समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ रवि मित्तल के आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में गोधन न्याय योजना की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने गौठानो में गोबर खरीदी, वर्मी कम्पोस्ट निर्माण, खाद विक्रय के सम्बंध में जानकारी लेकर योजना के प्रभावी क्रियान्वयन करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री जितेन्द्र यादव, उपसंचालक कृषि, समस्त जनपद सीईओ, सीएमओ नगरीय निकाय एवं सहकारी समिति, नोडल अधिकारी अपेक्स बैंक, ईडीएम श्री नीलांकर बासु सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। बैठक में डॉ मित्तल ने शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के गौठानों…
Read MoreMonth: January 2023
जशपुर कलेक्टर ने तत्काल आवेदन को संज्ञान में लेकर कृषक को पहुंचाई राहत, कृषक जगदीश राम के खाते में धान विक्रय की 1 लाख रूपए की राशि हुई अंतरित
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर दुलदुला विकासखंड के ग्राम खटंगा निवासी जगदीश राम के धान विक्रय की राशि 1 लाख 368 रूपए उसके बचत खाते में अतंरित कर दी गई है। जगदीश राम ने बताया कि जिला प्रशासन के सहयोग और कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल के पहल से 2 दिनों में ही 44 क्विटल धान विक्रय की राशि उनके खाते में आ चुका है और अब उन्हें किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं है। उल्लेखनीय है कि जगदीश राम ने 10 जनवरी को 44 क्विंटल धान विक्रय की राशि उनके खाते…
Read Moreअपने 9वें बजट में मोदी देश से किये अपने वायदे को करें पूरा, अपने वायदों को पूरा करने के लिये आम बजट में करें वित्तीय प्रावधान – कांग्रेस
मोदी बताये 100 दिन में महंगाई कम करने का वायदे का क्या हुआ ? हर साल 2 करोड़ रोजगार के लिये बजट प्रावधान कब होगा ? समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर रायपुर : मोदी सरकार द्वारा प्रस्तुत किये जाने वाले आम बजट के पहले कांग्रेस ने मांग की है कि मोदी अपने सरकार के 9वें बजट में देश की जनता से किये वायदों को पूरा करें। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि मोदी ने 2014 के चुनाव में देश की जनता से चार प्रमुख वायदा किया था, पहला 100…
Read Moreराज्य स्तरीय युवा महोत्सव में सरगुजा के 127 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा
खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उमेश पटेल के हाथों मिला पुरस्कार समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, अम्बिकापुर राजधानी रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में सरगुजा जिले के 7 दल के लगभग 127 प्रतिभागियों ने अपनी कला, कौशल और हुनर का प्रदर्शन किया। महोत्सव के समापन समारोह में खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री उमेश पटेल ने विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र और प्रतीक चिन्ह प्रदान किया। राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज परिसर में विगत 28 जनवरी से प्रारंभ हुए तीन दिवसीय राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का शाम समापन 31 जनवरी को…
Read Moreसमय-सीमा की बैठक : राजस्व प्रकरणों के निराकरण में तेज प्रगति लाने वाले जिलों में सरगुज़ा आगे
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, अम्बिकापुर खाता विभाजन, नामांतरण, सीमांकन एवं व्यपवर्तन जैसे राजस्व प्रकरणों के तेजी से निराकरण कर प्रगति लाने में सरगुज़ा जिला संभाग में आगे है। 30 जनवरी की स्थिति में अविवादित खाता विभाजन 78.78 प्रतिशत, अविवादित नामांतरण 78.96 प्रतिशत, विवादित खाता विभाजन 57 प्रतिशत, विवादित नामांतरण 60 प्रतिशत, सीमांकन 35.60 प्रतिशत तथा व्यपवर्तन का 94.63 प्रतिशत निराकरण हो चुका है। राज्य शासन की मंशानुसार राजस्व प्रकरणों के निराकरण में तेजी लाने के लिए कलेक्टर कुन्दन कुमार के मार्गदर्शन में प्रत्येक सोमवार को अनुभाग स्तरीय समाधन शिविर का आयोजन…
Read Moreदिव्यांग दंपत्ति को मिली एक लाख रुपये प्रोत्साहन राशि
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, अम्बिकापुर मंगलवार को आयोजित जनचौपाल में दिव्यांग दंपत्ति को समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित निःशक्तजन विवाह प्रोत्साहन योजना अन्तर्गत एक लाख रुपये का चेक मिला। प्रभारी कलेक्टर श्री विश्वदीप एवं नगर निगम आयुक्त सुश्री प्रतिष्ठा ममगई के द्वारा चेक प्रदान किया गया। अम्बिकापुर के वार्ड क्रमांक 4 नवापारा निवासी दिव्यांग श्री जेवियर एक्का एवं श्रीमती हरियारो भगत ने समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित निःशक्तजन विवाह प्रोत्साहन योजना के तहत सहायता राशि हेतु आवेदन किया था। उनके आवेदन को स्वीकृत करते हुए समाज कल्याण विभाग द्वारा मंगलवार को…
Read More10 फरवरी को मनाया जाएगा कृमि मुक्ति दिवस : साढ़े तीन लाख से अधिक बच्चों को खिलाई जाएगी एलबेंडाजॉल की गोली
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, अम्बिकापुर प्रभारी कलेक्टर विश्वदीप की अध्यक्षता में मंगलवार को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाने हेतु बैठक आयोजित की गई। बैठक में बताया गया कि कृमि मुक्ति दिवस 10 फरवरी 2023 को मनाया जाएगा। उक्त कार्यक्रम के तहत 1 से 19 वर्ष तक के बच्चों में बढ़ते कुपोषण की रोकथाम, शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए सार्थक कदम उठाना है। जिले में लगभग 3 लाख 69 हजार 861 बच्चों को डिवार्मिंग गोली खिलाने का लक्ष्य निर्धारित है। बैठक में कहा गया कि स्वास्थ्य, शिक्षा तथा महिला एवं बाल…
Read Moreमहात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना में स्वीकृत कुएं की खुदाई से पेयजल समस्या का हुआ समाधान सिंचाई की मिली सुविधा, रोजगार में भी मिल रही है मदद !
प्रेमदास और उसके परिवार के लिए रोजगार के खुल गए नए द्वार समदर्शी न्यूज ब्यूरो, बलौदाबाजार-भाटापारा बलौदाबाजार-भाटापारा : महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना से बने सिचाई कूप के द्वारा प्रेमदास और उसके परिवार के लिए रोजगार के नए द्वार खुल गए है। कूएं में उपलब्ध पानी से पेयजल समस्या का समाधान तो हो ही रहा है और साथ ही साथ बाड़ी में साग-सब्जी, लगाने के भी काम आ रहा है। पानी के आभाव में पहले प्रेमदास को बहुत परेशानिया हुआ करती थी। अपने छोटे से बाड़ी में साग-सब्जी…
Read Moreकच्चे मकान से टपकता था पानी, अब परिजन पक्के मकान में कर रहे सुरक्षित जीवन-यापन
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कोरबा प्रधानमंत्री आवास योजना और मनरेगा से गरीबों के पक्के मकान बनाने के सपने पूरे हो रहे हैं। स्वर्गीय श्री भुवन लाल राजवाड़े का घर पहले कच्चा झोपड़ी की तरह था, जिसमें कई तरह की परेशानियां होती थी। लेकिन अब उसके परिजन पक्के मकान में सुरक्षित जीवन यापन कर रहे हैं। स्व. श्री भुवन की पुत्री श्रीमती झुलन ने बताया कि उनके परिवार को अब कच्चे मकान की परेशानियों से मुक्ति मिल गयी है। मकान में अब पानी नहीं टपकता है। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीणों के लिए…
Read Moreरायपुर प्रेस क्लब के कार्यकारिणी-पदाधिकारियों के निर्वाचन हेतु मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 10 फरवरी को किया जाएगा
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने संस्था-रायपुर प्रेस क्लब रायपुर के विधान एवं सदस्यता पंजी के आधार पर वैध सदस्यों की मतदाता सूची का निर्धारण कर संस्था कार्यकारिणी-पदाधिकारियों एवं सदस्यों के निर्वाचन हेतु अपर कलेक्टर श्री साहू को निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया है। श्री साहू ने बताया कि मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन आज 31 जनवरी को किया गया। उन्होंने बताया कि कार्यकारिणी-पदाधिकारियों एवं सदस्यों का निर्वाचन कराने के पूर्व वैध सदस्यों की मतदाता सूची का निर्धारण किया जाना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि दावा आपत्ति…
Read More