ग्यारह लाख से अधिक गरीबों…

Read More

जिला भाजपा कार्यालय में भाजपाइयों ने सुशासन दिवस के रूप में मनाई पूर्व प्रधानमंत्री स्व.अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर, जिला भाजपा कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व.अटल बिहारी वाजपेयी की 97 वीं जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनाया।इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्व.वाजपेयी के नक्शे कदम पर चलने का संकल्प भी लिया। ज्ञात हो की जिला भाजपा कार्यालय में  भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व.अटल बिहारी वाजपेयी के टैल्य चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया।जिसके बाद स्व.वाजपेयी के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष देवेन्द्र गुप्ता, नगरपालिका…

Read More

अटल, अडिग, अद्वितीय, अद्भुत व सदा आधारस्तम्भ रहेंगे, दीपकमल के अटल स्मृति विशेषांक का हुआ विमोचन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी की 97वीं जयंती के अवसर पर ‘दीप कमल’ पत्रिका के अटल स्मृति विशेषांक का विमोचन किया गया। इस मौके पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेशाध्यक्ष विष्णदेव साय व विशिष्ट अतिथि नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, सांसद सुनील सोनी, संतोष पाण्डे व प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय मौजूद थे। कार्यक्रम के मुख्यवक्ता, पार्टी पत्रिकाएं व प्रकाशन विभाग…

Read More

प्रदेश में सर्वाधिक धान खरीदी राजनांदगांव जिले में, कलेक्टर कर रहे धान खरीदी व्यवस्था की सतत मानिटरिंग, जिले में रकबे से संबंधित कोई समस्या नहीं

अब तक 1 लाख 10 हजार किसानों से की गई 42 लाख क्विंटल धान की खरीदी, युद्ध स्तर पर किया जा रहा धान का उठाव समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, राजनांदगांव, प्रदेश में सर्वाधिक रिकार्ड  तोड़ धान खरीदी राजनांदगांव जिले में हुई है। अब तक 1 लाख 10 हजार किसानों से 42 लाख क्ंिवटल धान की खरीदी की जा चुकी है। कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा स्वयं धान खरीदी व्यवस्था की सतत मानिटरिंग कर रहे हैं। जिले में रकबे से संबंधित कोई समस्या नहीं है। युद्ध स्तर पर धान का उठाव किया…

Read More

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों की संभाग स्तरीय खेलकूद, सांस्कृतिक एवं बौद्धिक प्रतियोगिता में जशपुर जिले की छात्राओं ने मारी बाजी

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय सन्ना में जिले में स्थित 04 एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों का जिला स्तरीय खेल-कूद, सांस्कृतिक एवं बौद्धिक प्रतियोगिता का आयोजन 21 दिसम्बर 2021 को किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी संभाग स्तर पर सूरजपुर में आयोजित प्रतियोगिता में सम्मिलित हुए। जशपुर जिले के प्रतिभागियों नें संभाग स्तर पर भी उत्कृष्ठ प्रदर्शन किया है। खेलकूद प्रतियोगिता मे 200 मीटर दौड़ में अंडर-14, अमीषा भगत, अंडर-19 में आशा खलखो, अंडर-19 600 मीटर दौड़ में प्रियांजली टोप्पो, अंडर 14 रिले रेस…

Read More

जशपुर जिला प्रशासन ने 105 पहाड़ी कोरवा परिवार के सदस्यों को वितरित किया कंबल

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. जशपुर जिले में कड़ाके की ठंड पड़ रही है, जहां पण्डरापाठ इलाके में पारा 0 डिग्री तक पहुंच रहा है, वहीं जिला मुख्यालय में भी रात का तापमान 01 से 02 डिग्री तक दर्ज किया जा रहा है। इसके अलावा पूरे जिले में ठंड का कहर जारी है। जिसको देखते हुए जशपुर कलेक्टर श्री रितेश अग्रवाल के निर्देश पर ग्राम पंचायत सन्ना अन्तर्गत आने वाले विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा बसाहट वाले ग्राम चंदूपाठ व लेब्रापाठ में श्रीमती रेशमा मिंज, सरपंच ग्राम पंचायत सन्ना द्वारा 105…

Read More

जशपुर जिला पंचायत सीईओ ने 20 पहाड़ी कोरवा परिवारों को कम्बल वितरित किया

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. जिला पंचायत के सीईओ के एस मंडावी ने विगत दिवस जनपद पंचायत मनोरा के ग्राम पंचायत पटिया, रेमने, गीधा के निर्माण कार्यों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया तथा कादोपानी में पहाड़ी कोरवा के 20 परिवार को कम्बल वितरित किया गया। जिला प्रशासन द्वारा ज़रूरतमंद लोगों को ठंड से बचाने के लिए कंबल वितरण किया जा रहा है।

Read More

जशपुर सरना एथनिक रिसॉर्ट में 30 दिसम्बर 2021 को मृदंग आदिवासी नृत्य प्रतियोगिता आयोजित

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. जिला प्रशासन जशपुर की पहल, जोहार जशपुर के अंतर्गत कलात्मक, रचनात्मक, सांस्कृतिक गतिविधियों एवं पर्यटन जैसे विभिन्न कार्यक्रमों को बढ़ावा दिया जा रहा है। जिसके अंतर्गत जिला प्रशासन द्वारा सरना एथनिक रिसॉर्ट बालाछापर में आगामी 30 दिसम्बर 2021 को मृदंग आदिवासी नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले दल को 15001 का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। यह आयोजन सभी आम नागरिकों के लिए खुला रहेगा। दर्शक सरना एथनिक रिसोर्ट पहुँचकर कार्यक्रम का आनंद ले सकते है।

Read More

अटल प्रतिज्ञा का परिणाम है छत्तीसगढ़ राज्य- अशोक बजाज

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर जनता के ह्रदय की धड़कन को बखूबी समझने वाले राष्ट्रनायक, पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न अटलबिहारी वाजपेयी की संकल्प शक्ति का ही परिणाम है कि 21 वर्ष पूर्व 1 नवंबर 2000 को छत्तीसगढ़ राज्य का उदय हुआ. उन्होंने 1998 में सप्रेशाला रायपुर के मैदान में जनता के नब्ज को टटोल कर वादा किया था कि यदि आप लोकसभा की 11 में से 11 सीटो में भाजपा को जितायेंगे तो मैं आपको छत्तीसगढ़ राज्य दूंगा. हालाँकि चुनाव में भाजपा को 11 में से 8 सीटें ही मिली लेकिन…

Read More