समय पर कार्यालय पहुंचे अधिकारी-कर्मचारी नये निर्माण कार्यों में अब गोबर के पेन्ट का होगा उपयोग समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़ जिले के नवपदस्थ कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने आज पदभार ग्रहण करने के पश्चात जिला अधिकारियों की संक्षिप्त बैठक कलेक्टोरेट सभाकक्ष में अधिकारियों की ली। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का आसानी से व समय पर निराकरण करना सभी अधिकारियों की प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्हे अनावश्यक भटकना न पड़े व शासन की योजनाओं का प्रभावी ढंग से जमीनी स्तर तक क्रियान्वयन होना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा…
Read MoreMonth: January 2023
रायगढ़ जिले के 49 वें कलेक्टर के रूप मे तारन प्रकाश सिन्हा ने किया पदभार ग्रहण
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़ रायगढ़ जिले के नवपदस्थ कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने आज कलेक्टोरेट में जिले के 49 वें कलेक्टर के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया। इस मौके पर सीईओ जिला पंचायत अबिनाश मिश्रा, नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा, डीएफओ रायगढ़ सुश्री स्टायलो मंडावी सहित जिले के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा इसके पूर्व जांजगीर-चांपा व राजनांदगांव जिले के कलेक्टर रहे हैं। वे आयुक्त, जनसंपर्क व सीईओ जिला पंचायत जांजगीर-चांपा के पद पर भी रहे हैं।
Read Moreआयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना : इलाज के लिए मरीजों से अतिरिक्त राशि लेने और ऑडिट में गड़बड़ी पाए जाने पर पांच अस्पतालों के विरूद्ध हुई कार्रवाई !
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना के अंतर्गत पंजीकृत अस्पतालों के ऑडिट में मिली थी गड़बड़ी पंजीकृत अस्पतालों में इलाज में किसी भी तरह की दिक्कत होने पर टोल-फ्री नंबर 104 या 14555 में कर सकते हैं शिकायत समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर रायपुर : आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना के अंतर्गत पंजीकृत अस्पतालों का ऑनलाइन सिस्टम के माध्यम से उपचार लेने वाले मरीजों का ऑडिट किया जाता है। ऑडिट के दौरान विगत दिनों कुछ अनुबंधित निजी अस्पतालों…
Read Moreपत्नी की हत्या करने वाले पति को चौकी लटोरी पुलिस ने किया गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त टांगा किया गया जप्त.
आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 29/23 धारा 302, 323 भादसं. के अंतर्गत मामला पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज ब्यूरो, सूरजपुर सूरजपुर : दिनांक 30 जनवरी 2023 को ग्राम करवां माझापारा निवासी प्रेमकुमारी राजवाड़े ने चौकी लटोरी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 30 जनवरी के रात्रि में इसका मझिला लड़का प्राणसाय व बहू लालो दोनों अपने कमरे से बाहर घर के आंगन में निकल कर लड़ रहे थे, जिस पर इसके द्वारा दोनों को डांटने पर लड़का अपनी पत्नी का हाथ पकड़कर घर अंदर ले गया। जिसके बाद यह सोने चली गई।…
Read Moreजशपुर कलेक्टर ने मुख्यमंत्री के घोषणाओं और निर्देशों को पालन करने साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में दिए निर्देश
जरूरमंद लोगों के पेंशन प्रकरण का संवेदनशीलता के साथ निराकरण करें 10 फरवरी को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया जाएगा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ रवि मित्तल ने आज साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक लेकर लंबित प्रकरणों की गहन समीक्षा की साथ ही जशपुर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री के द्वारा घोषणाओं और निर्देशों का भी विस्तार से समीक्षा किया गया। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जी के घोषणाओं को गंभीरता से अमल करें और उनके निर्देशों का पालन करने के लिए कहा है। कलेक्टर ने…
Read Moreजशपुर : कलेक्टर जनदर्शन के माध्यम से आमजनों को गंभीरता से पहुँचाया जा रहा राहत
आवेदिका लालो बाई को मकान मरम्मत हेतु प्रदान की गई सहायता राशि समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिले में कलेक्टर जनदर्शन के माध्यम से आमजनों की शिकायतों एवं परेशानियों को गंभीरता से लेते हुए आवेदन का शीघ्रता से निराकरण कर उन्हें राहत पहुँचाया जा रहा है। इसी कड़ी में कुनकुरी विकासखण्ड के ग्राम पंचायत ढोडीडांड निवासी आवेदिका लालो बाई द्वारा कलेक्टर जनदर्शन में आकर कलेक्टर डॉ रवि मित्तल के समक्ष आर्थिक सहायता का आवेदन प्रस्तुत किया गया था। आवेदिका ने कलेक्टर को जानकारी देते हुए बताया कि उनके कच्चे मकान के…
Read Moreजशपुर : रेशम धागाकरण कार्य से सिंगिबहार की रंजना स्वावलंबन की राह पर हो रही अग्रसर, प्राप्त आमदनी से एक मिनी राइस मिल किया प्रारंभ
धागाकरण कार्य से रंजना अपने साथ साथ परिवार केई जरूरतें पूरा करने में हुई सक्षम समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर ग्रामोद्योग संचालनालय रेशम प्रभाग द्वारा दुर्गम पहाड़ी क्षेत्रों व वनांचलों में निवास करने वाले ग्रामीणों की आर्थिक विकास हेतु अनेक विभागीय योजनाओं के माध्यम से उन्हें आजीविका के साधन उपलब्ध करा रही है। जिले के फरसाबहार विकासखण्ड के अंतर्गत रेशम विभाग का कोसा बीज केंद्र सिंगीबहार में रेशम धागाकरण कार्य से ग्रामीण श्रीमती रंजना स्वावलंबन की राह पर बढ़ रही है। रेशम धागाकरण कार्य से उन्हें आर्थिक लाभ हुआ है जिससे…
Read Moreजशपुर जिले के 45 अस्पतालों में आमजनों को आयुष्मान कार्ड के माध्यम से ईलाज की दी जा रही सुविधा
जिला चिकित्सालय, सभी सामुदायिक, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों सहित हॉली क्रॉस हॉस्पिटल कुनकुरी एवं सिटी हेल्थ सेंटर जशपुर में आयुष्मान कार्ड से किया जाता है ईलाज समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर डॉ.खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना, आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत जिले में आमजनों का आयुष्मान कार्ड के माध्यम से ईलाज की सुविधा दी गई है। आयुष्मान कार्ड के माध्यम से प्रति वर्ष प्रति परिवार पात्रता अनुसार 50 हजार से 5 लाख राशि तक का मुफ्त उपचार राज्य एवं राज्य के बाहर पंजीकृत चिन्हांकित चिकित्सालय में किया जाता है।…
Read Moreजशपुर : राजस्व कार्यालयों के अकुशल लिपिकों का कौशल उन्नयन एवं कम्प्यूटर कार्य में निपुण बनाने दिया जा रहा प्रशिक्षण
ट्रेनिंग के दूसरे बैच में 20 लिपिकों का डाटा एंट्री सेंटर में प्रशिक्षण प्रारंभ समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिला प्रशासन द्वारा राजस्व कार्यालयों के पुराने अकुशल लिपिकों का कौशल उन्नयन एवं कम्प्यूटर कार्य में निपुण कराने के लिए जिला कार्यालय के प्रथम तल में स्थित डाटा एंट्री कक्ष में प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। साथ ही प्रशिक्षण उपरांत उनका कौशल परीक्षा भी ली जाती है। परीक्षा में अनुत्तीर्ण होने वाले कर्मचारियों को पुनः प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है। राजस्व कर्मचारियों के प्रशिक्षण का प्रथम बैच का ट्रेनिंग पूर्ण हो…
Read Moreजशपुर कलेक्टर की अध्यक्षता में राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ रवि मित्तल की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। उन्होंने राजस्व प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा करते हुए सभी प्रकरणों को समय सीमा में निराकृत करने के निर्देश दिए। बैठक में वनमण्डलाधिकारी श्री जितेन्द्र उपाध्याय, अपर कलेक्टर, समस्त एसडीएम सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। कलेक्टर डॉ. मित्तल ने सभी एसडीएम को नगरीय निकाय सीएमओ के साथ प्रभावी योजना तैयार कर नगरीय क्षेत्रों में राजस्व वसूली कराने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने सभी विकासखंडों में वन अधिकार पट्टा प्राप्त…
Read More