आपदा पीड़ित 4 परिवारों को 16 लाख की आर्थिक सहायता

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बलौदाबाजार प्राकृतिक आपदा से मृत 4 लोगों के निकट परिजनों के लिए 16 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। प्रत्येक व्यक्ति के लिए 4-4 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। कलेक्टर रजत बंसल ने राजस्व पुस्तक परिपत्र की धारा 6-4 के तहत 25 जनवरी 2023 को ये स्वीकृतियां प्रदान की हैं। जिला कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार लाभान्वित हितग्राहियों में सुभाष साहू पिता श्यामजी साहू निवासी ग्राम सिरियाडीह, तहसील लवन, उमेंद्र कुर्रे पिता श्यामलाल कुर्रे, निवासी ग्राम पौंसरी, तहसील सिमगा,वंदना देवांगन…

Read More

आंगन बाई का सपना हुआ साकार,आंगन युक्त पक्के मकान से हुआ सरोकार

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बलौदाबाजार बलौदाबाजार शहर के लोकमान्य तिलक वार्ड के निवासी स्व.छेदुदास मानिकपुरी का कोरोनाकाल में देहावसान हो गया.घर की माली हालात पहले ही खराब थी मिट्टी के बने कच्चे मकान में उनके लिए रह पाना बहुत मुश्किल था और स्वयं का पक्का मकान बना पाना असम्भव सा हो गया था. किंतु छेदूदास ने समय रहते ही नगर पालिका बलौदाबाजार में प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रक्रिया समझी और त्वरित रूप से पक्के मकान के लिए आवेदन दिया। छेदुदास को प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत वर्ष 2019- 20 में आवास स्वीकृत…

Read More

कलेक्टर जनदर्शन में शिक्षक, भवन मरम्मत एवं राशि भुगतान संबंधी मिले आवेदन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, नारायणपुर शासन की मंशानुरूप जिले के आमजनों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए कलेक्टर अजीत वसन्त द्वारा दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों से आये ग्रामीणों के आवेदनों एवं मांगों की सुनवाई की गयी। यह आयोजन कलेक्टोरेट में प्रातः 11 बजे से 1 बजे तक किया गया, जिसमें जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के ग्रामीणों ने आकर अपनी मांग एवं समस्याओं संबंधी आवेदन दिया। प्राप्त आवेदनों में प्राथमिक शाला गोहड़ा में शिक्षक पदस्थ करने, नया बाउण्ड्रीवाल एवं शाला भवन मरम्मत करने, कुमनार को ग्राम कुमनार लिखे जाने…

Read More

नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक नारायणपुर पुष्कर शर्मा नें ग्रहण किया पदभार, बने नारायणपुर के 21वें पुलिस अधीक्षक

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, नारायणपुर जिला नारायणपुर में नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा,(भा.पु.से.) के द्वारा पुलिस अधीक्षक नारायणपुर के पद पर पदभार ग्रहण किया गया है। पुष्कर शर्मा ने आज पुलिस अधीक्षक नारायणपुर का पदभार निवर्तमान पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार(भा.पु.से.) से ग्रहण किया है। नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा, वर्ष 2018 बैच के आई.पी.एस. अधिकारी हैं, जो भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान बनारस हिन्दु विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग की पढ़ाई किये हैं एवं वर्ष 2018 में भारतीय पुलिस सेवा में चयनित होकर बुनियादी प्रशिक्षण उपरान्त रायगढ़ जिले के प्रोबेशनर रहें हैं तत्पश्चात…

Read More

बेल जंप कर फरार चल रहे तीन आरोपियों को चौकी उमेश्वरपुर पुलिस ने पकड़ा, न्यायालय में किया पेश !

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, सूरजपुर सूरजपुर : बेल जंप कर फरार चल रहे 3 आरोपियों को चौकी उमेश्वरपुर पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर धर दबोचा है। पकड़े गए आरोपी काफी समय से फरार चल रहे थे और पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई थी। पुलिस ने आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर दिया है। पुलिस अधीक्षक सूरजपुर रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) ने जिले के थाना-चौकी प्रभारियों को माननीय न्यायालय से जारी बेल जम्प के गिरफ्तारी वारंटों को तामील करने के निर्देश दिए थे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह व एसडीओपी…

Read More

तम्बाकू नियंत्रण की नीतियों को प्रभावी तरीके से लागू करने राज्य स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन : स्वास्थ्य, पुलिस एवं स्कूल शिक्षा विभाग के राज्य स्तरीय और जिला स्तरीय नोडल अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण

प्रदेश की 39 प्रतिशत आबादी करती है तम्बाकू व इसके उत्पादों का उपयोग, 13-15 वर्ष आयु समहू के करीब 8 प्रतिशत बच्चे तम्बाकू के नशे की चपेट में समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर प्रदेश में तम्बाकू नियंत्रण की नीतियों और कार्यक्रमों को प्रभावी तरीके से लागू करने के लिए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा आज राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। रायपुर के सिविल लाइन स्थित नवीन विश्राम भवन में आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला में स्वास्थ्य विभाग, पुलिस विभाग और स्कूल शिक्षा विभाग के राज्य स्तरीय एवं जिला स्तरीय…

Read More

ब्रेकिंग : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अवैध निर्माण के नियमितिकरण के प्रकरणों के निराकरण में विलंब पर जताई गहरी नाराजगी, कलेक्टरों को प्राथमिकता के साथ प्रकरणों का निराकरण करने के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री ने कहा .जनता को सीधा लाभ पहुँचाने हेतु लाया गया है यह क़ानून: अधिक से अधिक लोगों को मिले लाभ मुख्यमंत्री स्वयं अवैध निर्माण के नियमितिकरण के प्रकरणों की करेंगे समीक्षा योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार सहित नियमितिकरण के लिए लगाए जाएं कैंप समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अवैध निर्माण के नियमितिकरण के प्रकरणों के निराकरण में विलंब पर गहरी नाराजगी प्रकट की है। उन्होंने कलेक्टरों को प्रकरणों का निराकरण प्राथमिकता के आधार पर करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि आम जनता को…

Read More

हत्या के प्रयास के दो प्रकरण में 4 आरोपियों को चौकी खड़गवां पुलिस ने किया गिरफ्तार !

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, सूरजपुर सूरजपुर : दिनांक 20 जनवरी 2023 को ग्राम जगरनाथपुर निवासी प्रार्थी इत्रीलाल रात्रि में घरेलू बात को लेकर अपने लड़के को डांट रहा था, उसी दौरान पड़ोसी सुरेश कुजूर वहां पहुंचा और झगड़ा विवाद क्यों कर रहे हो बोलते हुए डांटने लगा। तब प्रार्थी के द्वारा घर की बात पर बीच में न आने की बात कहने पर सुरेश आवेश में आकर ईंट के टुकड़े को उठाकर इत्रीलाल के सिर में मारकर चोट पहुंचाया। रिपोर्ट पर चौकी खड़गवा में धारा 294, 506, 323 भादवि के अंतर्गत…

Read More

पुलिस सहायता केंद्र सर्वमंगला पुलिस की त्वरित कार्यवाही, पीड़िता के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को किया गया गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर !

पुलिस सहायता केंद्र सर्वमंगला, थाना-कुसमुंडा, कोरबा में अपराध क्रमांक 30/2023 धारा 376 भादवि पंजीबद्ध नाम पता आरोपी – प्रहलाद पटेल पिता सालिकराम पटेल उम्र 20 वर्ष साकिन बरमपुर बस्ती पुलिस सहायता केंद्र सर्वमंगला थाना कुसमुंडा जिला कोरबा समदर्शी न्यूज ब्यूरो, कोरबा कोरबा : प्रकरण के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 29 जनवरी 2023 को प्रार्थीया पुलिस सहायता केंद्र सर्वमंगला थाना कुसमुंडा उपस्थित आकर इस आशय का रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी लड़की को प्रहलाद पटेल पिता सालिकराम पटेल ने…

Read More

युवा नेतृत्व एवं सामुदायिक विकास विषय पर तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण का हुआ आयोजन

40 युवक युवती ने प्राप्त किया प्रशिक्षण युवाओं को विभिन्न गतिविधियों पर दी गई जानकारियां समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर नेहरू युवा केंद्र सरगुजा के जिला युवा अधिकारी सम्मानित अनिरुद्ध सिंगारे के मार्गदर्शन में कृषि विज्ञान केंद्र अंबिकापुर में युवा नेतृत्व एवं सामुदायिक विकास विषय पर 23 से 25 जनवरी तक तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत सरगुजा जिले के सभी ब्लॉक के 40 युवक युवती ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।   इस प्रशिक्षण में लगभग 45 क्लासरूम ट्रेनिंग में दिया और 20 परसेंट समय सांस्कृतिक कार्यक्रम और…

Read More