आरोपी को दिनांक 28.06.22 को भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 273/22 धारा 294, 323, 327 भादवि पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा दिनांक 28.06.22 को प्रार्थी प्रमोद कुमार साहू निवासी पोड़ीदलहा ने थाना अकलतरा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि सुबह अपने इलेक्ट्रॉनिक दुकान में बैठा था उसी समय गांव का कन्हैया देवांगन दुकान में आकर शराब पीने के लिए पैसे की मांग करने लगा, पैसा देने से मना करने पर कन्हैया देवांगन द्वारा अश्लील गाली गलौज कर हाथ मुक्का से मारपीट किया प्रार्थी की रिपोर्ट पर…
Read MoreMonth: June 2022
दुष्कर्म के फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक अभिरक्षा में
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा पीड़िता ने थाना अकलतरा में दिनांक 24.05.22 को रिपोर्ट दर्ज कराई की ग्राम पोदीदलहा निवासी किशोर कश्यप द्वारा शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया और शादी करने के लिए बोलने पर शादी से इंकार कर दिया। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 203/22 धारा 376 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया विवेचना के दौरान प्रकरण में धारा 3(2)(5) SC/ST एक्ट जोड़ी गई आरोपी घटना दिनांक से फरार था जिसकी लगातार पतासाजी की जा रही थी आरोपी के गांव आने की सूचना प्राप्त…
Read Moreभाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने मुंगेली कलेक्टर के नियुक्ति पर उठाया सवाल : जिस पर लगा था भ्रष्टाचार का आरोप, मुख्यमंत्री ने दिया ईमानदारी का सर्टिफिकेट : विष्णुदेव साय
प्रदेश सरकार चला रही है अधिकृत तबादला उद्योग: भाजपा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने भ्रष्टाचार के आरोप में हटाए गए आईएएस अधिकारी को मुंगेली कलेक्टर बनाए जाने पर सवाल उठाते हुए कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की यह कौन सी दोहरी नीति है वो ईश्वर ही जाने। कुछ दिन पहले जिस आईएएस अधिकारी को सूरजपुर में अपने जनदर्शन कार्यक्रम के दौरान हटाया था अब उन्हें ही मुंगेली जिले का कलेक्टर बनाया गया है। यह सवाल उठता है कि आखिरकार मुख्यमंत्री बघेल ने केवल…
Read Moreबैंकिंग फ्रॉड के संबंध में कार्यशाला : पुलिस और आईसीआईसीआई बैंक के संयुक्त तत्वावधान में हुआ कार्यशाला का आयोजन
जिले के सभी थाना प्रभारी एवं विवेचक हुए सम्मिलित, जांच के तरीके के बारे में पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से दी गई जानकारी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कोरबा बढ़ते हुए बैंकिंग फ्रॉड के मामलों को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक कोरबा भोजराम पटेल द्वारा पुलिस अधिकारी कर्मचारियों को प्रशिक्षित करने हेतु कोरबा पुलिस एवं आईसीआईसीआई बैंक के संयुक्त तत्वाधान में आज दिनांक 29 जून 2022 कोEDC ऑडिटोरियम जमनीपाली कोरबा में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया. जिसमें आईसीआईसीआई बैंक के प्रधान कार्यालय पुणे से आए हुए विशेषज्ञ सुमित महाबलेश्वर एवं…
Read Moreबिग ब्रेकिंग : राज्य की 69 कृषि मंडियों में भार साधक समितियों की नियुक्ति का आदेश जारी, भार साधक समितियां अब करेंगी कृषि उपज मंडियों का संचालन, किसानों के हित में छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा कदम
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप कृषि उपज मंडियों को किसानों के हितों के संरक्षण के लिए ज्यादा प्रभावी बनाने के उद्देश्य भार साधक समितियों की नियुक्ति का आदेश जारी किया गया है। इससे कृषि उपज मंडियों के कामकाज में पादर्शिता और तेजी आएगी। किसानों के हित में नवनियुक्त भार साधक समितियां तेजी से प्रभावी निर्णय ले सकेंगी। यहां यह उल्लेखनीय है कि राज्य की कृषि उपज मंडियों में 2011 से भार साधक समितियां का गठन/मनोनयन नहीं हो सका था। मंडियों के संचालन की जिम्मेदारी…
Read Moreपुरी-साईं नगर शिरडी-पुरी साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस की सुविधा पुनः प्रारम्भ
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल में यात्रियों की सुविधा के लिए गाड़ी संख्या 20857 /20858 पुरी -साईं नगर शिरडी-पुरी साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस की सुविधा पुनः शुरू की जा रही है। गाड़ी संख्या 20857 पुरी- साईं नगर शिरडी साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस दिनांक 17 जुलाई 2022 से प्रत्येक शुक्रवार को पुरी से 23:05 बजे रवाना होकर 23:53 बजे खुरदा रोड, 00.20 बजे भुवनेश्वर, 1:35 बजे ढेंकानाल, 2:20 बजे तालचेर रोड 3:00 बजे अंगुल, 5:15 बजे संबलपुर, 6:07 बजे बरगढ़ रोड, 7:01 बजे बलांगीर, 8:00 बजे टिटलागढ़,…
Read Moreहसदेव बचाओ आंदोलन को मेधा पाटकर एवं डा. सुनीलम का मिला समर्थन, पहुंची हसदेव बचाओ धरना स्थल कौहनेर गार्डन
जल, जंगल, ज़मीन बचेगा तो देश बचेगा- चंद्रप्रकाश बाजपेयी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर नर्मदा बचाओ आंदोलन की संयोजक विख्यात सामाजिक आन्दोलनकारी दीदी मेधा ताई पाटकर बुधवार को बिलासपुर हसदेव बचाओ धरना स्थल कौहनेर गार्डन पहुंची। उनके साथ ही महान आंदोलनकारी पूर्व विधायक डॉक्टर सुनीलम भी उपस्थित रहे। विधायक धर्मजीत सिंह, पूर्व विधायक एवं कांग्रेस वेस्ट जोन प्रभारी चंद्रप्रकाश बाजपेयी भी इस अवसर पर उपस्थित रहे। ज्ञात हो कि चंद्रप्रकाश बाजपेयी ताई मेधा पाटकर के साथ नर्मदा बचाओ आंदोलन में एवं डॉक्टर सुनीलम के साथ बैतूल किसान आंदोलन में हिस्सा लिया…
Read Moreदुर्ग-निज़ामुद्दीन-दुर्ग द्वि साप्ताहिक हमसफर एक्सप्रेस में 2 अतिरिक्त कोच की सुविधा
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की बेहतर यात्रा सुविधा व ज्यादा से ज्यादा यात्रियों को कंफ़र्म बर्थ उपलब्ध कराने हेतु दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, रायपुर मंडल से चलने वाली गाड़ी संख्या 22867/22868 दुर्ग-निज़ामुद्दीन-दुर्ग हमसफर द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस में 02 अतिरिक्त एसी थ्री कोच की सुविधा अस्थायी रूप से उपलब्ध कराई जा रही है | यह सुविधा गाड़ी संख्या 22867 दुर्ग-निज़ामुद्दीन हमसफर एक्सप्रेस में 01 जुलाई से 29 जुलाई, 2022 तक तथा गाड़ी संख्या 22868 निज़ामुद्दीन-दुर्ग हमसफर एक्सप्रेस में 02 जुलाई से 30 जुलाई, 2022 तक उपलब्ध रहेगी |
Read Moreमुख्यमंत्री ने आकाशीय बिजली से 3 लोगों की मृत्यु पर गहरा दुःख व्यक्त किया, मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत, विधायक जशपुर ने प्रभावित 3 परिजनों को मुआवजा राशि का प्रदान किया चेक
घायलों का स्वास्थ्य केन्द्र में किया जा रहा है ईलाज समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर/रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आकाशीय बिजली के गिरने से आज जशपुर जिले के सन्ना बाजार डांड में 3 लोगों की मृत्यु पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने घटना से प्रभावित 2 अन्य लोगों के बेहतर इलाज के भी निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। घायलों का स्वास्थ्य केन्द्र में इलाज जारी है। जिला कलेक्टर द्वारा तीनों मृतकों के परिजनों को राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के प्रावधान के…
Read Moreदक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक संपन्न
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल में आज दिनांक 29.06.2022 को मंडल रेल प्रबंधक आलोक सहाय की अध्यक्षता में मंडल राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी एवं अपर मंडल रेल प्रबंधक देवराज एवं समिति के सदस्यगण उपस्थित थे । बैठक के प्रारंभ में प्रभारी राजभाषा अधिकारी एवं वरिष्ठ मंडल सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर/लाइन ने समिति के अध्यक्ष,उपाध्यक्ष एवं उपस्थित सभी सदस्यों का स्वागत किया । तत्पश्चात् प्रभारी राजभाषा अधिकारी द्वारा रेलवे बोर्ड के मानक कार्यसूची के अनुसार प्रेजेंटेशन के…
Read More