देशव्यापी ए.एच.डी.एफ किसान क्रेडिट कार्ड अभियान जशपुर जिले में 15 फरवरी 2022 तक

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. कलेक्टर रितेश अग्रवाल के निर्देशन में पशुपालन विभाग द्वारा 15 नवम्बर 2021 से 15 फरवरी 2022 तक विशेष क्रेडिट कार्ड अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत जिले के पशुपालन से जुड़े प्रत्येक किसान को लीड बैंक द्वारा क्रेडिट कार्ड उपलब्ध कराया जाएगा। केसीसी हेतु पशुपालक अपने आधार कार्ड, राशन कार्ड, व्होटर आईडी एवं बैंक पासबुक की छायाप्रति के साथ आवेदन कर सकते हैं। जिससे पशुपालकों को उनके पास उपलब्ध पशुधन के आवर्ती व्यय जैसे- चारा, दाना, दवाई, पानी, शेड, में होने वाले आकस्मिक खर्च…

Read More

जशपुर जिले में अत्यधिक ठंड एवं शीतलहर के कारण विद्यालयों के समय में किया गया परिवर्तन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के निर्देशानुसार जिला शिक्षा अधिकारी जे.के. प्रसाद ने जिले में पड़ रहे अत्यधिक ठंड एवं शीतलहर के कारण छात्रहित को ध्यान में रखते हुए आगामी 15 जनवरी 2022 तक के लिए जिले में संचालित होने वाले विद्यालयों के समय में परिवर्तन किया गया है। जिसके तहत् दो पाली में संचालित होने वाली शालाएं प्रथम पाली सोमवार से शुक्रवार तक प्रातः 9.00 बजे से 12.15 बजे तक, द्वितीय पाली अपरान्ह 12.30 बजे से सायं 3.45 बजे तक, शनिवार को प्रथम पाली अपरान्ह 12.30…

Read More

जशपुर जिले में सभी कार्यक्रम में 200 लोगों से अधिक की उपस्थिति होने पर अपर कलेक्टर से अनुमति लेनी होगी, नियम का उलंघन करने पर होगी कार्रवाई

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ राज्य में कोविड 19 एवं नये वेरियण्ट ओमिक्रॉन के संक्रमण के नियंत्रण हेतु आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा है कि धार्मिक एवं सामाजिक त्यौहार तथा नव वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले कार्यक्रम के स्थलों पर क्षमता से 33 प्रतिशत तक ही व्यक्तियों को भाग लेने की अनुमति होगी  तथा किसी भी कार्यक्रम में 200 से अधिक लोगों की एकत्रीकरण की स्थिति में पर्याप्त समय पूर्व अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी जशपुर से अनुमति लेना अनिवार्य होगा।

Read More

जशपुर जिला पंचायत सीईओ ने डबरी, कुंआ निर्माण और गौठान का किया आकस्मिक निरीक्षण

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के.एस.मण्डावी ने 30 दिसम्बर को दुलदुला विकासखण्ड के ग्राम पंचायत पतराटोली, कोरना, बांगुरकेला के डबरी निर्माण कुंआ निर्माण गौठान का आकस्मिक निरीक्षण करके निर्माण कार्य के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्यो में प्रगति लाने के निर्देश दिए हैं, साथ ही स्व सहायता समूह की महिलाओं को गौठान से जोड़कर मल्टीअक्टिवीटी को बढ़ावा देने कहा है। ताकि समूह की महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकें। 

Read More

मुख्य सचिव श्री जैन ने राज्य में कोविड संक्रमण और तीसरी लहर से निपटने के लिए पुख्ता प्रबंध के दिए निर्देश, मास्क-सेनेटाइजर के उपयोग सहित सोशल डिस्टेसिंग के नियमों का कड़ाई से हो पालन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ में कोविड-19 के बढ़ते हुए प्रकरणों की रोकथाम और ओमीक्रॉन वायरस के कारण आने वाली तीसरी लहर की भयावहता से निपटने के लिए 30 दिसम्बर को मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समस्त संभागायुक्त, समस्त कलेक्टर और समस्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने बैठक में निर्देशित किया कि राज्य में कोविड-19 की तीसरी लहर से निपटने के लिए अभी से ही युद्ध स्तर पर सभी जरूरी तैयारियां प्रारंभ कर दी जाए। साथ…

Read More

कौशिक का बयान अधर्म की राजनीति का प्रमाण, वे रमनराज की दास्तान याद करें – कांग्रेस

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक के बयान पर पलटवार करते हुए कहा है कि धरमलाल कौशिक अधर्म की राजनीति कर रहे हैं उनका बयान इसका साक्षी है। उन्होंने कहा कि कौशिक जी रमन राज की दास्तान याद करें। झीरम घाटी के षड्यंत्र को याद करें। यह दुर्भाग्य जनक है कि अंतागढ़ में लोकतंत्र की हत्या करने वाले, 15 साल तक छत्तीसगढ़ को पुरखौती समझ कर रेत, खेत, खलिहान, खदान खा जाने वाले, कमीशन खोरी और भ्रष्टाचार में आकंठ डूबकर जनता…

Read More

राहुल गांधी सत्य के साथ खड़े हैं और डॉक्टर रमन सिंह झूठ के साथ, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह धर्म संसद में किसके बुलावे में गए थे?

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के बयान पर कांग्रेस ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह और भाजपा से हिन्दू होने का प्रमाण पत्र की आवश्यकता नहीं है पहले खुद ही डॉक्टर रमन सिंह तय कर ले कि वह गांधीवादी विचारधारा को मानते हैं कि गोडसेवादी है। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी जी गांधीवादी हैं सत्य के साथ खड़े हैं और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह और भाजपा…

Read More

पहले भूपेश बघेल ही समझ लें कि राहुल क्या हैं, फिर हिन्दू और हिन्दुत्व पर व्याख्यान दें – डॉ. रमन

कोट के ऊपर जनेऊ पहनने से कोई हिन्दू नहीं हो जाता, भगवान राम को गाली देने वालों पर कब होगी कार्रवाई समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तथा पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के ट्वीट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि पहले भूपेश बघेल ही यह समझ लें कि उनके नेता राहुल गांधी आखिर क्या हैं, उसके बाद वे हिन्दू और हिंदुत्व पर व्याख्यान दें। डॉ. रमन सिंह ने कहा कि भूपेश बघेल का अपना कोई मत, विचार, दर्शन नहीं…

Read More

भूपेश हैं तो भरोसा है कि कैदी पुलिस मिलकर ढाबे में चियर्स करते रहेंगे- भाजपा

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा प्रवक्ता राजेश मूणत ने राजधानी रायपुर के करीबी कस्बे खरोरा के निकट एक ढाबे में कैदी और उसके परिजनों के साथ सात पुलिस वालों द्वारा शराब पीने, खाना खाने और फिर बिल पटाने के लिए कैदी से दुर्व्यवहार करने के मामले का हवाला देते हुए कहा है कि भूपेश बघेल हैं तो भरोसा है कि छत्तीसगढ़ में कैदी, बंदी और पुलिस सरेआम साथ साथ शराब पीते रहेंगे। ऐसी घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं कि पुलिस और बंदियों कैदियों की यह भाईबंदी छत्तीसगढ़…

Read More

भूपेश बघेल की गांधीगिरी की पोल खोल रहा है उनका दुर्ग – भाजपा

अपना घर सम्हल नहीं रहा, नवा छत्तीसगढ़ गढ़ने चले हैं, पूरे राज्य में अपराधों की बाढ़, फिर भी ओढ़ रहे हैं शेर की खाल समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के गृह जिले दुर्ग में बढ़े अपराध का हवाला देते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता तथा विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा है कि दुर्ग जिला भूपेश बघेल की गांधीगिरी की पोल खोल रहा है।मुख्यमंत्री के गृह जिले में ही अपराधों की बाढ़ आ गई है। जिले में पिछले साल के…

Read More